271002
Gonda: जिलाधिकारी की बैठक में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा
Gonda, Uttar Pradesh:आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने तैयारियों पर विचार-विमर्श किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। सभी अधिकारियों को इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SC teases PIL-filing organization, asks, 'Are you the country's chief priest?'
Noida, Uttar Pradesh:क्या आप देश के मुख्य पुजारी हैं? सबरीमाला को लेकर PIL दाखिल करने वाले संगठन पर SC ने कसा तंज सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल तक की उम्र की महिलाओं की एंट्री पर बैन की परंपरा को चुनौती देने वाली संस्था से सुप्रीम कोर्ट ने कई सख्त सवाल किए। 9 जजों की संविधान पीठ ने आज वकीलों की संस्था इंडियन लॉयर्स एसोसिएशन से पूछा कि उनकी ओर से उस मामले में याचिका दाखिल करने का क्या औचित्य था। कोर्ट ने तंज कसते हुए याचिकाकर्ता से कहा कि क्या वे देश के मुख्य पुजारी हैं, जो इस मसले को लेकर कोर्ट आए हैं। कोर्ट ने कहा कि इस मामले को लेकर दाखिल यह जनहित याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है और याचिकाकर्ता एसोसिएशन को इस तरह की याचिका दाखिल करने बजाय वकीलों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। बेंच की सदस्य जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) अब प्राइवेट, पैसा और पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन बन गई है। 2006 में दायर हुई थी PIL: दरअसल, इंडियन लॉयर्स एसोसिएशन ही वह संगठन है, जिसने 2006 में सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर रोक की परंपरा को चुनौती दी थी। 2018 में पांच जजों की संविधान पीठ ने 4:1 के बहुमत से सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत दे दी थी। इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गईं। अभी 9 जजों की संविधान पीठ धार्मिक परंपरा और मौलिक अधिकारों से जुड़े 7 सवालों पर विचार कर रही है। संविधान पीठ इस मामले में जो फैसला लेगी, उसी के अनुरूप सिर्फ सबरीमाला ही नहीं, बल्कि दूसरे धर्मों—मसलन मस्जिद में महिलाओं की एंट्री, दाउदी बोहरा समुदाय में खतना जैसी परंपराओं—से जुड़े सवाल भी तय होंगे। भगवान का हो रहा अपमान! आज सुनवाई के दौरान इंडियन लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से वकील रवि प्रकाश गुप्ता ने सबरीमाला मंदिर के पुजारी की इस दलील पर सवाल उठाया कि भगवान अयप्पा को युवा महिलाएं पसंद नहीं हैं। वकील ने कहा कि क्या यह कहना भगवान का अपमान नहीं है? क्या यह भगवान के प्रति आस्था हो सकती है वकीलों के संगठन को धार्मिक मामलों से क्या वास्ता? इस पर कोर्ट ने पूछा कि एक वकीलों का संगठन ऐसे धार्मिक मामलों में क्यों पड़ा है? उसकी ओर से यह याचिका दाखिल करने का क्या औचित्य है? वकील ने जवाब दिया कि मेरी मुवक्किल पहले एक महिला हैं, फिर हिंदू हैं। इस बयान से उनकी महिला होने की पहचान को आघात पहुंचता है। आप भगवान अयप्पा के नाम पर यह कैसे कह सकते हैं कि उन्हें महिलाएं पसंद नहीं हैं? जस्टिस नागरत्ना ने नाराज होकर कहा कि क्या आपकी एसोसिएशन के पास और कोई काम नहीं है? बेहतर होगा कि आप युवा और ग्रामीण इलाकों से आने वाले प्रतिभाशाली वकीलों के लिए काम करें, उनकी मदद करें PIL का हो रहा दुरुपयोग सुनवाई के दौरान जस्टिस अरविंद कुमार ने पूछा कि क्या इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने इस PIL को दाखिल करने के लिए कोई आधिकारिक फैसला लिया था? क्या संगठन के प्रेसिडेंट ने इस पर साइन किया था? वकील ने जवाब दिया कि इंडियन लॉयर्स एसोसिएशन एक रजिस्टर्ड संगठन है, लेकिन उनकी जानकारी में कोई आधिकारिक प्रस्ताव पास नहीं हुआ था। जस्टिस सुंदरेश ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी जनहित याचिका दाखिल करने से बचना चाहिए। ऐसी याचिकाएं कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग हैं।0
0
Report
मिरा रोड हमले के आरोपी ज़ैब ज़ुबैर अंसारी से फैले नए खुलासे, जांच तेज
Mumbai, Maharashtra:मिरा रोड हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी ज़ैब ज़ुबैर अंसारी से जुड़े कई अहम खुलासे हुए है. पुलिस की जांच में कई नई बाते सामने आई है जिसको लेकर पुलिस ने कोर्ट को जानकारी साझा की है . १)-पुलिस के मुताबिक आरोपी के हस्ताक्षर और आवाज के नमूने लिए जाने बाकी हैं। आरोपी का डीएनए सैंपल भी लिया जाना है। २)-जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी ने कथित हमले के बाद अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप को फॉर्मेट कर सबूत मिटाने की कोशिश की। ३)-बरामद मोबाइल और लैपटॉप को तकनीकी जांच और “मिरर इमेज” रिकवरी के लिए कलिना स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। ४)-पुलिस का कहना है कि डिलीट डेटा की जांच के बाद मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। ५)-जांच में सामने आया है कि आरोपी यूएई के छात्रों को ऑनलाइन गणित और विज्ञान पढ़ाता था। ६)-पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या उसने ऑनलाइन क्लास के जरिए किसी को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित किया था। ७)-आरोपी ने वर्ष २०२३ में अफगान मूल की अमेरिकी महिला शोघ्ना से शादी की थी।करीब दो साल बाद दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई। ८)-जाँच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या आरोपी के कट्टरपंथी बनने में इस रिश्ते की कोई भूमिका थी। ९)-पुलिस के अनुसार आरोपी की पूरी पढ़ाई अमेरिका में हुई है और पिछले कुछ वर्षों से वह भारत में रह रहा था। १०)-अब यह जांच की जा रही है कि अमेरिका और भारत में रहने के दौरान उसका किसी आतंकी संगठन से संपर्क था या नहीं। ११)-आरोपी ने दावा किया है कि वर्क वीजा खत्म होने के कारण वह अमेरिका से भारत लौटा था। पुलिस भारत आने के उसके वास्तविक उद्देश्य की भी जांच कर रही है। १२)-जिस इमारत में आरोपी रह रहा था, वहां के लोगों ने उसके खिलाफ शिकायतें की थीं। शिकायतों के बाद मकान मालिक ने आरोपी को घर खाली करने के लिए कहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी इमारत में डर और असुरक्षा का माहौल बना रहा था।0
0
Report
बाजपूर में कांग्रेस का धरना: 8 सूत्रिय ज्ञापन के साथ सरकार को घेरना
Jaspur, Uttarakhand:लोकेशन / बाजपुर बाजपुर में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। टेंट लगाकर किए गए इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। धरने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। हरेंद्र सिंह लाडी ने साफ कहा कि 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि का मामला वर्षों से लंबित है, लेकिन सरकार समाधान नहीं कर पा रही। इसके साथ ही खाद की किल्लत, भूमिधारी अधिकार, बिजली बिल माफी, फसल नुकसान पर मुआवजा, गन्ना भुगतान, और गेहूं पर उचित मूल्य जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा गया। धरना स्थल पर नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गन्ना और धान का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा, और गेहूं पर एमएसपी की गारंटी भी नहीं दी जा रही। कुल मिलाकर, बाजपुर में कांग्रेस का ये धरना सीधे तौर पर किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश है—और अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज होने के संकेत भी दे दिए गए हैं। बाइट: हरमिंदर सिंह लाडी – किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में लापता मां के मामले में पिता ने न्याय की मांग की
Firozabad, Uttar Pradesh:Location: फिरोजाबाद, यूपी — 4 साल से लापता मां की बरामदगी और 15 दिन पूर्व पत्नी को उकसाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर पिता अपने 6 साल के बेटे के साथ इच्छा मृत्यु की मांग लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। घटना Shikohabad Urmira Karar थाना क्षेत्र की है। पिता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष पर मां को अगवा करने का आरोप लगाया और फूट-फूट कर रोए। बेटा 6 साल का, पिता बोले 4 साल से भटक रहा हूं, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही.0
0
Report
बेगूसराय में पूर्व विधायक पर जमीन कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद जांच की मांग
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर जमीन कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक पीड़ित परिवार ने जदयू के पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक का बताया जा रहा है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूर्व विधायक ने एक कीमती जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और कथित रूप से गलत तरीके से रजिस्ट्री कराकर वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. पीड़ित सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन पूर्व विधायक को लीज पर दी थी, जहां पहले से एक शोरूम संचालित है, पर अब शोरूम के बगल की वर्कशॉप वाली जमीन पर भी जबरन कब्जा किया जा रहा है. हम भूमि लीज पर दिया थे, लेकिन अब जबरन कब्जा कर लिया गया है. विरोध करने पर धमकी दी जा रही है. प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि रसूख के कारण प्रशासन अब तक ठोस कदम नहीं उठा रहा है. नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है, साथ ही डीएम, एसपी और एसडीएम को भी लिखित शिकायत सौंपी गई है. पूर्व विधायक से बातचीत करने पर उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, पर ऑफ द रिकॉर्ड उन्होंने जमीन कब्जे के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे आपसी विवाद बताया है. प्रभारी अंचल अधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. शिकायत दी गई है, उस पर रिपोर्ट भेज दी गई है; कागजात की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामला प्रशासन के पास पहुंच चुका है, अब जांच से सच्चाई सामने आ पाएगी और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह देखा जाएगा.0
0
Report
शामली: CEIR से 128 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए
Shamli, Uttar Pradesh:शामली की सर्विलांस टीम ने जनपद के अलग-अलग जगहों से खोए हुए करीब 128 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बरामद फोनों को पुलिस ने उनके मालिकों को सौंप दिया है। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा हुए 128 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जो पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों से आए थे। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने नागरिकों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल गुम हो जाए तो नजदीकी थाने या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। शिकायत दर्ज करने पर रिक्वेस्ट नंबर मिलता है और भविष्य में मोबाइल के इस्तेमाल पर सूचना मिलती है। लगभग एक महीने में गुम हुए फोनों को आज सर्विलांस सेल ने बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
जदयू मंत्रिमंडल विस्तार की पुष्टि, मोदी-नीतीश के साथ NDA में बड़ा विस्तार संभावित
Patna, Bihar:जदयू की राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा की मंत्री परिषद का विस्तार होना था पहले चरण में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ तो यह स्पष्ट था कि विस्तार होगा 7 भाई को होगी और एनडीए गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं को साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जी के शामिल होने की संभावना है RJD क्या बोलेगी यह लोग बेगाने शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली बात करते हैं जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया और नीतीश कुमार जी ने स्वयं इच्छा जाहिर की थी राज्यसभा में जाना चाहते हैं और जो नई सरकार बनेगी उसमें इनका मार्गदर्शन रहेगा और उस समय भी विपक्ष ने जहर उगलने का काम किया और आप भी कर रहे हैं जनता ने विपक्ष को सबक सिखा दिया है मंत्री परिषद मुख्यमंत्री का अधिकार है कि कैसा बनेगा लेकिन क्षेत्र और सामाजिक समीकरण को देखते हुए हैं मंत्रिमंडל का विस्तार होगा राजीव रंजन से बात की0
0
Report
सोनभद्र में शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार, आभूषण-नगदी समेत माल बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से महिलाओं के आभूषण, नगद और पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए एक जगह इकट्ठा हुए थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बहुआर गांव के पास तालाब किनारे छापेमारी की, जहां तीनों आरोपी चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने मौके से प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा, आनन्द शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह और योगेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो पायल, नौ बिछिया, नगद धनराशि और अन्य सामान बरामद हुआ है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे गए पीतल के बर्तन भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या: संदीपनघाट में मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला अब हत्या में बदल गया है, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गर्दन और पेट में गोली मार दी थी। इलाज के लिए उन्हें प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गम और गुस्से का माहौल है। मामला संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गाँव का है। यहाँ सोमवार सुबह 45 वर्षीय मनोज कुमार हेला, जो गाँव के पूर्व प्रधान थे, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, बदमाशों ने मनोज कुमार हेला की गर्दन और पेट में गोली मारी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के SRN अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में एक दिन तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण घटना को लेकर आक्रोशित हैं। वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। हालांकि संदीपनघाट पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
IMD ने चमोली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, ओलावृष्टि की संभावना
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 03, 04 और 05 मई 2026 के लिए जनपद चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिले में ओलावृष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। देर रात से ही मौसम खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतें। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राहत एवं बचाव दलों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
ग्वालियर में पैसे के लेनदेन के विवाद में पेट्रोल पंप कर्मी पर मारपीट
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर पैसों पर लेनदेन पर हुए विवाद में पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव हाईवे के पास की घटना मुकेश शर्मा के साथ राजू राणा और उसके तीन अन्य साथियों ने मारपीट कर गाड़ी में की तोड़फोड़ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना का वीडियो आया सामने पुलिस ने मुकेश शर्मा की शिकायत पर राजू राणा, रानू, भोला, अर्जुन और राजू जाट के खिलाफ किया मामला दर्ज पुलिस द्वारा फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुट0
0
Report
VRL Funny Cat वीडियो वायरल: देखें लोग क्यों हँस पड़े
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर से रवाना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, इनोवेशन महाकुंभ में शामिल होंगे
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर रवाना. इनोवेशन महाकुंभ में होंगे शामिल. रवानगी से पहले प्रधानमंत्री की ओर से कांग्रेस को अर्बन नक्सलियों का गिरोह बताने वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- प्रधानमंत्री अगर अर्बन नक्सलियों के बारे में बोल रहे हैं तो सोच समझ कर बोल रहे हैं पश्चिम बंगाल हार के बाद ममता बनर्जी के आक्रामक रुख और आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति है, उन्हें हार स्वीकार करना चाहिए बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़0
0
Report
VRL SNAKE PRANK: यात्रियों में दहशत फैलाने वाला मजाक
Noida, Uttar Pradesh:VRL SNAKE PRANK0
0
Report
बगरू के HJU मुख्य द्वार की एल्यूमिनियम शीट उड़ने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) HJU के भवन निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, मुख्य द्वार के निर्माण की गुणवत्ता ने खोली पोल, आंधी में उखड़ गई मुख्य द्वार एल्यूमिनियम शीट, गनीमत रही कि अवकाश के दिन घटना हुई, कार्य दिवस में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, स्टाफ और ग्रामीणों की सुरक्षा राम भरोसे, राजस्थान राज्य सड़क निर्माण एवं विकास निगम लिमिटेड ने करोड़ों रुपए की लागत से करवाया था विश्वविद्यालय भवन निर्माण जिसे करीब एक वर्ष पूर्व ही इसे विश्वविद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किया गया, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का मामला0
0
Report
Advertisement
