271202
Gonda: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लॉक सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और खुले में शौच मुक्त गांव बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इस मौके पर एडीपीआरओ गोवर्धन जैन, खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरिजेश पटेल समेत रूपईडीह और मुजेहना ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला में ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और कचरा प्रबंधन के टिप्स दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा: गरीब परिवार के तीन घोड़े-घोड़ियां चोरी, तीन बाइक सवार चोर फरार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब गरीब परिवारों की रोजी-रोटी भी सुरक्षित नहीं है। चोरों ने इस बार मकान दुकान नहीं, बल्कि ऐसे परिवार को निशाना बनाया है जिसकी आजीविका घोड़ों के सहारे चलती थी। बाइक सवार तीन चोर रविवार देर रात परिवार के घर के पास आए और तीनों घोड़े-घोड़ियां चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार उठे और पशुओं को देखने पहुंचे तो वे गायब मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, गलियों और इलाकों में तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में देर रात तीन संदिग्ध व्यक्ति एक-एक करके तीनों पशुओं को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार एक-घهाड़ी की कीमत करीब तीन लाख, दूसरे घोड़े की कीमत दो लाख और तीसरे की डेढ़ लाख रुपये है। परिवार का कहना है कि इन्हीं पशुओं के सहारे उनके घर का खर्च और बच्चों का पालन-पोषण होता था। अब बच्चों के पेट कैसे भरे जाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है। परिवार ने नोएडा पुलिस से गुहार लगाई है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी हो और चोरी हुए पशु बरामद किए जाएं।0
0
Report
द्रव्यवती नदी सीवरेज मुक्त: 15 करोड़ की योजना से पुलिया पर डाइवर्टेड सीवेज साफ
Begun, Rajasthan:जयपुर की द्रव्यवती नदी को लेकर बड़ी खबर द्रव्यवती नदी को जेडीए ने किया सीवरेज मुक्त सुशीलपुरा पुलिया पर आ रहे सीवरेज से किया मुक्त जेडीए ने 15 करोड रुपए की योजना पर काम किया पूरा पुलिया पर नदी में गिरने वाले सीवरेज को किया डाइवर्ट यहां से पाइपलाइन के माध्यम से किया गया डायवर्ट सीवेज को डायवर्ट कर भेजा जा रहा तरुछाया नगर स्थित STP पर 100 MLD क्षमता के STP में किया जा रहा परिशोधन द्रव्यवती नदी के प्रदूषण का था दूसरा बड़ा कारण सुशीलपुरा पुलिया पर आने वाला सीवरेज था दूसरा सबसे बड़ा कारण यहां रोजाना आ रहा है 5 से 7 MLD सीवरेज इस सीवरेज को डाइवर्ट करने के लिए डाली गई है 40 इंच चौड़ी पाइपलाइन0
0
Report
फरीदाबाद बाजार में छेड़छाड़ के आरोप में युवक पिटाई, वीडियो वायरल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मारपीट करते समय गाली गलौज का प्रयोग किया जा रहा है देख लेना एक बार बाजार में आती जाती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने पर युवक की जमकर पिटाई पिटाई का वीडियो हुआ वायरल एनआईटी 5 मार्केट की घटना बाजार में निकल रही लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने और उन्हें छेड़ने का है आरोप आसपास से निकल रहे लोगों और लड़की के परिजनों ने की जमकर पिटाई0
0
Report
Advertisement
यमुना में झाग, कालिंदी कुंज के पास पानी डिस्चार्ज के बाद छिड़काव शुरू
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी का हाल आज भी बदहाल देखने को मिला जहां कालिंदी कुंज जमुना नदी के ओखला बैराज से हो रहे पानी डिस्चार्ज के बाद पानी में खूब झाग देखने को मिला जिसे खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी केमिकल का छिड़काव और नाव के माध्यम से पानी में बना रहे जाग को खत्म करने में लगे हैं जहां प्रवचन से पहले यमुना में बड़े पैमाने पर झाग देखने को मिला था वह सिलसिला आज मंगलवार को भी जारी रहा और यमुना के पानी में खूब झाग बन रहा है。0
0
Report
बलरामपुर: ऑनलाइन उपस्थिति के लापरवाहियों पर 29 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर VSK एप मे ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही पर हुई कार्यवाही शिक्षा विभाग के 29 कर्मचारियों की एक वर्ष की रोकी गई वेतन बृद्धि जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों का रुका नवंबर माह का वेतन ऑनलाइन उपस्थिति की सतत निगरानी नहीं किये जाने पर रोका गया वेतन विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ साथ से संस्था प्रमुखों को ऑनलाइन उपस्थिति की सतत निगरानी के दिये गए हैं निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्यवाही0
0
Report
राधे-राधे से कमल खिला दे: मथुरा में भाजपा ने 2027 प्लानिंग तेज की
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में 'राधे-राधे कमल खिला दे' के जयकारों के साथ संपन्न हुई भाजपा की दो दिवसीय बैठक, मिशन-2027 का खाका तैयार मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के फरह स्थित परखम में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय गहन चिंतन एवं योजना बैठक मंगलवार शाम 4 बजे संपन्न हो गई। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ इस बैठक में व्यापक मंथन किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल, वरिष्ठ नेता रविकांत मिश्रा सहित पार्टी के करीब 50 से 55 वरिष्ठ नेता, चिंतक और सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के पहले दिन सोमवार को करीब 7 घंटे तक संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष रखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही विधायकों के कामकाज की रिपोर्ट भी ली। मंथन के दौरान राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि चुनाव से पहले क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती के बाद अब आलाकमान की एक नई केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी, जो टिकट वितरण से लेकर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेगी और सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। बैठक की शुरुआत और समापन के संदेश पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण की भूमि पर बैठक का आगाज 'राधे-राधे, राधे-राधे कमल खिला दे' के उद्घोष के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि पार्टी के 2 करोड़ से अधिक सदस्यों और ढाई लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने भी इसे मथुरा बैठक का मुख्य संदेश बताया। समापन के बाद बाहर निकले नेताओं के बयानों में पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा साफ झलकी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अयोध्या हमारी हो गई है और अब मथुरा की बारी है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सपने चूर-चूर होंगे और यदि वे वास्तव में कृष्ण भक्त हैं, तो मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवक के रूप में आने की तैयारी करें। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जन-जन तक पहुंचेगी और सपा व इंडी गठबंधन के झूठ-फरेब की राजनीति नहीं चलेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश विकास और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर आगे है। बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के पेट्रोल पंप: 5 लीटर पर 27–30 मिलीलीटर कमी घोटाला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।मीटर पर पूरे 5 लीटर... टंकी में 30 ML तक कम! पेट्रोल पंपों पर लीटर का खेल, उपभोक्ताओं की जेब पर चोट। विधिक माप विज्ञान विभाग ने की पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई। अजमेर के बी.एल.एम. पेट्रोलियम, सुरसाना में गड़बड़ी। बी.एल.एम. पेट्रोलियम के 2 नोजल सीज, 20 हजार जुर्माना। अजमेर के भंवर पेट्रोलियम ट्रेडर्स, रूपनगढ़ में गड़बड़ी। भंवर पेट्रोलियम का 1 नोजल सीज, 10 हजार जुर्माना। उदयपुर के आशा फिलिंग स्टेशन पर कम पेट्रोल देने का खुलासा। आशा फिलिंग स्टेशन का 1 नोजल सीज, 10 हजार जुर्माना। उदयपुर के प्रदीप ऑटोमोबाइल में भी मिली अनियमितता। प्रदीप ऑटोमोबाइल का 1 नोजल सीज, 10 हजार जुर्माना。 जयपुर。 पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका! राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की माप में गड़बड़ी का खुलासा。 5 लीटर पेट्रोल-डीजल पर 27 से 30 मिलीलीटर तक की कमी。 उपभोक्ता चुका रहे थे पूरे पैसे, लेकिन मिल रहा था कम ईंधन。 उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर कार्रवाई。 विधिक माप विज्ञान विभाग ने चलाया विशेष जांच अभियान。 प्रदेशभर में 59 पेट्रोल पंपों पर की गई औचक जांच。 जांच में 4 पेट्रोल पंपों पर मिली कम ईंधन देने की गड़बड़ी。 अजमेर और उदयपुर के 2-2 पेट्रोल पंपों पर अनियमितता。 चारों पेट्रोल पंपों पर कुल 5 नोजल सीज किए गए。 अजमेर में 5 लीटर ईंधन पर 27 मिलीलीटर तक की कमी。 उदयपुर में 5 लीटर पेट्रोल पर 30 मिलीलीटर की कमी。 हर महीने उपभोक्ताओं को 73 हजार से ज्यादा की चपत का अनुमान。 चारों पंपों पर महीने में 666 लीटर कम ईन्धन आपूर्ति का अनुमान。 कम आपूर्ति वाले ईंधन की अनुमानित कीमत 73,510 रुपए。 अभियान में कुल 75 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया。 55 पेट्रोल पंपों पर कम ईंधन देने की अनियमितता नहीं मिली。 प्रदेशभर में आगे भी जारी रहेगा औचक निरीक्षण अभियान。0
0
Report
नाथद्वारा नगर पालिका की पहली बैठक: 3 घंटे में समाधान, 24x7 एकल खिड़की और ऐप
Rajsamand, Rajasthan: - नाथद्वारा नगर पालिका बोर्ड की प्रथम बैठक: बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं का अब मात्र 3 घंटे में होगा समाधान, बनेगा विशेष ऐप सफाई व्यवस्था में ''ऐवजी प्रथा'' बंद और 24 घंटे खुलेगी ''एकल खिड़की''0
0
Report
शादी के बचे भोजन से गौवंश की दर्दनाक मौत, 5 मरे, 16 गंभीर
Agar, Madhya Pradesh:शादी की खुशियों के बीच बना खाना, समारोह खत्म होते ही खुले में फेंक दिया गया... लेकिन यही लापरवाही बेजुबान गौवंश के लिए मौत का निवाला बन गई। आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में शादी का बचा हुआ भोजन खाने से अब तक 5 गौवंश की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 16 गौवंश जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना के बारे में हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। शिवाजी चौराहे पर धरना देकर विरोध जताया गया और थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया था। मामले में पुलिस ने अली हुसैन के खिलाफ विविध धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\n\nमामला नलखेड़ा निवासी अयान पिता अली हुसैन लखेरा के यहां हुए शादी समारोह से जुड़ा है। हिंदू संगठनों की शिकायत के अनुसार, समारोह में वेज और नॉनवेज दोनों तरह का भोजन बनाया गया था। आरोप है कि शादी के बाद बचे हुए भोजन को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के बजाय खुले में फेंक दिया गया। इस भोजन को क्षेत्र में विचरण कर रहे गौवंश ने खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अब तक 5 गौवंश की मौत हो चुकी है, जबकि 16 की हालत गंभीर बनी हुई है। पशु चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
9 फीट के अजगर ने किसान के खेत में हड़कम्प मचाया, रेस्क्यू सफल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी में एक किसान के खेत में उस समय हड़कंप मच गया। जब अचानक 9 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर खेत में मौजूद लोग हैरान रह गए। सूचना मिलते ही सर्पमित्र हर्ष प्रजापति अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग के निर्देशानुसार अजगर को तवानगर के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वीओ – जानकारी के अनुसार, किसान जितेंद्र चौधरी के खेत में अजगर दिखाई देने पर एनपी चौधरी ने तत्काल सर्पमित्र टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही हर्ष प्रजापति अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 9 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में वन विभाग के निर्देशानुसार उसे तवानगर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।0
0
Report
सड़क हादसे में शहीद हुए हवलदार दीपक निषाद को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। पंजाब के बठिंडा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिपरा खादर निवासी सेना के हवलदार दीपक निषाद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। भारत माता के वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग जुटे। लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान अजय कुमार गुप्ता उर्फ़ लल्ला भैया,काशीनाथ सिंह ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर जवान का असमय निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। हवलदार दीपक निषाद (36) पंजाब के बठिंडा में सेना की इंजीनियर रेजीमेंट में तैनात थे। रविवार रात ड्यूटी से लौटते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। दीपक के निधन से पत्नी रेणु, दो बेटों और एक बेटी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। सैनिक के असामयिक निधन से पिपरा खादर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।0
0
Report
दिल्ली के पहाड़गंज बार में गोलीबारी, एनकाउंटर में घायल बदमाश सिकंदर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बीती रात बार के बाहर बदमाश फायरिंग कर फरार हो गया था इसी मामले में दिल्ली की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से बदमाश को गिरफ्तार करने गई थी अब उसी दौरान बदमाश सिकन्दर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने भी बदमाश पर फायरिंग की आज दोपहर करीब साढ़े 3 और 4 बीच हुआ एनकाउंटर.. बदमाश घायल हालत में है..पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है घायल बदमाश सिंकंदर को कल रात पहाड़गंज के पंचकुइयां रोड स्थित एक बार में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें सतिंदर उर्फ कांटा नाम का आरोपी शामिल था। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए उत्तर-पूर्वी जिले के सोनिया विहार में उसका पता लगाया। इस कार्रवाई के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।0
0
Report
Advertisement
दौसा में पिकअप पलटने से एक महिला की मौत, दर्जन भर घायल
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अनियंत्रित होकर पलटी पीकअप हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल वही पिकअप सवार एक महिला की हुई मौत कुछ घायलों को लाया गया जिला अस्पताल जहाँ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा उपचार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे लोग उस दौरान हो गए हादसे का शिकार दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र में पपलाज माता के धार्मिक कार्यक्रम में पिकअप में सवार होकर जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए बताया जा रहा है तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसके चलते पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए तो वहीं एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे हुए घायलों को निकाल कर लालसोट और दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है हादसे की वजह क्या रही यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन बताया जा रहा है पहाड़ी क्षेत्र है ऐसे में चालक की लापरवाही से हादसा हुआ अब हादसे की वजह क्या रही यह पुलिस जांच का विषय है पिकअप सवार लोग नयाबास गांव के निवासी है0
0
Report
झालावाड़ की गौशाला में गौपाष्टमी पर 56 भोग, 1100 किलो गुड़ प्रसाद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में श्री कृष्ण गौशाला में गौपाष्टमी के अवसर पर 9वाँ विशाल छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की करीब 25 क्विंटल तरकारी, 1100 किलो गुड, 50 किलो शक्कर, बादाम ,काजू , किशमिश मेवों से बनाई गई करीब 56 प्रकार के व्यजंन व मिठाइयों का भोग श्रीकृष्ण गौशाला में सेवा पा रही करीब ग्यारह सौ गौमाताओं को लगाया गया। इससे पहले गोभक्तों द्वारा गौमाता की परिक्रमा एंव गौपूजन भी किया गया। बाद में गौमाता को छप्पन भोग लगाकर पुण्य कमाया। इस मौके पर श्री कृष्ण गौशाला में पहुंचे शहरवासियों ने गुड़ व चारे का दान भी किया। इस मौके पर संत महेश भाई ने कहा कि मकर सक्रांति पर दान पुण्य का विशेष महत्त्व होता है। ऐसे में गौशाला परिसर में 56 भोग का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें गौकथा का भी आयोजन किया जाएगा। आज ग्यारह सौ गौमाताओं का पूजन कर 56 भोग की प्रसादी खिलाई गई है। गौ माताओं के भोग के लिए हलवाइयो की टीम द्वारा भोग प्रसादी को तैयार किया गया। जिसमे पुड़ी, पकोड़ी, मिठाईया,नमकीन,चक्की,बालूशाही, सूजी और गाजर का हलवा गौमाताओं के लिए तैयार किया गया है। श्रीकृष्ण गौशाला समिति द्वारा सभी प्रकार के व्यंजनों के लिए विशेष काउन्टर लगाये, जिसमें गौ भक्तो द्वारा अपनी श्रृद्धा से थाली सजाकर गौमाताओं को अपने हाथों से खिलाकर पुण्य कमाया गया।0
0
Report
अमेरिका की अद्भुत समुद्री किनारे ट्रेन यात्रा: Pacific Surfliner लहरों के ऊपर सफर
Noida, Uttar Pradesh:The Pacific Surfliner offers one of America’s most spectacular coastal train journeys in some sections it feels like you’re travelling right above the waves.0
0
Report
Advertisement
