icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271503
SPShyam Prakash TiwariFollow25 Jan 2025, 07:27 pm

गोंडाः राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय इण्टर कॉलेज के छात्रों को दिलाई गई शपथ

Beerpur Katra, Uttar Pradesh:

शनिवार को "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर भारतीय इण्टर कॉलेज कटरा बाजार में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई । प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने विद्यालय के उन छात्र-छात्राओ को जो नवीन मतदाता बने हैं, उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राममूर्ति सिंह, राम प्रकाश बौद्ध, राजेश पाण्डे, संतोष मिश्र, संतोष चौबे, शांतनु विक्रम सिंह, किशोरी लाल, शुकदेव यादव, सरिता तिवारी, सुमन तिवारी, केतकी मिश्रा, सोनिया, उमा सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन: 88 देशों के 600+ खरीदार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोर्ट में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा और इसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। एक जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी उत्तर प्रदेश के ओडीओपी से लेकर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट की झलक एक छत के नीचे दिखेगी। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे, इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा कल अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस ट्रेड शो में लगभग 600 से ज्यादा इंटरनेशनल बायर्स पहुंचेंगे। 88 देश इसमें भागीदारी करेंगे, 2400 एक्सिबिटर्स इसमें हिस्सा लेंगे। इस बार इस इवेंट में 6 पार्टनरिंग कंट्री है, जिनमें ऑस्ट्रिया, वियतनाम, जापान, रूसिया, सिंगापुर, बेल्जियम शामिल है। इस एक्सपो के लिए अब तक एक लाख से ऊपर बी2बी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और लगातार तैयारी में जुटा हुआ है। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चार लेयर की सुरक्षा रहेगी 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, कई जिलों से बाहर की फोर्स को भी बुलाया गया है, 20 से ज्यादा जगह पर पार्किंग बनाई गई है जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो और इसके अलावा ट्रैफिक रूट को भी कई जगह पर डायवर्ट किया गया है टैक्समो मार्ट के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने के लिए सभी से अपील की है और कहां है कि आप इस इवेंट में जरूर आए, सभी के लिए इसमें एंट्री फ्री है। युवाओं और स्टूडेंट के लिए यहां पर बहुत कुछ खास रहेगा।
0
0
Report

सनौली टोल पर किसानों को राहत मिले: 21 गांवों के लिए टोल फ्री की मांग

Panipat, Haryana:सनौली टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों से टोल वसूली को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। टोल के दायरे में आने वाले 21 गांवों के ग्रामीण पिछले कई दिनों से विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली कंपनी के समय स्थानीय ग्रामीणों से टोल नहीं लिया जाता था, लेकिन नई कंपनी के आने के बाद लोकल वाहनों से भी टोल वसूला जा रहा है। इससे किसानों को अपने खेतों और अन्य जरूरी कामों के लिए बार-बार टोल पार करने में आर्थिक परेशानी हो रही है। गुरुवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल पानीपत के उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ से मिला और अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीनें और कृषि क्षेत्र टोल प्लाजा के दूसरी तरफ हैं। ऐसे में किसानों को दिन में कई बार टोल से होकर गुजरना पड़ता है। उनका कहना है कि पहले की व्यवस्था के अनुसार 21 गांवों के स्थानीय वाहनों को टोल से राहत दी जाए। दो दिन की राहत के बाद फिर वसूली शुरू करने का आरोप ग्रामीण संदीप देसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि टोल कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने कई वीडियो भी बनाए हैं, जिन्हें प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। सरपंच संगठन के ब्लॉक प्रधान टिंकू देसवाल ने कहा कि पहले स्थानीय गांवों के लोगों के लिए टोल फ्री था। नई कंपनी आने के बाद सभी गांवों के वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पहले धरना दिया था, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया था। टिंकू देसवाल ने कहा कि उनकी मांग है कि पहले की तरह 21 गांवों अथवा करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों को टोल में राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि टोल वर्ष 2022 में शुरू हुआ था और तब से स्थानीय लोगों के लिए यह व्यवस्था लागू थी। पूर्व चेयरमैन बोले- किसान दिन में कई बार टोल पार करते हैं। सनौली ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन सुनील ने कहा कि ग्रामीणों की मांग किसी नई नीति या अतिरिक्त सुविधा की नहीं है। वे केवल पहले वाली कंपनी की व्यवस्था को जारी रखने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के किसानों की कृषि भूमि टोल के दूसरी तरफ होने के कारण उन्हें एक दिन में कई बार टोल पार करना पड़ता है। डीसी बोले- पहले आंकड़ों से होगा नुकसान का आकलन। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और टोल प्रबंधन के लोगों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने संबंधित पक्षों को एक सप्ताह में आकलन करने के निर्देश दिए हैं कि संबंधित गांवों से वास्तव में कितने वाहन टोल से गुजरते हैं और कितने लोगों को टोल भुगतान करना पड़ रहा है। डीसी ने कहा कि वाहनों की RC और अन्य आधार पर आंकड़ों का सत्यापन कराया जाएगा, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इसके बाद स्थानीय लोगों के लिए कोई उचित व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टोल प्रबंधन की ओर से पास की व्यवस्था और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुविधा देने की बात भी कही गई है। उपायुक्त ने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत कर समस्या का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर हत्या: बेटे ने पिता की हत्या कुबूल, कथित कन्फेशन वीडियो सामने

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान बेटे सुब्रत ने हत्या की बात कुबूल ली है. आरोपी के कुबूलनामे का वीडियो भी सामने आया..कैमरा पर आरोपी सुब्रत ने कहा कि उसे अपने पिता की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है. उसे इस बात का दुख है कि हत्या चाकू से गोदकर की गई. सुब्रत ने अपने पिता के व्यवहार को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के सामने सुब्रत का कथित कन्फेशन वीडियो सामने आया है. जिसमें वह हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी देता नजर आ रहा है. वीडियो में वह बताता है कि हत्या की योजना कैसे बनाई गई और किस तरह पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस पूछताछ में सुब्रत ने बताया कि उसके पिता के कुछ महिलाओं से संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव था. उसने आरोप लगाया कि पिता के व्यवहार की की वजह से मां काफी परेशान रहती थीं और इसका असर पूरे परिवार पर पड़ रहा था
0
0
Report

BJP ने SP पर मुस्लिम वोटों के लिए विपक्षी नेता बदलने का आरोप लगाया

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के लेजिस्लेटिव काउंसिल में लीडर ऑफ़ अपोज़िशन बदलने के फ़ैसले पर BJP स्पोक्सपर्सन राकेश त्रिपाठी कहते हैं, “जब भी चुनाव पास आते हैं, तो समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटर्स को लुभाने के लिए ऐसे पद बांटती है। जसमीर अंसारी को भी चुनाव से पहले लीडर ऑफ़ अपोज़िशन बनाया गया है। चुनाव खत्म होने के बाद, अखिलेश यादव एक बार फिर अपने ही समुदाय के लोगों को अपॉइंट करेंगे। मुसलमानों से सिर्फ़ कालीन बिछाने और नारे लगाने के लिए कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय को इस बारे में सोचने की ज़रूरत है। उन्हें धार्मिक आधार पर इकट्ठा किया जाता है और उनके वोट पक्के करने के लिए BJP से डराया जाता है, लेकिन उन्हें कोई असली रिप्रेजेंटेशन या पावर में हिस्सेदारी नहीं दी जाती।
0
0
Report
Advertisement

भाकीयू महापंचायत: टिकैत उरई में किसानों की समस्याओं के लिए आवाज उठाएंगे

Jalaun, Uttar Pradesh:उरई में अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों के नुकसान और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) शुक्रवार को उरई में विशाल किसान महापंचायत आयोजित करेगी। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और बुंदेलखंड में किसानों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। फसल बर्बादी का मुआवजा, फसल बीमा, अन्ना पशुओं की समस्या और खाद-बीज की उपलब्धता जैसे मुद्दे महापंचायत में प्रमुखता से उठाए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि शुक्रवार, 25 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सुबह करीब 11 बजे उरई स्थित राठ रोड गल्ला मंडी पहुंचेंगे। यहां आयोजित विशाल किसान महापंचायत में जिले सहित बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। बुंदेलखंड में हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने और फसलों के प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों को उम्मीद थी कि प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से नुकसान का आकलन कर जल्द राहत उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन दैवीय आपदा राहत और फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। महापंचायत में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बुंदंदेलखंड के किसानों के सामने अन्ना पशुओं की समस्या भी गंभीर मुद्दा बनी हुई है। खेतों में घूम रहे अन्ना पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आगामी फसल की बुवाई का समय नजदीक होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। इसके बावजूद अन्ना पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकना मुश्किल हो रहा है। महापंचायत में गौशालाओं को दोबारा प्रभावी ढंग से संचालित कराने और अन्ना पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई जाएगी। भाकियू का कहना है कि गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत होने से किसानों को फसल बचाने में राहत मिल सकती है। भाकियू पदाधिकारियों के मुताबिक, महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को एक मंच पर लाकर उनके समाधान के लिए आवाज उठाना है। चौधरी राकेश टिकैत किसानों से सीधे संवाद कर अतिवृष्टि से हुए नुकसान, सरकारी राहत और खेती-किसानी से जुड़ी परेशानियों की जानकारी लेंगे。
0
0
Report
Advertisement

जालौन में शटर तोड़कर चोरी: साहिल खान गिरफ्तार, मूर्ति समेत चांदी बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर अरेस्ट, पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी साहिल खान को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की बरामद, आरोपी के पास से मूर्ति समेत करीब 123 ग्राम चांदी के अन्य जेवरात भी हुए बरामद, चोरी की घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दे रही दविश, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी साहिल को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल, जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने उरई नगर से की आरोपी की गिरफ्तारी।
0
0
Report

सीवान दरौली लूटकांड: आरोपी जाकिर हुसैन गिरफ्तार, पिस्टल व पांच कारतूस बरामद

Siwan, Bihar:सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार स्थित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। दुकानदार दिलीप वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जाकिर हुसैन की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दरअसल, 8 सितंबर को दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार स्थित नीरज ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। अपराधी बाइक से दुकान पहुंचे थे और दुकानदार से लूटपाट का प्रयास किया था। विरोध करने पर दुकानदार दिलीप वर्मा पर चाकू से हमला किया गया था और फायरिंग भी हुई थी। मौके पर मौजूद दुकानदारों और ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। गंभीर रूप से घायल दिलीप वर्मा को इलाज के लिए पहले दरौली और फिर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद टड़वा बाजार में आक्रोश फैल गया था और लोगों ने सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी और बाजार में पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अब पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालगंज जिले के सफापुर निवासी सगीर मियां के पुत्र जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी को छोटपुर के पास सीवान बाईपास से पकड़ा गया। पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर घटना में इस्तेमाल एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद इस लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या और बढ़ गई है। दिलीप वर्मा की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की थी।
0
0
Report
Advertisement

गजरौला में स्वदेशी जागरण मंच ने फूंका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रतीकात्मक पुतला

Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow7m ago
Gajraula, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को चौपला पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह-संयोजक सुधांशु बिश्नोई एवं जिला संयोजक डा. उत्तम सिंह प्रजापति ने कहा कि "अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाना दुर्भाग्यपूर्ण और दबाव की राजनीति है। भारत के समाज को अमेरिकी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करके अमेरिका को सबक सिखाना होगा। यही समय है जब हम सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।" खजान सिंह, किरण पाल कश्यप, रवि सैनी, जोगेन्द्र सिंह जाटव, अंकुर नागर, राजीव मित्तल, डॉ. राजीव शुक्ला सहित गजरौला इकाई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

धीयरपुरा रौली बौरीविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

RNRAM NIWAS SHARMAFollow8m ago
Parashurampuri, Uttar Pradesh:धीयरपुरा रौली बौरीविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव जलालाबाद। थाना परशुरामपुरी क्षेत्र के गांव धीयरपुरा रौली बौरी में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मोनिका (26) पत्नी शोभित कुमार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। मोनिका धोती के सहारे छत के कुंडे से फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना परशुरामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मोनिका की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। उसका मायका हरदोई जनपद के कौढा गांव में बताया गया है। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मझौलिया में आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow11m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया में गुरुवार को प्रखंड स्तर पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक आईसीडीएस निदेशालय, बिहार पटना के पत्रांक 5246, दिनांक 21 सितंबर 2026 तथा उप विकास आयुक्त, पश्चिमी चंपारण, बेतिया से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित हुई। कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक, सभी महिला पर्यवेक्षिका तथा सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top