271003
गोंडा-जिला अस्पताल गेट पर गाड़ियों का अंबार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिला अस्पताल में गेट पर चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन एवं मरीज के साथ आए व्यक्तियों द्वारा हमेशा जाम बना रहता है आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है काफी देर तक लोग अपने मरीज को लेकर बाहर खड़े रहते हैं अंदर आने के लिए अंदर से भी बाहर जाने वालों को भी दिक्कत होती है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान ATS का बड़ा एक्शन: Lawrence गैंग के करीबी सुनील मीणा के गुर्गे गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur राजस्थान एटीएस का बड़ा एक्शन लोरेंस गैंग के गुर्गे सुनील मीणा का करीबी गिरफ्तार, घर में छिपा रखे थे जिंदा कारतूस विदेश में बैठे गैंगस्टर एस.के. के संपर्क में था आरोपी अनिल उर्फ मोंटी, घर पर मिले 7 जिंदा कारतूस गैंगस्टर सुनील कुमार मीणा उर्फ एस.के. के संपर्क में था, जो है लॉरेंस गैंग का करीबी विदेशी गैंगस्टरों, खासकर पाकिस्तान में बैठे अपराधियों से भी संपर्क होने की मिली जानकारी0
0
Report
पंचकूला में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 1535 पुलिसकर्मी तैनात
Panchkula, Haryana:पंचकूला नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। इसी कड़ी में आज पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित सरकारी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पूर्व डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा संबंधी हिदायतें दी गईं। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पोलिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है तथा पुलिस का दायित्व केवल खाकी का फर्ज निभाते हुए पूरी ईमानदारी, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करना है। उन्होंने सभी कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखने, हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसीपी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आज सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं, जहां पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं ताकि आमजन बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पहले जहां करीब 1200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, वहीं अब इस संख्या में बढ़ोतरी करते हुए कुल 1535 पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसमें 2 डीसीपी स्तर के अधिकारी, 7 एसीपी, 22 इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इंटर स्टेट नाकों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर भी विशेष चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है ताकि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे। पंचकूला पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत डायल 112 पर सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
हाथरस में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में लापता युवक का शव मिला कॉलोनी में मिलने से मची सनसनी 2 मई से लापता था युवक सासनी में इगलास रोड पर मिला शव हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड स्थित नवनिर्मित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.... मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय हासिम पुत्र साबिर, निवासी गढ़ऊआ छौडा के रूप में हुई है.... जानकारी के अनुसार, हासिम 2 मई से रहस्यमय ढंग से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने 4 मई को कोतवाली में दर्ज कराई थी... स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के पास शव देखा, जिससे राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई.... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई.... शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत several दिन पहले हो चुकी है... सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है... पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह हत्या है या कुछ और....0
0
Report
Advertisement
हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा को वोट दें, त्रिपल इंजन सरकार मजबूत बनेगी
Chandigarh, Chandigarh: *जनता का एक-एक वोट हरियाणा के समृद्ध, सुरक्षित और विकसित भविष्य की मजबूत नींव रखेगा* चंडीगढ़, 8 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 10 मई 2026 को प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर आम जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में आमजन भाजपा को वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार को मजबूत बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मई का दिन केवल चुनाव का दिन नहीं है, बल्कि हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य को तय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन प्रदेश में स्थानीय निकाय समितियों के चुनाव होने जा रहे हैं। सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगमों में मेयर एवं पार्षदों के चुनाव से लेकर रेवाड़ी, धारूहेड़ा, सांपला, उकलाना सहित अनेक नगर निकायों और पंचायत समितियों के चुनाव संपन्न होंगे। मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। आपका एक-एक वोट केवल किसी प्रत्याशी को जिताने के लिए नहीं, बल्कि अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य, माताओं-बहनों के सम्मान, युवाओं के सुनहरे सपनों और हरियाणा की खुशहाली के लिए है। *प्रत्याशियों के लिए की अपील* मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला में हमारे मेयर प्रत्याशी श्री श्याम लाल बंसल, अंबाला में मेयर पद की उम्मीदवार अक्षिता सैनी, सोनीपत में मेयर पद के प्रत्याशी श्री राजीव जैन सहित पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर ट्रिपल इंजन की सरकार को और मजबूत बनाइए। आपका एक-एक वोट केवल हरियाणा के विकास को गति नहीं देगा, बल्कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करेगा, ताकि विकसित भारत और विकसित हरियाणा का संकल्प और अधिक शक्ति के साथ आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर ऐसा हरियाणा बनाएं जो विकास, विश्वास और खुशहाली की नई मिसाल बने। आपका एक-एक वोट हरियाणा के समृद्ध, सुरक्षित और विकसित भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। 10 मई को कमल का बटन दबाकर विकास, स्थिरता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूती प्रदान करें。0
0
Report
DC डोडा ने CSR के तहत दो एंबुलेंस वैन लॉन्च कीं
Bhaderwah, Deputy Commissioner Doda Krishan Lal flagged off two ambulance vans for Doda and Bhalla under a Corporate Social Responsibility (CSR) initiative by Jammu and Kashmir Power Development Corporation Limited and Steel Authority of India Limited. The ambulances aim to improve emergency medical response and ensure timely transportation of patients from far-flung and hilly areas where access to healthcare facilities is challenging. Officials say the initiative will strengthen the healthcare infrastructure and provide better medical support during emergencies.0
0
Report
लालू के राज में मुस्लिम मंत्रियों की संख्या NDA ने कैसे बदली?
Noida, Uttar Pradesh:जब लालू जी का शासनकाल था ,7-8 मुसलमान मंत्री हुआ करते थे , आज ग़ायब कर दिया गया। कितने मुसलमानों को मंत्री बनाया NDA ने? 2026 के अलग-अलग विधानसभा चुनावों में कुल 104 मुसलमान विधायक जीत कर आए। उनमें से 0 भाजपा से।0
0
Report
Advertisement
मारपीट में दूल्हा समेत 6 घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:मारपीट में दूल्हा समेत 6 लोग घायल हो गए हैं...जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है0
0
Report
मुंगेर के कलेक्ट्रेट परिसर में पालना घर का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
Munger, Bihar:मुंगेर :कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहर में पालना घर का जिलाधिकारी निखिल धनराज ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत कामकाजी महिलाओ एवं कार्य यालय में आने वाले अभिभावकों के छोटे बच्चो को देखभाल के लिए इस पालना घर का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी ने कहा की यह पहल महिला सशक्तिकरण और बाल हित संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्ट्रेट परिसर के निकट पालना घर शुरू होने से कामकाजी महिलाओं को अपने बच्चो को सुरक्षित वातावरण में रखने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे निश्चित होकर अपने कार्यों का निष्पादन कर सकेगी। उन्होंने बताया की पालना घर में बच्चो के खेलने के लिए विभिन्न खेल सामग्री , बैठने एवं आराम करने की समुचित व्यवस्था की गयी है। साथ ही स्वच्छ पेयजल एवं पोषण संबधी आवश्यक सुबिधाये उपलब्ध होगी। बच्चो की सुरक्षा एवं बेहतर देखभाल के लिए चयनित महिला केयर टेकर की प्रतिनियुक्ति की गई है।0
0
Report
सुवेंदु अधिकारी CM पद की शपथ के साथ भ्रष्टाचार आरोपों पर नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री जी ने सुवेंदु अधिकारी पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, आज उसी सुवेंदु अधिकारी को CM पद की शपथ दिला दी। सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ ED नहीं जाएगी.. ED संजीव अरोड़ा, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई सभी सामाजिक संगठन शामिल हुए
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। राजा का ताल स्थित महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राष्ट्रीय सामाजिक संगठन ठाकुर महासभा के जिला अध्यक्ष युगल चौहान उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने समाज से राष्ट्रहित और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। जयंती के शुभ अवसर पर शहर के सभी सामाजिक संगठन एक साथ इकट्ठे हुए0
0
Report
चौकोनी में ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीण ने किया विरोध प्रदर्शन सफाई को लेकर नाराज हुए ग्रामीण
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:अमरोहा की हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चकूनी गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गांव में साफ सफाई न करने का आरोप लगाया है गांव वालों ने बताया है कि पिछले कई दो सालों से गांव में गंदा पानी भरा हुआ है तालाब की साफ सफाई न कराने की वजह से पानी लोगों के घरों में बढ़ रहा है जिससे पशुओं को चारा लाने में एवं छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है काफी दिक्कत है और परेशानी हो रही है उच्च अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की है मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है आज गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन क्या गांव के लोगों का कहना है कि नालियों का पानी घरों में घुसता है जिससे काफी परेशानी होती है गांव के लोगों ने आज इकट्ठा होकर प्रदर्शन प्रदर्शन किया प्रदर्शन करने वालों में लोकेश गुप्ता सुल्तान सिंह छत्रपाल सिंह अमरपाल सिंह जितेंद्र सैनी महेश सैनी सुरेश सैनी मित्र पाल सिंह चमेली देवी जगवती देवी मीना देवी माली देवी आदि लोग मौजूद रहे0
0
Report
गजरौला के शाहबाजपुर डोर में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा का धरना जारी
Gajraula, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा का धरना 140वें दिन भी नाईपुरा शाहबाजपुर डोर गांव में जारी रहा। धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि गजरौला की केमिकल फैक्ट्रियों ने बोरवेल के जरिए केमिकल युक्त पानी जमीन में डालकर सारे भोजन को जहरीला कर दिया है। प्रदूषण विभाग की मिलीभगत से यह खेल लंबे समय से चल रहा है। लाखों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला प्रदूषण विभाग आज तक हाथ पर हाथ धरे बैठा है। आज भी, जब किसान धरना देकर बैठे हैं, तो प्रदूषण विभाग फैक्ट्रियों के साथ हमसाज होकर फैक्ट्रियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। इतना पानी जहरीला होने के बाद फैक्ट्रियों को तुरंत बंद करा देना चाहिए था, लेकिन फैक्ट्रियों को बंद न कराकर इस सिस्टम की मंशा गजरौला क्षेत्र के लोगों को आक्रोशित कर रही है। जहरीले पानी को पीकर लाखों लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हुए हैं और हजारों लोग काल के गाल में समा गए हैं। इतना सब कुछ गजरौला क्षेत्र की हवा और पानी के साथ होने के बाद भी एसडीएम धनौरा और डीएम अमरोहा चुप्पी साधे बैठे हैं। इस चुप्पी का मतलब लोगों को साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो गजरौला क्षेत्र के आक्रोशित लोग पानी को जहर बनाने वाली फैक्ट्री के गेट पर ताला लगाकर उसे बंद कराने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री होने के बाद भी उनकी नाक के नीचे अधिकारी यह सब कर पा रहे हैं। नरेश चौधरी ने कहा कि छोटी-सी गलती पर लोगों के घरों के ऊपर बुलडोजर चलाया जाता है, लेकिन हजारों लोगों की मौत के बाद भी ये फैक्ट्रियां सुरक्षित चलाई जा रही हैं। इससे यह साबित होता है कि इस देश के अंदर दो कानून हैं। गरीब और आम आदमी के लिए बहुत सख्त कानून हैं, जबकि उद्योगपतियों के लिए बड़ा से बड़ा जुल्म करने के बाद भी प्रशासन और सरकार उन्हें सुरक्षा देती है। पानी को जहर बनाने वाली फैक्ट्री के ऊपर कार्रवाई होने तक किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, मंडल अध्यक्ष अहसान अली, हसनपुर तहसील अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, धरना प्रभारी होमपाल सिंह, रामप्रसाद, प्रथी सिंह, सोमपाल, शम्सुद्दीन, मनोज कुमार, सुभाष, अहद अली, संजय शर्मा, ओमप्रकाश, अशद अली आदि किसान मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
शाहपुर में हत्या के बाद तनाव, शराब दुकान जलाकर सड़कों पर बवाल
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के शाहपुर में तनाव, युवक की हत्या के बाद सड़कों पर लोग, शराब दुकान में रखी आग, पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर हत्या का मामला किया दर्ज... आज सुबह से तनाव के हालत बने हुए है और इस तनाव के बीच आक्रोशित लोगों ने एक शराब दुकान में भी आग रख दी और बड़ी संख्या में लोगों ने दिन भर सड़क पर हंगामा किया। दरअसल बीती रात से नीरज प्रजापति और उसका एक दोस्त गायब था और सुबह नीरज का संदेहास्पद अवस्था में शव बरामद हुआ जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल मिला और उसने बताया कि इन लोगों का विवाद शाहपुर की शराब दुकान के कर्मचारियों से हुआ जिसमे नीरज की मौत हो गई, इस बात की खबर लगते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया और सड़क पर आए लोगों ने सड़क जाम कर दी और शराब दुकान को आग के हवाले कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद दोपहर में जाम खत्म हो गया और शव सागर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया लेकिन पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव शाहपुर आया लोगों में गुस्सा फिर भड़क गया और लोग सड़क पर हंगामा करने लगे जिसके बाद तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने मामले को फिलहाल शांत कराया है वहीं एडिशनल एसपी के मुताबिक शराब दुकान के कर्मचारियों से दोनों युवकों का विवाद हुआ था जिस पर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, शाहपुर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है, अभी विवाद किस वजह से और कैसा हुआ इसकी जांच की जा रही है वहीं शराब दुकान में आगजनी के मामले की भी जांच हो रही है।0
0
Report
खीरे में रंग मिलाने की शिकायत: पटना के बाजारों में खुलासा
Patna, Bihar:आप जो घरों में सलाद के रूप में खीरा खाते हैं या गर्मीं से बचने के लिए दोपहर में खीरा खाते हैं उस खीरा में दुकानदार कलर का इस्तेमाल करके चमकीला बनाते हैं . यह सवाल इसलिए की बिहार के कटिहार का एक वीडियो के सामने के बाद आम लोंगो की चिंता बढ़ गयी . zee media ने आज खीरा में कलर के इस्तेमाल का रियलिटी चेक पटना के इनकम टैक्स और राजापुर इलाके में खीरा बेचने वाले के यहाँ किया . आप देखिये की सडको पर खीरा बेचने वाले के पास जो खीरा है वह ऐसा दिखेगा जैसे उसे अभी खेत से लाया गया है . खीरे को ताज़ा दिखाने के लिए अक्सर मैलाकाइट या कॉपर सल्फेट का इस्तेमाल किया जाता है. जानकारी के मुताबिक़ पुराने पड़ चुके खीरे को मैलाकाइट या कॉपर सल्फेट के हरे घोल में डुबोया जाता है, जिससे वे ताज़ा दिखाई दें. हर रंग के साथ-साथ खीरे पर सिंथेटिक मोम की परत भी लगाई जाती है, जिससे वे चिकने और चमकदार दिखते हैं. पटना के इनकम टैक्स पर एक खीरा बेचने वाले के यहाँ जब रियलिटी टेस्ट किया गया तो यहाँ खीरा चमकदार तो दिखा लेकिन दुकानदार इसे पानी में धोकर काटकर बेच रहा था . दुकानदार ने कहा की वह रंग नहीं मिलाता बल्कि धुल मिटटी साफ़ करने के लिए साफ़ पानी में खीरा को धोकर बेच रहा है . वही जब पटना के राजा पुर में खीरा बेचने वाली महिला के यहाँ खीरा का रियलिटी टेस्ट किया गया तो खीरा बिना कलर का निकला . आप वीडियो में देखिये की zee media ने खीरे के ढेर से कई खीरा को निकालकर चेक किया पर खीरा बिना केमिकल का निकला . यहाँ खीरा बेचने वाली महिला ने कहा यह खीरा वह जिस मंडी से लाती है वहां कोई कलर का इस्तेमान नहीं होता . पर वही दूसरी महिला ने कहा सब्जियों में रंग का इस्तेमाल होता खीरा में नहीं . लेकिन खरीदार महिला नीलम देवी कहती है की रंग दाल कर चमकदार बनाकर खीरा को बेचा जाता है .0
0
Report
खैरागढ़ में विद्युत लाइन पर पेड़ काटते समय ठेका कर्मी की मौत, सुरक्षा सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में शनिवार सुबह विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया। बिजली लाइन के आसपास पेड़ कटाई के दौरान करंट की चपेट में आने से विभाग के ठेका कर्मी हेमंत साहू (45) की मौत हो गई। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों, परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ आक्रोश भी देखने को मिला। ग्राम पेंड्रीकला निवासी हेमंत साहू रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। टोलागांव क्षेत्र में विद्युत लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई का काम चल रहा था। सुबह लगभग 9 बजे काम के दौरान अचानक पेड़ की एक डाल करंट प्रवाहित लाइन के संपर्क में आ गई और हेमंत उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें बचाकर जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाई रिस्क काम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और मानकों का पालन नहीं किया गया। वहीं विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता मदलसा विश्वकर्मा ने बताया कि संबंधित फीडर बंद था, लेकिन लंबी लाइन के δεύτεरे हिस्से में प्रवाहित करंट के संपर्क में डाल आने से हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एक मेहनतकश कर्मी की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।0
0
Report
Advertisement
