271305
गोंडाः मसकनवां बाजार में तेज गति से गुजरते डंपरों से परेशान राहगीर
Maskanwa, Uttar Pradesh:मसकनवां बाजार में तेज रफ्तार में लगातार एक के बाद डंपर जा रहे हैं। डंपरों के तेज गति से गुजरने पर बगल से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीरों को डर लगा रहता है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। ऐसी स्थिति में बाजार वासियों में डर का माहौल बना रहता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेशनल हाईवे 44 पर पेपर रोल भरे ट्रक आग, चालक की सूझबूझ से हादसा टला
Sagar, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे 44 चीमाढाना के पास बुधवार की रात्रि में अफरा तफरी मच गई , जब पेपर रोल से भरा एक मिनी आयशर ट्रक क्रमांक एन एल 01 ए जी 9567 में चलते-चलते आग भड़क गई, आग इतनी भयंकर थी, कि देखते ही देखते ट्रक का मुख्य हिस्सा जलकर पुरी खाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी हरिराम मानकर पुलिस बल के साथ पहुंचे गए और हाईवे के दोनों और करीब 2 किलोमीटर तक लगे ट्रक और अन्य वाहनों के जाम को सुचारु कराया। ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ट्रक चालक प्रेम ने बताया कि वह तिरछी से आगरा पेपर रोल से भरा ट्रक लेकर जा रहे थे तभी वायरिंग के यहां से तेज आग निकलने शुरू हुई और आग तेजी से भड़क गई उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को दी, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बबलू प्रजापति, जमील खान ने तत्परता से पहुंचकर आधे घंटे की कड़ी में मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया, जिसे बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया गया। चलती ट्रक में आग लगने की घटना के बाद नेशनल हाईवे 44 पर दोनों और करीब दो किलोमीटर तक 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन वे ट्रैफिक करके वाहनों के ट्रैफिक को सुचारू कराया।0
0
Report
क्रिएटिविटी चरम पर: शिखर तक पहुंच चुकी रचनात्मकता
Noida, Uttar Pradesh:PEAK CREATIVITY AT ITS PEAK0
0
Report
Seatbelt साफ करने के आसान तरीके
Noida, Uttar Pradesh:seatbelt clean How to clean seatbelt0
0
Report
Advertisement
टोंक के शहरी सेवा शिविर से मिले लाभ: 63 पट्टे और 1.95 लाख ऋण
Kota, Rajasthan:टोंक शहरी सेवा शिविर में मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान, 63 पट्टे जारी, स्वनिधि योजना के तहत 1.95 लाख के ऋण वितरित नगर परिषद टोंक द्वारा अग्निशमन केन्द्र में आयोजित शहरी सेवा शिविर के फॉलो-अप कैंप में आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान किया गया। शिविर में लंबित एवं नई पत्रावलियों का निस्तारण करते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े। शिविर का निरीक्षण संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने बताया कि शिविर में स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत 18 पट्टे, कृषि भूमि नियमन के तहत 42 पट्टे तथा धारा 69-ए के अंतर्गत 3 नए पट्टे जारी किए गए। वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 5 लाभार्थियों को कुल ₹1.95 लाख का ऋण वितरित किया गया। नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शहरी सेवा शिविर के फॉलो-अप कैंप में पहुंचकर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं。 बाइट 01 संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़0
0
Report
उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में PG डिप्लोमा और MD-जैसा पाठ्यक्रम शुरू
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश के जिला अस्पतालों में अब मेडिकल की पढ़ाई भी होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने प्रदेश के 40 जिला अस्पतालों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम की 153 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दे दी है। इन पाठ्यक्रमों को एमडी के समकक्ष माना जाएगा। इसके अलावा डिप्लोमा की 216 सीटों पर भी प्रवेश की मंजूरी दी गई है। अब इन जिला अस्पतालों में सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजी, मेडिसिन, पल्मोनरी, गायनी समेत 13 विशेषज्ञता विषयों की पढ़ाई हो सकेगी। इससे सरकारी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता बेहतर होगी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने में भी मदद मिलेगी। दरअसल, प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में जिला अस्पतालों में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया था। उस समय सात जिला अस्पतालों में पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा और डीएनबी डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता मांगी गई थी, लेकिन केवल 63 सीटों को ही मंजूरी मिली थी। इन 63 सीटों में लखनऊ के वीरांगना अवंतीबाई लोधी अस्पताल में 4 सीटें, सिविल अस्पताल में 3 सीटें, बलरामपुर अस्पताल में 2 सीटें, मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल में 5 सीटें, कानपुर के उर्सला अस्पताल में 7 सीटें, वाराणसी के शिव प्रसाद अस्पताल में 8 सीटें तथा प्रयागराज के टीबी सप्रू जिला अस्पताल में 6 सीटें शामिल थीं। इस संबंध में एनएचएम उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और महिला अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से डीएनबी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इससे चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा और प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी।0
0
Report
बलरामपुर में धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे वाली पोस्ट फेसबुक पर साझा करने के कारण पटवारी समृत एक्का निलंबित
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली पोस्ट को सोसल मीडिया में पोस्ट करना पटवारी समृत एक्का को पड़ा भारी भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद SDM ने पटवारी को किया निलंबित पटवारी अपने फेसबुक आईडी से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली पोस्ट को किया था साझा पटवारी को निलंबन के लिए सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन का दिया गया हवाला बलरामपुर विकासखंड के डवरा गांव में पदस्थ था निलंबित पटवारी निलंबन के बाद बलरामपुर तहसील कार्यालय में किया गया अटैच बलरामपुर SDM अभिषेक गुप्ता ने की कार्यवाही0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर: सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में प्रैक्टिस पर आक्रोश, विभाग ने जांच शुरू की
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस का वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश बलरामपुर जिले में दो सरकारी चिकित्सकों के निजी अस्पताल सहारा नर्सिंग होम में मरीज देखने के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। 18 सेकंड और 12 सेकंड के दो अलग-अलग वायरल वीडियो में महिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. महेश वर्मा तथा जिला कारागार में तैनात डॉ. महताब आलम नगर क्षेत्र स्थित सहारा नर्सिंग होम में मरीजों का इलाज करते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो के साथ यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि दोनों सरकारी चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में अपेक्षित समय नहीं देते और निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि Zee मिडिया नहीं करता है। वायरल वीडियो होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक तरफ मरीज सरकारी अस्पताल में लाइनों में लगकर घंटे तक चिकित्सक का इंतजार करते हैं और कभी कभी बिना इलाज हुए वापस जाना पड़ता है।तो वहीं दूसरी तरफ यही चिकित्सक प्राइवेट इलाज कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले की चर्चा पूरे जिले में हो रही है और सरकारी चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, चिकित्सकों की उपस्थिति और सभी तथ्यों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से यातायात ठप, बद्रीनाथ हाइवे बंद
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से चमोली जनपद में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रो को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली 16 सड़के बंद है। जिनको कि खोलने का प्रयास जारी है। कर्णप्रयग में अलकनंदा व पिण्डर नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। बद्रीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग, बेरहपानी और पागलनाला के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य राजमार्ग के अलावा बारिश का असर जिले के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली करीब 16 सड़कें बाधित हो गई हैं। इससे कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है । प्रशासन और संबंधित कार्यदायी एजेंसी मार्ग को साफ करने के कार्य में जुट गई हैं। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने की मशीनें तैनात कर दी गई हैं, लेकिन लगातार गिर रहे पत्थरों और खराब मौसम के कारण बहाली के कार्य में बाधा आ रही है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से मौसम का मिजाज देखकर और स्थिति सामान्य होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।0
0
Report
बसपा में एंट्री के बाद जितेंद्र गुड्डन की मुश्किलें बढ़ीं, दो थानों में FIR
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग - बसपा में एंट्री के बाद बढ़ीं जितेंद्र सिंह गुड्डन की मुश्किलें.... कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दो थानों में FIR, सियासत गरम रिपोर्ट - आलोक त्रिपाठी/ कानपुर देहात एंकर - कानपुर देहात की राजनीति में इन दिनों बसपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन लगातार सुर्खियों में हैं। भाजपा का दामन छोड़कर बसपा में शामिल होने और अकबरपुर-रनियां विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब उनके सामने कानूनी चुनौती भी खड़ी हो गई है। 29 जुलाई को आयोजित बसपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में अकबरपुर कोतवाली और रनिया थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मुकदमों में जितेंद्र सिंह गुड्डन समेत उनके अज्ञात समर्थकों को शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, रायपुर चैराहै पर भारी भीड़ जमा करने और हाइवे पर गाड़िया का जमावड़ा और टोल प्लाजा बारा से लगभग 60 से 70 चार पहिया वाहनों का काफिला निकाला गया। आरोप है कि रोड मार्च के दौरान डीजे, लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया गया जो अनुमति की निर्धारित शर्तों और धारा 163 के आदेशों का उल्लंघन किया गया। रनियां थानाध्यक्ष दिनेश गौतम और बारा चौकी प्रभारी शोभित कटियार की ओर से दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण योजना का पालन नहीं किया गया, जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई की गई है。 गौरतलब है कि भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल होने के बाद गुड्डन की उम्मीदवारी पहले ही जिले की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दर्ज हुई दो एफआईआर ने इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक राजनीतिक रंग दे दिया है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में देर रात गोलीबारी: दो घायल, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में देर रात दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया फायरिंग मीत विक्रेता और महाजन के बीच हुई इस गोलीकांड में दो लोग घायल हो गए घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है फायरिंग कांड के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला है पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है यह पूरा मामला महोली कोतवाली क्षेत्र का है वही इस घटना पर CO महोली नागेंद्र चौबे का कहना है पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उर्दौली बाजार में फायरिंग की घटना हुई श्रीराम वर्मा और आरिफ के बीच में पहले बातचीत हुई फिर विवाद बड़ा सलीम श्री राम वर्मा के साथ आए हुए लोगों ने फायरिंग की पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग की घटना हुई।0
0
Report
गाजीपुर के छह विधानसभा क्षेत्रों में 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:आज जनपद गाजीपुर के जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद, गाजीपुर एवं जंगीपुर विधान सभा क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करने हेतु ₹692 करोड़ लागत की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इन विकास परियोजनाओं से गाजीपुर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जनजीवन अधिक सुगम बनेगा तथा क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि को नई गति मिलेगी।0
0
Report
दीवार गिरने से बड़ा हादसा, इलाके में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:WALL GET COLLAPSED0
0
Report
Advertisement
भारी बारिश की चेतावनी के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश
Noida, Uttar Pradesh:मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज 30 जुलाई को जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने घोषित की स्कूलों में छुट्टी आज 12वीं क्लास तक के स्कूलों में रहेगी छुट्टी भारी बारिश की चेतावनी के चलते बागेश्वर में भी स्कूलों में दी गई छुट्टी0
0
Report
Datia के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में वोट दें, विकसित भारत बनाएं
पहले मतदान, फिर जलपान。 दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। मत देकर विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें。0
0
Report
बोतल कला पर नया प्रदर्शन: गर्मी और कला का संगम
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
