icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी में सावन के दूसरे सोमवार को बदला मौसम, बारिश का आसार बना

Jaipur, Rajasthan:बूंदी में जोरदार बरसात नागदी बाजार में आया उफान सावन के दूसरे सोमवार को शाम होते-होते बूंदी जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे, वहीं शाम को आसमान में बादल छाने से बारिश की उम्मीद जगी। जिलेवासियों को लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने भी आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं होने से प्रमुख बांधों और जलाशयों में पानी की आवक नहीं हो सकी। इससे जलस्रोतों में पानी की आवक को लेकर चिंता बनी हुई है। किसानों को भी अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। बारिश होने से फसलों को राहत और फायदा मिलने की उम्मीद है。
0
0
Report

मण्डला के मनेरी पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लूट: सात नकाबपोश बदमाशों ने 90 हजार लूटी

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लूट 7 नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर लूटे करीब 90 हजार रुपये, CCTV में कैद हुई वारदात एंकर - मण्डला जिले के मनेरी स्थित पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तड़के लगभग 3 बजे कार सवार सात नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों को हथियारों के बल पर धमकाकर 90 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। घटना के बाद पुलिस ने लुटेरों की तलाश तेज कर दी है। वीओ - तस्वीरें मण्डला जिले के मनेरी स्थित पेट्रोल पंप की हैं, जहां तड़के लगभग 3 बजे एक कार आती है और रुकते ही सात नकाबपोश बदमाश बाहर निकलकर पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हैं। हथियारों से लैस बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाकर लगभग 90 हजार रुपये की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पेट्रोल पंप पर हड़ंकंप मच गया। लूट की यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब बदमाशों की पहचान और उनकी कार का पता लगाने में जुटी है। घटना मनेरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाइट — राजेश रघुवंशी, SP मंडला: पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी का कहना है कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आउट्रो - फिलहाल छहों नकाबपोश लुटेरे फरार हैं, लेकिन CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। अब देखना होगा कि पेट्रोल पंप पर लूट की इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस के शिकंजे में कब तक आते हैं।
0
0
Report

डोटासरा के आरोप: ओबीसी आरक्षण पर सरकार स्पष्ट बताए, वन स्टेट-वन इलेक्शन पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में OBC आरक्षण और जातिगत गणना की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश की सरकार पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि OBC आयोग की रिपोर्ट को लेकर सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन महीने में आने वाली रिपोर्ट 13 महीने में आई, लेकिन अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।डोटासरा ने कहा कि रिपोर्ट में OBC की आबादी कितनी है, यह सामने आना चाहिए और उसी के आधार पर यह तय होना चाहिए कि OBC को 21 प्रतिशत आरक्षण ही मिलेगा या आबादी अधिक होने पर आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य OBC आरक्षण बढ़ाना नहीं, बल्कि OBC की विभिन्न जातियों को आपस में लड़ाना है। डोटासरा ने निकाय चुनावों में OBC आरक्षण की लॉटरी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 13 और 14 तारीख को लॉटरी होने की बात कही जा रही है, लेकिन 10 अगस्त तक इसके आदेश तक नहीं आए हैं।डोटासरा ने दावा किया कि उन्हें जो सूचना मिल रही है, उसके मुताबिक कई जगह OBC को 21 प्रतिशत से भी कम आरक्षण दिया जा सकता है और कुछ जगह यह 5 प्रतिशत तक हो सकता है। डोटासरा ने सरकार को कुशासन बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस कुशासन को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों और वर्गों के हितों के साथ सरकार ने कुठाराघात किया है, उसका जवाब नगर निकाय और पंचायत चुनाव में जनता देगी। डोटासरा ने ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अगर 2028 में विधानसभा चुनाव होने हैं और उन्हें 12 महीने पहले कराकर लोकसभा चुनाव के साथ कराने की बात की जा रही है तो इसे ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ कैसे कहा जा सकता है। डोटासरा ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का जिक्र करते हुए BJP पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर मोहन भागवत कहते हैं कि जेन जी की मांगें जायज हैं और उन्हें सुना जाना चाहिए, तो फिर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी किसकी है।डोटासरा ने RSS और BJP के संबंधों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर RSS को BJP से निकाल दिया जाए तो BJP ‘जीरो’ हो जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारों से पहले घी मिलावट पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: 36 जार जब्त

Sagar, Madhya Pradesh:त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, ब्रांडेड घी के 36 जार जब्त.. सागर त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कृष्णा इंटरप्राइजेस पर कार्रवाई करते हुए गोवर्धन प्योर काऊ घी के नमूने लिए और 500 एमएल के 36 जार जब्त कर सील कर दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फर्म से 'गोवर्धन प्योर काऊ घी' का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लिया गया। घी में मिलावट की आशंका के चलते 500 एमएल के 36 जार, कुल 18 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये है, को जब्त कर सील किया गया है। नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। धौलपुर फ्रेश घी के 225 जार भी किए थे जब्त खाद्य विभाग द्वारा इससे पहले भी मिलावट के संदेह में कार्रवाई की जा चुकी है। विगत दिनों टीम ने धौलपुर फ्रेश घी के 225 जार जब्त किए थे। इनकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार 650 रुपये बताई गई है। इस मामले में भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। फेरी लगाकर घी बेचने वाले पर भी कार्रवाई सागर शहर में घर-घर फेरी लगाकर घी बेचने वाले जितेन्द्र घोषी के खिलाफ भी खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने मोतीनगर थाना क्षेत्र में घी की जांच कर उसके नमूने लिए और सील कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट में यदि घी मिलावटी या अमानक पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एक माह में लिए 60 खाद्य नमूने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार जिले में पिछले एक माह के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के 60 नमूने लिए गए हैं। विभाग का कहना है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ के छिंदरी जलाशय पर पर्यटन का नया केंद्र, बर्ड वॉचिंग-बोटिंग बढ़े आकर्षण

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ वन विभाग की पहल से छिंदरी जलाशय अब पर्यटन के नए केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है। लाखों रुपये की लागत से विकसित ‘छिंदरी के परिंदे’ में प्राकृतिक खूबसूरती के बीच पर्यटकों को कैंपिंग, बोटिंग, ट्रेकिंग और बर्ड वाचिंग जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यहां प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी भी पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। छिन्दरी जलाशय के किनारे पेड़-पौधों और हरियाली के बीच विकसित किया गया ‘छिंदरी के परिंदे’ प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां कैंपिंग और बोटिंग के साथ बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं, वहीं पर्यटक ट्रेकिंग और बर्ड वाचिंग का भी आनंद ले सकते हैं। छिंदरी जलाशय में अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों की मौजूदगी इसे और खास बनाती है। प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और बिलासपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। वन विभाग की यह पहल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार का जरिया भी बन रही है बाइट - पंकज राजपूत (वनमंडला अधिकारी खैरागढ़)
0
0
Report

झुंझुनूं में जेल भरो आंदोलन: MSP गारंटी और चार लेबर कोड वापस लेने की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं संयुक्त किसान मोर्चा के जेल भरो आंदोलन में दी गिरफ्तारी 100 के करीब कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस को गिरफ्तारी पहले शिक्षक भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाली किसान-मजदूर संगठनों ने रैली एमएसपी की कानूनी गारंटी और चार लेबर कोड वापस लेने की मांग अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील रद्द करने की उठी मांग किसानों की कर्जमाफी और मजदूरों की न्यूनतम आय 31 हजार करने की मांग सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पट्टा देने की भी मांग कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान बेरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में प्रवेश की कोशिश, पुलिस ने रोका डीएसपी गोपाल ढाका की मौजूदगी में भारी पुलिस जाब्ता तैनात संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान, मजदूर और जनवादी संगठनों ने सोमवार को झुंझुनूं में जेल भरो आंदोलन किया। शिक्षक भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। डीवाईएफआई जिलाध्यक्ष पंकज गुर्जर ने बताया कि किसान और जनवादी संगठनों ने अमेरिका के साथ किसानों से जुड़े व्यापार समझौते को रद्द करने, चार लेबर कोड वापस लेने, किसानों की कर्जमाफी और मजदूरों की न्यूनतम आय 31 हजार रुपए करने की मांग को लेकर गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता पर कर्ज का बोझ डाल रही है, जबकि कॉरपोरेट के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। कॉमरेड महिपाल पूनियां ने कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में लोग सरकारी भूमि पर वर्षों से बसे हुए हैं। सरकार द्वारा ऐसे लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं और उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जहां लोग वर्षों से बसे हैं, उन्हें वहीं पट्टा दिया जाए। उन्होंने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार ने 2021 में किसानों से इसका वादा किया था। अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को समाप्त करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश के किसान और पशुपालक प्रभावित होंगे। पूनियां ने चार लेबर कोड को वापस लेने तथा अस्थायी कर्मचारियों को न्यूनतम 36 हजार रुपए मासिक वेतन देने की मांग भी उठाई। डीवाईएफआई जिला महासचिव योगेश कटारिया ने बताया कि आंदोलन में किसान सभा, एसएफआई, डीवाईएफआई, सीआईटीयू सहित विभिन्न किसान-मजदुर और जनवादी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी कानून लागू करने, लेबर कोड वापस लेने और किसान-मजदुर विरोधी कानूनों को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। रैली कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स पर चढ़कर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा और डीएसपी गोपाल ढाका भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद करीब 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वैन से शिक्षक भवन के पास ले जाया गया, जहां उन्हें छोड़ दिया गया। आंदोलन Kari ने कहा कि मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा。
0
0
Report

मानसा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव, प्रदर्शनकारियों ने डीसी कार्यालय पहुंचना चाहा

Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਖਿੱਚ ਧੂਹ ਐਂਕਰ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਜੇਲ ਭਰੋ ਅੰਦੋਲਨ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ  ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਡੀਸੀ ਮਾਨਸਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਪ੍ਰदਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨਾਕਾਮ ਰਹੀ ਜਦੋਂ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਬੈਰੀਕੇਟ ਤੋੜ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਵੱਲ ਨੂੰ ਵਧੇ ਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਖਿੱਚ ਧੂਹ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਕਰਮਚਾਰੀ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰ ਆਈਆਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਏਡੀਸੀ ਪੂਨਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਵਾਇਆ ਕਿ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸਰਕਾਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。
0
0
Report
Advertisement

हनसाली साहिब में लंगर हाल में आग, सिलिंडर के साथ बड़ा हादसा टला

Fatehgarh Sahib, Punjab:ਹੰਸਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲਿਆ, ਲੰਗਰ ਹਾਲ ’ਚ ਸਿਲੰਡਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਚ ਹੰਸਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣੋਂ ਟਲ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਲੰਗਰ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਲੰਗਰ ਤਿਆਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਅچਾਨਕ ਅੱਗ ਭੜਕ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਵੀ ਆ ਗਿਆ। ਅੱਗ ’ਤੇ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਬ੍ਰਹਮ ਗਿਆਨੀ ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਹੰਸਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਸਾਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤ ਹੰਸਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 9 ਵਜੇ ਲੰਗਰ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਭੜਕ ਉੱਠੀ। ਥਾਣਾ ਬਡਾਲੀ ਆਲਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ. ਗੁਰਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੰਗਰ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਲੰਗਰ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਉੱਥੇ ਨੇੜੇ ਹੀ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀ ਕੈਨ ਪਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅੱਗ ਭੜਕ ਗਈ, ਜਿਸ ਨੇ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸੰਗਤ, ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਅੱਗ ’ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ। ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਅੱਗ ’ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਏ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਾਨੀ ਜਾਂ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ।
0
0
Report

पटना में गर्मी के दौरान बिजली ट्रिपिंग रोकने के लिए ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ी

Patna, Bihar:पटना में गर्मी के दौरान बिजली ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम तेज कर दिया है। शहर के जिन इलाकों में बार-बार बिजली ट्रिप होने की शिकायत सामने आ रही थी, वहां विशेष रूप से काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन महीने में पटना के अलग-अलग इलाकों में 200 केवीए क्षमता वाले 220 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इसके अलावा करीब 235 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाकर 315 केवीए की गई है। कई जगहों पर 630 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए गए हैं। बिजली विभाग का मुख्य उद्देश्य गर्मी के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग के कारण ट्रॉंसफॉर्मरों पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करना है। दरअसल, गर्मी में एसी, कूलर, पंखे और दूसरे बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर पर ज्यादा लोड पड़ने से ट्रिपिंग और बिजली कटने की समस्या सामने आ जाती है। इसी को देखते हुए पेसू की ओर से जरूरत के हिसाब से कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों को ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों से बदला जा रहा है। साथ ही नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पेसू क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मरों की कुल क्षमता करीब 2400 एमवीए है, जबकि अब तक अधिकतम बिजली की मांग करीब 933 मेगावाट तक पहुंची है। विभाग का कहना है कि ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। वहीं, पिछले कुछ दिनों में 450 से ज्यादा नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। विभाग की कोशिश है कि गर्मी के दौरान बिजली की बढ़ती मांग के बीच ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड न हों और पटना के लोगों को बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

जीतू पटवारी: दतिया उपचुनाव सिर्फ दतिया नहीं, पूरे मध्य प्रदेश में बदलाव की तैयारी

Chhindwara, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे जीतू पटवारी पूर्व सांसद नकुलनाथ भी रहे मौजूद ,भाजपा सरकार की जनविश्वास पर सवाल उठाये,दतिया उपचुनाव की जीत की वजह बताई कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी छिंदवाड़ा में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन, प्रशिक्षण शिविरों और राजनीतिक हालात पर आधारित है, जिसमें एक कांग्रेस नेता मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे हैं.जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पंचायत स्तर पर संगठन के सृजन के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है और जिलावार प्रशिक्षण शिविरों की प्रक्रिया लगातार चल रही है. उन्होंने छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर और दतिया जैसे क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के सकारात्मक नवाचारों के कारण ही चुनाव में सफलता मिल रही है और यह केवल दतिया का नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति का परिदृश्य है. बाइट 1 जीतू पटवारी पीसीसी अध्यक्ष बाइट - पूर्व सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा बाइट 3 सुनील ऊईके विधायक जुन्नारदेव (चश्मा लगाए)
0
0
Report

जयपुर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, निर्वाचन आयुक्त ने समीक्षा दी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैठक। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा। पंचायत समिति-जिला परिषद,निकाय सदस्यों के लिए EVM से मतदान। पंच-सरपंच चुनाव मतपेटी से कराने की तैयारी। चुनाव में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की उपलब्धता पर चर्चा। नामांकन से नाम वापसी तक सुरक्षा व्यवस्था की होगी नियमित समीक्षा। आरक्षण संबंधी कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले 15 अगस्त तक करने के निर्देश पिछले चुनाव में लापरवाही पर कार्रवाई वाले कार्मिकों को जिम्मेदारी नहीं आयोग ने सभी विभागों को पूर्व निर्देशों की पालना के दिए निर्देश।
0
0
Report

बगरू में सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों का महासंगम, भक्तों का उत्साह चरम

Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) शिव भक्ति से सराबोर हुई जुगल दरबार की नगरी, सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, 55 से कावड़ दलों का हुआ महासंगम, करीब 2 हजार कावड़िये अलग-अलग शिवालयों में किया भोलेबाबा का जलाभिषेक, हर महादेव, बोल बम तड़ाक बम के जयघोष से गूंजा कस्बा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा, अल्पाहार ओर जलपान से किया स्वागत, यातायात ओर सुरक्षा के मध्यनजर माकूल पुलिस जाप्ता किया है तैनात。 सावन के दूसरे सोमवार को राजधानी जयपुर में जुगल दरबार की नगरी बगरू भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आई, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। दहमी बालाजी मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और करीब 55 कांवड़ दलों का महासंगम देखने को मिला, जयपुर के गलता जी, पुष्कर के ब्रह्मा सरोवर, सांभर के देवयानी सरोवर सहित अलग-अलग धार्मिक स्थलों और जलस्रोतों से पवित्र जल लेकर करीब दो हजार कांवड़िए बगरू पहुंचे। दहमी बालाजी मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्राएं डाकबेल और लिंक रोड होते हुए पालवाले बालाजी मंदिर होते हुए अलग-अलग शिवालयों तक पहुंचीं, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया, कांवड़ यात्रा के दौरान बगरू की सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आईं। डीजे और ढोल-ताशों की गूंज के बीच कांवड़िए नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े। हाथों में भगवा ध्वज और कांवड़, साथ में भगवान शिव और विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं, इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं और युवतियां भी कांवड़ उठाकर शिव भक्ति में लीन नजर आईं। यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। वहीं कई स्थानों पर अल्पाहार और जलपान की व्यवस्था भी की गई, दरअसल, बगरू क्षेत्र में कुछ वर्षों पहले युवाओं की पहल से एक ही दिन में क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों तक कांवड़ पहुंचाने की परंपरा शुरू हुई थी। इसी परंपरा के तहत इस बार भी सावन के दूसरे सोमवार को करीब 55 कांवड़ दल एक साथ अपने-अपने शिवालयों के लिए रवाना हुए, कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा और उत्साह के साथ अनुशासन भी देखने को मिला। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, ताकि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, कुल मिलाकर, बगरू की यह कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति के साथ सामाजिक एकता, सनातन परंपरा और अनुशासन का संदेश देती नजर आई। सावन के दूसरे सोमवार को बगरू की सड़कों पर उमड़ा कांवड़ियों का यह महासंगम श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top