271002
गोण्डा -विद्युत् विभाग की लापरवाही के कारन लोगों की जान जोखिम में
Gonda, Uttar Pradesh:उच्च अधिकारी कहते रहते हैं और नीचे के अधिकारी सुनते रहते हैं ,लेकिन आदेश का पालन नहीं करते। खैरा कुंभनगर में मकान के छज्जे तक मोटी बिजली की तारें लटकी हुई है,जिससे कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी कई बार शिकायत भी की गयी। पूर्व चीफ अभियंता दीपक अग्रवाल द्वारा कई बार एसडीओ को फोन व लिखित निर्देशित किया गया है। नवगत चीफ अभियंता डी पी सिंह ने भी एसडीओ बड़गांव को फोन करके आदेशित किया है ,इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नौतन पुलिस ने पान की दुकान के पीछे नशा कारोबार पकड़ा, उदय कुमार गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ नौतन थाना पुलिस ने भारी मात्रा में कफ सिरफ बरामद किया है. दस कार्टून में बारह सौ कोडिन कफ सिरफ बरामद हुआ है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर पाठक बाजार में छापेमारी कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. पान की दुकान के आड़ में नशा का कारोबार चल रहा था. गिरफ्तार कारोबारी का नाम उदय कुमार बताया जा रहा है. बरामद कोडीन कफ सिरफ लाखों का बताया जा रहा है.0
0
Report
रायपुर में तेज बारिश ने शहर की सड़कों पर पानी भर दिया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी. राजधानी रायपुर में देर रात हुई जमकर बारिश. बारिश की वजह से कुछ इलाकों में भरा पानी. बारिश की वजह से कई नाले भी उफान पर. दलदल सिवनी स्थित नाला उफान पर. सड़क पर नाले का पानी बहने से लोगों को आवाजाही में करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना.0
0
Report
वरुड-डोलखेडा नदी पर पुल नहीं, जालना पुलिस नाव से नदी पार
Jalna, Maharashtra:जालना : वरुड बुद्रुक ते डोलखेडा नदीवर पूल नसल्यामुळे पोलीस प्रशासन आणि ग्रामस्थांना मोठ्या अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. गुन्ह्याचा पंचनामा करण्यासाठी किंवा आरोपींना ताब्यात घेण्यासाठी टेंभुर्णी पोलिसांना आपली चारचाकी गाडी चक्क ड्रम आणि पत्र्याच्या साहाय्याने तयार केलेल्या बोटीवरून नदीपार न्यावी लागत आहे. जिवावर बेतणारा हा धोकादायक प्रवास पोलिसांसाठी मोठा कसरतीचा ठरत आहे. अनेक दिवसांपासून प्रलंबित असलेल्या या समस्येमुळे पोलिसांसोबतच सामान्य नागरिकांनाही दैनंदिन दळणवळणासाठी नाहक त्रास सहन करावा लागत आहे. प्रशासनाने याकडे तात्काळ लक्ष देऊन नदीवर पूल उभारावा, अशी जोरदार मागणी परिसरातून होत आहे.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी, मौसम हुआ खुशनुमा
Jaipur, Rajasthan:अलीगढ़ (टोंक)अलीगढ़ में चल रहा झमाझम बारिश का दौर, विगत 24 घंटों में 108 एम.एम हुई बारिश दर्ज, बारिश के बाद सड़कों पर बह रह नीर, किसानो के चेहरों पर आई मुस्कान, बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को था अच्छी बारिश का इंतजार, लोगों को बारिश होने से गर्मी से मिल सकेगी राहत,0
0
Report
असम राइफल्स ने कोंथौजाम गांव को 100 फ्लडलाइट्स देकर अंधेरे में सुरक्षा बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:IMPHAL WEST (MANIPUR): ASSAM RIFLES PROVIDES 100 FLOODLIGHTS TO KONTHOUJAM VILLAGE TO ENHANCE SAFETY AFTER DARK0
0
Report
अलीगढ़ कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के विवाद के बाद जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद कोर्ट पहुचा मामला. कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट. विवाद के बाद कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी. बहू ने सास को जमीन पर पटककर पीटा. साले पर बुजुर्ग ससुर के साथ मारपीट का आरोप. दामाद पर पत्नी और ससुर को पीटने का आरोप. खैर तहसील में दोनों परिवारों के बीच हुई मारपीट. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल. खैर कोतवाली क्षेत्र की तहसील कोर्ट परिसर का मामला. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
बलिया घाघरा की बाढ़ राहत: 100 परिवार सुरक्षित निकाले गए
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा नदी का कहर जारी है। बाढ़ में घिरे 100 परिवारों का रेस्क्यू एनडीआरएफ की मदद से किया गया। भोजपुरवा गांव पूरी तरह पानी में डूब गया। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम के साथ एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाढ़ पीड़ित 100 परिवारों को सुरक्षित निकालकर पर्वतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में बाढ़ राहत कैंप पहुंचाया। प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भोजपुरवा में घाघरा की धार से पानी की एक टंकी नदी में समा गई। बलिया के डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने गांवों का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंपों के साथ चिकित्सा शिविरों का भी इंतजाम किया गया। नौ नावें और एनडीआरएफ की टीम तैनात है।0
0
Report
गौतमबुद्ध नगर से BSP का मिशन 2027 का आगाज़, आकाश आनंद की जनसभा अहम
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर-- BSP आज गौतमबुद्ध नगर से करेगी मिशन 2027 का आगाज BSP के राष्ट्रीय कॉर्डिनेट आकाश आनंद आज दनकौर में जनसभा को करेंगे संबोधित दनकौर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में आज जनसभा को आकाश आनंद करेंगे संबोधित सपा और भाजपा के बाद 2027 विधानसभा चुनाव के लिए BSP भी गौतमबुद्ध नगर से चुनावी जनसभा की कर रही है शुरुवात BSP सुप्रीमो मायावती का गृहजनपद है गौतमबुद्ध नगर आज के जनसभा में आकाश आनंद जेवर विधानसभा पर प्रत्याशी की कर सकते है घोषणा कभी BSP का गड़ हुआ करता था जेवर सीट ऐसे में एक बार फिर अपनी पारंपरिक गढ़ में खिसके जानदार बढ़ाने की कोशिश में जुटी BSP0
0
Report
भिंड के स्कूल बसों में सुरक्षा कमियां, 4 अनफिट बसें जब्त
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, भिंड में स्कूल बसों की जांच में बड़ा खुलासा, 26 बसों की पड़ताल में 4 बसें मिलीं पूरी तरह अनफिट, इमरजेंसी गेट थे लॉक,अग्निशमन यंत्र चलाना भी नहीं जानते थे कुछ चालक-परिचालक। एंकर-भिंड में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को स्कूल बसों के खिलाफ बड़ा जांच अभियान चलाया। माउंट लिटेरा और मॉडल स्कूल की कुल 26 बसों की जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानकों की ऐसी कमियां सामने आईं, जो किसी भी आपात स्थिति में बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती हैं। मॉडल स्कूल की 11 बसों में से चार बसें पूरी तरह अनफिट मिलीं, जिनके इमरजेंसी गेट तक लॉक थे। अधिकारियों ने चारों बसों को जब्त कर लिया। बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाली बसों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी पुख्ता है, इसकी हकीकत जानने परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार को मैदान में उतरी। टीम सबसे पहले माउंट लिटेरा स्कूल पहुंची, जहां 15 बसों की जांच की गई। यहां अग्निशमन यंत्र, बसों की फिटनिस, बीमा,पॉल्यूशन प्रमाणपत्र,ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र सत्यापन,फर्स्ट एड किट, इमरजेंसी गेट, खिड़कियों की रैलिंग, सीसीटीवी और पैनिक बटन समेत कई सुरक्षा मानकों को परखा गया। जांच सिर्फ कागजों और उपकरणों तक सीमित नहीं रही। अधिकारियों ने चालक-परिचालकों से पूछा कि अगर बस में अचानक आग लग जाए या कोई आपात स्थिति पैदा हो जाए तो वे क्या करेंगे, जब कुछ चालक-परिचालकों से अग्निशमन यंत्र चलाकर दिखाने को कहा गया तो वे उसकी पिन तक नहीं निकाल सके। यानी बस में सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल कैसे करना है, इसकी जानकारी तक नहीं थी। मौके पर ही अधिकारियों ने एक चालक को अग्निशमन यंत्र चलाने की प्रक्रिया समझाई और उससे अभ्यास कराया। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि चालक-परिचालकों को सिर्फ बस चलाने का प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि आपात स्थिति से निपटने और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाए। इसके बाद टीम मॉडल स्कूल पहुंची। यहां 11 बसों की जांच में चार बसें पूरी तरह अनफिट पाई गईं। सबसे गंभीर बात यह रही कि इन बसों के इमरजेंसी गेट लॉक थे और आपात स्थिति में खुल नहीं रहे थे। ऐसे में अगर बस में आग लग जाए या कोई बड़ा हादसा हो जाए तो बच्चों के बाहर निकलने का रास्ता तक बंद हो सकता है। गंभीर खामियों को देखते हुए अधिकारियों ने चारों बसों को अनफिट घोषित कर जब्त कर लिया। वहीं, जिन बसों में छोटी कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने के लिए स्कूल प्रबंधन को समय दिया गया है। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मानक में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई ने एक अहम सवाल भी खड़ा किया है—क्या स्कूल बसों में सुरक्षा उपकरण रखना ही पर्याप्त है? जब चालक-परिचालकों को उन्हीं उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी नहीं होगी तो आपात स्थिति में ये इंतजाम कितने कारगर साबित होंगे, बच्चों की सुरक्षा के लिए बसों की नियमित जांच के साथ चालक-परिचालकों का नियमित प्रशिक्षण भी उतना ही जरूरी है। भिण्ड में फिलहाल चार अनफिट स्कूल बसें जब्त की गई हैं और अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब देखना होगा कि स्कूल प्रबंधन सुरक्षा मानकों को कितनी गंभीरता से लागू करता है,क्योंकि बच्चों की सुरक्षा में छोटी सी चूक भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।0
0
Report
Advertisement
सिरसा, हरियाणा: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21-दिन parole पर लौटे
Noida, Uttar Pradesh:Sirsa (Haryana): Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh arrives from Sirsa after getting 21-day parole visuals0
0
Report
रेवाड़ी में मंत्री सख्ती से अधिकारी सक्रिय, नालों की सफाई और जलनिकासी पर जोर
Rewari, Haryana:मंत्री के एक्शन पर रात को दौड़ते दिखे अधिकारी.... ME-JE ने साइटों का निरीक्षण किया....रेवाड़ी ग्रीवेंस मीटिंग में दिए थे चार्जशीट के आदेश...गंदे नाले को लेकर व्यापारियों ने जताई नाराजगी....रेवाड़ी में सोमवार को हुई जिला परिवेदना निवारण समिति की बैठक में मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की सख्ती का असर देर रात तक दिखाई दिया। बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद नगर परिषद के एमई नरेश कुमार जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ शहर की विभिन्न शिकायत वाली साइटों पर पहुंचे।अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार को भी बुलाकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।आपको बता दें की बाल भवन में हुई बैठक में सेक्टर-1 के होली पार्क में जलभराव, सेक्टर-4 मार्केट से जुड़ा जमीन विवाद, शहर की सीवरेज व्यवस्था, कोसली में प्लाट के रास्ते और पुराने इंतकाल से जुड़े मामले प्रमुख रहे। कई शिकायतों पर संबंधित अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद एमई नरेश कुमार ने एक्सईएन अंकित वशिष्ठ के साथ बैठक में उठे मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद जेई को साथ लेकर शिकायत वाली जगहों का निरीक्षण किया गया। देर रात तक अधिकारियों के शहर में घूमकर समस्याओं की स्थिति देखने को लेकर चर्चा रही।अधिकारियों ने जलनिकासी, नालों की सफाई और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े स्थानों का जायजा लिया। मौके पर संबंधित ठेकेदार को बुलाकर काम में सुधार और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।वहीं रेलवे रोड समेत कुछ स्थानों पर नालों में गंदगी जमा मिली। निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। पानी निकासी की समस्या को लेकर व्यापारियों और ठेकेदार के बीच कहासुनी हो गई। व्यापारियों ने नाले की सफाई नहीं होने पर अधिकारियों के सामने भी नाराजगी जताई।0
0
Report
नवी मुंबई: FDA ने दूध भेसळ रैकेट का पर्दाफाश, करोड़ों का माल जब्त
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई के महापे एमआइडीसी परिसर में अन्न व औषध प्रशासन ने एक बड़े दूध भेसळ रैकेट का पर्दाफाश किया. ठाणे FDA के पथक ने महापे स्थित ME. P. K. डेयरी पर अचानक छापा मारा. डेयरी मालिक प्रदीप यादव के संगनमत से शिवेंद्र जैस्वाल ने दूध की पॅकिंग खोलकर उसमें स्किम्ड मिल्क पावडर और चिलर के ठंडे पानी के मिलावट को टँकर में डालते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. 1 किलो स्किम्ड मिल्क पावडर में 8 से 10 लीटर ठंडा पानी मिलाकर इस मिलावट वाले दूध को गाय-भैंस के शुद्ध दूध के रूप में दिखाकर ठाणे, ऐरोली, कोपरी, दिघा और घणसोली क्षेत्र के कई डेयऱियों को सप्लाई किया जा रहा था. अन्न सुरक्षा परमाने नहीं होने के कारण मे. पी. के. डेयरी का व्यवसाय तुरंत बंद किया गया. इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न डेयऱ्यों से कुल 4710 लीटर मिलावटयुक्त दूध, जिसकी कीमत 1 लाख 85 हजार रुपये है, सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु नष्ट कर दिया गया. साथ ही 129 किलो पनीर, 473 किलो स्किम्ड मिल्क पावडर और 88 किलो क्रीम भी लाखों के माल के साथ तुरुबे पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया.0
0
Report
Advertisement
डबलीराठान में पुलिस का बड़ा दबिश ऑपरेशन चक्रव्यूह: 60 जवान, 30 ठिकानों पर दबिश
Hanumangarh, Rajasthan:डबलीराठान में अलसुबह पुलिस का बड़ा एक्शन,ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 10 टीमों ने 30 ठिकानों पर दी दबिश हनुमानगढ़ जिले में अपराध और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मंगलवार अलसुबह डबली राठान गांव में एक बड़ा दबिश अभियान चलाया। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की, जिससे इलाके में हलचल मच गई।जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी मीनाक्षी ने किया। इसमें पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन, महिला थाना और डबलीराठान चौकी सहित कई पुलिस इकाइयों की टीमें शामिल थीं। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और पुलिस लाइन के जवान भी इस कार्रवाई का हिस्सा थे। सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया कि अभियान के लिए कुल 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनमें लगभग 60 पुलिसकर्मी शामिल थे। इन टीमों ने डबलीराठान में करीब 30 चिन्हित स्थानों पर दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की।सीओ सिटी मीनाक्षी के अनुसार, अलसुबह चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, जांच के दौरान कई संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया।0
0
Report
बलौदाबाजार में नाबालिग से पीछा कर इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार नाबालिग लड़की का पीछा कर इंस्टाग्राम पर उसका फोटो पोस्ट कर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी गजेंद्र डांडे को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 78,79 बीएनएस एवं 12 पोक्सो एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन किया गया जप्त0
0
Report
डिजिटल क्रॉप सर्वे AI से तेज, कलेक्टर ने खेतों में खुद सत्यापन किया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग बलौदाबाजार रिमझिम फुहारों के बीच खेत पहुंचे कलेक्टर, खुद किया डिजिटल क्रॉप सर्वे का सत्यापन लवन के पनगांव में डिजिटल गिरदावरी का कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया निरीक्षण किसान के खेत पहुंचकर कलेक्टर ने मोबाइल से स्वयं क्रॉप सर्वे का सत्यापन किया खसरा नंबर 1369/48 में फसल की स्थिति और गिरदावरी की ली जानकारी डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी तय समय-सीमा में सभी खसरों का शुद्धता के साथ सर्वे पूरा करने के निर्देश डिजिटल सर्वे में AI तकनीक का इस्तेमाल, फर्जी सर्वेयरों पर लगेगी रोक गलत प्लॉट में सर्वे रोकने के लिए विकसित किया गया एंगल बेस्ड कवरेज सिस्टम धुंधली या अस्पष्ट तस्वीरें ऐप में स्वीकार नहीं होंगी कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्पष्ट कहा कोई भी खसरा सर्वे से नहीं छूटना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
