271601
Gonda - विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की जारी हुई प्रेस विज्ञप्ति
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुछ क्षेत्रों में आगामी दिनों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. कई घंटे व तीन-चार दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी अभियंता ने दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बनारस जा रही यात्रा का विधायक माधवेंद्र प्रताप व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया स्वागत
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक जीवन के उपलक्ष्य में बड़नगर (गुजरात)से बनारस (काशी)के लिए जा रही यात्रा जिसमें बाइक पर सवार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे का गंगा एक्सप्रेसवे स्थित रूपापुर के कौशिया के कन्हैया लाल मंदिर पर स्वागत किया गया। यहां बाइक पर सवार पहुंचे यात्रा दल का विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पुष्प बर्षा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे राजनीतिक जीवन में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल लोगों ने आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित प्राची, रूपापुर गन्ना समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, ऋषभ कात्यायन, कुलदीप मिश्रा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।0
0
Report
जमशेदपुर के सीतारामडेरा में देर रात गोलीबारी; एक घायल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी में देर रात गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मोहम्मद राजा नामक युवक को निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान दो गोलियां राजा को लगीं, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल राजा के अनुसार, साकची निवासी इस्माइलु और कुट्टू निवासी कुट्टू से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। राजा का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की। किसी तरह वहां से निकलकर वह अपने घर पहुंचा। राजा ने पुलिस को बताया कि देर रात वह अपने घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
गंगा में डूबे चाचा-भतीजा: बचाने की कोशिश के बीच दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल
Begusarai, Bihar:एंकर से इस वक्त की बड़े खबर सामने आ रही है, जहां गंगा नदी के पानी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चाचा-भतीजा के रूप में बताई जा रही है। हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक गहरे पानी में डूबते दिखाई दे रहे हैं। जबकि मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए चीख-पुकार करते नजर आ रहे हैं। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सनहा गोदरगामा बांध स्थित चेचियाही ढाब के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड संख्या-7 निवासी फूलो पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और सोगारथ पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार साइकिल से चेचियाही ढाब के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक अपनी साइकिल को बाढ़ के पानी में ले जाकर धोने लगे। साइकिल अचानक गहरे पानी में चली गई। साइकिल को बाहर निकालने के प्रयास में दोनों युवकों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साइकिल पानी में जाती दिखाई दे रही है। साइकिल निकालने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले जाते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद लोगों की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। स्थानीय तैराकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इलाके में बाढ़ का पानी फैला हुआ है और पानी के नीचे मौजूद गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक अमित कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि सोहन कुमार भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और सीओ आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रशिक्षु आईएएस एवं एसडीओ अजय यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल बलिया और साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की सीमा के करीब है। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
धर्मावाला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार घर में घुसी और पलट गई; CCTV रिकॉर्ड हुआ
Dehradun, Uttarakhand:दो CCTV वीडियो हैं... 7 और 8 सेकेंड वाले... रिपोर्ट: मोo मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग: तेज रफ्तार का कहर CCTV में हुआ कैद... एंकर: विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला... देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई और उसके बाद कार एक घर में घुसते हुए पलट गई... गनीमत रही कि आसपास खड़े लोग इस तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए... हादसे में तेज रफ्तार की गवाही देता CCTV वीडियो भी सामने आया है... देखिए इस बलेनो कार की रफ्तार हादसे के वक्त कितनी तेज थी... हादसे के दौरान एक बच्चा भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा... जोरदार टक्कर के बाद बिजली का पोल सड़क पर जा गिरा और कार एक घर के गेट में घुसकर पलट गई... गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया... हादसे में कार सवार व्यक्ति घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया... सूचना मिलते ही धर्मावाला पुलिस मौके पर पहुंची... वहीं यूपीसीएल की टीम ने क्षतिग्रस्त पोल को मौके से हटाकर नया पोल लगाया और बिजली आपूर्ति बहाल की...0
0
Report
खेत में 14 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों ने सुरक्षित जंगल छोड़ दिया
Dholpur, Rajasthan:खेत में निकला 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सरमथुरा उपखंड के कंचनपुरा गांव में खेत में 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अचानक विशाल अजगर को देख किसान और ग्रामीण दहशत में आ गए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया。 खेत में काम के दौरान दिखा विशाल अजगर: जानकारी के अनुसार कंचनपुरा निवासी एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर का बड़ा आकार देख किसान ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े चले आए。 देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़: कुछ ही देर में खेत में अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। अजगर का आकार करीब 14 फीट बताया जा रहा है। ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा。 ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा: ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सावधानी से पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। ग्रामीणों के इस कार्य की सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की है0
0
Report
AMU में डक पॉइंट पर भाषण: पुलिस की औकात नहीं, जंग नज़दीक—वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग.. एएमयू में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच एएमयू में डक पॉइंट पर चल रहे प्रदर्शन में एक लड़के ने दिया भाषण भाषण में कहा कि पुलिस की कोई औकात नहीं लड़के ने कहा कि पुलिस एएमयू कैंपस में आयेगी अपनी मर्ज़ी से और जाएगी हमारी मर्ज़ी से यह भी कहा कि जंगो का दौर नज़दीक आ रहा है लड़के द्वारा दिए गए भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरस0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर: बदमाश मुठभेड़ में घायल, कुंडल लूट का खुलासा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:एसओजी व सिविल लाइन पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड मुठभेड़ मे चैन स्नेचर परवेज गोली लगने से हुआ घायल परवेज ने पिछले दिनों महिला से दिन दहाड़े लुटे थे कुंडल पुलिस व एसओजी टीम क़ो थी इस लुटेरे की तलाश घायल से तमँचा कारतूस कुंडल और बाइक बरामद. थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रुड़की रोड पर हुई मुठभेड़0
0
Report
मसूरी के वायरल वीडियो में पर्यटकों पर पिटाई, पुलिस कार्रवाई की असमर्थता पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:मसूरी का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्थानीय लोग पर्यटकों से मार पिटाई कर रहे हैं, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. फिलहाल सोशल हो रहे वीडियो की जी मीडिया किसी तरह की पुष्टि नहीं करता. अब देखना होगा कि आखिर यह जो सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है0
0
Report
बांसवाड़ा के अरथूना में पैंथर की मूवमेंट से इलाके में हड़कंप
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के अरथूना क्षेत्र में पैंथर की मूवमेंट सामने आने से इलाके में हलचल मच गई। गलियाकोट को अरथूना से जोड़ने वाले पुल पर एक पैंथर दीवार पर बैठा हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान एक कार वहां से गुजर रही थी। कार की लाइट पैंथर पर पड़ते ही वह अचानक पुल पर दौड़ने लगा। कार चालक ने गाड़ी की रफ्तार धीमी रखी और सावधानी से आगे बढ़ता रहा। पैंथर पुल के एक छोर तक दौड़ता हुआ पहुंचा और इसके बाद सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा।पैंथर की इस मूवमेंट का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच इसकी चर्चा है। रात के समय पुल और आसपास के इलाके में पैंथर की मौजूदगी सामने आने से राहगीरों में भी सतर्कता बढ़ गई है। वही वन विभाग को भी इस बारे में सूचना दी गई है।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री ने श्रमदान से सफाई अभियान का संदेश दिया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया श्रमदान गांधी जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत सड़क पर सफाई करके किया श्रमदान आज गुरुग्राम में चलाया जा रहा है सफाई अभियान गुरुग्राम के गुरुग्राम-महरौली रोड पर चलाया जा रहा है सफाई अभियान गुरूग्राम के माहावीर चौक पर सीएम नायब सिंह सैनी, विधायक मुकेश शर्मा ने कि सफाई मुख्यमंत्री देंगे स्वच्छ्ता का संदेश0
0
Report
दिल्ली इंडिया गेट के पास सुबह धुंध, AQI 160: अस्वास्थ्यकर हवा
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली के इंडिया गेट-कर्तव्य पथ इलाके से सुबह की तस्वीरों में हल्की धुंध दिखाई दी। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगभग 160 था, जो हवा की "अस्वास्थ्यकर" गुणवत्ता को दर्शाता है。0
0
Report
जंतर मंतर के पास ट्रैफिक बदलेगा; दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास ट्रैफिक मूवमेंट पर एडवाइजरी जारी की 02 अक्टूबर 2026 को जंतर मंतर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंधों और विनियमित आवाजाही के संबंध में, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे जहां भी संभव हो प्रभावित हिस्सों से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर मंतर रोड, संसद मार्ग और आसपास की सड़कों के आसपास यातायात परिवर्तन/विनियम लागू होंगे। कृपया दिल्ली यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, अतिरिक्त यात्रा समय की अनुमति दें और जहां भी संभव हो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मोटर चालकों से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और क्षेत्र में तैनात यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करें, कृपया भीड़भाड़ से बचने के लिए डायवर्जन संकेतों और यातायात निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
Advertisement
घाघरा गुनिया में 15वें वित्त आयोग की सड़क मोरम कम पड़ा, ग्रामीण जांच चाहते हैं
Gumla, Jharkhand:गुमला के घाघरा प्रखंड के गुनिया गांव में 15वें वित्त आयोग की राशि से बनी मिट्टी-मोरम सड़क को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में पर्याप्त मोरम का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिसके कारण बारिश के बाद सड़क कई जगह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई। ग्रामीणों ने एमबी, भुगतान और निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग की है. घाघरा प्रखंड के कुहीपाट पंचायत अंतर्गत गुनिया गांव में टीहरू साहू के घर से मंगा उरांव के घर तक करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण 15वें वित्त आयोग की राशि से कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के कुछ समय बाद ही बारिश शुरू होते ही सड़क कई जगह धंसने लगी और कीचड़-दलदल में बदल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निर्धारित मात्रा के अनुरूप मोरम का इस्तेमाल नहीं किया गया। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस और अन्य वाहनों के गांव तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है. एमबी और भुगतान पर भी सवाल ग्रामीणों ने सड़क की एमबी यानी मेजरमेंट बुक को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि एमबी के आधार पर भुगतान हुआ है तो सड़क की लंबाई, चौड़ाई, इस्तेमाल की गई सामग्री और निर्माण गुणवत्ता का स्थल पर सत्यापन किस स्तर पर किया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। भुगतान को लेकर भी अलग-अलग जानकारी सामने आई है। ग्रामीण करीब दो लाख रुपये भुगतान होने की बात कह रहे हैं, जबकि पंचायत सचिव वीरेंद्र साहू ने बताया कि योजना में अब तक एक लाख रुपये का भुगतान हुआ है। ऐसे में वास्तविक भुगतान की स्थिति संबंधित अभिलेख और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. जिम्मेदारों का पक्ष मुखिया फागुवा उरांव ने स्वीकार किया कि सड़क निर्माण में मोरम की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि लाभुक समिति को सड़क का काम बेहतर तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया है。 वहीं कनीय अभियंता जीवन एक्का ने बताया कि सड़क में मोरम की कमी की शिकायत मिली है। उनके अनुसार निर्माण के समय सड़क ठीक थी, लेकिन बारिश और पानी के कारण सड़क खराब हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क का काम पूरा कराया जाएगा。 ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि सड़क की स्थल जांच, एमबी, भुगतान अभिलेख और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए。 अब सवाल यह है कि अगर सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप हुआ था, तो निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति इतनी खराब क्यों हो गई? और अगर निर्माण में कमी थी, तो एमबी तैयार करने तथा भुगतान से पहले गुणवत्ता का सत्यापन किस स्तर पर हुआ? ग्रामीणों की मांग है कि जांच के बाद यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए。0
0
Report
92.75 लाख साइबर ठगी: इंजीनियर-डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार; गिरोह का नेटवर्क उजागर
Baran, Rajasthan:92.75 लाख की साइबर ठगी मामलें में इंजीनियर और डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार, ठगी नेटवर्क का खुलासा - कमीशन के लालच में उपलब्ध करवाए जा रहे थे बैंक खाते, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार बारां के व्यापारी विष्णु गालव को ट्रेडिंग एप में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 92.75 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने डॉक्टर, कंप्यूटर इंजीनियर और फिजियोथेरेपिस्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 जांच में ठगी का ऐसा नेटवर्क सामने आया है, जिसमें कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध करवाए जा रहे थे। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पीड़ित की 17.51 लाख रुपए की रकम आरोपी केमिकल्स नाम की फर्म के बंधन बैंक खाते में पहुंची थी। खाते में 10-15 दिन में साइबर ठगी से 3-4 करोड़ रुपए तक का लेनदेन हुआ पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट राज अतुल भाई पडसाला को गिरफ्तार किया जो अहमदाबाद में आर्य केमिकल्स नाम से फर्म चलाता है। नवंबर 2025 में राज की मुलाकात कंप्यूटर इंजीनियर याज्ञनिक अशोक भाई रमाणी से हुई थी। वैज्ञानिक ने उसे बैंक खाता किराए पर देने पर खाते में आने वाली रकम का 2 से 3 प्रतिशत कमीशन और एक लाख रुपए प्रतिदिन देने का लालच दिया। इस लालच में आकर राज ने फर्म का एटीएम, चेकबुक, बैंक डायरी और खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर उसे दे दिया। याज्ञनिक ने यह खाता राजकोट निवासी डॉ. जयदीप कुमार आदरेशणा और लक्ष्मण जयंतीलाल वाघेला को दिया। याज्ञनिक और लक्ष्मण बैंक किट लेकर फ्लाइट से दिल्ली, उत्तराखंड के रुद्रपुर और वहां से नेपाल बॉर्डर पार कर धनगढ़ी और काठमांडू पहुंचे। नेपाल में उनकी मुलाकात साइबर ठगी गिरोह के सरगना से हुई。 आरोपियों ने बैंक खाता और मोबाइल सिम उसे उपयोग के लिए सौंप दिया। जिसका उपयोग साइबर ठगी की रकम लेने और आगे ट्रांसफर करने में किया गया। पुलिस ने डॉ. जयदीप कुमार, लक्ष्मण जयंतीलाल वाघेला, राज अतुल भाई पडसाला, याज्ञनिक अशोकभाई रमाणी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 20 लाख रुपए होल्ड करवाए व 10 लाख रुपए पीड़ित को वापस करवाए गए。 बारां निवासी विष्णु गालव से एक महिला ने मैसेंजर एप पर संपर्क कर ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में 54 हजार रुपए का लाभ दिखाकर विश्वास जीता। उसके बाद विष्णु और उसकी पत्नी संगीता के बैंक खातों से 92.75 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। एप पर रकम डॉलर में बढ़ती हुई दिखाई जाती रही जब विष्णु ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो पैसा नहीं निकला। ठगी का अहसास होने पर 20 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज कराया। इस मामले में जनवरी 2026 में मध्यप्रदेश से राजेश कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया था। उसके बैंक खाते में 15.20 लाख पहुंचे थे। मध्यप्रदेश की आरोपित शैक्षणिक उद्यान समिति के खाते में भी पीड़ित की 10 लाख रुपए जमा हुए थे। इस मामले में मोहम्मद जिशान, विकास तिवारी और चार्ल्स रोड्रिक को मार्च में गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा अभिषेक अनिल नारकर उर्फ गोसात और मोहम्मद रशेद फकीर, मोहम्मद बलोच उर्फ लक्की, को अगस्त में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
दिवेआगर समुद्रतट पर भीषण दुर्घटना: आठ छात्रों की मौत, परिजनों का आक्रोश
Chendhare, Maharashtra:दिवेआगर समुद्रकिनारी भीषण दुर्घटनेने आठ विद्यार्थ्यांचा बुडून दुर्दैवी अंत झाला. शवविच्छेदना नंतर मृतदेह श्रीवर्धन उपजिल्हा रुग्णालयात ताब्यात देण्यात आले. दुर्घटनेतून बचावलेल्या विद्यार्थ्यांना घेऊन सहलीची बस आळंदीकडे रवाना झाली. पुण्यातील आळंदी येथील खासगी क्लासची सहल दिवेआगरला आली होती.0
0
Report
Advertisement
