271002
Gonda - पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से की 15 मोटरसाइकिल बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्जनपदीय मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही पर विभिन्न जनपदों से 15 चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया है। घटना में संलिप्त तीन शातिर चोर राजा सोनी जनपद बलरामपुर,दुर्गेश मिश्रा,कटराबाजार, अभिषेक तिवारी मोतीगंज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 15 अदद मोटरसाईकिले बरामद किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुछी गांव के बंद मकान में चोरी: सरपंच के बेटे सहित 4 गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुछी गांव में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के बेटे समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। फरियादी किशोरी अहिरवार लगभग एक महीने से काम के सिलसिले में दिल्ली में थे। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर शादी में उपहार में मिले पीतल-कांसे के बर्तन, मिक्सी, प्रेस, नकदी और चांदी की चेन समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। संदेहियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विजय प्रजापति पिता सरपंच पुछी, बृजेश अहिरवार निवासी पुछी, चंद्रभान उर्फ क्रश राजपूत निवासी सटई रोड को हिरासत में लिया। उनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है और शेष सामान व अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है。0
0
Report
खंडवा के गोमुख घाट पर नाव इंजन में आग, यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के ओंकारेश्वर में नाव के इंजन में अचानक लगी आग। यात्रियों को दूसरी नाव में शिफ्ट कर टला हादसा खंडवा में तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के गोमुख घाट के सामने नर्मदा नदी में चल रही नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। लकड़ी की नाव में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार करीब 5 यात्री को तत्काल दूसरी नाव में शिफ्ट किया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नाव क्रमांक 139 में होंडा कंपनी का पेट्रोल इंजन लगा था। नाव नदी में घाट से थोड़ी ही आगे बड़ी थी कि इंजन में आग लग गई। अचानक इंजन से आग की लपटें देखते ही देखते आग तेज हो गई। आसपास चल रही नाव के नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को तुरंत दूसरी नाव में पहुंचाया। इसके बाद नाविकों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना की गंभीरता देखते हुए सीएमओ मोनिका पारधी ने नाव को जब्त कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं。0
0
Report
उन्नाव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM घनश्याम मीणा ने दिखाई हरी झंडी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, DM घनश्याम मीणा ने दिखाई हरी झंडी 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान छात्रों ने जागरूकता तख्तियों के साथ निकाली संचारी रोग जागरूकता रैली साफ-सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव पर रहेगा विशेष जोर डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान जलभराव और घरों के आसपास जमा पानी हटाने की लोगों से अपील पुराने टायर और अन्य जगहों पर पानी जमा नहीं होने देने की दी गई सलाह DM बोले—जागरूकता और स्वच्छ वातावरण से संचारी रोगों की रोकथाम पर जोर0
0
Report
Advertisement
पशु बाजार से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पशु बाजार में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक पशु खरीदने के लिए बाजार पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बाइक चोरी की पूरी घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक के आसपास घूमता और उसे लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान और बाइक की तलाश में जुटी है। थाना सफीपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी। हजारों बीघे धान की फसल पानी में डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता। आदमपुर बरेठी, मोहान, रसूलपुर बकिया, अहमदपुर टकटोली और बिचपरी में पानी घुसा। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित। लगातार बढ़ते जलस्तर से घरों और दुकानों में भी घुसा पानी। दुकानों में रखा सामान बर्बाद, फसल में मूंग, उर्द के खेतों भरा पानी। पकने को तैयार धान की फसल डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की मांग।0
0
Report
जबलपुर में स्कूल वैन को कार ने पीछे से टक्कर दी; दुर्घटना में आठ बच्चे घायल
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली वैन को कार ने मारी टक्कर. आठ बच्चे हुए घायल. मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती. कार ने पीछे से टक्कर मारी, वैन अनियंत्रित होकर पलटी. चालक को गिरफ्तार किया गया. जबलपुर कलेक्टर और एसपी घायलों का हाल जानने पहुंचे. ब्रितिश फोर्ड फाउंडेशन स्कूल के बताए जा रहे हैं छात्र, लगभग 15 छात्र सवार थे वैन में.0
0
Report
Advertisement
Jabalpur के दीपक की पुरानी फोटो वायरल, लोग कहते हैं यह कैसे मिला?
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर से दीपक की पुरानी फोटो0
0
Report
बाढ़ की गंभीर स्थिति: गंडक-गंगा के जलस्तर से तटबंधों पर दबाव, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश
Patna, Bihar:जल संसाधन मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है,गंडक में अब तक के उच्चतम जलस्तर की वजह से तटबंध पर भारी दबाव है,गंगा में भी जल स्तर बढ़ा है,उतर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से भी जलस्तर बढ़ा है..0
0
Report
अमेठी के सलमान खान ने एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर इतिहास रचा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - कैब चालक से एशियन गेम्स तक पहुंचकर सलमान खान ने रचा इतिहास。 जनपद के तिलोई के पूरे धिगईं मजरे खैरहना निवासी सलमान खान ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक。 जापान में पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में भारत के लिए कांस्य पदक किया हासिल सलमान खान ने सतनाम सिंह के साथ 6 मिनट 13.25 सेकंड में रेस की पूरी。 17 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद परिवार की उठाई जिम्मेदारी。 दिल्ली की सड़कों पर कैब चलाकर संघर्ष के बीच भारतीय सेना में बने नायब सूबेदार。 मुश्किलों को मात देकर एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंचाया तिरंगा。 सलमान की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी और जश्न का माहौल。 काँस्य पदक विजेता सलमान के अमेठी पहुंचते ही जगह जगह लोगों ने किया भव्य स्वागत。 अमेठी के लाल की उपलब्धि पर जिले से लेकर देशभर में गर्व की लहर।0
0
Report
Advertisement
सुमित संदिग्ध हिरासत में, हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने के लिए जांच जारी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमित नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो मेंटली डिस्टर्ब बताया जा रहा है... जबकि हत्या की वजह और वारदात में शामिल दूसरे लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल पुलिस की जांच और फॉरेंसिक साक्ष्य से ही साफ होगा कि इस वारदात के पीछे असली वजह क्या थी और इसमें कितने लोग शामिल थे0
0
Report
हापुड़ - अमन सागर हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ नगर पुलिस ने आदर्श नगर के चर्चित अमन सागर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पैसे के लेन-देन के विवाद में अमन सागर की स्टील की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव को बदनौली फाटक के पास फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई स्टील की रॉड बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसरूपनगर निवासी प्रशान्त और पंकज के रूप में हुई है।0
0
Report
प्रशांत किशोर: अनंत सिंह का समर्थन बिहार बदलाव की राह में मायने नहीं रखता
Darbhanga, Bihar:पटना में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में अनंत सिंह के साथ नजर आने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए पूरा बिहार और समाज खड़ा है। ऐसे में अगर अनंत सिंह भी जनसुराज के समर्थन में खड़े हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। प्रशांत किशोर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार इम्तेयाज़ नूरानी के नामांकन में शामिल होने दरभंगा पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पटना में अनंत सिंह की मौजूदगी को लेकर यह प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
Advertisement
भाकपा माले ने सासाराम समाहरणालय का घेराव कर गरीबों की जमीन पर सवाल उठाए
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने आज सासाराम के समाहरणालय का घेराव किया। सासाराम के समाहरणालय के मुख्य गेट को बंद कर धरना पर बैठकर इन लोगों का कहना है कि अभियान बसेरा-2 के तहत गरीबों को जमीन देने के नाम पर गड़बड़ी की जा रही है। पहले से जिन गरीबों को पर्चा वाली जमीन मिली है उन लोगों को 5 डेसिमल की जगह मात्र एक डिसमिल जमीन दी जा रही है। इन लोगों का कहना है कि आज जिस तरह से परचाधारियों के जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है दबंग गरीबों के जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं जिसके खिलाफ वे लोग आज समाधान का घिराप्त कर रहे हैं यह लोग सासाराम के एडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं भाजपा वाले के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा सहित कई संगठन शामिल हुए।0
0
Report
JCI Expo Utsav 2026: 400+ स्टॉल, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ झारखंड में धमाकेदार शुरुआत
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में आज से JCI Expo Utsav 2026 की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एक्सपो का उद्घाटन किया। 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में देश-विदेश के ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों के उत्पादों से सजे करीब 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें भारत के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ दुबई, श्रीलंका, थाईलैंड और अफगानिस्तान समेत कई देशों के स्टॉल भी शामिल हैं। एक्सपो में लोगों के मनोरंजन के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार इवेंट सेक्शन का विस्तार किया गया है। मास्टर शेफ, म्यूजिक और अन्य कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए किड्स जोन को भी बड़ा किया गया है। डिजिटल गेम्स के लिए अलग गेम जोन भी बनाया गया है। इसके अलावा फूड जोन का विस्तार किया गया है और ऑटोमोबाइल जोन को भी पहले की तुलना में बड़ा किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस बार डिजिटल मार्केटिंग पर भी खास फोकस किया गया है। आयोजकों का कहना है कि एक्सपो में आने वाले लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही कंपनियों की ओर से विशेष ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।0
0
Report
रेवाड़ी बाजरे की सरकारी खरीद आज से: किसानों को मिलेगा 2900 रुपये प्रति क्विंटल
Rewari, Haryana:रेवाड़ी की अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद आज से शुरू, किसानों के कटने लगे गेट पास.... भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को मिलेगा 2900 रुपये प्रति क्विंटल का भाव.... 15 नवंबर तक चलेगी खरीद प्रक्रिया, मंडियों में पेयजल, किसान भवन और हेल्प डेस्क के पुख्ता इंतजाम..... अनाज मंडी रेवाड़ी में हैफेड तो बावल मंडी में HSWC करेगी खरीद.... 2300 रुपये सरकारी भाव के साथ 600 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा भावांतर.... आढ़तियों की खरीद दर के आधार पर तय होगा भावांतर भरपाई का लाभ....0
0
Report
Advertisement
