गोण्डाः नव वर्ष पर खरगूपुर के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भक्तों की जमी रही भीड़
Devrahna, Uttar Pradesh:आज नववर्ष के चलते सुबह से ही खरगूपुर के प्राचीन और प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। यह मंदिर वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण है। पृथ्वीनाथ को ‘लिंगम’ कहा जाता है जो मंदिर में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची शिवलिंग है जिसे द्वापर युग में पांडवों के निर्वासन के दौरान भीम द्वारा स्थापित किया गया था। यहां पर हर साल शिवरात्रि और कजलीतीज के दिन बहुत ही भव्य मेला लगता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
