गोंडाः बिना हेलमेट के लोग कर रहे सफर, नहीं दिखा कोई असर, कल पुलिस ने बांटे थे फ्री में हेलमेट
Gonda, Uttar Pradesh:कल गुरु नानक चौराहे पर बिना हेलमेट के वाहन चालकों के आवागमन पर पुलिस विभाग और यातायात विभाग उन पर कार्रवाई न करके उनको हेलमेट पहनाकर सम्मानित किया। एसपी का मानना था कि जो कमजोर वर्ग के लोग हैं। उनको हेलमेट दिया गया, लेकिन आज सड़कों पर फिर बिना हेलमेट के लोग दिखेे। पुलिस के इतने प्रयासों के बावजूद लोग हेलमेट लगाने को तैयार नहीं हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाराबंकी: 350 साल पुरानी समाधि नदी में समा गई, गांव और धरोहर खतरे में
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में 350 साल पुरानी समाधि सरयू में समाई, खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही नदी सरयू नदी ने बाराबंकी में एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी और तेज बहाव के चलते नदी खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। रामनगर क्षेत्र का हेतमापुर गांव लगातार भीषण कटान की चपेट में है। नदी का बढ़ता जलस्तर अब गांव की आबादी के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी खतरा बन गया है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे हेतमापुर गांव में बाबा नारायण दास मंदिर के सामने स्थित करीब 350 साल पुरानी समाधि देखते ही देखते सरयू में समा गई। ग्रामीणों के मुताबिक कटान इतनी तेज थी कि समाधि कुछ सेकेंडों में नदी के तेज बहाव में विलीन हो गई। इससे पहले इसी गांव में करीब 150 साल पुरानी मस्जिद भी सरयू की कटान का शिकार होकर नदी में समा चुकी है। हेतमापुर में सरयू की कटान लगातार गांव की ओर बढ़ रही है। अब तक तीन दर्जन से ज्यादा मकान नदी में बह चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। नदी के लगातार बढ़ते दायरे को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। गांव में रहने वाले लोगों के बीच हर पल घर और जमीन नदी में समा जाने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का बहाव लगातार गांव की तरफ बढ़ रहा है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि देखते ही देखते जमीन का बड़ा हिस्सा नदी में समा रहा है। ऐसे में लोग अपने घरों को बचाने की कोशिश के साथ-साथ सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुटे हैं। नदी इस समय खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी बताई जा रही है। इससे रामनगर, रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। निचले इलाकों में रहने वाले परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। खेत, रास्ते और आबादी के आसपास पानी फैलने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर और आबादी को बचाने के लिए कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उनकी हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए हैं।खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद में तलाक फैसला पलट दिया, क्रूरता के आरोप नहीं मिले
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम मामले में फैमिली कोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें पति के पक्ष में तलाक की डिक्री मंजूर की गई थी। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने पत्नी की अपील स्वीकार करते हुए कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए क्रूरता और परित्याग के आरोप पर्याप्त रूप से साबित नहीं हुए। मामला महासमुंद निवासी दंपती से जुड़ा है। दोनों की शादी 10 दिसंबर 2011 को गुरुद्वारे में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति का आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद पत्नी छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगी और बिना पर्याप्त वजह के मायके चली जाती थी। पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी करवा चौथ का व्रत बीच में यह कहते हुए तोड़ देती थी कि जब साथ नहीं रहना है तो व्रत रखने का क्या फायदा। पति ने पुलिस और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों को भी मानसिक क्रूरता बताया था। वहीं पत्नी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह हमेशा पति के साथ रहना चाहती थी। उसने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और मारपीट का आरोप लगाया। पत्नी के मुताबिक, 2 जुलाई 2018 को विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया, जिससे उसका एक दांत टूट गया। हाई कोर्ट ने कहा कि सामान्य वैवाहिक मतभेद, छोटे विवाद या वैचारिक असहमति मात्र क्रूरता नहीं हैं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस या कानूनी कार्रवाई करना, जब तक वह दुर्भावनापूर्ण और झूठी साबित न हो, अपने आप में मानसिक क्रूरता नहीं माना जा सकता。बाराबंकी पुलिस ने चरस तस्कर गिरफ्तार; 55 लाख के मादक पदार्थ के साथ वाहन-मोबाइल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:थाना बाराबंकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, उसके कब्जे से 10.936 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये), 01 चार पहिया वाहन हुन्डई EON कार व 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया।इमरान मसूद: ECI विवाद पर नैतिकता नहीं, INDIA गठबंधन मजबूत होना चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ECI विवाद पर कहा, "नैतिकता होती तो उन्हें(ज्ञानेश कुमार) चले जाना चाहिए था लेकिन इस सरकार में नैतिकता नाम की कोई चीज ही नहीं है। इतना एक्सपोज़ होने के बाद भी कोई व्यक्ति कैसे कुर्सी पर बैठा रह सकता है?..."\nINDIA गठबंधन की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल न होने पर उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि अखिलेश यादव क्यों नहीं आ रहे हैं लेकिन इस समय, समय की मांग है कि INDIA गठबंधन मजबूत हो और INDIA गठबंधन को मजबूत दिखना चाहिए। चुनाव आयोग के जो काम करने का तरीका है, इसके बाद इनसे लड़ना आसान नहीं है।"नीरू ढांडा ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ट्रैप में स्वर्ण जीता
Noida, Uttar Pradesh:एशियाई खेल 2026 | नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।राजभर बोले: 2 जून गेस्ट हाउस कांड के बाद SP-BSP समझौता संभव
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: सपा-बसपा पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "राजनीति में कुछ भी संभव है। कभी भी कुछ हो सकता है। कोई जानता था कि 2 जून गेस्ट हाउस कांड के बाद सपा से बसपा का समझौता होगा? समझौता हुआ। दोनों चुनाव लड़े, राजनीति में कहा नहीं जा सकता है कि कौन कब किसके साथ हो जाए।"कन्नौज: भारी बारिश से राहत का प्रयास, मंत्री असीम अरुण ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा
Mohammad, Uttar Pradesh:Kannuj, Uttar Pradesh: कन्नौज जिले में यूपी के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अतिवृष्टि एवं भारी बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि, अतिवृष्टि के कारण हुई किसी भी प्रकार की क्षति—जैसे पशु हानि, कृषि/फसल हानि या मकान गिरने/क्षतिग्रस्त होने पर—उसकी सूचना टोल-फ्री नंबर 1077 एवं अन्य आधिकारिक नंबरों पर तत्काल दर्ज कराएं। दर्ज शिकायतों एवं सूचनाओं पर राजस्व विभाग द्वारा त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*कमांड सेंटर से फॉलो-अप*
संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कमांड सेंटर के साथ समन्वय बनाकर एक सीमित और निर्धारित समयावधि में सर्वे का कार्य पूरा करें। जिन प्रभावितों परिवारों का नुकसान हुआ है, वे अपनी क्षति (मकान, फसल, पशु आदि) की फोटो खींचकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि सर्वे के समय प्रस्तुत की जा सके।
*संयुक्त टीमों का गठन*
जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, राजस्व कर्मियों, डॉक्टरों एवं पशु डॉक्टरों की संयुक्त टीमें गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। कमांड सेंटर से प्राप्त सूचनाओं तथा जमीनी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित स्थलों पर राहत सामग्री व सहायता पहुंचाई जाएगी।
*1077 का पावर बैकअप होगा मजबूत*
1070 को पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी 112 लखनऊ की तरह मल्टीपल कनेक्टिविटी दी जाएगी ताकि आपदा में यह मजबूती से कार्य करे। 1070 में बिजली, इनवर्टर और जनरेटर को मजबूत किया जाएगा ताकि पावर बैकअप बना रहे।
