271124
गोंडाः वजीरगंज के राजेन्द्र नाथ लहड़ी इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पीसीएस परीक्षा
Wazir Ganj, Uttar Pradesh:वजीरगंज के डुमरियाडीह स्थित राजेन्द्र नाथ लहड़ी इंटर कालेज में रविवार को शाम 4 बजे तक दो पाली में पीसीएस परीक्षा सम्पन्न हुई। कड़ी जांच के बाद प्रतिभागियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी थी। पुलिस जवानों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष अभय सिंह मौके पर मौजूद रहकर हर स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चवनड़ा देवी में करंट लगने से युवक की मौत, निजी बिजली विभाग के द्वारा मामले की जानकारी
Amritsar, Punjab:ਚਵਿੰਡਾ ਦੇਵੀਂ ਵਿਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਤੌਰ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਚ ਕਰਦਾ ਸੀ ਕੰਮ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਫਤੂਭੀਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਐਂਕਰ ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਵਿੰਡਾ ਦੇਵੀ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਤੌਰ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਮਹਿਕਮੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਰਦਾ ਸੀ ਕੰਮ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ ਪਿੰਡ ਭੀਲੋਵਾਲ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਇਹ sਵੇਰੇ ਜੈਪਰ ਲਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਖੰਬੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚੜ੍ਹਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾ ਵਾਸਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ0
0
Report
24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाकर पति-पत्नी गिरफ्तार
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली\n\n24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार....\n\nप्रेम संबंध के विवाद में युवक की थी धारदार हथियार मारकर हत्या....\n\nसड़क किनारे मिला था 24 वर्षीय बल्लू यादव का शव....\n\nमिलने के बहाने बुलाकर आरोपियों ने किया हमला....\n\nहत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंककर हुए थे फरार....\n\nतकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से पुलिस पहुंची आरोपियों तक....\n\nपूछताछ में पति-पत्नी ने हत्या की बात कबूल की....\n\nएसपी सियाज के.एम. ने किया पूरे मामले का खुलासा...\n0
0
Report
कटनी में रंगनाथ नगर थाने ने नाइट्रावेट टैबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Katni, Madhya Pradesh:रंगनाथ थाना पुलिस ने दो युवकों से करीब सवा दो लाख रु की नाइट्रावेट टैबलेट सहित किया गिरफ्तार कटनी:- रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर अंकुश लगाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नाइट्रावेट की टेबलेट बरामद करने में सफलता पाई है. जब्त टेबलेट की कीमत सवा दो लाख रु बताई गई है. मामले का खुलासा करते हुए एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पीछे पुलिस को दो संदिग्ध लोग दिखे. उनके पास से प्लास्टिक की बोरी की तलाशी की गई जिसमें नाइट्रावेट टैबलेट की 30 पैकेटों में 9 हजार टेबलेट पाई गई. इन गोलियों का नशे में उपयोग किया जाता है. जब्त गोलियों की कीमत करीब सवा दो लाख रु बताई गई है. दोनों आरोपियों पर एडीपीसी एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. बाइट:- कमल मौर्य, एएसपी, कटनी0
0
Report
Advertisement
रतलाम के पेटलावद में दंपत्ति की पिटाई, नग्न कर वीडियो वायरल; युवक मौत
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के पेटलावद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अटल बस्ती में शनिवार आधी रात कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके साथी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने दोनों को नग्न कर पीटा और घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक हरिराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। हरिराम धार जिले के राजगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था और घटना के समय महिला के घर पर मौजूद था। महिला के बयान के अनुसार मुख्य आरोपी देवा सिंघाड़ से पहले संबंध थे, लेकिन कुछ समय पहले महिला ने उससे दूरी बना ली थी। इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला को परेशान कर रहा था। महिला के साथ हरिराम के प्रेम संबंध के चलते मुख्य आरोपी देवा अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
केशवरायपाटन कलश स्थापना महोत्सव में ओम बिरला ने आशीर्वाद दिया, शांति व समृद्धि कामना
Noida, Uttar Pradesh:जिले के केशवरायपाटन में आयोजित 31वें वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सहभागिता कर गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी के सान्निध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए चातुर्मास को आत्मचिंतन, संयम, नैतिक जीवन और आध्यात्मिक उन्नति का श्रेष्ठ अवसर बताया। ओम बिरला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने केशवरायपाटन की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।0
0
Report
मोदी ने नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया
Sirohi, Rajasthan:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ''नशामुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान'' का वर्चुअल शुभारंभ किया। आबूरोड स्थित माधव विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के युवाओं, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों से अगले 100 सप्ताह तक हर रविवार नशामuptि अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। माधव विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति की शपथ ली, जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर रोडरेज: थार-बोलेरो भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, चार गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रोडरेज: थार-बोलेरो भिड़ंत के बाद बीच सड़क हुआ बवाल, चार गिरफ्तार。 गोरखपुर में मामूली टक्कर ने देखते ही देखते खूनी रोडरेज का रूप ले लिया। मेडिकल कॉलेज रोड पर थार और बोलेरो सवार युवकों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। बीच सड़क चले हाईवोल्टेज ड्रामे से आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आखिर कैसे सड़क पर मची दबंगई... शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे थार और बोलेरो की हल्की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और बीच सड़क जमकर मारपीट शुरू हो गई। हमलावरों ने थार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए, जबकि दूसरे पक्ष ने बोलेरो को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सड़क पर हुई इस तोड़फोड़ और मारपीट से मेडिकल कॉलेज रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद शाहपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष से आदर्श कुमार उर्फ अंकित श्रीवास्तव और रितेश श्रीवास्तव, जबकि दूसरे पक्ष से रोहित कुमार सिंह और उसके दोस्त आशिफ को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी भेड़ियागढ़ और असुरन क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。 फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सवाल यह है कि मामूली टक्कर के बाद सड़क पर कानून हाथ में लेने वालों पर आगे और कितनी सख्त कार्रवाई होती है।0
0
Report
जालौन में डीजे बजाने का विरोध करना महिलाओं को पड़ा भारी,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीजे बजाने का विरोध करना महिलाओं को पड़ा भारी, दबंगों ने महिलाओं के साथ की लाठी-डंडों से मारपीट, डीजे बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने की जमकर मारपीट, मारपीट में 2 महिलाएं गंभीर रूप से हुई, घायल महिलाओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पडरी गांव की घटना।0
0
Report
जालौन जिले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी
Orai, Uttar Pradesh:जालौन/ उत्तर प्रदेश स्लग - दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी जालौन जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि महिला किसी कार्य से बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़ित महिला ने घटना को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस चेन स्नैचिंग की घटना ने एक बार फिर नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई, राजेंद्र भारती को किया बाहर
Bhopal, Madhya Pradesh:उपचुनाव के रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई राजेंद्र भारती को किया गया पार्टी से बाहर रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई भीतरघात को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने लगाए थे आरोप0
0
Report
शोपियां के हीरपुरा में क्लाउडबर्स्ट, अधिकारी पहुँचे, स्थिति आकलन
Aram Pora, Ganderbal, Cloudburst strikes Heerpora, Shopian. Authorities have reached the area, and an assessment of the situation is underway. Further details are awaited.0
0
Report
कांवड़ यात्रा में डीजे के साथ घुंघरू की आवाज कायम, परंपरा बनाम आधुनिकता
Bareilly, Uttar Pradesh:कांवर ले जाने की प्रथा प्राचीन काल से ही चली आ रही है, लेकिन समय के साथ कांवर और कावरियों में बेहद तेजी से बदलाब आया है, प्राचीन काल मे कांवरिये अपने पैर में घुंगरू बांध कर चलते थे लेकिन अब पारंपरिक घुंगरू की छनक तेज बेस वाले डीजे ने ले ली है, कांवर के ऊपर देखिए बरेली से एक खास रिपोर्ट इन भीड़ के बीच हमें एक ऐसा कावरिया मिला जो आज भी घुंगरू बांध कर कांवर ले जा रहा था, बात की तो पता चला कि घुंगरू भक्ति के साथ साथ सुरक्षा के लिए भी पहने जाते थे बाइट कांवरिये बदलाav प्रकृति का नियम है और ये नियम सभी पर लागू होता है तो भला ऐसे में कावरिये इससे अछूते कैसे रह जाए, लेकिन बदलाब के साथ साथ परंपरा भी चलते रहे तो इसमें हर्ज नही है, और तेज आवाज डीजे में घुंगरू की झंकार शांत सी होती नजर आ रही है, अजय कश्यप0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में शिवलिंग खंडित कर फेंकने का आरोप, दिलीप कश्यप गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर अपडेट शिवलिंग खंडित कर फेंकने का आरोप. युवक दिलीप कश्यप पर आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार. शहर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ कॉलोनी का मामला.0
0
Report
जालंधर नार्थ हल्के के मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा की कार्यकर्ताओं में उत्साह
Jalandhar, Punjab:शुक्राना यात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प के बाद पुलिस ने शुरू की जांच में जुटी -एसीपी अशोक मीना बोले CCTV कैमरे खंगालने में जुटी, जल्द आरोपी होगे पुलिस के हिरासत में -तीन टीमें आरोपियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरों को कर रही है चेक जालंधर नार्थ हल्के की जिम्मेदारी मिलने पर मेयर विनीत धीर ने निकाली शुक्राना यात्रा जालंधर के मेयर धीर विनीत धीर को आम आदमी पार्टी द्वारा नार्थ हल्के का इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को उनके हल्के में भव्य शुक्राना यात्रा निकाली गई। यात्रा देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होती हुई सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई। शुक्राना यात्रा में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल, शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित पार्टी की बड़ी संख्या में नेतृत्व टीम और कार्यकर्ता शामिल हुए। मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जालंधर नार्थ हल्के की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे तथा नार्थ हल्के के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद शुक्राना यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होते हुए सोढ़ल मंदिर तक पहुंची। उन्होंने कहा कि मेयर पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ नार्थ हल्के की नई जिम्मेदारी को भी वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। विनीत धीर ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर नार्थ हल्के से भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।0
0
Report
बारां के सोरसन एनिकट में युवक डूबा, SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता क्षेत्र के प्रसिद्ध सोरसन ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर स्थित एनिकट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक 20 वर्षीय युवक पिकनिक मनाने आए थे, पानी में डूबने से हड़कंप मच गया। युवक अपने दोस्तों के साथ सोरसन माता जी मंदिर दर्शन के लिए आया था। बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद वह दोस्तों के साथ एनिकट में नहाने लगा, तभी गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही अंता पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। SDRF की टीम को बुलाया गया है, जिसने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुक्रवार के कारण सोरसन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पिकनिक मनाने वाले लोग आते हैं। एनिकट पर अक्सर गहराई अधिक होने से हादसे का अंदेशा बना रहता है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
