271403
Gonda: परसपुर SBI शाखा ने PM जीवन ज्योति योजना के तहत लाभार्थी को दिया 2 लाख का चेक
Jamatha, Uttar Pradesh:परसपुर की SBI शाखा में मंगलवार को पीएम जीवन ज्योति योजना के तहत लाभार्थी असलम अली को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। शाखा प्रबंधक राजबीर सिंह ने बताया कि यह योजना सिर्फ 436 रुपये सालाना प्रीमियम पर उपलब्ध है। इसके लिए लाभार्थी की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और बैंक में खाता होना जरूरी है। साथ ही, केवाईसी, नॉमिनी और मृतक पासबुक जमा करना अनिवार्य है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमृत सरोवर का निर्माण न होने की शिकायत
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। अमृत सरोवर का निर्माण न होने की शिकायत, तालाब को जेसीबी से बेतरतीब खुदवाकर छोड़ा, अधूरे बने तालाब से ग्रामीणों में आक्रोश, तालाब में फंसकर एक गाय की मौत का आरोप, ब्लॉक प्रमुख पर बिना वृक्षों को हटाए खुदवाने का आरोप, अमृत सरोवर के नाम पर हुई भ्रष्टाचार की जांच की मांग की, ग्रामीण अजय सिंह रिंटू ने सीडीओ से प्रकरण की जांच की मांग की, मांधाता ब्लॉक के कोहला ग्रामसभा का मामला,0
0
Report
श्रावण मास शुरुआत: कांवड़ यात्रा के भक्तों के लिए मंगल शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन 'श्रावण मास' आज से प्रारंभ हो रहा है। यह पवित्र काल आत्मिक उन्नयन, संयम और साधना का अनुपम अवसर है। 'कांवड़ यात्रा' में सम्मिलित सभी भोले-भक्तों का हार्दिक अभिनंदन। देवाधिदेव महादेव आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में पुण्य का संचार हो। हर हर महादेव。0
0
Report
बलिया में गौ तस्करों के खिलाफ दबिश: 15 गिरफ्तार, 13 पशु बरामद
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया police ने 15 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। 14 पिकअप वाहनों में 13 गौवंश बरामद किए गए, बिहार ले जाने की फिराक में थे तस्कर। बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 पिकअप वाहन में लदे 13 गौवंश को बरामद किया और 15 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त बलिया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि ये अभियुक्त आसपास के गांवों से कम दामों पर गोवंश खरीदकर नाव के रास्ते नदी पार कर बिहार में तस्करी कर देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन पर पूर्व में भी गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज है। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
पटना के जक्कनपुर थाने में प्रशांत किशोर के समर्थकों और पुलिस में तीखी बहस
Patna, Bihar:एंकर--पटना के जक्कनपुर थाने में बुधवार की देर रात को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान उनकी थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह से तीखी बहस हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि जनसुराज का कोई नेता थाने में नहीं है। इस पर प्रशांत किशोर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस नेता की आखिरी लोकेशन जक्कनपुर थाना बताई जा रही है, वह आखिर कहां गायब हो गया। फिलहाल प्रशांत किशोर और उनके तमाम कार्यकर्ता जक्कनपुर थाने पर जमा हैं। जक्कनपुर थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह और तमाम पुलिसकर्मी प्रशांत किशोर और उनके तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास करने में जुटी हुई है।0
0
Report
Ayodhya: सावन के पहले दिन नागेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya: Devotees gather in large numbers to offer prayers at the historic Nageshwar Nath Temple in Ayodhya on the auspicious occasion of the first day of the Sawan month.0
0
Report
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के पहले दिन भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi: Devotees start arriving at the Kashi Vishwanath Temple in Varanasi to offer prayers on the auspicious occasion of the first day of the holy month of Sawan.0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं की पूजा-आराधना
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj (Uttar Pradesh): Devotees Offer Prayers On The First Day Of Sawan/ Visuals From Mankameshwar Temple प्रयागराज: सावन के पवित्र महीने के पहले दिन के शुभ अवसर पर प्रयागराज के ऐतिहासिक मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए एकत्र हुए।0
0
Report
मुजफ्फरपुर की ज्वेलरी लूट: 70 लाख के आभूषण समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर बाजार के आम्रपाली ज्वेलर से हथियार के बल पर हुए 70 लाख की लूटकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है और लुट की घटना को अंजाम देने के लिए हथियार सप्लाई करने वाले के साथ लुट की घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.जिसमें लूट की ज्वेलरी गलाने वाले सोना चांदी के दुकानदार को भी वैशाली जिला के लालगंज से गिरफ्तार किया गया है. घटना के उद्भेदन के लिए गठित पुलिस की विशेष टीम ने सभी की गिरफ्तारी वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से किया है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण के गले हुए सोने, 50 हजार रुपये की चांदी, एक लोडेड देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, दो बाइक, एक कार और 26,540 रुपये नकद बरामद किए हैं. दरअसल बीते महीने 12 जून को कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर बाजार के पास दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर बाड़ी लुट की वारदात को अंजाम दिया था. वही इस दौरान में सभी बदमाशों ने करीब 70 लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी लूट कर लिया और भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा और फिर उसकी जमकर के पिटाई कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर SDPO वेस्ट वन सुचित्रा कुमार ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया. उसके बाद धीरे धीरे एक एक कड़ी खुलने लगे और इस शमिल सभी अपराधी से लेकर लुट की सोना गलाने वाले तक की गिरफ्तारी हो गई. ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने मिट्टी में छिपाकर रखे गए करीब 33 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, एक देशी पिस्टल और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की थी. पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच जारी रखा. जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया. जांच के दौरान पता चला कि पारू के छपरा खास निवासी मिथिलेश कुमार इस लूटकांड का मुख्य लाइनर था, जो ज्वेलर्स दुकान की रेकी कर लुटेरों को पूरी जानकारी दे कर वारदात की योजना तैयार कराई तो दूसरे ओर वैशाली के लालगंज निवासी अजीत कुमार उर्फ भोला सिंह भी लाइनर की भूमिका में रह कर अपराधियों को लोकेशन दे रहा था. वहीं गिरफ्तार पारू निवासी जितेंद्र कुमार ने लुटेरों को हथियार उपलब्ध कराए थे, जो उसके पास से देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं और पुलिस ने इनके निशानदेही पर लूट का सोना को गलाकर बेचने वाले लालगंज के ज्वेलर्स प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया तो मुख्य रूप से इस तरह सोना को खपाने के लिए लालगंज के ही स्टॉकिस्ट मुकेश कुमार को बेच दिया जाता था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार की दुकान से 33.53 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है और करीब 50 हजार रुपये मूल्य की चांदी के साथ 26,540 रुपये नकद बरामद किए हैं. ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी और शेष लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में युवक ने खुद आग लगाई, मौत, वीडियो वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक युवक ने खुद का आग लगा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उपचार के दौरान उसने बीवी को अपनी हालत का जिम्मेदार बताया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है。 बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी में हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर की आग से जलने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, जिसमें अब्दुल कादिर आग की लपटों के बीच गली में दौड़ते दिखाई दे रहे थे। आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाई।0
0
Report
Advertisement
विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन (VSHF) ने दिया ज्ञापन
Bugrasi, Uttar Pradesh:विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन (VSHF) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान के नेतृत्व में 29 जुलाई बुधवार को उपजिलाधिकारी स्याना के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संविधान की मूल भावना, सामाजिक समरसता, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, समान अवसर तथा राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर ज्ञानेश चौहान ने कहा कि "यदि देश में संविधान की मूल भावना, समान अवसर और सामाजिक समरसता पर निरंतर प्रश्नचिह्न खड़े होते रहेंगे, तो यह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कानून का निष्पक्ष पालन सुनिश्चित करे और किसी भी प्रकार की जातीय घृणा, सामाजिक वैमनस्य अथवा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति कठोर एवं समान कार्रवाई करे।" उन्होंने कहा कि देश का कानून सभी नागरिकों के लिए समान है और कानून के समक्ष किसी भी व्यक्ति, संगठन या समूह को विशेष संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। यदि हाल के घटनाक्रमों में किसी भी स्तर पर घृणा फैलाने, समाज को बांटने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के संकेत मिले हैं, तो उनकी निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय आयोग के गठन, आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवारों के लिए प्रभावी अवसर सुनिश्चित करने, शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख बनाने तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक नीति लागू करने की मांग की गई। ज्ञानेश चौहान ने कहा कि सरकार को इस ज्ञापन को केवल एक औपचारिक पत्र न मानकर देश के लाखों नागरिकों की संवैधानिक अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति के रूप में देखना चाहिए। यदि जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े इन गंभीर विषयों पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर जनजागरण अभियान चलाने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन का उद्देश्य किसी जाति, धर्म या समुदाय का विरोध करना नहीं, बल्कि संविधान की गरिमा, समान अधिकार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की रक्षा करना है। संगठन ने सरकार से अपेक्षा की कि ज्ञापन में उठाए गए प्रत्येक बिंदु पर गंभीरतापूर्वक विचार कर की गई कार्रवाई से संगठन को लिखित रूप में भी अवगत कराया जाए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, जिला अध्यक्ष गिरीश चौहान, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, अनिल लोधी, महेश शर्मा, देविन कुमार, मन्नू चौधरी, कृष्ण कुमार स्याना तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मूलचंद, ललित कुमार, सुभाष, आशीष चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर में टीबीी जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षय रोग (टीबी) जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को गोष्ठी आयोजित की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ पराग कुमार ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच व उपचार की जानकारी दी। अधीक्षक ने कहा कि लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी आने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा अब टीवी का इलाज बीमारी नहीं है नियमित दवाई खाने से यह रोग खत्म हो जाता है उन्होंने कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी जांच व इलाज निशुल्क हैं मरीजों से नियमित दवा लेने और पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। गोष्ठी में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से जागरूकता फैलाने का सहयोग मांगा। इस दौरान डॉ मुजीबअंसारी, फार्मासिस्ट सूर्योदय कुमार स्टाफ नर्स माया, रमाकांत, सुभाष, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।0
0
Report
अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में लापरवाही का आरोप, नवजात की गंभीर हालत के बाद एसडीएम से कार्रवाई की मांग
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र में एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बहेड़ी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के कारण गर्भस्थ शिशु की गंभीर समस्या समय रहते सामने नहीं आ सकी, जिससे जन्म के बाद नवजात की हालत चिंताजनक हो गई। साथ ही शिकायत करने पर सेंटर संचालक द्वारा अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। ग्राम मंडनपुर जनूबी निवासी नईम खां पुत्र कय्यूम खां ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पत्नी रूबी के गर्भावस्था के दौरान पहला अल्ट्रासाउंड 18 फरवरी 2026 तथा दूसरा 4 मई 2026 को बहेड़ी बाईपास रोड स्थित ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर में कराया गया था। उनका आरोप है कि दोनों बार रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु को पूरी तरह सामान्य बताया गया। नईम खां के अनुसार, बाद में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर दूसरे चिकित्सक से परामर्श लिया गया, जहां स्थिति गंभीर बताते हुए तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी गई। ऑपरेशन के बाद जन्मे नवजात के शरीर में गंभीर जन्मजात विकृतियां पाई गईं। परिजनों का आरोप है कि यदि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में समय रहते सही जानकारी दी जाती तो उचित उपचार और चिकित्सकीय निर्णय पहले ही लिया जा सकता था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि 25 जुलाई को जब वह इस संबंध में सेंटर पर स्पष्टीकरण मांगने पहुंचा तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने स्वयं को सेंटर का संचालक बताते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने 29 जुलाई 2026 को एसडीएम बहेड़ी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में संबंधित पक्ष का बयान सामने नहीं आया है और प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
चकबंदी मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या किया
Aama, Sari Kalp, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के कुआं गांव निवासी एक व्यक्ति ने कथित रिश्वत खोरी का आरोप चकबंदी विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वत की मांग का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
मधेपुरा में विवाहिता के घर युवक मिलने ग्रामीणों ने पिटाई कर दी; आरोपी हिरासत में
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र की परमानंदपुर में मंगलवार देर रात एक विवाहित महिला के घर युवक के मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। बुधवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, मधेपुरा भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान परमानंदपुर पंचायत के वार्ड-10 निवासी सुरेंद्र पासवान (28) के रूप में हुई है। इस मामले में महिला के ससुर देवन शर्मा के फर्द बयान पर श्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात युवक कथित रूप से महिला के घर पहुंचा था। इसी दौरान महिला के ससुर की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। बाद में लोगों ने उसके चेहरे पर कालिख पोत दिया और चप्पल जूते का माला पहनाया। पहले डायल-112 की टीम पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण युवक को तत्काल छुड़ाया नहीं जा सका। बाद में श्रीनगर, कुमारखंड, बेलारी और भतनी थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को सुरक्षित हिरासत में लिया। स्थानीय स्तर पर युवक और महिला के बीच लंबे समय से संबंध होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने और किसी भी विवाद या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है。0
0
Report
नौबतपुर में युवती पर गोली, हालत गंभीर; पुलिस जांच जारी
Danapur, Bihar:पटना के नौबतपुर में एक युवती को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में पटना एम्स में कराया गया भर्ती, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से 2 गोली का खोखा बरामद. पटना के नौबतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अपराधियों ने एक युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया है घायल युवती की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली बताई जा रही है। जो नौबतपुर में किराये के मकान में रहती है और दानापुर में एक निजी संस्थान में काम करती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके वारदात से दो गोली के खोखा को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पूजा पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से दो बुलेट का खोखा भी बरामद किया गया साथ ही साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल गोली मारने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले में फुलवारी शरीफ डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला जिसका नाम पूजा कुमारी नौबतपुर के चिरोड़ा गांव के पास एक सड़क के पास अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम बुलाया गया है घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया गया है महिला समस्तीपुर की रहने वाली है जो दानापुर में निजी संस्थान में काम करती है और नौबतपुर में किराये के मकान पर रहती है जो अपने संस्थान से नौबतपुर अपने किराए के मकान में जा रही थी इसी दौरान घटना घटित हुई है जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
