271504
गोंडा-राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत वितरित किया स्वामित्व कार्ड
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर ब्लाक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वामित्व कार्ड वितरण एवं पीएम नरेंद्र मोदी का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान परसपुर क्षेत्र के ग्राम दुबाई अकोहरी, अंदुपुर कण्डरु, सिंगरिया के तीन सौ लाभार्थी लाभान्वित हुए। चेयरमैन वासुदेव सिंह ने लाभार्थियों ग्रामीणों को पत्र वितरित करके स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए और स्वच्छता का संकल्प दोहराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में तीन दिनी कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 शुरू, नई तकनीक सीखें
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद पुलिस केंद्र के सभागार में बुधवार से तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 की शुरुआत हुई। 5 से 7 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी मो. एस. याकूब, डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी साइबर प्रदीप साव, सीआईडी एवं एफएसएल के अधिकारी सहित जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ड्यूटी मीट जांच प्रणाली को और अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाने का मंच है। इसमें फोटोग्राफी, वैज्ञानिक अपराध स्थल निरीक्षण, साक्ष्य संग्रह, पैकिंग, फॉरवर्डिंग समेत कई विषयों पर प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रेंज स्तर के विजेता राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में भाग लेते हैं और वहां के विजेता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि सीआईडी और एफएसएल की टीम इस पूरी प्रक्रिया का संचालन करती है, जिसके कारण पुलिस अनुसंधान की गुणवत्ता लगातार बेहतर होती है। वहीं धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इस तीन दिवसीय आयोजन से पुलिस अधिकारियों और जवानों को नई तकनीकों और आधुनिक जांच पद्धतियों को सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध से निपटने के लिए पुलिस हर स्तर पर अपनी क्षमता मजबूत कर रही है। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, रॉन्ग लेन में वाहन नहीं चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण के कारण फिलहाल जाम की समस्या है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि 1 अगस्त से जिले में पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है, जिससे लंबित मामलों में तेजी से कमी आई है।0
0
Report
जामसर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रक-ट्रेलर और डंपर जब्त, जुर्माना लाखों
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर, जामसर पुलिस की अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई. अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चला विशेष अभियान. अवैध ग्रिट से भरा एक डंपर जब्त. ई-रवन्ना और वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर की कार्रवाई. जामसर थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू. पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई. खनन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में 10 ट्रक-ट्रेलर और डंपरों पर भी कार्रवाई. करीब 18 लाख 78 हजार 172 रुपये का जुर्माना वसूला गया. आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चला अभियान. अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी. थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही0
0
Report
बेंगलूरू प्रवासी राजस्थानी संगम से राजस्थान के विकास को मिल रहा बढ़ावा
Jaipur, Rajasthan:नौ अगस्त को बेंगलुरू में प्रवासी राजस्थानी संगम को लेकर जयपुर से लेकर बेंगलुरू तक हर्षोल्लास का माहौल है। नगरीय निकाय और स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राजस्थान फाउंडेशन बेंगलुरू चैप्टर को आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री खर्रा ने शुभकामना संदेश में कहा कि कर्नाटक के प्रवासी राजस्थानी ने अपनी कर्मभूमि पर सफलता के कर्तिमान स्थापित करने के साथ अपनी जन्मभूमि के विकास का भी खयाल रखा है; यह आयोजन राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में महिला हेल्पलाइन शुरू, मिस्ड कॉल से पुलिस संपर्क संभव
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महिला हेल्पलाइन शुरू, मिस्ड कॉल पर पुलिस करेगी संपर्क; नशे व अपराध की गोपनीय सूचना पर होगी कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला पुलिस लाइन में महिला जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आरएसी की उप महानिरीक्षक श्वेता धनकड़ मुख्य अतिथि और एसपी बी. आदित्य अध्यक्ष रहे। इस दौरान महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप, एसओएस फीचर, कालिका पेट्रोलिंग, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार और आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पहल और हनुमानगढ़ पुलिस के सेफ सिटी अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन का शुभारम्भ किया गया। अब जिले की महिलाएं नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिस्ड कॉल, कॉल या व्हाट्सएप से दे सकेंगी। हेल्पलाइन का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकंवर करेंगे। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाली की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई होगी। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली गई。0
0
Report
निम्बाहेड़ा विधायक कृपलानी ने अमित शाह से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक कृपलानी ने केंद्रीय गृहमंत्री को चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा क्षेत्र के दौरे का सादर निमंत्रण दिया। मुलाकात में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। विधायक कृपलानी ने क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं से केंद्रीय गृहमंत्री को अवगत कराया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से चल रहे विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत की भावना भी व्यक्त की गई। यह शिष्टाचार भेंट क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।0
0
Report
खाद वितरण में हाइब्रिड मॉडल से किसान परेशान, लंबी कतारें जारी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले में किसान आंदोलन के बाद सरकार ने ई-टोकन व्यवस्था की जगह हाइब्रिड मॉडल से खाद वितरण शुरू किया है। उद्देश्य किसानों को आसान और पारदर्शी व्यवस्था देना था, लेकिन जमीनी तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। कृषि उपज मंडी स्थित डबल लॉक केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। पीओएस सिस्टम से खाद लेने पहुंचे किसानों को एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग चरणों से गुजरना पड़ रहा है। पहले दस्तावेज जमा करने की लाइन, फिर ओटीपी सत्यापन की लाइन और उसके बाद भुगतान कर बिल बनवाने की लाइन। इसके बाद भी किसान को यूरिया और डीएपी लेने के लिए अलग-अलग काउंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि व्यवस्था बदली है या सिर्फ उसका नाम? किसान आंदोलन के दौरान ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने की मांग प्रमुख मुद्दों में शामिल थी। इसके बाद सरकार ने हाइब्रिड मॉडल लागू किया, जिसमें ई-टोकन और पीओएस दोनों माध्यमों से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है। लेकिन किसानों का कहना है कि नई व्यवस्था भी उनकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई है। किसानों का आरोप है कि ई-टोकन प्रणाली में खेत के रकबे के अनुपात में खाद का आवंटन नहीं हो पाता, जबकि पीओएस सिस्टम से खाद लेने पर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। कई किसान सुबह से भूखे-प्यासे कतार में डटे रहे, लेकिन देर शाम तक भी उन्हें समय पर यूरिया नहीं मिल सका।धान की फसल करीब 20 दिन की हो चुकी है और इस समय यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो फसल की बढ़वार प्रभावित होगी और उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वितरण व्यवस्था को सरल, तेज और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि खेती के महत्वपूर्ण समय में उन्हें खाद के लिए घंटों इंतजार न करना पड़े। उधर, मार्कफेड के जिला प्रबंधक अनिल जैन का कहना है कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उनके अनुसार जिले में 3595 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक मौजूद है। डीएपी की दो रेक प्रस्तावित हैं, जिनमें से 2800 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण शुरू हो चुका है। इसके अलावा डीएपी के विकल्प के रूप में 20:20:0:13 उर्वरक की 5000 मीट्रिक टन उपलब्धता भी है। प्रशासन का दावा है कि खाद की कमी नहीं है, लेकिन वितरण केंद्रों पर लग रही लंबी कतारें और किसानों की शिकायतें व्यवस्था की रफ्तार पर सवाल जरूर खड़े कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में 27 किलो चांदी लूट आरोपी गिरफ्तार, यूपी पुलिस पर बदमाशों का दबाव
Mau, Uttar Pradesh:वाराणसी में पुलिस के शिकंजे में आने के बाद 27 किलो चांदी लूटने वाले शातिर बदमाशों की सारी बदमाशी निकल गई... बदमाश अब हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि यूपी पुलिस बहुत मारती है... अब दोबारा नहीं आएंगे... पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं..0
0
Report
किसान नेता को पुलिस ने किया नज़र बंद
Bbrasi, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष को किया गया नजर बंद। चहनिया। पपौरा गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा को बुधवार को बलुआ पुलिस ने उनके घर पर नजर बंद कर दिया । यह कार्रवाई विध्या एक्सप्रेस वे परियोजना से प्रभावित किसानों की आवाज उठाने के कारण की गई ।किसान नेता श्रवण कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उन्हें बिंद्रा एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों की समस्याओं व उनकी मांगों को लगातार उठाने के कारण घर से बाहर निकलने से रोका गया है साथ ही नजर बंद किया गया है । यह कार्रवाई उच्चा अधिकारियों के निर्देश पर की गई है । सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन कर रही है । सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है । चंदौली के किसान पहले से ही विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कारण अपनी उपजाऊ जमीन गवा चुके हैं । अब विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना के तहत हजारों एकड़ कृषि भूमि अधिग्रहित की जाएगी । जिससे बड़ी संख्या में किसान भूमिहीन हो जाएंगे और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसने की जमीन का उचित मुआवजा दिए बिना अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है । कहा कि किसानों की मांगों को लेकर 10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी । इस आंदोलन को कमजोर करने के उद्देश्य से किसान नेताओं को नजर बंद किया जा रहा है । इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों और न्याय पूर्ण मुआवजे के लिए लड़ाई जारी रहेगी।0
0
Report
किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, वेतन-नियमित नियुक्ति माँगे
Kishanganj, Bihar:किशनगंज नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर पिछले तीन अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए है। सफाई कर्मियों के हड़ताल में रहने से शहर में गंदगी का अंबार लग गया है। हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों ने आज अपने हाथों में झाड़ू लेकर शहर के माधव नगर से विरोध मार्च निकाला और पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुचा। चार सूत्री मांगों में (1) सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी किया जाय। (2) नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाय। (3) सभी सफाई कर्मचारों को नियमित किया जाय। (4) NGO सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद से समायोजित किया जाय। वही आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों ने कहा कि वे वर्षों से शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्य के अनुरूप उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। कम वेतन पर परिवार चलाना संभव नहीं है। उन्होंने मांग किया कि सरकार को उनके वेतन में वृद्धि करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए। हड़ताल पर डटे कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी चार सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उन लोगो का हड़ताल जारी रहेगा। बाइट 1 : नागेश्वर मल्लिक सफाई कर्मी(0:47) बाइट 2 : देवा मल्लिक सफाई कर्मी(1:12) बाइट 3 : पवित्री, महिला सफाई कर्मी(0:24) बाइट 4 : श्यामनाथ मल्लिक सफाई कर्मी(0:25)0
0
Report
Advertisement
अमरावती: अचानक बदली से आक्रोशित विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया
Amravati, Maharashtra:अमरावती के रमाबाई आंबेडकर विद्यालय में एक शिक्षक की अचानक बदली के कारण बच्चों में आक्रोश फैल गया; विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य प्रवेशद्वार पर धरना देकर कुल(par) लॉक कर दिया। शिक्षकों ने सचिव के खिलाफ तेज घोषणाबाजी की। पवन सुरजुसे की बदली कर दी गई जिससे उन्हें उसी स्थान पर तात्कालिक नियुक्ति देने की मांग की गई, लेकिन संस्थान प्रशासन की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार पर टिके रहे और आंदोलन जारी रहा।0
0
Report
सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में घंटे अंधेरा, मरीजों का इलाज मोबाइल रोशनी से
Saharsa, Bihar:सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में घंटे अंधेरा, मरीजों का इलाज मोबाइल रोशनी से। जानकारी के मुताबिक बिजली गुल होने के कारण लगभग एक घंटे तक स्वास्थ्य संस्थान की व्यवस्था चरमरा गई। इस बीच अंधेरे में मरीजों की देखरेख और इलाज मोबाइल फोन की रोशनी से किया गया। गांव/शहर के अस्पताल में जेनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद लाइट कटने पर वह सही तरह से चल नहीं पाया। सिविल सर्जन ने कहा है कि बिजली कटने के बाद जेनरेटर की सुविधा है, लेकिन原因 स्पष्ट नहीं है; जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। करोड़ों के बजट से बने मॉडल सदर अस्पताल में बड़े जेनसेट की उपलब्धता के बावजूद बिजली क्यों गुल रही, यह बड़ा सवाल है।0
0
Report
शेखपुरा साइबर पुलिस पर हमले के बाद 4 अपराधी गिरफ्तार, 4 नाबालिग निरुद्ध
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के साईबर पुलिस टीम पर हमले मामले में पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए चार हुड़दंगी और साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया जबकि चार नाबालिंग को निरुद्ध किया है।पुलिस ने यह करवाई शेखपुरा जिले के शेखोंपुरसराय थानां क्षेत्र के बाजितपुर और अस्थान्ना से किया है। दरअसल शेखपुरा जिले के साईबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली को अस्थनना और बाजितपुर में बड़ी संख्या में साईबर गतिविधि में शामिल है।जिसको लेकर स्थानीय थाना और साईबर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच करवाई किया।इस दौरान बाजितपुर गांव में पुलिस की करवाई का विरोध कर टीम पर हमला बोल दिया।हालांकि पुलिस की सक्रियता से कोई बड़ी घटना नहीं घटित हुआ लेकिन आधा दर्जन पुलिस जवान को मामूली चोटे आई है जिसके बाद पुलिस ने अन्य थाना के सहयोग से गांव की घेराबंदी कर साईबर गतिविधि में शामिल चार अपराधी को गिरफ्तार किया जबकि चार नाबालिंग को भी निरुद्ध किया और आठ मोबाइल फोन को जब्त किया है।साईबर पुलिस की बड़ी पर एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर करवाई की विस्तृत जानकारी दिया।एसडीपीओ ने कहा कि सस्ते लोन और प्ले बॉय में नौकरी के नाम पर शातिर देश के कई हिस्से के लोगो को साइबर ठगी किया जा चुका है।एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस पर हमला मामले में नौ नामजद जबकि 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर अन्य साईबर अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
500 मीटर तक कार में फंसी घसटती रही बाइक,सड़क पर उड़ती रहीं चिंगारियां वीडियो हुआ वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारकर लगभग 500 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जहां कार के आगे बाइक के घसीटने से चिंगारी निकलने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं बाइक सवार युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से कार की तलाश में जुट गई है। बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 11:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बाइक सवार मोहम्मद शैफ खान को पीछे से टक्कर मारकर बाइक को लगभग 500 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। कार के बाइक को घसीटते हुए ले जाने के दौरान चिंगारियां भी निकलने लगीं, पर तेज रफ्तार से चला रहे कार चालक ने कार को नहीं रोका। काफी दूर चलने के बाद जब बाइक कार से अलग हुई, उसके बाद कार से बाहर मौके से कार को लेकर फरार हो गया। वहीं घटना के वक्त बाइक से जा रहे किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने बताया कि बाइक सवार सैफ खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कार के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
डीडवाना के चालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर ट्रैफिक पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप
Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना लोडिंग टेम्पो और पिकअप यूनियन के चालकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का आरोप है कि पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान उनसे जबरन काम करवाते हैं और मना करने पर बेवजह मानसिक रूप से परेशान कर फर्जी चालान काट देते हैं। यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे पिछले 10-15 वर्षों से इसी स्थान पर अपने वाहन खड़े कर माल ढोकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। चालकों के अनुसार 4 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे होमगार्ड जवान ईश्वर सिंह मौके पर आया और टेम्पो चालक नंदकिशोर पर गाड़ी अस्पताल ले जाने का दबाव बनाने लगा चालकों के मना करने पर बहस शुरू हो गई एव वहां खड़े वाहनों के मोबाइल से फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान बना दिए। चालकों का कहना है कि यह कार्रवाई किसी यातायात नियम के उल्लंघन या अनुशासनहीनता के कारण नहीं, बल्कि बेगार से मना करने की रंजिश में की गई है। चालकों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी महीने में 2 से 4 बार उनसे मुफ्त में गाड़ियां मंगवाते हैं और विरोध करने पर चालान काटने की धमकी देते हैं। चालकों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर से पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को इस तरह के उत्पीड़न से रोकने तथा ऑनलाइन चालानों को निरस्त करने की मांग की है0
0
Report
छपरा-सीवान रेलखंड पर अज्ञात युवक की मौत, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
Chapra, Bihar:सारण जिले के छपरा-सीवान रेलखंड पर दाऊदपुर और कोपा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर दाऊदपुर थाना पुलिस और छपरा जीआरपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ट्रेन की चपेट में आने की आशंका के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
