icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलामू पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई; दो गिरफ्तार

Babhandih, Jharkhand:पलामू पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई पलामू पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग छापेमारी कर दो गिरफ्तारियां की हैं। पाटन थाना क्षेत्र के आरेदाना में सूचना के आधार पर कार्रवाई में अशोक राम को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की ट्रंक से चार बोरा में भरा लगभग 21 किलोग्राम गांжаा और 10,560 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार अशोक गांजा की खेती कर सुखाकर उसे तस्करी के लिए तैयार करता था। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई चल रही है। वहीं मेदिनीनगर टाउन थाना के कुंड मोहल्ला में एक किराने की दुकान में छापेमारी कर चार बंडल गांजा बरामद किया गया और निसार अंसारी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है。
0
0
Report

भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी: अस्पताल परिसर में अभद्रता के आरोप

Sagar, Madhya Pradesh:मेडिकल कालेज नर्सिंग स्टाफ अभद्रता मामला, आरोपी भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने गोपालगंज थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी, बोले-अगर किसी की मदद करना गुनाह है तो जेल जाना मंजूर... एंकर/ सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ से कथित अभद्रता और "बैड टच" मामले में दर्ज एफआईआर के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव (अनिल पिपरा) शनिवार को गोपालगंज थाने पहुंचे और पुलिस के समक्ष स्वयं को प्रस्तुत करते हुए गिरफ्तारी दी। इसके बाद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि शुक्रवार को बीएमसी में नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव एवं लक्ष्मी तिवारी पर अभद्रता और बैड टच के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।थाने पहुंचने के बाद अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि वह केवल एक घायल मरीज की मदद कराने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उन पर और घायल मरीज पर गंभीर आरोप लगा दिए गए। उन्होंने कहा, यदि घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की जाए तो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ जाएगी। मुझे कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। अगर किसी जरूरतमंद की मदद करना गुनाह है, तो मुझे जेल जाना भी मंजूर है। अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके समर्थकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता तथा इलाज में लापरवाही की शिकायतें भी लगातार सामने आती रहीं। उन्होंने युवाओं से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील भी की। फिलहाल गोपालगंज थाना पुलिस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावے कर रहे हैं। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी। बाइट/ अनिल श्रीवास्तव ( आरोपी भाजपा नेता सागर)
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर रोजगार उत्सव: 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले, कलक्टर ने दी बधाई

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: रोजगार उत्सव में 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, कलक्टर ने दी बधाई धौलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को बालोतरा के पचपदरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोजगार उत्सव से जुड़कर धौलपुर जिला मुख्यालय पर भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद टाउन हॉल में हुए कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने जिले के 863 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र और किट प्रदान किए। नियुक्ति पाने वालों में सहायक आचार्य भूगोल उपेन्द्र कुमार, वनस्पति शास्त्र नीरज कुमार, निरीक्षक ग्रेड द्वितीय शिवाशीष चाहर, आशु मीना, किरण मीना, व्याख्याता हिन्दी नीरज गिरी, सपना और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवांशु शर्मा शामिल हैं। कलक्टर ने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाएं और जिले के विकास में सक्रिय भागीदारी करें। नियुक्ति पत्र मिलने पर युवाओं और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखा गया। कई युवाओं ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा, डॉ. शिवचरण कुशवाह, सुखराम कोली, सहित जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे。
0
0
Report
Advertisement

आगरा के खंदौली में चुनावी चाय: जनता के सवालों की कसौटी

Agra, Uttar Pradesh:04 जुलाई आगरा स्लग चुनावी चाय चुनावी चाय आपकी राय के खास programme में जी मीडिया की टीम आज आगरा की एतमादपुर विधानसभा क्षेत्र के खंदौली पहुंची जहां लोगों से चुनावी माहौल में क्या है जनता जनार्दन की राय जानी, किसी ने कहा सरकार अच्छा काम कर रही तो किसी ने कहा किसानों को खाद और DAP नहीं मिल रही, कुछ ने अखिलेश यादव पर श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी करने के सवाल पर ही सवाल खड़े कर दिए और पूछ लिया आपने कौन सा चंदा दिया था जो सवाल उठा रहे हैं, किसी ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है तो किसी ने प्रदेश और केंद्र की सरकारों को बदलने की बात कही, देखिए ये खास रिपोर्ट
0
0
Report

ICU बेड डेटा में खामियां: हाईकोर्ट ने NIC के ऑडिट के आदेश दिए

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) को दिल्ली सरकार के 38 सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण (सरप्राइज ऑडिट) करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने NIC को यह जांच करने को कहा है कि ICU बेड की उपलब्धता बताने वाले सॉफ्टवेयर और ऐप सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। कोर्ट ने यह आदेश एक कक्षा 11 की छात्रा की शिकायत के मद्देनजर दिया। छात्रा ने कोर्ट को बताया कि ICU बेड की जानकारी देने वाला ऑनलाइन सिस्टम सही जानकारी नहीं दे रहा है। क्या है HMIS पोर्टल Delhi हाईकोर्ट ने यह निर्देश Delhi ICU Beds Saarthi ऐप और NextGen e-Hospital Management Information System (HMIS) का लाइव डेमो देखकर दिया। NIC की ओर से बनाया गया HMIS पोर्टल अस्पतालों में ICU बेड और दूसरी आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी देना है। इसका मकसद स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाना, मरीजों को जल्दी इलाज उपलब्ध कराना और बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है। दिल्ली सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दावा किया था कि NextGen e-HMIS को सभी 38 सरकारी अस्पतालों में लागू कर दिया गया है। सरकार का कहना था कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अस्पतालों की विभिन्न सेवाओं को एक साथ जोड़ता है, जिससे मरीजों का इलाज, अस्पताल का प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बन सकें। लेकिन कक्षा 11 की छात्रा ने कोर्ट को आपबीती बताई: उसकी दादी को ब्रेन हैमरेज हुआ था और उन्हें ICU में भर्ती कराने की जरूरत थी। छात्रा ने Delhi ICU Beds Saarthi ऐप पर देखा कि अस्पताल में दो ICU बेड खाली हैं, लेकिन जब अस्पताल पहुँची तो पता चला कि कोई बेड उपलब्ध नहीं है। छात्रा की ओर से ऐप पर दिए गए फोन नंबरों पर कई बार कॉल किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। एक तीसरे नंबर को कॉल करने पर गार्ड ने उठाया और बेड के बारे में जानकारी नहीं थी। कोर्ट की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी अशोक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने ही छात्रा को इमरजेंसी की स्थिति में इस ऐप पर सम्पर्क करने की सलाह दी थी। ऐप पर ICU बेड उपलब्ध दिख रहे थे, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं था। कोर्ट स्टाफ ने भी रियलिटी चेक किया: कोर्ट ने ऐप पर दिए तीन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने को कहा। एक नंबर बार-बार व्यस्त मिला, दूसरे पर ऑडियो विज्ञापन चला, तीसरे नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। कोर्ट ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यदि सॉफ्टवेयर पर ICU बेड उपलब्ध दिख रहे हैं, लेकिन मरीज को बेड नहीं मिल रहा है, तो ऐसी तकनीक का कोई फायदा नहीं है। हाई कोर्ट ने NIC की जॉइंट डायरेक्टर आरती गर्ग को 31 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में सभी अस्पतालों का सरप्राइज ऑडिट करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रिपोर्ट में यह जांचना होगा कि वेबसाइट पर ICU बेड की जानकारी सही और वास्तविक समय के अनुसार अपडेट हो रही है या नहीं, फोन कॉल का सही उत्तर दिया जा रहा है या नहीं, सभी अस्पतालों में NextGen e-HMIS एक समान तरीके से लागू किया गया है या नहीं, और यदि कोई कमी हो तो उसकी जानकारी भी हो। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से भी कहा है कि आपातकालीन सेवाओं और ICU बेड की जानकारी देने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू करने पर विचार करे। हर अस्पताल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए ताकि दूसरे अस्पताल से रेफर किए गए मरीज वापस न लौटे। कोर्ट ने दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को NIC की जांच में पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया है।
0
0
Report
Advertisement

खंडवा पार्षद का धमकी भरा वीडियो: अतिक्रमण हटाने पर विवाद

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में पार्षद के बिगड़े बोल, निगम अफसर को खुलेआम धमकी। खंडवा में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद स्थानीय पार्षद का कथित धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खानशाहवली वार्ड के पार्षद शब्बीर कादरी नगर निगम के इंजीनियर राधेश्याम उपाध्याय को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है और इस पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। दरअसल, शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बड़गांव भीला रोड स्थित नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की थी। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम कमिश्नर इंजीनियर और अतिक्रमण हटाने वाला अम्ल शामिल था। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे। स्थानीय लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रास्ता बना लिया था। इसी कार्रवाई के बाद पार्षद का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पार्षद शब्बीर कादरी कहते सुनाई दे रहे हैं, नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो तुम्हारी हिम्मत नहीं थी कि तोड़ देते। मर्द हो तो हमारे सामने आते, पहले भी भगाया था इनको मैंने। वीडियो में नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंच के पदाधिकारी माधव झा ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो को आधार बनाकर पार्षद शब्बीर कादरी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी अधिकारी को धमकाने सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। उनका कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि इस तरह अधिकारियों को धमकाएंगे तो प्रशासनिक कार्रवाई प्रभावित होगी और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होंगे। फिलहाल नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

करौली में मासिक क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण तेज करने के निर्देश

Karauli, Rajasthan:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने ली अपराध बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, जिला करौली एकर इंट्रो - जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण में गति लाने, अधिक से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। एसपी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने की। बैठक में करौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीणा, हिण्डौन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्यपाल मलिक, जिले के सभी वृत्ताधिकारी (डीएसपी) एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में नियमित रूप से मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में करौली पुलिस भी लगातार अपराध समीक्षा बैठकें कर रही है। पिछले माह दो बैठकें आयोजित की गई थीं, जबकि इस माह की शुरुआत में ही समीक्षा कर अपराध नियंत्रण की रणनीति तय की गई है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में पुलिस का मुख्य फोकस अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने, अधिक से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा सभी प्रकार के प्रकरणों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर रहेगा। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, नए आपराधिक कानूनों की प्रभावी पालना, नेट ग्रिड सॉफ्टवेयर के अधिकतम उपयोग, फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, गंभीर अपराधों की नियमित समीक्षा तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में मामलों का निस्तारण करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए।
0
0
Report

शराबी बुलेट सवार की लापरवाही से बोड़ा बेच रहीं महिलाएं नुकसान

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के संजय बाजार में एक शराबी बुलेट सवार की लापरवाही ने सड़क किनारे बोड़ा बेच रही महिलाओं का बड़ा नुकसान कर दिया, बुलेट की ठोकर लगते ही महिलाओं का बोड़ा सड़क पर बिखर गया, ऐसे में अपनी मेहनत की कमाई सड़क पर बिखरते देख महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, गनीमत रही कि हादसे में किसी महिला और बुलेट सवार को चोंट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद बाजार में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, नशे में धुत बुलेट सवार अपनी बाइक उठाने की कोशिश में बार-बार गिरता रहा, जिसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, आसपास मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने एक बार फिर शराब पीकर वाहन चलाने की लापरवाही और उससे होने वाले नुकसान पर सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
0
Report

जीआरपी ने महिला यात्री का लाखों का बैग लौटाया:बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर छूटा था जेवर नकदी से भरा बैग

NNitinFollow13m ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला यात्री का लाखों रुपये के जेवर और नकदी से भरा हैंडबैग बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया। यह बैग यात्रा के दौरान बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर छूट गया था। जीआरपी के अनुसार, यह घटना 3 जुलाई की रात की है। मुंबई निवासी एक यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से सूचना दी कि उनकी पत्नी का गुलाबी रंग का हैंडबैग बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर छूट गया है। दंपती आगरा जाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन में सवार हुए थे, जिसके कारण बैग प्लेटफॉर्म पर ही रह गया। सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल ओमकार सिंह ने तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाश शुरू की। उन्हें बैग सीट पर सुरक्षित रखा हुआ मिला। इसके बाद बैग को जीआरपी थाने लाकर सुरक्षित रख लिया गया। कुछ देर बाद, यात्री बरकत अली अपनी पत्नी के साथ जीआरपी थाना पहुंचे। पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, बैग में रखी दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, दो जोड़ी कान की बालियां और 65 हजार रुपये नकद सहित लगभग चार लाख रुपये का पूरा सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top