icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामदेवरा जनसुनवाई: विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर\nविधानसभा - पोकरण\nलोकेशन - रामदेवरा\nभाषण/जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए।\nजनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। दशनाम गोस्वामी समाज एवं कुष्ठ रोगियों के लिए श्मशान भूमि आवंटित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वहीं रामदेवरा में निवासरत पाक विस्थापित परिवारों के लिए अलग से भूमि आवंटन करवाने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा रखी गई।\nइसके अलावा घुमंतू गाडोलिया (गडरिया) लोहार समाज के लोगों ने आवासीय भूखंडों के पट्टे दिलाने की मांग करते हुए अपनी समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।\nइस अवसर पर रामदेवरा सरपंच समंदर सिंह, उपसरपंच खींवसिंह, ग्राम विकास अधिकारी चौथाराम, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
0
0
Report

14 साल बाद पट्टा मिला: पोकरण शहर में शहरी शिविर ने सपना सच कर दिखाया

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - पोकरण पोकरण शहर में 14 साल से पट्टे का इंतजार हुआ खत्म, शहरी सेवा शिविर में मिला मकान का पट्टा पोकरण, जैसलमेर राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर में आमजन को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। शिविर के दौरान शहर की शिवपुरा कॉलोनी निवासी खेताराम भील को 14 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अपने मकान का पट्टा मिला, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। खेताराम भील ने पट्टा प्राप्त करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा पोकरण विधायक महंत प्रताप पुuri का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। नगर पालिका के सीईओ झावर सिंह ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर में पट्टे, राजस्व, स्वच्छता, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित नगर पालिका से संबंधित विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। बाईट-झाबर सिह, EO,नगरपालिका पोकरण
0
0
Report

मथुरा के ठाकुर जी को सवा लाख आमों का महाभोग, भक्तों में भारी भीड़

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में श्रीजी को लगा सवा लाख आमों का महाभोग, दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ मथुरा। ब्रजभूमि में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी के बीच ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने और लाड़ लड़ाने के लिए विशेष उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मथुरा और गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों में ठाकुर जी को सवा लाख रसीले आमों का भव्य भोग (आम्रकुंज मनोरथ) अर्पण किया गया, जिसके अलौकिक दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. जतीपुरा में श्रीनाथ जी के सम्मुख सजा आमों का महल गोवर्धन के तलहटी स्थित जतीपुरा के प्रसिद्ध श्रीनाथ जी मंदिर में आम्रकुंज मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया। यहाँ ठाकुर जी को देश के कोने-कोने से मंगाए गए सवा लाख से अधिक चुनिंदा आमों का भोग धराया गया। गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर प्रांगण को आमों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे ऐसा प्रकट हो रहा था मानो ठाकुर जी आमों के महल में विराजमान हों। निकुंज राय मंदिर में सवा लाख आमों का मनोरथ मथुरा के निकुंज राय मंदिर में भी सवा लाख आमों का महाभोग लगाया गया। मंदिर प्रशासन और सेवायतों द्वारा हापुस, लंगड़ा, दशहरी, चौसा और सफेदा जैसी आम की विभिन्न प्रजातियों को कलात्मक रूप से सजाकर ठाकुर जी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। आमों की भीनी-भीनी खुशबू से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। dर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु जैसे ही मंदिरों के पट खुले, ठाकुर जी की इस अनुपम और मनमोहक छवि को निहारने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए ठाकुर जी की छबि का आनंद लिया। मान्यता है कि भीषण गर्मी में ठाकुर जी को फलों का राजा कहे जाने वाले आम का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं। दर्शनों के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच बड़े पैमाने पर प्रसाद रूप में आम बांटे गए।
0
0
Report
Advertisement

US हमले में तबाह हुए जहाज से सकुशल वापसी पर मर्चेंट नेवी के जवान का हुआ स्वागत।

SSSaurabh SharmaFollow4m ago
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: ओमान खाड़ी में जहाज पर हुए अमेरिकन हमले से सकुशल खुर्जा वापस आने पर भारत सरकार का दिया धन्यवाद खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी सनी चौधरी मर्चेंट नेवी में पिछले एक वर्ष से तैनात हैं हाल फिलहाल में उनकी ड्यूटी पानी के जहाज पर गल्फ ऑफ ओसियन में चल रही थी 11 जून को अमेरिकन नेवी ने गल्फ ऑफ ओसियन(ओमान की खाड़ी) में खड़े जहाज पर किया था हमला जहाज में सवार 20 भारतीयों को ओमान नेवी ने ओमान की इंडियन एम्बेसी के कहने पर किया रेसक्यू ओमान की इंडियन एम्बेसी की मदद से उन्हे पहुंचाया भारत 20 भारतीयों को सकुशल भारत भेजने की ओमान की इंडियन एम्बेसी ने एक्स पर फोटो सहित सूचना की पोस्ट घर पहुंचने पर सनी चौधरी ने किया भारत सरकार का शुक्रिया बाइट सनी चौधरी मर्चेंट नेवी
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में चाय-नाश्ता दुकानदार की हत्या: जमीन विवाद से भतीजे पर आरोप

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में चाय-नाश्ता दुकानदार की बेरहमी से हत्या, जमीन विवाद में भतीजे पर हत्या का आरोप ।घर में सो रहे दुकानदार का सिर कूचकर हत्या , घटना के बाद आरोपी भतीजा फरार, जांच में जुटी पुलिस। समस्तीपुर में रविवार की रात चाय-नाश्ता दुकानदार की हत्या कर दी गई। मृतक अपने घर में अकेले रहते थे। घर के आगे ही नाश्ते की दुकान खोल रखा था। सोमवार की सुबह उनकी लाश के बाहर पड़ी मिली।परिजन के अनुसार मृतक मदन साह का भाई-भतीजों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। 10 दिन पहले ही भतीजों ने जान से मारने की धमकी दी थी और अब जान ले ली। जब मदन साह सोए हुए थे तब सिर कूचकर हत्या कर गई। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर वार्ड-3 की है।मृतक का भतीजा राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि छोटे चाचा सुनील शाह के बेटे AMN और राजा ने वारदात को अंजाम दिया है। चाचा मदन शाह अकेले ही गांव में रहते थे और परिवार बाहर पटना में रहता है। परिवार बीच-बीच में आया-जाया करते थे।सुबह गांव के लोगों ने सूचना दी कि चाचा की सिर कूचलकर हत्या कर दी गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी थी। गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के साले अमरजीत कुमार ने कहा कि मुझे सुबह फोन आया कि जीजा को उनके ही भतीजे ने मार डाला है। जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा था।दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि हत्या का आरोप मृतक के भतीजे और भाई पर लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है। आरोपी फरार हो गए हैं।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर मद्यनिषेध भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में मद्य निषेध विभाग के सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत सिपाही पदों की लिखित परीक्षा के दौरान नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ है. परीक्षा हॉल के भीतर वॉकी-टॉकी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर हल कर रहे एक परीक्षार्थी और सॉल्वर गैंग के सदस्य को मौके पर ही पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उनकी निशानदेही पर पटना से 2 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. घटना रविवार की है, मिठनपुरा स्थित चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान भोजपुर जिलے के छोटकी सहजौली निवासी परीक्षार्थी पंकज कुमार को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वॉकी-टॉकी के जरिए प्रश्नों के उत्तर हल करते हुए पकड़ा गया. वहीं केंद्र के बाहर से प्रश्नपत्र के उत्तर बता रहे भोजपुर जिले के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर कोठिया निवासी प्रकाश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्रकाश के बैग से ब्लूटूथ डिवाइस भी बरामद किया गया. दोनों आरोपितों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर पटना समेत कई स्थानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पटना से संजय कुमार सिंह उर्फ़ रंजन कुमार तथा पंकज कुमार नामक 2 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सभी के तार पटना में सक्रिय एक संगठित सॉल्वर गैंग से जुड़े हुए हैं. अब इनके पीछे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में साइबर सेल की पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट का ताड़ कहाँ से जुड़ा है और इसका आका कौन है. सिटी एसपी मोहিবुल्लाह अंसारी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही पंकज कुमार के पास मौजूद ब्लूटूथ डिवाइस से आवाज आने लगी,जिससे उस पर संदेह हुआ. इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ. केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंकज को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक के आवेदन पर मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब सॉल्वर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पटना समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

तिवाड़ी का गहलोत के बयान पर पलटवार: कांग्रेस नहीं मुस्लिम लीग प्रवक्ता बोल रहे हैं

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी का पारा बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीजेपी पर प्रतिबंध लगाने बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने गहलोत के बयान को हार की बौखलाहट बताया। तिवाड़ी ने यहां तक कह दिया कि गहलोत कांग्रेस नेता की तरह नहीं बल्कि मुस्लिम लीग के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से राजस्थान की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। गहलोत के बीजेपी पर प्रतिबंध लगाने की बात कहे जाने के बाद बीजेपी पूरी तरह आक्रामक हो गई। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने गहलोत पर सीधा हमला बोला। तिवाड़ी ने कहा कि गहलोत कांग्रेस के प्रवक्ता के तौर पर नहीं, मुस्लिम लीग के प्रवक्ता के तौर पर बयान दे रहे है। गहलोत साहब को आज के कुछ परिणाम देखने चाहिए। आज असम में कांग्रेस के कुल 20 विधायक जीते, इनमें से 19 मुस्लिम, बंगाल में दो जीते, दोनों की दोनों ​मुस्लिम है। इतना ही नहीं, कांग्रेस अब केरल को भी खतरे में डाल रही है। केरल में कांग्रेस ने मुस्लिम लीग से समझौता किया, उस मुस्लिम लीग से समझौता किया जिसने भारत का विभाजन करवाया, जिस मुस्लीम लीग के कारण करोड़ों लोगों की हत्या, लाखों महिलाओं से बलात्कार, हजारों लोगों को घर छोडना पड़ा। ये वही मुस्लिम लीग है जो 1947 से पहले थी, इसका वही घोषणा पत्र और वही निशान है। कांग्रेस ने केरल में 22 मुस्लिम लीग के विधायक को जीताया है। इस प्रकार का तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत अपने गिरेबा में झाककर देखें। उन्होंने यहां तक कहा कि गहलोत को अपने बयान के लिए हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी सांसद तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने 1916 से ही हिंदू-मुस्लिम राजनीति को बढ़ावा दिया और मुस्लिम लीग के साथ समझौते किए। वर्ष 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन कांग्रेस की नीतियों के कारण हुआ। विश्व में भारत एक मात्र ऐसा देश है जिसका धर्म के आधार पर विभाजन हुआ और इसके लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार थीं। विभाजन के बाद भी कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ी और आज भी वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात को लेकर भी तिवाड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। इंदिरा गांधी और उनके पिता जी ने दो बार प्रतिबंध लगाया लेकिन दोनों बार मुंह की खानी पड़ी। 1948 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाया गया और 1975 में देश पर आपातकाल थोपा गया, लेकिन दोनों ही फैसले कांग्रेस पार्टी को झकमार कर वापस लेने पड़े। कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमटता जा रहा है। संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर भी भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा। तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस को संविधान की दुहाई देने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़ा हमला कांग्रेस काल में ही हुआ था। आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया। तिवाड़ी ने कहा कि जब कांग्रेस संविधान की बात करती है तो जनता को उसका इतिहास याद आ जाता है। बीजेपी के मुस्लिम विरोधी होने के आरोपों को भी घनश्याम तिवाड़ी ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना 13.45 लाख, उज्ज्वला योजना 37 प्रतिशत, मुद्रा योजना 36 प्रतिशत, पीएम किसान सम्मान निधि 33 प्रतिशत, स्किल इंडिया 22 प्रतिशत लाभ मुस्लिम वर्ग केे लोगों को दिया है। इतना ही नहीं, 3 करोड़ अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं में से 1.63 करोड़ इस वर्ग के छात्र है। भाजपा सरकार ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ कार्य किया है। बाइट घनश्याम तिवाड़ी सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। तिवाड़ी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 चुनाव हार चुकी है और हम चाहते हैं कि वो शतक लगाएं। राजस्थान बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिए जाने के सवाल पर भी तिवाड़ी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों का चयन जीतने की क्षमता और संगठनात्मक मजबूती के आधार पर करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहले भी बीजेपी के मुस्लिम विधायक रह चुके हैं और पार्टी किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं करती। बाइट घनश्याम तिवाड़ी सांसद वहीं कॉकरोच पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों को लेकर पूछे गए सवाल पर घनश्याम तिवाड़ी ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "एनिमल्स पर ज्यादा कॉग्निजेंस नहीं लेना चाहिए। गहलोत के बयान पर बीजेपी का यह अब तक का सबसे तीखा जवाब माना जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के बीच बढ़ती जुबानी जंग आने वाले चुनावी माहौल को और गर्मा सकती है।
0
0
Report

पोकरण अस्पताल में विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण, जैसलमेर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने সোমবার को पोकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा भर्ती मरीजों एवं नवजात शिशुओं के परिजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने चिकित्सा अधिकारियों से राजस्थान सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में संचालित योजनाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर भी चर्चा की। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की。 इस अवसर पर कही जनप्रतिनिधि व चिकित्सा अधिकारी एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे। विधायक के दौरे से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता देखने को मिली तथा मरीजों एवं उनके परिजनों ने भी अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
0
0
Report

सपा का कुशीनगर प्रदर्शन, पेपर लीक और महंगाई के मुद्दों पर पुलिस से भिड़ंत

Kushinagar, Uttar Pradesh:विभिन्न जन मुद्दों को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक कुशीनगर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोहरौना स्थित पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा पेपर लीक, बिजली कटौती, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया, जिसके लिए पहले से पुलिस बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बैरिकेडिंग हटाने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं बैरिकेडिंग हटाकर जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने का प्रयास करने लगे, जिसके चलते पुलिस जवानों और सपा नेताओं के बीच जोर आजमाइश की स्थिति बन गई। काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और परीक्षा घोटालों से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। घटना के दौरान कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
0
0
Report
Advertisement

अलवर की पहाड़ियों में भीषण आग: घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया

Alwar, Rajasthan:अलवर की पहाड़ियों में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के नादनहेड़ी गांव की पहाड़ियों पर अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से पहाड़ियों पर फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हालांकि दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सीधे मौके तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे आग बुझाने में दिक्कतें आईं। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। काफी घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस घटना में कई हेक्टेयर क्षेत्र की वन संपदा जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन समय रहते संयुक्त प्रयासों से बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
0
0
Report

आंधी-तूफान ने बाम्बोली ग्राम सेवा शिविर तहस-नहस, बाल-बाल बचे लोग

Alwar, Rajasthan:आंधी-तूफान से बाम्बोली का ग्राम सेवा शिविर तहस-नहस, टेंट उखड़े—बाल-बाल बचे लोग रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाम्बोली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम सेवा शिविर 2026 सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं ने पूरे शिविर को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा के चलते शिविर में लगे टेंट उखड़ गए, जबकि स्टालों पर रखी कुर्सियां हवा में उड़कर दूर जा गिरीं। प्रशासनिक दस्तावेज और फाइलें भी हवा में बिखर गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख शिविर में मौजूद आमजन और अधिकारी अपनी सुरक्षा के लिए नजदीकी स्कूल भवन में शरण लेने को मजबूर हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मौसम सामान्य होने तक शिविर को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तक शिविर का माहौल सामान्य और व्यवस्थित था, लेकिन अचानक आए तूफान ने सब कुछ बदलकर रख दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top