271002
Gonda - कल्पवास स्थल पर गंदगियों का अंबार
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:गोंडा मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर सूकर खेत स्थित पसका जिसे छोटा प्रयाग भी कहा जाता है। सैकड़ो वर्ष से यहां कल्पवास करने की परंपरा चली आ रही है, इस वर्ष भी सैकड़ो की संख्या में जनपद और गैर जनपद से कल्पवासी सरयू और घाघरा नदी के संगम स्थल पर कल्पवास कर रहे हैं।सरयू नदी में लोग ठीक से स्नान नहीं कर सकते इसके पहले नदी किनारे दलदल में फंस जाएंगे,यहां गंदगी का अंबार है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर युवक का शव पेड़ से लटका, पुलिस जांच शुरू
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान गाजनपुर निवासी 28 वर्षीय अनमोल लौवंशी के रूप में हुई है। वह सिवनी मालवा के एक निजी अस्पताल में काम करता था। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। सिवनी मालवा के नर्मदापुरम-हरदा बायपास मार्ग पर बुधवार देर शाम लोगों ने पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। इसके बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गाजनपुर निवासी करीब 28 वर्षीय अनमोल लौवंशी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अनमोल सिवनी मालवा के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर सिवनी मालवा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती जांच में युवक का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला है। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस परिवार और परिचितों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
झारखंड में रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक
Noida, Uttar Pradesh:हमारी पूजनीय मातृशक्ति श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। झारखंड के लंबे संघर्ष में दिशोम गुरुजी के साथ हर मोड़ पर मजबूती से खड़ी रहने वाली माताजी का जाना पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी एवम् समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
हरपुर छतवा बाजार में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर आरोपी गिरफ्तार
Chapra, Bihar:बनियापुर के हरपुर छतवा बाजार की घटना, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा बाजार में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय महिलाओं ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बनियापुर थाने पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान हरपुर छतवा निवासी करीब 65 वर्षीय बालेश्वर महतो के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपने घर के पास आई एक रिश्तेदार की सात वर्षीय बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची तथा परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद हरपुर छतवा बाजार और आसपास के इलाके में आक्रोश का माहौल है। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर-प्रयागराज डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टेकमगढ जिले के खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर से प्रयागराज जा रही चलती ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया. ट्रेन जैसे ही खरगापुर रेलवे स्टेशन से आगे निकली, ट्रैक किनारे मौजूद अज्ञात असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. इस दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच एस-1 और जनरल बोगी को निशाना बनाया गया; पत्थर खिड़कियों के शीशे तोड़ते हुए बोगी के अंदर तक पहुंच गए, जिससे एक यात्री के सिर में चोट आई. फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जाँच में जुटी है, पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है.0
0
Report
त tilरी में बाघ का डर: ग्रामीण दहशत, कान्हा रिजर्व की वॉच टीम निगरानी में
Mandla, Madhya Pradesh:गांव की गलियों तक पहुंचा बाघ का खौफ । बाघ की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण रात होते है घरों में हो जाते हैं कैद वन महकमे के सर्चिंग अभियान जारी एंकर - मंडला के तिलरी गांव में बाघ की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। खेतों, बाड़ियों और गांव के आसपास बाघ की मूवमेंट से डर का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। सूचना के बाद अब कान्हा टाइगर रिजर्व की वॉच टीम दो हाथियों के साथ गांव पहुंची है और बाघ की निगरानी की जा रही है। वीओ - तिलरी गांव में कई दिनों से बाघ की आहट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का दावा है कि बाघ खेतों और बाड़ियों के आसपास दिखाई दे रहा है, जबकि कुत्तों के शिकार की घटनाओं ने डर और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हुआ और कान्हा से दो हाथियों के साथ वॉच टीम तिलरी पहुंची। टीम बाघ की लोकेशन पर नजर रख रही है। वन विभाग के मुताबिक कोशिश है कि बाघ को आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ा जाए। जरूरत पड़ने पर परिस्थितियों के अनुसार रेस्क्यू की कार्रवाई भी की जाएगी。 फिलहाल गांव में हाथियों के साथ निगरानी जारी है...लेकिन ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि आबादी के आसपास मंडरा रहे बाघ से उन्हें कब तक राहत मिलेगी。 बाइट- प्रकाश वर्मा - डिप्टी डायरेक्टर - कान्हा टाइगर रिजर्व बाइट- शोभाराम ताराम - सरपंच - ग्राम तिलरी0
0
Report
प्रदेश में आज से दो दिनों हल्की बारिश, रायपुर में बौछारें संभव
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग के मुताबिक आज और अगले 2 दिनों मे प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना जाहिर की गई है. रायपुर में भी बौछारें पड़ने का अनुमान है0
0
Report
Advertisement
हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री HemantSorenJMM जी की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।0
0
Report
मवई गांव में जमीनी विवाद: एक ही परिवार के दो पक्षों की मारपीट, तीन घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के मवई गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो पक्षों में कहा सुनी को लेकर हुआ विवाद। मारपीट में बदला रूप, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग गिरकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट देखकर स्पष्ट है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है; देहात थाना पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
शिबू सोरेन की धर्मपत्नी के निधन पर शोक, झारखंड आंदोलन की यादें ताजा
Noida, Uttar Pradesh:दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। झारखंड आंदोलन के समय की कई घटनाएं, कई यादें आंखों के सामने से गुजर रही हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार!0
0
Report
Advertisement
पुलिस स्टेशन के入口 पर खूनी हमला: दो मौत, 7 घायल
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर तलवारें चलीं! दो की मौत, 7 घायल बुलढाणा में एक ऐसी घटना सामने आई है जो लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल खड़े करती है... पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला... और इसमें दो की मौत! देउलगांव राजा शहर में दो ग्रुप्स के बीच खूनी झड़प में शिंदे सेना के एक मौजूदा कॉर्पोरेटर और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार ग्रुप के एक वर्कर की मौत हो गई... जबकि सात लोग घायल हो गए... लेकिन इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह खून-खराबा उसी पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर हुआ जहां लोगों को सुरक्षा के लिए पुलिस के पास भागना चाहिए था! कल देउलगांव राजा शहर में कव्वाली का प्रोग्राम था... प्रोग्राम में बैठने की व्यवस्था को लेकर बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हो गया... एक मामूली झगड़ा... बड़ों तक पहुंच गया... और अगले दिन उसी झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया! दोनों ग्रुप झगड़े को लेकर देउलगांव राजा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे... लेकिन, पुलिस स्टेशन में शिकायत करने आए दोनों ग्रुप पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही आमने-सामने आ गए... झगड़ा बढ़ गया... माहौल गरमा गया... और फिर तलवारें और धारदार हथियार निकल आए! और फिर पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही एक-दूसरे पर हथियारों से हमले शुरू हो गए... इस हमले में शिंदे सेना के एक मौजूदा कॉर्पोरेटर और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार ग्रुप के एक वर्कर की मौके पर ही मौत हो गई... सात लोग घायल हो गए... घायलों को तुरंत इलाज के लिए जालना के सरकारी हॉस्पिटल भेजा गया है। मेन् सवाल: लेकिन इस घटना ने कई सीरियस सवाल खड़े कर दिए हैं... अगर पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही तलवारें खींची जा रही हैं... अगर पुलिस स्टेशन के एंट्रेंस पर ही दो लोगों की जान जा रही है... तो फिर लॉ एंड ऑर्डर का डर आखिर है कहां? नागरिकों की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार पुलिस स्टेशन के ठीक एंट्रें पर यह खून-खराबा निश्चित रूप से एक गंभीर मामला है。 इस डबल मर्डर के बाद देउलगांव राजा शहर में तनाव का माहौल बन गया है... घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है... पुलिस द्वारा घटना की आगे की जांच की जा रही है। इस बीच, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट के स्थानीय MLA मनोज कायंदे ने स्टैंड लिया है कि इस घटना को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए... MLA कायंदे ने कहा है कि यह कोई राजनीतिक विवाद नहीं है, बल्कि संबंधित पक्षों के बीच का अंदरूनी और पारिवारिक विवाद है। डॉक्टर शशिकांत खेडेकर, पूर्व विधायक , शिवसेना शिंदे गुट0
0
Report
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन का दर्द अभी थमा भी नहीं था कि एक और असहनीय पीड़ा आ गई। मुख्यमंत्री श्री HemantSorenJMM जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी का निधन गहरे दु:ख से भर देने वाला है। पिता के बाद मां का साया उठ जाना… इससे बड़ा कोई व्यक्तिगत आघात नहीं हो सकता। मां जीवन की वह छांव होती हैं, जिसकी कमी कोई कभी पूरी नहीं कर सकता। रूपी सोरेन जी की ममता और संस्कारों की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार-शुभचिंतकों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि ! ॐ शांति !! HemantSorenJMM JmmJharkhand0
0
Report
हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन का दर्द अभी थमा भी नहीं था कि एक और असहनीय पीड़ा आ गई। मुख्यमंत्री श्री HemantSorenJMM जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी का निधन गहरे दु:ख से भर देने वाला है। पिता के बाद मां का साया उठ जाना… इससे बड़ा कोई व्यक्तिगत आघात नहीं हो सकता। मां जीवन की वह छांव होती हैं, जिसकी कमी कोई कभी पूरी नहीं कर सकता। रूपी सोरेन जी की ममता और संस्कारों की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार-शुभचिंतकों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि ! OM शांति !!0
0
Report
Advertisement
एनडीए एकजुट, सभी विधायक चुनाव लड़ेंगे: संजय पासवान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मंत्री संजय पासवान ने कहा सभी को निर्देश दिया गया है कि अभी से MLC चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। आगामी 9 तारीख को साढ़े तीन बजे से विधानमंडल दल की बैठक भी होगी, जिस की तैयारी को लेकर चर्चा हुई है। जहां तक एमएलसी चुनाव का सवाल है, कुछ बातें अंदर की हैं, उसे आपस में ही सुलझा लिया जाएगा। लेकिन एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और एनडीए के सभी विधायक एक साथ हैं। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जहां तक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद का सवाल है, इसके लिए संबंधित दल के नेताओं को अधिकृत किया गया है कि वे आपस में बातचीत करके इस मामले को सुलझाएं। एनडीए में बातचीत और समन्वय के जरिए हर विषय का समाधान निकाला जाएगा। बाइट — संजय पासवान, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
रांची: सीएम सोरेन की मां के निधन पर नेताओं ने जताया दुख
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमन्त सोरेन की मां के निधन पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति मथारू ने दुःख व्यक्त किया0
0
Report
इस्लामिया इंटर कॉलेज ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, बच्चों के कल्चरल प्रोग्रामों ने बांधा समां
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित इस्लामिया इंटर कॉलेज का 123वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद, शिक्षकगण एवं मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुजफ्फरनगर। शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में कॉलेज का 123वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया, जहां स्थापना दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद, शिक्षकगण, स्टाफ तथा मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मंच से वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ मेहनत, अनुशासन, संस्कार और निरंतर प्रयास का विशेष महत्व है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान छात्रों ने देश भक्तिगीत के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद एवं समस्त स्टाफ की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान केवल उसकी पुरानी विरासत से नहीं, बल्कि वहां से शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए योगदान देने वाले विद्यार्थियों से होती है। 123 वर्षों की गौरवशाली यात्रा इस्लामिया इंटर कॉलेज की शैक्षिक परंपरा और उपलब्धियों को दर्शाती है। समारोह के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
