271003
गोंडाः नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गोंडा पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों को दी शुभकामनाएं, शांति के साथ नये साल का करें स्वागत
Gonda, Uttar Pradesh:नववर्ष की पूर्व संध्या पर गोण्डा पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलावासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और लोगों ने कहा कि शांति के साथ नये साल का स्वागत करें। जिले में कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई हुड़दंग ना करें। साथ ही नये साल में यातायात के नियमों का पालन करें। शराब पीकर गाड़ी कदापि ना चलाएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पदयात्रा के साथ लोकतंत्र बचाओ अभियान: हजारीबाग में भाजपा का आह्वान
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग, भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान के तहत हजारीबाग स्थित परीसदन भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद से कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में भ्रम और अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं。 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ईवीएम को लेकर आरोप लगाती रही, फिर फर्जी मतदाता सूची का मुद्दा उठाया और अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है。 मतदाता सूची पुनरीक्षण जरूरी मरांडी ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य मृत, स्थानांतरित, दोहरे और अपात्र मतदाताओं के नामों की जांच कर सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाना है। इस प्रक्रिया में बूथ लेवल अधिकारी के साथ-साथ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी सहयोग करते हैं。 उन्होंने कहा कि यदि किसी योग्य मतदाता का नाम छूट गया है, तो संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नियमनुसार लिखित दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करनी चाहिए। केवल प्रेस वार्ता और सार्वजनिक बयानबाजी के माध्यम से जनता को भ्रमित करना उचित नहीं है。 लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सावधान रहने की अपील भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता का विश्वास हासिल करने के बजाय आंदोलन और भ्रामक प्रचार के माध्यम से देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली किसी भी राजनीतिक पार्टी को जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ना चाहिए और जनादेश प्राप्त करना चाहिए。 उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से लोकतंत्र, संविधान, शांति और विकास विरोधी ताकतों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और अराजकता फैलाने के प्रयासों को उजागर करेंगे。 4 नवंबर को पदयात्रा श्बाबूलाल मरांडी ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान के तहत हजारीबाग में 4 नवंबर को पदयात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बाइट बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
बानसूर शाहपुर पंचायत के नामांकन खारिज के विरोध में ग्रामीण धरना
Jaipur, Rajasthan:खबर जिला - KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा - बानसूर जिला रिपोर्टर - Amit Yadav इन्फॉर्मर - Amit yadav लोकेशन - बानसूर इंट्रो:– बानसूर (कोटपूतली– बहरोड).....बानसूर के ग्राम पंचायत शाहपुर में सरपंच प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने की कोशिश के चलते ग्रामीण धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार बानसूर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत शाहपुर में सरपंच प्रत्याशी प्रदीप यादव का प्रसाशन की ओर से नामांकन खारिज करने का प्रयास करने की कोशिश की गई। जिसको लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे। इस दौरान मौके पर रिटर्निंग अधिकारी नवनीत कुमार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली गई। जानकारी के अनुसार सरपंच प्रत्याशी प्रदीप यादव और सरपंच प्रत्याशी संदीप यादव का आपराधिक रिकॉर्ड सेम होने के चलते नामांकन खारिज किया गया। जिसको लेकर काफी देर तक ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों व समर्थको के द्वारा काफी देर विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी प्रशासन ने चुनाव आयोग के नियम कायदो का हवाला देते हुये कहा किसी का भी अपराधिक रिकॉर्ड के चलते पर्चा दाखिल नहीं किया जा सकता जो भी पर्चा केंसिल करने की कार्रवाई हुई है नियम अनुसार की गई है.....0
0
Report
रामनगर में एआरटीओ ने ओवरलोड और जुगाड़वाहनों के खिलाफ अभियान, 8 सीज, 20 से अधिक चालान
Ramanagara, Karnataka:सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने रामनगर में विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सीमेंट, सरिया सहित अन्य सामान लेकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के साथ ही अवैध रूप से तैयार किए गए जुगाड़ वाहनों को भी निशाने पर लिया गया. कार्रवाई में आठ वाहनों को सीज किया गया, जबकि 20 से अधिक वाहनों के चालान किए गए. उन्होंने बताया कि ऐसी गाड़ियाँ अक्सर सीमेंट, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री लेकर चलती हैं, जिससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता है. जुगाड़ वाहनों के कारण ई-कार्ट, डिलीवरी वैन और छोटे मालवाहक टेंपो संचालकों को नुकसान होता है, क्योंकि ये अवैध वाहन नियमों के अनुसार नहीं चलते. व्यापारियों से वैध और नियमानुसार संचालित वाहनों के इस्तेमाल की अपील की गई है ताकि सड़क सुरक्षा का उल्लंघन रोका जा सके.0
0
Report
Advertisement
अल्मोड़ा विधायक बोले—भराड़ीसैंण सत्र महज खानापूर्ति, भ्रष्टाचार पर बहस नहीं
Almora, Uttarakhand:गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित दो दिवसीय विधानसभा सत्र को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने महज खानापूर्ति करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार ने जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा नहीं की। अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अनुपूरक बजट पारित कराने के नाम पर सत्र लेकर आई, लेकिन जनहित के विषयों को सदन में उठाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। मनोज तिवारी ने कहा कि सत्र के पहले दिन शोक संवेदना और बजट पेश करने की प्रक्रिया में समय बीत गया। इसके बाद विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए केवल एक दिन बचा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन सरकार इस पर चर्चा कराने से बच रही है। विभिन्न विभागों में कथित भ्रष्टाचार और एक मंत्री पर लगे आरोपों के मामले में विपक्ष नियम 310 के तहत चर्चा कराना चाहता था। इसके लिए नियम 58 के तहत भी अपनी बात रखने का अनुरोध किया गया, लेकिन विपक्ष की मांग को स्वीकार नहीं किया गया।0
0
Report
फागी विधानसभा में बैरवा-नागर की प्रतिष्ठा का सवाल
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) दूदू विधानसभा में पंचायतीराज चुनाव डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के लिए बना प्रतिष्ठा का सवाल。 फागी क्षेत्र में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर गांव गांव जाकर लोगों को मनाने में जुटे हुए हैं, पंचायतों में सफाई के टेंडर में भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप。 पूर्व मंत्री ने दूदू विधानसभा के तीनों पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का किया दावा。 दो साल पहले फागी में 14 सरपंचों द्वारा इस्तीफा देने का मामला चुनावों में एक फिर गर्माया。 पेंशन और जी रामजी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे को उठाया।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर 8 फीट प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -बाबा कार्तिक उरांव की जनशताब्दी पर छत्तीसगढ़ का पहला बाबा कार्तिक उरांव की मूर्ति का अनावरण वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला बल एवं विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे। आपको बता दें कि बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी को लेकर अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भव्य महारैली कलाकेंद्र मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कलाकेंद्र मैदान पहुँचा। महारैली में 22 जनजातीय समाजों के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न समाजों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, रीति-रिवाजों और विशिष्ट पहचान की झलक देखने को मिला। 15 लाख रुपए की लागत से बाबा कार्तिक उरांव की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के सोनतराई से सुर तक 2.800 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण 28 करोड़ रुपए से अधिक लागत की सड़क का भूमिपूजन किया। बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर सरगुजा के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम बदलकर अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के नाम पर रखा जाएगा। बाबा कार्तिक उरांव को जनजातीय समाज के प्रमुख महापुरुषों में गिना जाता है। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, सामाजिक उत्थान और जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाईट_01_मंजूषा भगत_महापौर_नगर निगम अंबिलापुर बाईट_02_चिंतामणि महाराज_सांसद_सरगुजा लोकसभा बाईट_03_रामविचार नेताम_कृषि मंत्री_छत्तीसगढ़0
0
Report
Advertisement
पानीपत: 13 शिकायतों में 6 निपटे, अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई
Panipat, Haryana:13 शिकायतों में से 6 का मौके पर निपटारा अवैध कॉलोनियों और फर्जी इंताल पर सख्ती के संकेत स्कूलों में पानी के सैंपल फेल होने की जांच पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा बोले अवैध कॉलोनियों काटने वालों पर होगी कार्रवाई एसआईआर पर कांग्रेस को घेरा पानीपत, राकेश भयाना। पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जनसमस्याओं से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक पर चर्चा हुई। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निपटाना कर दिया गया। शेष शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। बैठक के बाद मंत्री ने अवैध कॉलोनियों, स्कूलों में पानी के सैंपल फेल होने और तहसीलों में कथित फर्जी इंतकाल के मामलों को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के संकेत दिए। वहीं, एसआईआर को लेकर कांग्रेस की बयानबाजी पर भी उन्होंने विपक्ष को घेरा。 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की चेतावनी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रॉपर्टी और कॉलोनियों से जुड़े विवादों के समाधान के लिए समिति के सदस्यों और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाती है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना लेकर आई है। इसके माध्यम से लोगों को योजनाबद्ध तरीके से जमीन खरीदने और निर्माण करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बिना मंजूरी कॉलोनी विकसित करने के मामलों में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग कार्रवाई करता है। सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से भी गरीबों को आवास उपलब्ध करा रही है। मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देशभर में चार करोड़ से अधिक पक्के मकान बनाए गए हैं。 स्कूलों में पानी के सैंपल फेल होने की जांच स्कूलों में दूষित पानी की आशंका और पानी के सैंपल फेल होने के सवाल पर मंत्री ने बताया कि रेवाड़ी के पास करीब 90 स्कूलों के पानी के सैंपल लिए गए थे। इनमें लगभग 20 प्रतिशत सैंपल फेल पाए गए और पानी में टीडीएस की मात्रा अधिक मिली। इस मामले की जांच की जा रही है कि पानी की गुणवत्ता खराब होने के पीछे स्कूलों की टंकीया जिम्मेदार हैं या कोई अन्य कारण है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी 23 जिलों में पानी की नियमित जांच करवाई जाती है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जांच में सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने होंगे。 fर्जी इंतकाल पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तहसीलों में कथित फर्जी इंतकाल के मामलों पर मंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की गड़बड़ी सामने आती है और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व संबंधी मामलों में अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जाएगा。 एसआईआर पर कांग्रेस को घेरा एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह बेवजह के विवाद खड़े कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश में एसआईआर की प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही, बल्कि पहले भी कई बार हो चुकी है। उनके अनुसार, इनमें से अधिकांश प्रक्रियाएं कांग्रेस के शासनकाल में हुई थीं。 उन्होंने राहुल गांधी की विदेश में की गई टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि विपक्षी नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से सीखना चाहिए। गंगवा ने कहा कि वाजपेयी ने विपक्ष में रहते हुए भी देश के हितों और पक्ष को प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणियों की भी निंदा की。 बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विविध शिकायतों पर चर्चा की। मंत्री ने शेष मामलों में रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही।0
0
Report
जींद में करवा चौथ पर महिलाओं ने किया सामूहिक व्रत और कथा
Jhanj Kalan, Haryana:अखंड सौभाग्य का पर्व: जींद में महिलाओं ने सुनी करवा चौथ की कथा, पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए की कामना सुहागिनों के श्रृंगार और आस्था से सजा जिला जींद, विधि-विधान के साथ किया गया करवा चौथ माता का पूजन करवा चौथ पर दिखा गजब का उत्साह: सामूहिक रूप से कथा सुनकर महिलाओं ने मांगा वैवाहिक जीवन का अमर वरदान पर्व को लेकर महिलाओं में पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियां आज परवान चढ़ीं। सुबह से ही सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा धारण की। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद दोपहर बाद ही महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर करवा चौथ माता की कथा सुनी। विभिन्न क्षेत्रों और सोसायटियों में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं से करवा चौथ व्रत की कथा श्रवण की। पूजा के दौरान महिलाओं के चेहरों पर एक अलग ही रौनक और अपने जीवनसाथी के प्रति अगाध प्रेम का भाव साफ झलक रहा था। महिलाओं का कहना है कि यह पर्व आपसी रिश्ते की डोर को और अधिक मजबूत करता है तथा भारतीय संस्कृति में इसका एक विशेष और अहम स्थान है.0
0
Report
डूंगरपुर में दो बाइक टक्कर: एक की मौत, एक घायल
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के तीजवड स्कूल के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। महेश एसआई सदर थाना ने बताया कि मनपुर निवासी नाथा कटारा ने रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया गया कि उसका भतीजा छगनलाल घर से सामान लाने के लिए डूंगरपुर गया था। डूंगरपुर से सामान लेकर वापस लौटते समय डूंगरपुर जाने वाले रोड पर तीज स्कूल के पास आसपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने रोंग साइड आकर टक्कर मार दी। टक्कर से छगनलाल मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर पड़ा और गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को जनरल हॉस्पिटल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने छगनलाल को मृत घोषित कर दिया, शव मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली गैस गोदाम चोरी: चार अपराधी गिरफ्तार, 30 सिलेंडर बरामद
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - अलीनगर पुलिस ने गैस गोदाम में चोरी करते 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - इंडेन गैस गोदाम में सेंध लगाकर सिलेंडर चोरी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर पकड़ा - पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य अभियुक्त भी गिरफ्तार - पुलिस ने कुल 30 चोरी के गैस सिलेंडर किये बरामद, गोदाम से 19 और पटनवा निवासी सुधीर सिंह के घर से मिले 11 सिलेंडर - चोरी में इस्तेमाल टाटा मैजिक गाड़ी, लोहे का पेचकस और 6,400 रुपये नकद बरामद - गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित खरवार, मोहित खरवार, रतन गौड़ और सुधीर सिंह के रूप में हुई - पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की - मानसनगर स्थित इंडेन गैस गोदाम और पटनवा गांव से मिली सफलता。0
0
Report
अलीगढ़: तीन महीने बाद कब्र से निकले नूर अफरोज का शव पोस्टमार्टम लिए भेजा गया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: तीन महीने बाद कब्र से निकले नूर अफरोज का शव पोस्टमार्टम लिए भेजा गया मृतका एएमयू के पूर्व प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी थीं थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली नूर अफरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर उनके भतीजे शुजातुल्लाह ने शिकायत दर्ज कराई थी शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें मौत की जानकारी करीब 15 दिन बाद मिली जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की जिलाधिकारी के माध्यम से गठित टीम ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से शव निकलवाया पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई वहीं, मृतका की बेटी ने शिकायतकर्ता के आरोपों पर सवाल उठाते हुए परेशान किए जाने की बात कही है मजिस्ट्रेट परितोष मिश्रा के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं0
0
Report
बलरामपुर: स्कूल में आसाराम की किताब बँटवाने और परीक्षा का दबाव डालने वाले प्रभारी प्राचार्य पदमुक्त
Bhilai, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। उन पर विद्यार्थियों को विवादित कथावाचक आसाराम से जुड़ी पुस्तकें बांटने और उसे पढ़कर परीक्षा देने का अनुचित दबाव बनाने का गंभीर आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नरेंद्र निरापुरे ने जांच बैठाई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ लूट के मास्टरमाइंड सगा भाई गिरफ्तार; अन्य आरोपी अभी फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, पीड़ित महिला का सगा भाई निकला मास्टरमाइंड, भांजी की शादी के लिए घर में रखी ज्वेलरी और नगदी पर थी आरोपी की नजर, दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बहन के घर में की थी लूटपाट, थाना रोरावर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, रोरावर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस टीम ने मुख्य आरोपी को लूट के माल समेत किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से लूटी गई नगदी, ज्वेलरी, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात आई सामने, एक आरोपी गिरफ्तार और एक फरार, एक अन्य आरोपी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया, मामले में आगे की कार्रवाई जारी0
0
Report
जालौन: गुलाब जल फैक्ट्री के आड़ से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा छापा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन मे मादक पदार्थो के तस्करी को लेकर DRI का बड़ा अभियान डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरी रमपुरा मे गुलाब जल फैक्ट्री की आड़ मे मादक पदार्थो की तस्करी ATS की 2 कंपनी सहित DRI व इंटेलिजेंस का बढ़ा छापा छापामारी के दौरान भारी मात्रा मे संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद 3 संदिग्ध लोग को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ देर रात से घर और फैक्ट्री पर छापेमारी जारी जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव का मामला0
0
Report
झांसी: बस स्ट Stand पर सर्राफा व्यापारी के बैग चोरी, 5 करोड़ ज्वेलरी समेत नकद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक सर्राफा व्यापारी के दो बैग चोरी होने का आरोप है। व्यापारी का दावा है कि बैग में करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 15 लाख रुपये नकद रखे थे। व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि अमृतसर निवासी सर्राफा व्यापारी गुरकीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ बस में सवार होकर मध्य प्रदेश के छतरपुर से झांसी जा रहा था। इसी दौरान मऊरानीपुर बस स्टैंड पर बस के पहुंचते ही कुछ युवक जेवरात से भरा बैग चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए। व्यापारी का कहना है कि जैसे ही उसकी निगाह हटी, बदमाश सोने के आभूषण और कैश से भरा बैग बड़ी सफाई से चुराकर बस से उतरकर फरार हो गए। बैग में करीब 5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
