icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाकुड़ पुलिस ने मिहिर ठाकुर समेत आरोपियों के साथ बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाटी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसके पास देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और चोरी में इस्तेमाल किए गए सामान बरामद हुए. मनोज भगत के घर 1 मई को चोरी हुई थी. कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया. महेशपुर SDPO विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम में पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रादीपुर थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अपराधी एक थार गाड़ी से थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं. खक्सा के पास पुलिस ने थार गाड़ी रोकी, चार लोग भागने लगे. एक व्यक्ति पकड़ लिया गया. तलाशी में देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल मिला. एक हाइड्रोलिक कटर समेत चोरी के सामान भी बरामद हुए. गिरफ्तार व्यक्ति पश्चिम बंगाल के बीरभूम के मुरारई थाना अंतर्गत ढोड़िया गांव निवासी मिहिर ठाकुर के रूप में पहचाने गए. मिहिर ठाकुर पर पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुल 22 मामले दर्ज हैं. थार गाड़ी जब्त कर ली गई. पूछताछ में मिहिर ठाकुर ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर 51,000 रुपये नकद और चोरी के तीन चांदी के सिक्के भी बरामद हुए. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. मनोज भगत के घर से लगभग 2.5 लाख रुपये नकद और सोने के गहने चोरी हुए थे. एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि यह चोरी बीते दिनों का मामला है.
0
0
Report
Advertisement

ACB ने जलगांव के शाखा अभियंता योगेश अहिरे को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr - जळगाव मध्ये सार्वजनिक बांधकाम विभागाचा शाखा अभियंता 5 लाख रुपयांची लाच घेतताना एसीबीच्या जाळ्यात अडकला असून योगेश बोरोले असे लाच घेणाऱ्या शाखा अभियंत्याचे नाव असून सार्वजनिक बांधकाम विभागाच्या कार्यालयात सापळा रचून लाच लुचपत प्रतिबंधक विभागाने रंगेहاتھ अटक केली आहे. ठेकेदाराचे प्रलंबित बिल मंजूर करण्यासाठी शाखा अभियंता योगेश अहिरे ने तक्रारदाराकडे 18 लाख रुपयांची लाच मागितली होती मात्र तडजोड अंती टप्प्यात 15 लाख मागितल्याबाबत तक्रारदाराने एसीबी कडे तक्रार दाखल केली होती यावरून 5 लाखाचा पहिला हप्ता स्वीकारताना शाखा अभियंता योगेश अहिरे यास एसीबीने रंगेहाथ पकडले असून शाखा अभियंंत्याची कारही जप्त करण्यात आली आहे.
0
0
Report

मेहंदिया में टेंपो हादसे में दो मजदूरों की मौत, छह घायल

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में मजदूरी करने जा रहे जहांानाबाद जिले के किन्दुई के आठ मजदूरों से भरा एक टेंपो शनिवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि टेंपो रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इस भीषण दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान मट्टूचक किन्दुई गांव निवासी राजा बिंद और मिथलेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घायलों में पप्पू कुमार, मुनारिक बिंद, विद्या मोची, साधु और रविश कुमार सहित अन्य शामिल हैं। सभी मजदूर रोजी-रोटी कमाने के लिए मेहंदिया थाना क्षेत्र में काम करने जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

गौरीबाजार में पुलिस मुठभेड़, महिलाओं से झपटमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow1m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले में महिलाओं से झपटमारी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी बाल अपचारी निकला। घायल आरोपी का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर, गौरीबाजार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार रात करीब 11:30 बजे रामपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर केटीएम बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बैरियर तोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक गुरुजघाट पुलिया के पास मोड़ पर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घायल बदमाश की पहचान जैनुद्दीन उर्फ गोगा पुत्र सलाउद्दीन निवासी वार्ड नंबर-10 फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी बाल अपचारी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, झपटमारी से संबंधित सोने की अंगूठी, चांदी की हाथ पलानी, छह हजार रुपये नकद तथा केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी छीने गए गहनों की बिक्री से प्राप्त हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स और बैग छीनने की कई घटनाएं कबूल की हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ गौरीबाजार और कोतवाली थाने में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने 3 मई को गौरीबाजार क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना स्वीकार की है। इस मामले में भटौली खुर्द निवासी अंजू चौहान अपने तीन बच्चों के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाश उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे। इसके अलावा बदमाशों ने 26 अप्रैल को सदर कोतवाली क्षेत्र के इजरही गांव के पास महिला से पर्स छीनने की घटना भी स्वीकार की। बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला निवासी सतीश चौहान अपनी पत्नी सुमन के साथ बंगहा चौरी स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश सुमन का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में चांदी के पायल, हाथ की पलानी, बछिया, कान के टप्स और अन्य सामान रखा था। एएसपी आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में बढ़ रही छिनैती की घटनाओं को देखते हुए प्रमुख चौराहों और हाईवे पर चेकिंग अभियान तेज किया गया है। देर रात गश्त और संदिग्ध वाहनों की निगरानी बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता भी खंगाली जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

शिवपुरी सईसपुरा मीट मार्केट में विवाद, महिलाओं चप्पलों से मारपीट का वीडियो वायरल

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल शिवपुरी। शहर के सईसपुरा स्थित मीट मार्केट क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान महिलाओं द्वारा चप्पलों से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

चतरा के जांगी गांव में डांट से नाराज नाबालिग ने विष पीकर मौत

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : सिमरिया थाना क्षेत्र के जांगी गांव में खाना नहीं बनाने को लेकर मां की डांट से नाराज एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने विषपान कर लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घर में खाना नहीं बनाने को लेकर मां ने नाबालिग बेटी को डांटा था और उसका मोबाइल छीन लिया था। इस बात से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमरिया लेकर पहुंचे। जहाँ अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिमरिया थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। वहीं विषपान के कारणों सहित पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है。
0
0
Report

नौगांव रोड पर आवारा बैलों की भिड़ंत से हाईवे पर जाम, कोई नुकसान नहीं

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव रोड पर दो आवारा बैलों के बीच जमकर लड़ाई हो गई। करीब आधे घंटे तक चली भिड़ंत से हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों और दुकानदारों ने बड़ी मुश्किल से बैलों को अलग किया। दो बैल अचानक आपस में भिड़ गए। सींगों से एक-दूसरे पर वार करते हुए दोनों सड़क पर ही लड़ते रहे। कई बाइक सवार गिरते-गिरते बचे। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने लाठी-डंडे और पानी की मदद से बैलों को अलग करने की कोशिश की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों बैल अलग-अलग दिशा में भागे। बैलों की वजह आए दिन जिलों में घटनाएं होती हैं, लेकिन आवारा मवेशियों की समस्या बढ़ गई है। नगर पालिका आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजे। नौगांव रोड पर पहले भी कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report
Advertisement

टोंक के देवली थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:देवली टोंक थाना पुलिस ने महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म, मानसिक और आर्थिक शोषण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी कोचिंग संस्थान चलाने की आड़ में शिक्षिका का लंबे समय तक शारीरिक और आर्थिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने भीलवाड़ा जिले से देवली थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वह जीविकोपार्जन के लिए बायोलॉजी और फिजिक्स की कोचिंग कक्षाएं और होम ट्यूशन संचालित करती है। आरोपी से उसका परिचय शैक्षणिक कार्य के दौरान हुआ。 आरोप है कि आरोपी ने महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया और इसके बाद लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसे धमकियां दीं。 मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 32 वर्ष है और वह वर्तमान में टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

बड़ौद में तेज रफ्तार पिकअप से बड़ा हादसा टला, लोगों ने रफ्तार पर रोक की मांग

Kota, Rajasthan:बड़ौद में बड़ा हादसा टला बड़ौद के बूढ़ादीत कस्बे में बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप काल बनकर आई, लेकिन गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टل गया। देर रात बूढ़ादीत कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित पिकअप सीधे एक मकान के बरामदे में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बरामदे की दीवार ढह गई और टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त बजरंग लाल सुमन वहीं मौजूद थे, जो बाल-बाल बचे。 मकान की दीवार और टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त। पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त。 स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। निवासियों की मांग है कि भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top