271303
गोण्डा -पुलिस झंडा दिवस पर थानाध्यक्ष निर्भय नारायन सिंह ने सहकर्मियों को झंडा लगाया
Louwabirpur, Uttar Pradesh:पुलिस झंडा दिवस पर थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने थाना परिसर में सभी सहकर्मियों को झंडा लगाकर पुलिस झंडा दिवस का महत्व बताया और सभी को बधाई भी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर में भाई ने बहन पर ईंट से हमला, घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर भाई ने बहन के सिर पर ईंट मारकर किया घायल नशे में धुत भाई ने बहन पर ईट से किया हमला ईट लगने से बहन खून से लथपथ परिजनों का आरोप थाने और चौकी जाने के बाद पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई चौकी से टरकाया कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड़ के कला का मामला0
0
Report
पाकुड़ के छठ घाटों पर सफाई और सुविधाओं का बड़ा इंतजाम
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है...नगर परिषद शहर के छठ तालाबों के घाटों और प्रखंड प्रशासन ग्रामीण इलाकों के घाटों की सफाई करा रहा है...महिलाओं के लिए घाटों के पास चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे...शहर के करीब एक दर्जन छठ तालाबों के घाटों की दीपावली से पहले सफाई कराई गई थी...फिर आज सुबह से नगर परिषद के सफाईकर्मी फिर घाटों की सफाई में जुटे हैं...दीपावली के बाद नगर प्रशासन और छठ पूजा समितियां मिलकर सफाई करा रही हैं...जिला मुख्यालय के शहर में कालीभषाण पोखर, टिनबंगला पोखर, तातीपारा स्थित छठ पोखर, ठाकुड़बाड़ी मंदिर छठ पोखर, शिव शीतला मंदिर छठ पोखर और सिंधी पाड़ा स्थित छठ पोखर सहित अन्य छठ तालाबों के घाटों की सफाई की जा रही है...घाटों के आसपास तोरण द्वार और पंडाल भी बनाए जा रहे हैं...नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने बताया कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों को परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं...घाटों के पास महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे...नगर परिषद क्षेत्र में छठ पूजा के दो दिनों तक मांस-मछली की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया है...नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि छठ पोखरों की सफाई दीपावली से पहले कराई गई थी... फिर दीपावली के बाद घाटों की फिर से सफाई शुरू की गई है...उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान शहर में सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा...जिला प्रशासन से मिले सैकड़ों सोलर लाइट शहर और छठ घाटों पर लगाए गए हैं, ताकि व्रतियों को परेशानी न हो...0
0
Report
संभल दंगे के आरोपी भगोड़े शारिक शाटा के मकान की कुर्की का काउंट डाउन .नोटिस चस्पा
Chandausi, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग संभल । संभल दंगे के आरोपी भगोड़े शारिक साठा के मकान की कुर्की की कार्यवाही तेज . पुलिस ने भगोड़े शारिक साठा के मकान पर 16 नवंबर तक कोर्ट में पेशी का नोटिस चस्पा किया । पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराई ..16 नवंबर तक कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस मकान की कुर्की कार्यवाही होगी । कोर्ट ने BNS की धारा 84 के तहत कोर्ट में पेशी का नोटिस जारी किया है । 16 नवंबर तक कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट BNS की धारा 85 के तहत मकान की कुर्की का नोटिस जारी करेगा । संभल हिंसा के मामले में आरोपी शारिक साठा के खिलाफ 4 केस के मामलों में जारी किया गया है नोटिस । संभल हिंसा के 4 मामलों के अलावा 50 से अधिक संगीन मामलों के केस भगोड़े शारिक सा ठा के खिलाफ दर्ज है । नखासा थाना इलाके का मामला ।0
0
Report
Advertisement
संभल हिंसा के भगोड़े शारिक साठा के मकान पर कुर्की नोटिस जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल दंगे के आरोपी भगोड़े शारिक साठा के मकान की कुर्की की कार्यवाही तेज। पुलिस ने भगोड़े शारिक साठा के मकान पर 16 नवंबर तक कोर्ट में पेशी का नोटिस चस्पा किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शारिक साठा के मकान पर नोटिस चस्पा किये जाने की कार्यवाही की गई। पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराई। 16 नवंबर तक कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस मकान की कुर्की कार्यवाही होगी। कोर्ट ने BNS की धारा 84 के तहत कोर्ट में पेशी का नोटिस जारी किया है। 16 नवंबर तक कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट BNS की धारा 85 के तहत मकान की कुर्की का नोटिस जारी करेगा। संभल हिंसा के मामले में आरोपी शारिक साठा के खिलाफ 4 केस के मामलों में जारी किया गया है नोटिस। संभल हिंसा के 4 मामलों के अलावा 50 से अधिक संगीन मामलों के केस भगोड़े शारिक साठा के खिलाफ दर्ज है। नखासा थाना इलाके का मामला。0
0
Report
निशा भगत प्रकरण में CCI जांच के आदेश पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक की प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:निशा भगत प्रकरण में सीसीआई जांच के आदेश पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भाजपा के संघर्ष और जनभावना की जीत है बाइट ...अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
चिड़ावा में दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं Chidawa, Jhunjhunu दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अग्रवाल समाज चिड़ावा की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिक्षा, खेल और राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। ठेठ मारवाड़ी हास्य कविताओं ने माहौल को खुशनुमा बनाया। प्रश्न मंच में इतिहास, देश की राजनीति, उद्योग जगत, साहित्य, कला और चिड़ावा की हस्तियों से जुड़े सवाल पूछे गए। बुजूर्गों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिड़ावा नगरपालिका उपाध्यक्ष संगीता ललित भगेरिया थीं। अध्यक्षता पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश मोदी, रघुवीरप्रसाद बाछुका, राजकुमार भालोठिया एवं संतोष देवी कुंजबिहारी गुप्ता उपस्थित रहीं। स्कूल बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का आकर्षण प्रश्न मंच रहा, जिसमें अग्रवाल समाज के इतिहास, देश की राजनीति, उद्योग जगत, साहित्य, कला तथा चिड़ावा की प्रतिष्ठित हस्तियों से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। प्रश्न मंच और प्रतिभाओं के पुरस्कार बोल परिवार की ओर से प्रायोजित किए गए थे। बुजूर्गों ने जवाबों में आगे रहते दिखे। हरिश हिंदुस्तानी ने हास्य कविताओं से माहौल बदला। चिड़ावा नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मुख्य अतिथि संगीता ललित भगेरिया का सम्मान किया गया। उन्हें चुनड़ी ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। निकाय चुनाव-2026 में भागीदारी के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रहे लोगों का भी सम्मान किया गया।0
0
Report
Advertisement
बारां कृषि उपज मंडी आज रात से खुलेगी, किसानों की रिकॉर्ड आवक की उम्मीद
Baran, Rajasthan:6 दिन के अवकाश के बाद कल से खुलेगी बारां कृषि उपज मंडी, आज रात से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की एंट्री बारां दीपावली पर्व के छह दिव deseo अवकाश के बाद बारां की कृषि उपज मंडी गुरुवार, 12 नवंबर से पुन विधिवत रूप से खुलने जा रही है। मंडी प्रशासन और खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की व्यवस्था के अनुसार आज 11 नवंबर रात से ही किसानों को अपनी उपज लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मंडी प्रांगण में प्रवेश दिया जाएगा। गुरुवार सुबह से खुली नीलामी के साथ खरीद-बिक्री का कार्य शुरू हो जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी के अनुसार, दीपावली महोत्सव के चलते मंडी में 6 नवंबर, धनतेरस से 11 नवंबर, भाईदूज तक कुल 6 दिनों का अवकाश घोषित किया गया था। लंबा अवकाश होने के कारण आज रात से ही मंडी में भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और शहर में जाम से बचने के लिए पुलिस व मंडी प्रशासन ने कोटा रोड, अटरू रोड, झालावाड़ रोड और मांगरोल रोड से आने वाले कृषि वाहनों के लिए बाईपास व निर्धारित प्रवेश द्वारों के माध्यम से अलग-अलग रूट तय किए हैं। आंकड़ों की बात करें तो अवकाश से ठीक पहले मंडी में प्रतिदिन लगभग 1 लाख से 1.25 लाख कट्टों (बोरी) तक कृषि जिंसों की बंपर आवक दर्ज की जा रही थी। वर्तमान में मंडी में मुख्य रूप से सोयाबीन, धान, मक्का, उड़द और सरसों की भारी आवक बनी हुई है। छुट्टियों से पूर्व मंडी में सोयाबीन ₹5,400 से ₹7,001, धान (कॉमन) ₹2,000 से ₹4,791, मक्का ₹2,300 से ₹2,930, उड़द ₹6,500 से ₹8,470 और सरसों ₹4,322 से ₹9,000 प्रति क्विंटल तक बिकी थी। कल मंडी खुलने पर फिर से रिकॉर्ड आवक की उम्मीद है।0
0
Report
बारां पंचायत चुनाव: महिलाएं 50% हिस्सेदारी से मुकाबले में भारी दावेदार
Baran, Rajasthan:बारां में पंचायत राज चुनाव चौथे चरण में महिलाओं की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बारां जिलें गांवों की सरकार बनाने के लिए इस बार आधी आबादी ने भी मजबूत दावेदारी पेश की है. पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बारां जिले की चार पंचायत समितियों में सदस्य पद के लिए कुल 280 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें 139 महिलाएं और 141 पुरुष प्रत्याशी हैं, यानी महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 49.60 प्रतिशत है. जिले की 10 पंचायत समितियों में से तीन में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. जिसमें बारां प्रधान का अनारक्षित महिला छीपाबड़ौद में अनुसूचित जाति महिला और केलवाड़ा अनुसूचित जनजाति महिला में महिला प्रधान बनना तय है. चारों समितियों में छीपाबड़ौद सबसे आगे है, जहाँ 91 प्रत्याशियों में 51 महिलाएं और 40 पुरुष हैं. इसके अलावा अटरू की 60 सीटों पर 28, छबड़ा की 78 सीटों पर 36 और बारां की 51 सीटों पर 24 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. अटरू और छबड़ा में प्रधान पद अनारक्षित होने से यहाँ भी महिलाओं के प्रधान बनने के रास्ते खुले हैं.0
0
Report
उदयपुर के झाडोल में NH-58E पर भिड़ंत, एक बाइक चालक की मौत, तीन घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर, NH-58E पर खाखड़ में दो बाइकों की आमने- हुई भिड़ंत भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल。 गंभीर घायलों को उपचार के लिए उदयपुर किया रेफर。 मृतक का शव झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया。 सूचना पर पहुंची झाड़ोल थाना पुलिस。 पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
निशा भगत आत्महत्या: मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच के आदेश दिए
Ranchi, Jharkhand:रांची निशा भगत आत्महत्या मामले में सीएम ने सीबीआई जांच की आदेश दिए हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी0
0
Report
बेतिया में पेड़ से लटके बुजुर्ग शव की घटना, पुलिस जांच तेज
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पेड़ से लटकता वृद्ध का शव बरामद हुआ है घटना मझौलिया थाना अंतर्गत बरवा गांव की है सड़क किनारे आम के पेड़ से लटका हुआ बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है ग्रामीणों ने सुबह सुबह शव को देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया हैं मृत बुजुर्ग का नाम बरवा गांव के ललन साह के रूप में हुई है प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को पेड़ लटका दिया गया है पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है गांव में कई तरह की चर्चा हो रही है0
0
Report
कानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से हत्या, तीन आरोपी हिरासत में
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या फजलगंज के बंबा रोड सब्जी मंडी में वारदात किशोर के सीने में चाकू से किए गए कई वार साथी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया हमला लहूलुहान हालत में किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी कानपुर में मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। फजलगंज थाना क्षेत्र के बंबा रोड सब्जी मंडी में किशोर पर उसके ही साथी ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने किशोर के सीने पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ किशोर को स्थानीय लोगों ने हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में दोस्त की हत्या: शराब पार्टी के दौरान चाकू से हत्या की
मेरठ में दोस्त ने की दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या,शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के हरदेव नगर में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दोस्त विशाल ने ही अपने दोस्त सागर की हत्या की और शव घर के अंदर छोड़कर फरार हो गया। इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मृतक के घर दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं । मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई हैं । हत्यारोपी दोस्त विशाल के परिजन खुद उसको थाने लेकर पहुँचे जहां पुलिस ने विशाल को अपनी कस्टडी में ले लिया । बताया जा रहा है कि विशाल और सागर दोस्त थे । विशाल मूल रूप से बहसूमा क्षेत्र का रहने वाला है उसका एक घर टीपीनगर क्षेत्र में भी है । वहीं सागर कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहता था । दोनों सोमवार रात को टीपीनगर क्षेत्र में विशाल के घर शराब पार्टी कर रहे थे । इस दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई । गुस्साए विशाल ने सागर पर चाकू से वार कर दिया । जिससे उसकी मौत हो गई । घटना के बाद आरोपी विशाल ने अपने माता-पिता को घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।0
0
Report
बाराबंकी में छज्जा विवाद के बाद बांके से हमला, राजमिस्त्री की मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में माती थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती गांव निवासी राजमिस्त्री राम मनोहर (38) की कल देर शाम छज्जा निकालने के विवाद में बांके से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बावजूद विवाद का समाधान नहीं कराया गया। देर रात तक गांव में कई थानों की पुलिस और अधिकारी कैंप करते रहे。 परिजनों के मुताबिक, राम मनोहर अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। छज्जा निकालने को लेकर पीछे रहने वाले हंसराज से करीब तीन माह से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई राजेश के अनुसार, कल शाम हंसराज ठेलिया लेकर निकले। आरोप है कि उन्होंने छज्जे की शटरिंग में लगी बल्लियों में ठेलिया मारकर उन्हें गिरा दिया। इसका विरोध करने पर राम मनोहर से मारपीट शुरू कर दी。 इसी दौरान हंसराज पक्ष से हरीशचंद्र, महेश और जितेंद्र समेत कई लोग बांका व लाठी लेकर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने राम मनोहर पर हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में पत्नी संगीता, पुत्री रेशमा और अन्य परिजन भी चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी चोटें आने की बात कही जा रही है, लेकिन वे मौके से चले गए。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम मनोहर को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी आफताब आलम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 मृतक की पुत्री का आरोप है कि छज्जे को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कल विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उनके पिता की जान चली गई।0
0
Report
प्रयागराज से अस्थि विसर्जन लौट रही कार खाई में गिरी, एक की मौत छह घायल
Damoh, Madhya Pradesh:प्रयागराज से अस्थि विसर्जन करके लौट रहे लोगों की कार दमोह-पन्ना स्टेट हाइवे के गैसाबाद थाने के नकटी गाँव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत और छह घायल हो गए। शव की पहचान 65 वर्षीय वृंदावन रजक के रूप में की गई है। घायलों का इलाज अस्पताल में किया गया; चार गंभीर घायलों को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।0
0
Report
Advertisement
