icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखीमपुर-खीरी दुधवा की वादियां एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow2m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:कल से पर्यटकों के लिए खुलेगा दुधवा नेशनल पार्क, नए पर्यटन सत्र का होगा शुभारंभ लखीमपुर-खीरी। तराई की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क कल से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही देश-विदेश से आने वाले सैलानी जंगल की खूबसूरती, दुर्लभ वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण का दीदार कर सकेंगे। पर्यटन सत्र को लेकर पार्क प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार पार्क भ्रमण के दौरान मोबाइल से फोटो खींचने और वीडियो रील बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पर्यटकों को इस सत्र में किसी नए शुल्क का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुराने निर्धारित शुल्क पर ही दुधवा की सैर का आनंद लिया जा सकेगा। नए पर्यटन सत्र के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय रोजगार और कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

सितंबर में जयपुर एयरपोर्ट के यात्री बढ़े, टॉप 15 व्यस्त एयरपोर्ट में 13वीं जगह

Jaipur, Rajasthan:3110ZRJ_JPR_TRAFFIC_PKG_Rकाशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - यात्री बढ़े, यात्री अनुपात में कमी - जयपुर एयरपोर्ट पर सितंबर में 9 हजार यात्री बढ़े - देश के 15 व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में शामिल - इस बार भुवनेश्वर, त्रिवेन्द्रम से अधिक रहे यात्री - हालांकि गुवाहाटी और लखनऊ से पीछे - गोवा एयरपोर्ट से भी कम रहा है यात्रीभार एंकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सितंबर माह में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2026 की तुलना में सितंबर माह में 9 हजार यात्रियों की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि देश के दूसरे एयरपोर्ट्स से तुलनात्मक रूप से यात्रीभार में कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद जयपुर एयरपोर्ट देश के 15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में शामिल रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इन दिनों एविएशन सेक्टर को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर एयरपोर्ट से अपेक्षाकृत रूप से फ्लाइट अधिक चल रही हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या में कमी रही है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी सितंबर माह के आंकड़ों में सामने आया है कि जयपुर एयरपोर्ट के समकक्ष एयरपोर्ट पर फ्लाइट संख्या कम होने के बावजूद यात्रीभार अधिक रहा है। गोवा, त्रिवेन्द्रम और वाराणसी जैसे एयरपोर्ट पर फ्लाइट जयपुर की तुलना में कम रहने के बावजूद यात्रीभार का अनुपात अधिक रहा है। इसी तरह की स्थिति गुवाहाटी और लखनऊ एयरपोर्ट पर भी रही है। जहां यात्रीभार और विमान संचालन का अनुपात जयपुर की तुलना में अधिक रहा है。 देश के टॉप 15 व्यस्त एयरपोर्ट - सितंबर 2026 में दिल्ली एयरपोर्ट पर सर्वाधिक 59.94 लाख यात्री रहे - मुम्बई एयरपोर्ट दूसरे पर 40 लाख यात्री, बेंगलूरु 32.58 लाख यात्री तीसरे पर - हैदराबाद 20.84 लाख यात्री के साथ चौथे, चेन्नई 16 लाख यात्री, 5वें पर - कोलकाता 13.38 लाख यात्री छठे पर, अहमदाबाद 9.11 लाख यात्री 7वें पर - पुणे 8.86 लाख यात्री 8वें पर, कोच्चि 8.46 लाख यात्री 9वें पर, - गुवाहाटी 4.59 लाख यात्री 10वें पर, गोवा 4.50 लाख यात्री 11वें पर - लखनऊ 4.49 लाख यात्री 12वें पर, जयपुर 3.77 लाख यात्री 13वें पर - त्रिवेन्द्रम 3.59 लाख यात्री 14वें पर, नवी मुम्बई 3.33 लाख यात्री 15वें पर वीओ- 2 अनुपातिक आंकड़ों से साफ है कि जयपुर की तुलना में गोवा, वाराणसी और त्रिवेन्द्रम जैसे एयरपोर्ट्स की फ्लाइट्स अधिक भरी हुई संचालित हो रही हैं। हालांकि यात्रीभार के लिहाज से जयपुर एयरपोर्ट की स्थिति सुधरी है। अगस्त माह के दौरान जहां जयपुर एयरपोर्ट से 3 लाख 68 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। वहीं सितंबर में 3 लाख 77 हजार यात्रियों ने यात्रा की है। इस तरह 9 हजार यात्रियों की बढ़ोतरी होने से जयपुर एयरपोर्ट देश के टॉप 15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में 13वें स्थान पर जगह बनाने में सफल रहा है। अब अक्टूबर माह से जब पर्यटन सीजन अधिक जोर पकड़ेगा, तो उम्मीद की जानी चाहिए कि जयपुर एयरपोर्ट इस सूची में अपनी जगह और बेहतर करने में सफल रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम से विपक्षी कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच, कल बड़ी रैली होगी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां दिल्ली में विपक्षी पार्टियों का कल होने वाले आंदोलन को लेकर सासाराम से भी कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। कल से ही कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। जो बच गए हैं, वे आज जा रहे हैं। सासाराम रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से यह लोग दिल्ली रवाना हो रहे हैं। कांग्रेस, राजद के अलावा राम डालते ही कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि फिर के मुद्दे पर इस देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए वे लोग दिल्ली कूच कर रहे हैं। दिल्ली में कल बहुत बड़ी रैली होने वाली है। जिसमें देश भर के विपक्षी दल के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
0
0
Report

दिल्ली रैली से जनता पर असर? जमा खान के तीखे आरोप

Khajuria Khurd, Bihar:दिल्ली रैली से जनता और व्यापार पर असर? जमा खान के तीखे आरोप मंत्री जमा खान ने कहा कि दीपावली के समय इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से आम लोगों को दिक्कत होगी और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। एक नवंबर से दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और महारैली पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कैमूर पहुंचे मंत्री जमा खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष के इस कदम को पूरी तरह से जनविरोधी और देशहित के खिलाफ बताया है। मंत्री जमा खान ने कहा कि वे हमेशा से यह बात कहते रहे हैं कि इस तरह की रैलियों और आंदोलनों से आम जनमानस को काफी तकलीफ होती है और व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे विरोधी साथी हमेशा ऐसे ही कारनामे करते रहते हैं क्योंकि उन्हें धरातल पर कोई काम तो करना नहीं है। मंत्री ने कहा कि हम लोग जनता के बीच काम करने के नाम पर जाने जाते हैं, जबकि विपक्ष के लोग सिर्फ रैली और आंदोलन करके देश का नुकसान करते हैं। यही मुख्य वजह है कि अब देश और प्रदेश की जनता के मन में उनके प्रति कोई प्रेम नहीं रहा है और लोग उन्हें सत्ता में नहीं देखना चाहते हैं। दिल्ली के व्यापारियों द्वारा दीपावली के पर्व को देखते हुए रैली टालने के आग्रह से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि त्योहार के इस महत्वपूर्ण समय में ऐसे प्रदर्शनों से देश-प्रदेश के व्यापारियों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही आम लोगों को भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अंत में जमा खान ने तंज कसते हुए कहा कि देश को आजादी मिली है और लोकतंत्र में सभी को स्वतंत्रता है, इसलिए वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन त्योहार के समय इस तरह का आंदोलन करना कतई देश के हित में नहीं है।
0
0
Report

गम्हरिया थाना मामला: महिला आरोप पर पुलिसकर्मी से पूछताछ

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाना पहुंची एक महिला ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म और लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पारिवारिक कलह की शिकायत लेकर गम्हरिया थाना पहुंची थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान थाने के भीतर ही एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारतद्वाज देर रात गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया। इस संबंध में एसडीपीओ अनुभव भारतद्वाज ने बताया कि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 7 घायल

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले में खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गोगावां थाना क्षेत्र के बिलाली गांव के समीप स्विफ्ट और ईको कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही गोगावां थाना प्रभारी और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार भीकनगांव से खरगोन की ओर जा रही थी, जबकि ईको कार जुलवानिया से खंडवा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बिलाली गांव के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कपकोट सड़क दो दशक से बदहाल, प्रशासन से सुधार की मांग तेज

Bageshwar, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन बागেশ्वर के दूरस्थ कपकोट क्षेत्र में एक सड़क की तस्वीर सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां पिछले दो दशक से सड़क की हालत नहीं सुधरी। मानसून में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि ग्रामीणों को इस मार्ग को छोड़कर दूसरे रास्तों से आवाजाही करनी पड़ती है। हैरानी की बात यह है कि बारिश का मौसम बीतने के बाद भी सड़क पर चलना आसान नहीं हुआ है। ग्रामीण कीचड़ और दलदल से बचने के लिए चप्पल-जूते उतारकर सफर करने को मजबूर हैं। सवाल है कि आखिर इस सड़क की सुध कब लेगा प्रशासन؟
0
0
Report
Advertisement

बीएस सिटी थाना: साधु-वेश में ठगी कर दो ठग गिरफ्तार, सोने मंगलसूत्र चुरा लिया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बीएस सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता, साधु वेश में ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सोने का मंगलसूत्र लेकर पीतल का लॉकेट थमा गए थे ठग. आज पुलिस के हत्थे चढ़ा। बताते चले कि ये घटना दिनांक-28/10/2026 को सुबह करीब 10.30 बजे बी०एस० सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैम्प टु की रहने वाली बबीता देवी, पति-सुरेन्द्र सिंह के घर में दो साधु के वेश में व्यक्ति गये एवं खाना मागे जिसके उपरांत बबीता देवी के द्वारा दोनों साधु के वेश में रहे व्यक्ति को खाना खिलाई, इसी क्रम में महिला अपना परेशानी बताने लगी जिसके बाद दोनों साधु के द्वारा बोला गया की घर में रखा सोना-चाँदी लाकर दीजिये जिसको आर्शीवाद कर के देंगे जिससे आपका सारा दुख दूर हो जाएगा जिसके बाद बबीता देवी घर में रखा सोने का मंगलसूत्र एवं कान का टापस को लाकर साधु को दे दी, साधु के द्वारा धोखे से महिला के सोने का मंगलसूत्र को रख लिया एवं इसके बदले 10 पीस पीतल का लौकेट साड़ी में बाँधकर दे दिया, एवं साधु के द्वारा बोला गया की साम 05.00 बजे के बाद ही इसे खोलकर देखना है, अभी खोलकर देखने पर कोई दुर्घटना हो सकता है, शाम को महिला बबीता देवी के द्वारा साम को जब साड़ी खोलकर دیکھا गया तब ठगा होने का अभास हुआ जिसके उपरांत पीड़िता बबीता देवी के द्वारा बी०एस० सिटी थाना में आवेदन दिया गया जिसके आधार पर बी०एस० सिटी थाना कांड सं0-234/2026 दर्ज किया गया, जिसके उपरांत पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर दोनों साधु में वेश में रहे व्यक्ति क्रमशः 01. शम्भु लठौर, उम्र-करीब 30 वर्ष, 02. गयालाल लाठौर, उम्र-करीब 25 वर्ष, दोनों पिता-सजन लाठौर, सा०-बेलाडीह, थाना-बेलागंज, जिला-गया जी (बिहार) को बालीडीह स्टेशन के पास बने तंबु से पकड़ा गया दोनों से पुछताक्ष करने पर घटना कारित करने की बात स्वीकर किया, दोनों के निशानदेही पर ठगी एवं चोरी किया गया सामान बरामद किया गया。 बाइट --- राजीव रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top