icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271003
Harish Chandra GuptaHarish Chandra GuptaFollow9 Dec 2024, 03:59 pm

गोण्डाः रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 FM की स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Gonda, Uttar Pradesh:

सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी जी कॉलेज गोंडा में रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 FM की स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर दो साल बेमिशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया. महाविद्यालय की संगीत विभाग की शिक्षिका श्रीमती किरन पाण्डेय के निर्देशन में छात्राओं ने सभी अतिथियों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के स्वागत किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरैना में घर में घुसकर गोली: महिला घायल, पुलिस जांच जारी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अंबाह थाना क्षेत्र के खजूरी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला पन्नू तोमर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले मुरैना जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। फिलहाल गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के खजूरी रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पन्नू तोमर को गोली मार दी। वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। मुरैना जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। अब सवाल यह है कि बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को गोली क्यों मारी? पुलिस आरोपियों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report

तमंचे की नोक पर छात्रा से दुष्कर्म, रुद्रपुर में आरोपी अभी फरार

Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर उधम सिंह नगर के कोतवाली क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ तमंचे की नोक पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिवार वाले कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, हालांकि वह अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। बताया गया है कि छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली तो गांव के ही निवासी रंजीत नाम के युवक ने उसे कार में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और तमंचे की नोंक पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, साथ ही शोर मचाने पर धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार को दी। परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और एसएसआई महेश कांडपाल को घटना से अवगत कराते हुए नामजद तहरीर दी। एसएसआई ने बताया कि मेडिकल परीक्षण करवाई गई और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। रुद्रपुर के सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।
0
0
Report

सूरतगढ़ के शाम बाजार में पर्स लूट: CCTV में अपराधी फरार

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 30 में शाम बाजार में सहेली के साथ खरीदारी करने जा रही एक युवती के हाथ से बाइक पर सवार 2 युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। युवती ने सहेली के साथ युवको का दूर तक पीछा किया पर बाइक तेजी से चलाते हुए ओछल हो गए। दोनों युवकों के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 29 निवासी प्रज्ञा स्वामी पुत्री लक्की स्वामी अपनी सहेली के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रही थी, कि पार्षद कृष्ण छींपा के आवास के पास वाली गली में जा रही थी, कि पीछे से बाइक पर सवार होकर आए युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर ले गए। पर्स में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मोबाइल व 15000 रुपए नकद थे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक सफेद चेकदार शर्ट, काले रंग की पेंट पहने हुए व मुंह कपड़ा बांध रखा था, जो काले रंग की बाइक चला रहा था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने लाल रंग की टी शर्ट, ब्राउन कलर की पेंट पहन नजर आ रहा है। प्रज्ञा ने बताया कि युवकों ने चलती बाइक में ही उसके हाथ में पकड़े पर्स छीनकर बाइक पर तेजी से फरार हो गए। इस पर उसने पीछे भागते हुए शोर मचाया तो पड़ोसी दुकानदार राकेश कोचर दौड़कर पीछे भागा पर युवक बाइक को तेज गति से भगाकर ले गए। यही नहीं दुकानदार कोचर व उसके पिता हरबंसलाल कोचर शोर मचाते हुए पीछ भागते हु़ए लोगों को युवकों को पकड़ने के लिए आवाज लगाई, लेकिन लोगों के कुछ समझ नहीं आया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाहोटी चौक के पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखें, साथ ही पार्षद छींपा ने लोगों के साथ आसपास गलियों में तलाश की पर युवकों का पता नहीं चला। परिजनों व पार्षद छींपा ने घटना की जानकारी सिटी पुलिस को दी। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। कैमरे में आए फुटेज के आधार पर अज्ञात बाइक सवार युवकों की तलाश की रही है.
0
0
Report
Advertisement

नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेशी शराब बरामद, Swift डिजायर सहित तस्कर फरार

Nawada, Uttar Pradesh:शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 लाख से अधिक की विदेशी शराब जब्त, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद, तस्कर फरार नवादा पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया गया है। वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कोचगाँव स्थित दुर्गा ईंट भट्ठा के पास अवैध शराब की खेप लाई गई है। और शराब को दूसरे इलाके में ठिकाने लगाने के फिराक में है सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। बरामद शराब में 500 एमएल के 480 पीस किंगफिशर बियर, 750 एमएल की 33 पीस मैजिक मोमेंट्स, 57 पीस रॉयल ग्रीन व्हिस्की, 24 पीस सनोस्की वोडका और 48 पीस रॉयल स्टैग व्हिस्की शामिल है। बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। गाड़ी की कीमत मिलाकर कुल जब्ती लगभग 18 लाख रुपये की है। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है。
0
0
Report

बेतिया कस्टडी मौत पर राजद के दबाव के बीच तेजस्वी यादव ने दिया इंसाफ का भरोसा

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पुलिस कस्टडी में दिलशाद अहमद की मौत का मामला तुल पकड़ते जा रहा है पुलिस कस्टडी में हुए मौत का मामला अब सियासी रंग ले लिया है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिलशाद अहमद के परिजनों से वीडियो कॉल बात की है परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही है वही पटना से राजद का पांच सदस्यीय टीम दिलशाद अहमद के यहां पहुंची परिजनों से मिल से घटना की पूरी जानकारी ली राजद एमएलसी सौरभ कुमार पूर्व मंत्री शमीम अहमद पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक मनोज यादव, पूर्व सांसद अशरफ फातमी सहित राजद के कई नेताओं ने परिजनों से मिल उनको सांत्वना दी है दिलशाद अहम को इंसाफ मिलेगा इसको लेकर राजद ने सरकार पर हमला बोला है। पांच सदस्यीय टीम ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पुलिस भक्षक बन गई है दिलशाद अहम की पुलिस ने बर्बरता से हत्या कर दिया है बिहार में पुलिस से लोग डर रहे है कानून व्यवस्था की कोई चीज नहीं रह गई है हमलोग बिहार सरकार से मांग करते है कि इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाय सभी दोषी पुलिसकर्मियों को स्पीडी ट्रायल करा सजा दिलाई जाय पीड़ित परिवार को 50 लाख मुवावजा दी जाय एक सरकारी नौकरी दी जाय त्वरित इस मामले में एसआईटी टीम का गठन किया जाय राजद नेताओं इसे घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। राजद नेताओं ने बताया कि कल जैसे ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घटना की जानकारी मिली तब वह बेतिया एसपी कुमार गौतम से बात किए तेजस्वी यादव के बात करने के बाद एसपी ने सहोदरा थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया पुलिस पूरे मामले को दबाना चाहती थी लेकिन तेजस्वी यादव दिलशाद अहमद की पुलिस कस्टडी में हुई मौत का जबतक इंसाफ नहीं मिलेगा तबतक लड़ाई लड़ते रहेंगे आज तेजस्वी यादव पटना से पांच सदस्यीय टीम बेतिया भेजे राजद का पांच सदस्यीय टीम औरैया गांव पहुंची दिलशाद अहमद के परिवार से मिले फिर तेजस्वी यादव परिवार के लोगों से बात कर इंसाफ दिलाने की बात कही है। बेतिया के औरैया गांव के दिलशाद अहमद का पुलिस कस्टडी मौत मामला अब तुल पकड़ने लगा है अब यह मामला सियासी रंग ले लिया है आम लोगों में भी इस घटना की पुलिस के खिलाफ आक्रोश है अब देखने वाली बात होगी कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कबतक कार्रवाई होती है और मृत दिलशाद अहम के परिजनों को कबतक इंसाफ मिलता है।
0
0
Report
Advertisement

भारत ने गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड बनाया; 121 मिलियन टन तक पहुँचा उत्पादन

Karnal, Haryana:गेहूं उत्पादन में भारत ने फिर बना रिकॉर्ड, 121 मिलियन टन तक पहुंचा उत्पादन अगला लक्ष्य 125 मिलियन टन, चीन के बाद भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक; आत्मनिर्भरता के बाद अब निर्यात पर जोर करनाल के गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में रबी किसान मेला आयोजित, कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली जलवायु रोधी किस्मों के बीज लेने कई राज्यों से पहुंचे किसान करनाल, देश में गेहूं उत्पादन ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। कृषि वर्ष 2025-26 में भारत का गेहूं उत्पादन करीब 121 मिलियन टन तक पहुंच गया है। अब देश का अगला लक्ष्य गेहूं उत्पादन को 125 मिलियन टन तक पहुंचाना है। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि तकनीकों और जलवायु के अनुकूल किस्मों के विकास से भारत गेहूं उत्पादन में आत्मनिर्भरता को और मजबूत करने के साथ निर्यात की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। यह जानकारी आज भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के निदेशक डॉ ओमवीर सिंह ने संस्थान में आयोजित रबी किसान मेले के दौरान मीडिया को दी। मेले में हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों ने संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित गेहूं एवं जौ की उन्नत किस्मों के बीज प्राप्त करने के साथ आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी भी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया कि मेले में विभिन्न राज्यों से 700 से अधिक किसान पहुंचे हैं, जिन्हें गेहूं की उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध करवाए गए। इनमें डीबीडब्ल्यू-327, डीबीडब्ल्यू-187, डीबीडब्ल्यू-303, डीबीडब्ल्यू-372 और डीबीडब्ल्यू-373 जैसी किस्में शामिल हैं। इन किस्मों को बेहतर उत्पादन क्षमता, जलवायु के प्रतिकूल प्रभावों को सहन करने और कम पानी में अच्छी पैदावार देने की विशेषताओं के कारण किसानों के लिए उपयोगी माना जा रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गेहूं की बिजाई से पहले मिट्टी की जांच अवश्य करवाएं, ताकि मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों के अनुसार खाद एवं उर्वरकों का इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने प्राकृतिक खाद के अधिक उपयोग और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्मों और बेहतर कृषि प्रबंधन के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत को कम करना भी जरूरी है। गेहूं उत्पादन में 125 मिलियन टन का लक्ष्य डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि देश ने पिछले वर्ष गेहूं उत्पादन में रिकॉर्ड कायम किया और वर्ष 2025-26 में उत्पादन करीब 121 मिलियन टन तक पहुंचा। अब अगला लक्ष्य 125 मिलियन टन उत्पादन हासिल करना है। इसके लिए उन्नत बीजों के इस्तेमाल, वैज्ञानिक अनुसंधान, संतुलित पोषण प्रबंधन और किसानों तक नई तकनीकों की पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता है। पोषक तत्वों से भरपूर तथा जलवायु के अनुकूल किस्में इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। निदेशक ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित गेहूं की उन्नत किस्मों की देश के 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं क्षेत्र में बिजाई हो रही है। जिंक, आयरन और प्रोटीन से भरपूर किस्मों पर जोर रबी किसान मेले में गेहूं एवं जौ की उन्नत किस्मों के बीजों के साथ आधुनिक उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को डिजिटल कृषि, फसल प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधान की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ऐसी किस्मों पर भी जोर दिया गया, जिनमें जिंक, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की बेहतर मात्रा उपलब्ध हो और जिनसे किसानों को अच्छी पैदावार मिल सके। छिलका रहित जौ की किस्म ने खींचा ध्यान मेले में गेहूं के साथ जौ की उन्नत किस्में भी किसानों के आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से छिलका रहित जौ की किस्म को लेकर किसानों ने रुचि दिखाई। इसके अलावा किसानों को जौ उत्पादन की आधुनिक तकनीकों और फसल की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। मेले में किसानों द्वारा किए गए कृषि नवाचारों, महिलाओं एवं युवाओं के उद्यमिता विकास तथा कृषि आधारित रोजगार की संभावनाओं से जुड़ी गतिविधियां भी शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़ना और खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना रहा। किसानों ने कहा—उन्नत बीजों से बढ़ेगी पैदावार मेले में पहुंचे किसानों ने कहा कि भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित उन्नत किस्मों के बीज प्राप्त करने और वैज्ञानिकों से सीधे जानकारी लेने का अवसर मिला है। किसानों के अनुसार, कम पानी में अच्छी पैदावार देने वाली और बदलते मौसम का सामना करने में सक्षम किस्में खेती के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं। रबी किसान मेले में एक हजार से अधिक किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों, बीज उत्पादक संगठनों और विभिन्न बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। मेले के माध्यम से किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद को बढ़ावा मिला। यह आयोजन उन्नत बीजों के प्रसार, कृषि नवाचारों और टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।
0
0
Report
Advertisement

एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण पहुंचे हमीरपुर,चौरा देवी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं से किया संवाद

RavindraRavindraFollow15m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण पहुंचे हमीरपुर, चौरा देवी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं से किया संवाद और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सदर कोतवाली का निरीक्षण कर आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा पर जोर, महिला पुलिसकर्मियों से की बातचीत, महिला हेल्प डेस्क को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, पुलिस भर्ती के नए रिक्रूट्स से मुलाकात कर जाना हालचाल, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
0
0
Report
Advertisement

रींगस में पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया

Sikar, Rajasthan:रींगस में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला. एएसपी दीपक गर्ग के नेतृत्व में बाजारों में किया मार्च, व्यापारियों और ग्राहकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. सीकर जिले के रींगस में आगामी त्योहारों, पंचायती राज चुनावों और डांडिया महोत्सव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाला। एएसपी दीपक गर्ग के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस का पैदल मार्च मिल तिराहा, बीकानेर बस स्टैंड, खाटू मोड़ सहित शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। आगामी त्योहारों और आयोजनों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ तथा पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। पैदल march के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान रींगस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे。
0
0
Report

IMF ने 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि 7% अनुमानित की

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने साल 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7% रहने का अनुमान जताया है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक्सपोस्ट, लिखा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'नया भारत' वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आर्थिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने साल 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7% रहने का अनुमान जताया है, जबकि साल 2026 में वैश्विक विकास दर मात्र 3.1% रहने का अनुमान है. भारत की यह तीव्र आर्थिक प्रगति ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में निरंतर हो रहे आर्थिक सुधारों और वैश्विक अर्थव्यवस्था में देश के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करती है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top