Gonda - बसंत पंचमी के अवसर पर हवन पूजन व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:गायत्री परिवार ट्रस्ट गोंडा द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर गायत्री महायज्ञ के साथ विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम मंगल कलश यात्रा का आयोजन हुआ, तत्पश्चात ध्यान प्रज्ञा योग ,पुस्तक मेला, कन्या कौशल शिविर व गोष्टी का आयोजन किया गया, हवन पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं व अन्य लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
