icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271122
RTRahul TiwariFollow19 Jan 2025, 06:21 am

Gonda - ब्लांक मुख्यालय पर किसानों को स्वामित्व / घरौनी कार्ड वितरित किए

Telia Kot, Uttar Pradesh:

कौड़िया,रुपईडीह खण्ड विकास अधिकारी अभय कुमार सिंह ने शनिवार को ब्लांक मुख्यालय पर किसानों को स्वामित्व , घरौनी कार्ड वितरित करते हुए उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन एवं स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए ई-रिक्शा के माध्यम से रैली निकाली. ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वामित्व कार्ड के संजीव प्रसारण को सुनने के बाद बीडीओ अभय कुमार सिंह , प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शुक्ला व अमित अवस्थी ने सामूहिक रूप से क्षेत्र के विभिन्न गांव के 30 किसानों को स्वामित्व घरौनी कार्ड वितरित किये गए है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कम भूमि में बड़ी इलायची से किसानों की आय बढ़ाने वाला बिलासपुर का मॉडल

Bilaspur, Chhattisgarh:कम भूमि में अधिक आय का बेहतर विकल्प बनी बड़ी इलायची की खेती, बिलासपुर जिला के करोट गांव निवासी किसान प्रेम लाल ठाकुर पिछले लगभग 20 वर्षों से बड़ी इलायची की खेती कर रहे हैं। लगभग एक बीघा जमीन में प्रतिवर्ष औसतन 2 से 3 क्विंटल बड़ी इलायची का उत्पादन कर रहे हैं और बाजार में लगभग 1,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिल रहे हैं। वे बताते हैं कि ऐसी वैकल्पिक फसल कम भूमि वाले किसानों के लिए आय का अच्छा विकल्प बन सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पारंपरिक फसलें कम उपज देती हैं। बड़ी इलायची की तुड़ाई सामान्यतः नवंबर-दिसंबर माह में की जाती है, उसके बाद सफाई, धुलाई और सुखाने की प्रक्रियाएं होती हैं ताकि बिक्री के लिए गुणवत्तापरक उत्पाद बन सके। बड़ी इलायची मसालों के साथ-साथ औषधीय उत्पादों में भी प्रयुक्त होती है और बाजार में इसकी मांग बनी रहती है। यह फसल जंगली जानवरों और पक्षी द्वारा कम नुकसान पहुँचाती है, जिससे किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक अहम जरिया बन सकती है। युवा पीढ़ी भी खेती को स्वरोजगार और आय अर्जन के अवसर के रूप में देख सकती है। ऐसी वैकल्पिक फसल कम भूमि वाले किसानों के लिए भी आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती है, बशर्ते भूमि, जलवायु, पानी की उपलब्धता और बाजार स्थिति इसके अनुकूल हों। प्रदेश सरकार प्राकृतिक तौर पर उगाए गए गेहूं, मक्का, जौ, हल्दी तथा अदरक के न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है ताकि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।
0
0
Report

नोएडा के दुर्गा धाम में अष्टमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब, दर्शन-पूजा की भीड़

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के प्राचीन दुर्गा धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अष्टमी पर मां के दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव स्थित प्राचीन दुर्गा धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। अष्टमी के पावन दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना जारी है। मंदिर में श्रद्धालु माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। चारों ओर जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है। चौड़ा रघुनाथपुर स्थित दुर्गा धाम मंदिर क्षेत्र के प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। अष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना का धार्मिक महत्व होने के कारण भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 121 मंदिर से पुजारी से बातचीत करते हुए
0
0
Report

मोईकलां के झगड़े में महिला की मौत, कोटा में पुलिस तैनाती बढ़ी

Kota, Rajasthan:मोईकलां में झगड़े में घायल महिला की मौत, भोपा बस्ती में पुलिस तैनात। आरएसी, क्यूआरटी और राजस्थान पुलिस के जवानों ने संभाला मोर्चा, सात आरोपियों को किया गया डिटेन। सांगोद (कोटा)। मोईकलां कस्बे में 16 अक्टूबर की देर रात 12 बजे बाद भील परिवार और भोपा परिवार के बीच हुए झगड़े में गंभीर घायल महिला केदार बाई की 17 अक्टूबर शाम को कोटा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद कस्बे में आक्रोश की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। जानकारी के अनुसार महिला की मौत से पहले ही भोपा बस्ती में रहने वाले लोग अपने घरों पर ताले व कटीले झाड़ लगाकर वहां से चले गए। वहीं संभावित घटनाक्रम को देखते हुए भोपा बस्ती में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। बपावर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। भील समाज के लोगों में संभावित आक्रोश की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मी हथियारों के साथ मुस्तैद नजर आए। आरएसी, क्यूआरटी और राजस्थान पुलिस के जवानों ने भी भोपा बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर निगरानी रखी। महिला के शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव दोपहर एक बजे तक मोईकलां लाये जाने की संभावना जताई गई। उधर, मामले में हत्या के संबंध में दर्ज नामजद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों को डिटेन किया है। थाना प्रभारी सुरेश मीणा ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

चिपळूण में गंगा आरती के बीच बारिश, भक्तों के बीच उत्साह की लहर

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: गंगा आरती सुरू होताच चिपळूणमध्ये पाऊस! भाविकांमध्ये भक्तीमय उत्साह दुष्काळ दूर व्हावा, पाऊस पडावा, यासाठी भैरी भवानी नवरात्रोत्सव मंडळाचा उपक्रम; वाराणसीच्या कलाकारांकडून गंगा आरती अँकर : दुष्काळाचे संकट दूर व्हावे आणि पाऊस पडावा, या प्रार्थनेसाठी चिपळूणमध्ये शनिवारी रात्री गंगा आरतीचे आयोजन करण्यात आले आणि आरती सुरू होताच काही मिनिटांतच पावसाच्या सरी कोसळू लागल्या! चिपळूण शहरातील भैरी भवानी सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडळाने या विशेष गंगा आरतीचे आयोजन केले होते. यासाठी वाराणसीहून कलाकार दाखल झाले होते. आरती सुरू झाल्यानंतर चिपळूंमध्ये पावस पडू लागल्याने भाविकांनी समाधान व्यक्त केले. रत्नागिरी जिल्ह्यात चिपळूण परिसरातच पावसाच्या सरी कोसळल्याने गंगा आरतीच्या आयोजनाचा हेतू सफल झाल्याची भावना भाविकांनी व्यक्त केली.
0
0
Report

चंद्रपुर में बाघ पकड़ने के लिए 30x30 फुट का पिंजरा तैयार

Chandrapur, Chhattisgarh:चंद्रपूर जिल्ह्यात वाघ पकडण्यासाठी वनविभागाची अनोखी शक्कल, 30 x 30 फुटांचा विशाल पिंजरा केला तयार, सावली तालुक्यातील सामदा येथील चतुर वाघाला केले जाणार जेरबंद अँकर:-- चंद्रपूर जिल्ह्यात एका समस्याग्रस्त वाघाला पकडण्यासाठी 30 x 30 फुटांचा विशाल पिंजरा तयार करण्यात आलाय. विशेष म्हणजे चंद्रपूर जिल्ह्यातच नव्हे तर संपूर्ण राज्यात पहिल्यांदाच वाघ पकडण्याचा हा एक अनोखा प्रयोग चंद्रपूर जिल्ह्यात करण्यात आला आहे. सावली तालुक्यातील सामदा या भागात टी-122 या वाघाने गेल्या काही दिवसात तीन जणांचा बळी घेतलाय तर एकाला जखमी केले आहे. मात्र डार्ट मारून वाघ पकडण्याची पारंपारिक पद्धत या वाघासाठी कुचकामी ठरली आहे. वाघ या ठिकाणी अनेक वेळा शिकार करतो मात्र आजूबाजूला माणसाचा सुगावा लागतात हा वाघ त्या ठिकाणी पुन्हा येत नाही. त्यामुळे आता या वाघाला जेरबंद करण्यासाठी पूर्णपणे मानवरहित क्षेत्र तयार करून त्याला जेरबंद करण्यासाठी हा विशाल पिंजरा तयार करण्यात आलाय. वनविभागाला हा प्रयोग यशस्वी होईल अशी आशा आहे. बाईट १) राजन तलमले, विभागीय वनाधिकारी, चंद्रपूर आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर गरबा नाइट में हजारों की भीड़, उत्साह का माहौल

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर – फतेहपुर, सीकर. फतेहपुर में गरबा महोत्सव के प्रति लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखा गया. राजस्थानी-गुजराती गानों के साथ डांडियो की खनक के बीच महोत्सव में उत्साह का माहौल नजर आया. शनिवार रात आयोजित चटकारा गरबा नाइट के दौरान पूरा मैदान बच्चों, युवाओं और महिलाओं से खचाखच भरा था. हर कोई झूमते-थिरकते दिख रहा था. गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, ढोलडा ढोल रे नगाडा, ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए, केसरियो रंग और नकाडा संग ढोल जैसे गानों पर लोग जमकर नाचे. चारों ओर जोश और उत्साह का नजारा था. यहां हर कोई पारंपरिक परिधान पहने गरबा खेलने पहुंचा. फतेहपुर के सबसे बड़े गरबा नाइट के आयोजन में सभापति अंजू भिंडा भी पहुंची. मां अंबे की वंदना की. हजारों लोगों ने मां अंबे की वंदना के साथ गरबा की शुरुआत की. फतेहपुर के सबसे बड़े गरबा आयोजन में शहरभर से बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे; रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और भक्ति संगीत युवक-युवतियां, महिलाएं और बच्चे गरबा-डांडिया की धुन पर थिरकते दिखाई दे रहे थे. पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने गरबा पांडाल में जमकर डांस किया.
0
0
Report

करौली-मासलपुर मार्ग पर टेंपो भिड़ंत: एक की मौत, सात घायल

Karauli, Rajasthan:करौली-मासलपुर मार्ग पर खेड़ा गांव के पास एनएच-23 पर शनिवार रात दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में थ्री व्हीलर टेंपो में सवार मुरारी कुशवाह निवासी भगोरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. हादसे में फोर व्हीलर टेंपो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया. मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. मासलपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, थ्री व्हीलर टेंपो में सवार लोग कैलादेवी माता के दर्शन करने के बाद अपने गांव भगोरा लौट रहे थे. इसी दौरान खेड़ा गांव के पास दोनों टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस और विभिन्न साधनों से करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. मासलपुर थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

पटना में मलाइका शेरावत ने लालू-राबड़ी परिवार से मुलाकात की, वीडियो वायरल

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री मलाइका शेरावत पटना पहुंची। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका शेरावत ने लालू राबड़ी तेज प्रताप यादव रोहिणी आचार्य से मुलाकात की। मलाइका शेरावत पटना में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम से पहले मल्लिका शेरावत लालू यादव के घर पहुंची जहां पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत और अपने परिवार का वीडियो डालकर मल्लिका शेरावत का धन्यवाद दिया। कहा आज का दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार दिन है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के मायापुरी में केरल से साइबर फ्रॉड आरोपी गिरफ्तार; 98,001 रुपए बैंक खाते में मिले

Delhi, Delhi:दिल्ली के मायापुरी पुलिस ने केरल से साइबर-फ्रॉड के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी के बैंक अकाउंट में मिले ₹98,001 रुपए गुप्त सूचना पर साइबर-फ्रॉड के एक मामले में केरल के कोझिकोड से एक आरोपी को किया गिरफ्तार बैंक अकाउंट छह साइबर-क्राइम शिकायतों से जुड़ा पाया गया, जिसमें यह मामला भी शामिल है मायापुरी में महिला की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज उसके बाद पुलिस केरल आरोपी तक पहुंची पश्चिमी जिला के मायापुरी थाने की पुलिस ने महिला से साईबर ठगी के मामले को लेकर मायापुरी थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के दिशा निर्देश पर एक टीम गठित की गई।और मायापुरी पुलिस टीम एक साइबर फ्रॉड को लेकर दिल्ली से केरल पहुंची और उसके बाद केरल में काफी छापेमारी करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया।उसके बाद केरल से आरोपी को दिल्ली लेकर आई और आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू 43केरल के रूप में हुई।आरोपी के बैंक अकाउंट में 98 हजार रुपए भी मिले ।बैंक अकाउंट छह साइबर-क्राइम शिकायतों से जुड़ा पाया गया, जिसमें यह मामला भी शामिल है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर-फ्रॉड के मामलों को लेकर महिला ने मायापुरी थाने में BNS की धारा 318(4)/61(2) के तहत मामला रजिस्टर्ड किया गया। जिसमें महिला ने बताया कि अपने जॉइंट केनरा बैंक अकाउंट से बिना इजाज़त के डेबिट ट्रांज़ैक्शन की रिपोर्ट की थी। ₹98,001 और ₹98,002 के दो ट्रांज़ैक्शन, कुल ₹1,96,003, की पहचान की गई। टीम ने बैंक रिकॉर्ड की जांच की, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर मौजूद ट्रांज़ैक्शन डिटेल्स चेक कीं और संबंधित बैंकों से ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स हासिल किए। जांच में पता चला कि ₹98,001 केरल के कोझिकोड के रहने वाले राजू के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। यह अकाउंट NCRP पर छह साइबर-क्राइम शिकायतों से भी जुड़ा पाया गया, जिसमें यह मामला भी शामिल है। इन नतीजों पर कार्रवाई करते हुए, टीम केरल के कोझिकोड गई, जहाँ 43 साल के राजू को पकड़ा गयाऔर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सारा खुलासा हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
0
0
Report

महंगाई के बीच दशहरा: पुश्तैनी पुतलों को बनाए रखने की जद्दोजहद

Patran, Punjab:पातड़ां में दशहरा पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने का काम पुश्तैनी तौर पर करने वाले कारीगर मुहम्मद इफ्तखार आज भी अपनी कला को जीवित रखते हैं. बदलते समय और बढ़ती महंगाई के बीच इस काम को जारी रखना उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है. करीब 25 दिन की मेहनत से तैयार किए जाने वाले इन पुतलों के निर्माण में कारीगर को काफी समय और मेहनत लगानी पड़ती है. मुहम्मद इफ्तखार के अनुसार, वह इस काम को अपने पूर्वजों से सीखकर आगे बढ़ा रहे हैं. लेकिन अब नई पीढ़ी इस पुश्तैनी काम में ज्यादा रुचि नहीं ले रही है और उनके बच्चों ने भी इस काम से किनारा कर लिया है. ऐसे में पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही है. 60 फीट का रावण, 55 फीट का कुंभकर्ण और 50 फीट का मेघनाथ. दशहरा पर्व के लिए तैयार किए जा रहे पुतलों में रावण का पुतला करीब 60 फीट, कुंभकर्ण का 55 फीट और मेघनाथ का 50 फीट ऊंचा बनाया गया है. इन विशाल पुतलों को तैयार करने के लिए कारीगर को कई दिनों तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है. पुतलों के निर्माण में लगने वाली सामग्री और मजदूरी की लागत बढ़ने से भी कारीगरों की मुश्किलें बढ़ रही हैं. पुश्तैनी कला को बचाए रखने की चुनौती. मुहम्मद इफ्तखार जैसे कारीगर अपनी मेहनत और हुनर के दम पर दशहरा पर्व की परंपरा को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. हालांकि, महंगाई और नई पीढ़ी की घटती रुचि के कारण इस पारंपरिक काम का भविष्य चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है. यदि ऐसी कलाओं को जीवित रखना है तो कारीगरों के हुनर को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी को भी इस काम से जोड़ने की जरूरत है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top