271303
Gonda - 26 जनवरी के अवसर पर सरयूघाट चौकी हुई लाइटों से जगमग
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरयू घाट चौकी को 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर लाइटों के जगमग प्रकाश से सजाया गया,सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह ने बताया कि 26 जनवरी पर्व वीर शहीदों की आन - मान शान के लिए जाना जाता है,इस अवसर पर पुरे चौकी पर जगमग लाइटों के जगमग से सजाया गया है, कल चौकी पर विविध आयोजन भी होगा. लोगों को लड्डू वितरण कर 26 जनवरी झंडारोहण धूमधाम से मनाया जाएगा ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डबरा में मिट्टी के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक एलएनटी मशीन जप्त
Morena, Madhya Pradesh:डबरा के चाँदपुर में मिट्टी के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई। एक एलएनटी मशीन जप्त। कलेक्टर रुचिका चौहान की सूचना पर एसडीएम नवकिरण कौर के निर्देश पर तहसीलदार की कार्रवाई। परमिशन कही और की और किसी अन्य नंबर पर चल रहा था अवैध उत्खनन। प्रशासनिक टीम मौके पर, डबरा में बड़े पैमाने पर जारी है मिट्टी के अवैध उत्खनन का खेल0
0
Report
तेजगढ़ के पास स्टेट हाईवे पर कार पलटी, खेतों में घुसने से यात्री घायल
Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर फिर हादसा अनियंत्रित कार पलटी खेतों में जा घुसी कार.. एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक और सड़क हादसा सामने आया है जब तेजगढ़ के पास एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित हुई और चार पलटियां खाती हुई खेत में जा घुसी। ये कार जबलपुर जिले के पाटन इलाके से दमोह आ रही थी जिसमें रजक परिवार के 3 पुरुष दो महिलाएं और 1 छोटी बच्ची सवार थी। कार पलटने के बाद सभी को चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कोई भी गंभीर नहीं है। फिलहाल कार को बाहर निकाला जा रहा है।0
0
Report
गोरखपुर के वायरल वीडियो का सच: फर्जी दरोगा-एडवोकेट ड्रामा सामने
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कानून और वर्दी दोनों का मजाक बनाने का मामला सामने आया है। लाइक और व्यूज की सनक के कारण दो युवकों ने खुद को दरोगा और वकील बनाकर सड़क को अखाड़ा बना दिया... कैमरे के सामने मारपीट और गाली-गलौज का ड्रामा कर डाला। वीडियो देखने वालों को लगा कि सच में दरोगा और अधिवक्ता के बीच सड़क पर विवाद हो गया है। पुलिस भी हरकत में आ गई, लेकिन जांच में पूरा मामला फर्जी और स्क्रिप्टेड सामने आया। न वर्दी वाला दरोगा असली था, न वकील की पोशाक पहने युवक असली अधिवक्ता था। शाहपुर थाने ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन।
Gulaothi, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़क पर हल्ला बोल देखने को मिला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता। पुलिस ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में हुई जमकर नोकझोंक। मेरठ तिराहे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में धक्का मुक्की। हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे का मामला।0
0
Report
धामपुर-काशीपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई दो कारें, दो की मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:भीषण सड़क हादसा दो की मौत रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --धामपुर काशीपुर मार्ग नेशनल हाईवे 74 दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात तेज गति से जा रही एक i10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अर्टिगा कार से जा टकराई। दोनों वाहनों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में i10 सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। धामपुर के मोहल्ला स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह सैनी, सुमित 24 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह अपने दोस्त शुभम सैनी पुत्र शीशराम और वासु पुत्र चंद्रे सिंह के साथ कार से नगीना की ओर से धामपुर को लौट रहे थे। बताया गया की, देर रात करीब 12:00 बजे उनकी i10 कार दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने हाईवे पर पहुंची तो इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान धामपुर से नगीना की ओर जा रही अर्टिका कार से i10 कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया अस्पताल में चिकित्सकों ने सुमित और गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम सैनी और वासु की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आर्टिका कार में सवार लोगों को भी हल्की चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहन से उनके gंतव्य को रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक सुमित चार बहनों का इकलौता भाई था। गौतम के परिवार में दो भाई और एक बहन है। देर रात इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतक के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। एक पल में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई।0
0
Report
रामपुर के गोदाम में लिंटर गिरा, 16 वर्षीय अजीम की दर्दनाक मौत
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के शाहबाद तहसील क्षेत्र के रवानी पट्टी गाँव में धान के गोदाम का लिंटर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। 16 वर्षीय किशोर अजीम मलबे के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर राहत-बचाव शुरू किया, पर जल्द बचाया नहीं जा सका। हादसे के कारण परिवार में कोहराम मचा, माँ परवीन और पिता आकिल का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना शाहबाद क्षेत्र में सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए; परिवार ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। गाँव में मातम पसरा है और घटना की गहरी छाँव है।0
0
Report
Advertisement
महोबा में अवसाद से युवक ने गोली मारकर आत्महत्या, बारातशाला मामला
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-बुंदेलखंड के महोबा में एक शख्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो जाने के कारण अवसाद में रहता था और खुद को बारातशाला में जाकर अवैध तमंचे से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल पनवाडी थाना क्षेत्र के किल्होवा गांव के रहने वाले रज्जन राजपूत ने संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है मृतक रज्जन राजपूत की पत्नी का बीमारी के चलते पहले निधन हो गया था और उसके एक बेटे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी; मृतक नशे का आदी हो गया और अवसाद में रहने लगा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में स्थित बारातशाला में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जबकि उनके किसी से कोई बुराई नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटे का पूर्व में निधन हो चुका है इस कारण वह अवसाद में रहता था। मामले की हर पहलू से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मायावती ने EVM पर सवाल, बैलट पेपर से मतदान की मांग
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): BSP SUPREMO MAYAWATI HOLDS PRESS CONFERENCE उसका दिया गया मत उसी व्यक्ति को मिले और मतगणना में दिया जाए जिस व्यक्ति को उसने वोट दिया है यह लोकतंत्र की हत्या है , अपराध है , जघन्य है लोगो का भरोसा उठ जाएगा पहले बैलट पेपर का इस्तेमाल ही होता था जो सभी पार्टियों के प्रतिनिधि के सामने ही गिना जाता था लेकिन इस प्रक्रिया को ख़त्म कर दिया जब केंद्र में कॉंग्रेस थी तो बीजेपी द्वारा इसका विरोध किया की एवं एक मशीन हे जिसमे लगी चिप से इसको आसानी से हैक किया जाता है और इसपर एक किताब भी प्रकाशित हुई थी यह भी कहा गया की कांग्रेस पार्टी जीत जाती है , और अन्य देशो में बैलट पेपर का इस्तेमाल होता है इसीलिए इसे रोक देना चाहिए ऐसा बीजेपी कहती थी लेकिन अब जब बीजेपी की सरकार है तो उसी एवं के द्वारा वोटिंग कराने और गिनती की प्रक्रिया को चालू रखा BSP ने EVM का हमेशा विरोध किया है लोगो को इस बात का यकीन है की BSP को जो वोट देते है वो उनको न जाकर बीजेपी को जाता है VVPAT लगाए जाने का कोई फायदा नहीं मिला सभी VVPAT की सभी पर्चियों को नहीं गिना जाता है और जबकि अब किसी भी मशीन को रिमोट सिस्टम से हैक किया जा सकता है , ऐसे में किसी भी वोटर को नहीं पता चलता है की उसका वोट किसको गया है विपक्ष काफी गुस्से में है देश में फ्री एंड फेयर इलेक्शन पर सभी का विश्वास कायम हो सके इसके लिए BSP की मांग है की EVM से चुनाव तुरंत बंद किया जाए और बैलट पेपर पर किया जाए देश की राजधानी दिल्ली में , पंजाब में आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर जो कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है वो चिंता का विषय है और इसकी व्यवस्था तुरंत करनी चाहिए0
0
Report
कालिंदी ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान जारी: 32 लोग अब तक सुरक्षित
Dehradun, Uttarakhand:कालिंदी ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान जारी जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित वुडनकॉल क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान जारी है। सहस्त्रधारा से SDRF की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल पहुंची है。 अभियान के दौरान अब तक 05 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आर्मी हेलीपैड हर्षिल पहुंचाया गया है। क्षेत्र में रेस्क्यू एवं रेकी अभियान लगातार जारी है。 32 लोग अब तक रेस्क्यू 3 कालिंदी पास से रेस्क्यू कालिंदी सबसे खतरनाक ट्रेक है 19500 फिट की ऊँचाई पर है ट्रेक0
0
Report
Advertisement
बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, मांगों पर बनी हाई-पावर कमेटी, 5 डे बैंकिंग समेत कई मुद्दो
Ghazipur, Uttar Pradesh:देशभर के बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। देर रात यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच हुई अहम वार्ता में कई मुद्दों पर सकारात्मक सहमति बनी, जिसके बाद हड़ताल टालने का फैसला लिया गया। दरअसल लखनऊ और नई दिल्ली से आई इस बड़ी खबर के मुताबिक बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए एक हाई-पावर्ड कमेटी गठित की जाएगी। यह समिति 5 डे बैंकिंग, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव, वर्क-लाइफ बैलेंस, पर्याप्त मैनपावर की उपलब्धता और अन्य सेवा संबंधी मांगों की विस्तृत समीक्षा करेगी। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड संतोष कुमार ने बताया कि बातचीत में हुई प्रगति और उच्चस्तरीय समिति के गठन के आश्वासन के बाद फिलहाल हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों और मांगों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी बैंक कर्मियों से संगठन की एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। फिलहाल हड़ताल टलने से करोड़ों बैंक ग्राहकों को राहत मिली है और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।0
0
Report
चंबल नहर में पलटा हार्वेस्टर, एक की मौत; सुरक्षा दीवार ना होने से हादसा
Baran, Rajasthan:चंबल की दांयी मुख्य नहर में पलटा हार्वेस्टर, सह चालक की मौत, सुरक्षा दीवार नहीं होना बना हादसे की वजह बारां जिले में चंबल की दांयी मुख्य नहर सोंकदा गांव के पास एक बार फिर हादसे का कारण बनी है। सोकंदा गांव के पास रविवार शाम खेत से लौट रही एक हार्वेस्टर मशीन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से मशीन सीधे करीब 15 फीट गहरी नहर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक और घायल की पहचान पंजाब निवासी के रूप में हुई है। मृतक पंकज पुत्र गोगा सिंह और घायल बलबीर सिंह पुत्र गोगा सिंह दोनों निवासी पंजाब बताए जा रहे हैं। दोनों भाई बताए जा रहे हैं。 घटना के बाद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नहर से बाहर निकाला और तुरंत मांगरोल उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। बलबीर का अस्पताल में उपचार जारी है。 सूचना पर सीसवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मशीन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है。0
0
Report
Bhaderwah की सड़कों की हालत बदतर, नाराज़ यात्री; R&B ने मरम्मत का भरोसा दिया
Bhaderwah, Commuters and residents in Bhaderwah are expressing strong resentment over the deteriorating condition of several important roads, alleging that potholes and damaged surfaces have made daily travel difficult and unsafe. The roads from Domail to Seri Bazaar, Seri Bazaar to Pasri Bus Stand and Seri Bazaar to Sartingal are among the stretches facing serious deterioration. Commuters say the roads have remained in poor condition for a long time, causing bumpy rides during dry weather and turning into muddy, slippery stretches during rains. Residents and daily commuters have demanded immediate repair and proper maintenance of these roads, saying the deteriorating condition is affecting routine movement and creating inconvenience for motorists, pedestrians and public transport users. They alleged that despite repeated problems, corrective measures have not been taken on the ground, forcing the public to bear the consequences of damaged roads. Residents have urged the authorities to expedite the repair process and ensure durable road maintenance rather than temporary patchwork. When contacted, R&B Executive Engineer Bhaderwah Vinod Sharma, who declined to come on camera, said tenders have already been floated for the concerned roads. He said once the works are allotted to contractors, necessary improvement and repair work will be undertaken. The XEN assured that work on these roads will be taken up before the onset of winter and completed at the earliest. ADC Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal also said that department will be directed to expedite the process of repair and maintenance work, so that public can take a sigh of relief.0
0
Report
Advertisement
उज्जैन की शाही मस्जिद ढहाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने किया आंदोलन
Bareilly, Uttar Pradesh:उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को मुस्लिम समाज के कुछ लोग खुद ही तोड़ रहे हैं लेकिन कुछ लोग मस्जिद के ध्वस्तीकरण का विरोध कर रहे हैं इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों को उपद्घवियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े, इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब संसद में यह साफ तौर पर कहा गया है कि देश में जो भी आजादी से पूर्व की बनी हुई मस्जिद हैं उनकी यथा स्थिति कायम रहेगी लेकिन उसके बावजूद देश में तमाम ऐसी मस्जिद है जिनको शहीद किया जा चुका है संसद में जारी बयान और निर्णय को दरकिनार करते हुए 100 साल मस्जिद चाहे वह सहारनपुर हो या देश में कहीं और और अब उज्जैन की शाही मस्जिद को भी तोड़ने का काम किया जा रहा है उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार दिखाते हुए कहा कि सरकार को मस्जिदों को ऐसे शहीद करने का कोई हक नहीं है जबकि संसद में यह बिल पहले ही पारित हो चुका है कि बाबरी मस्जिद के अलावा कोई भी मस्जिद पर अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन उसके बावजूद लगातार देश भर में मस्जिदों को शहीद किया जा रहा है0
0
Report
सिद्धार्थनगर में बारिश से बाढ़: मरूंड सहित कई गांव जलमग्न; प्रशासन राहत पर जोर
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में लगातार बारिश और नेपाल की नदियों से आ रहे पानी की वजह से सिद्धार्थनगर की राप्ती, बूढ़ी राप्ती नदियां खतरे की निशान से ऊपर बह रही है । जिसकी वजह से सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़, डुमरियागंज, बांसी,इटवा तहसील के एक दर्जन से अधिक गांव मरूंड हो गए हैं। सैकड़ो हेक्टेयर में धान की फसल और सब्जी के खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। जिसकी वजह से किसानों को लाखों रुपए के नुकसान होने की खबर है। शोहरतगढ़ तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों का शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल विधायक विनय वर्मा ने दौरा किया । इस दौरान उनके साथ शोहरतगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार भी मौजूद रहे। विधायक विजय वर्मा एसडीएम के साथ खैरी शीतल प्रसाद के टोला नकोलडीह , पन्नाडीह, दुलारेडीह, और ग्राम पंचायत तालकुंडा के टोला तमकुहवा नाव से पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्या को जानने व समझने का प्रयास किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आज वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरूंड नकोलडीह वासियों ने उनसे अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि यहां के सम्पर्क मार्ग पर एक पुलिया और टोले से निकलने के लिए 500 मीटर सड़क बनवाने की सख्त जरूरत है। जिसे शीघ्र ही बनवाने का आश्वासन उनकी तरफ से दिया गया है । उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के फसल के नुकसान का सर्वे करवाकर उन्हें शीघ्र ही मुआवजे की व्यवस्था करवाने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाके में नाव की व्यवस्था की गई है और भी नाव लगाने के लिए प्रशासन से कहा गया है जो अभी कुछ देर बाद ही यहां आ जाएगी ।उन्होंने कहा कि वह प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ के हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। हर स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और उनकी टीम तैयार है। बाइट,,1- विनय वर्मा ,, विधायक शोहरतगढ़ मेरुदंड खैरी शीतल गांव का जायजा लेने पहुंचे तहसील शोहरतगढ़ के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि बारिश की वजह से शोहरतगढ़ तहसील के पांच गांव मरूंड हो चुके है और सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि मरूंड हो चुके गांव में फिलहाल नाव की व्यवस्था की गई है जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसको देखते हुए इन गांव में 10 से ज्यादा नाव की अतिरिक्त व्यवस्था कल की जाएगी। साथ ही साथ ही जलस्तर घटने के बाद क्षतिग्रस्त हुई फसलों का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। शीतल खैरी गांव के हर साल मरूंड होने को लेकर उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर इस गांव के लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए कार्य योजना तैयार कर उसका काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। बाइट,,, 2,,, राजेश कुमार ,,, एसडीएम शोहरतगढ़0
0
Report
बगहा के गंडक दियारा में बाढ़ से 1100 परिवार प्रभावित
Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क: बगहा से बड़ी खबर। गंडक दियारा में मधुबनी प्रखंड अंतर्गत सिसई और चिउरही पंचायतों में कटाव के बाद अब बाढ़ से भारी तबाही मची है। दोनों पंचायतों के लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं जिन्हें राहत बचाव की दरकार है। नेपाल से गंडक नदी में छोड़ा गया पानी अब निचले इलाकों में कहर बरपा रहा है लिहाजा मधुबनी प्रखंड के इन दो पंचायतों में करीब 1100 परिवार बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। घरों में पानी घुसने से बड़ी संख्या में लोग बेघर होकर धनहा-रतवल मुख्य मार्ग, पीपी तटबंध और स्कूलों की छतों पर तम्बू तानकर शरण लिए हुए हैं। मुखिया और बाढ़ पीड़ितों के मुताबिक कई परिवार रविवार से भूखे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल चूड़ा और गुड़ सहित सूखा राशन वितरित किया गया है, लेकिन भोजन पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के किनारे रह रहीं महिलाओं और बच्चों ने बताया कि रविवार दोपहर बाद से आज सोमवार इस वक्त तक उन्हें भोजन नहीं मिला है। मजबूरी में बाढ़ पीड़ित प्रशासन से मिले चूड़ा-गुड़ से भूख मिटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिउरही पंचायत के दियारा क्षेत्र के ऊंचे स्थान नैनाहा में भी बीती देर रात बाढ़ का पानी घुस गया। नैनाहा गांव का मुख्य सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सामान को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। इधर मधुबनी के सीओ नंदलाल राम ने बताया कि एनडीआरएफ और SDRF की टीम को सूचना दी गई है। उम्मीद है टीम दोनों पंचायतों में पहुंचेगी और दियारा क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि सिसई पंचायत के स्कूल में कम्युनिटी किचन शुरू किया गया है, जबकि चिउरही में सोमवार शाम से सामुदायिक रसोई शुरू करने की तैयारी चल रही है। बात दें कि गंडक दियारा में बाढ़ पीड़ितों ने सांसद और विधायक के अब तक क्षेत्र में नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई है। इधर वाल्मीकिनगर गंडक बराज से सोमवार सुबह पांच बजे 5.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना से दियारा क्षेत्र के लोग डरे-सहमे हुए हैं हालांकि DM ने आज से पानी का डिस्चार्ज घटने के साथ हालात पर काबू पाने का दावा किया है। अब देखने वाली बात होगी कि बाढ़ का पानी कब उतरता है और प्रशासन का इन बाढ़ पीड़ितों तक कितना मदद पहुँचता है। बाइट - विजय यादव, मुखिया, चिउरही मधुबनी।0
0
Report
Advertisement
