271123
Gonda: मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
Gonda, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के संगम और गंगा-यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। नागा साधुओं और विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत भी इस धार्मिक स्नान में शामिल हुए। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ और दान कर पुण्य अर्जित किया। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जिससे स्नान के दौरान शांति और सुव्यवस्था बनी रही। साफ और निर्मल जल में स्नान कर श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा से इस पर्व को मनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पश्चिम शरीरा में झोपड़ी में भीषण आग, गरीब परिवार का गृहस्थी जलकर राख
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:झोपड़ी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाने के पास एक झोपड़ी में आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में गरीब परिवार का गृहस्थी का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र की है, जहां थाना परिसर से करीब 100 मीटर दूरी पर बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गयी और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
वीएचपी ने बकरीद पर 11-11 गौरक्षक दस्ते गोरक्षा के लिए तैनात किए
Prayagraj, Uttar Pradesh:बक़रीद पर गौवंश की सुरक्षा और हत्या रोकने के लिए वीएचपी का बड़ा ऐलान, वीएचपी काशी प्रांत के सभी प्रखंड में तैनात होगी 11-11 गौरक्षकों की टीम, मुस्लिम बाहुल्य और संवेदनशील इलाकों में गोरक्षक की टीम रखेगी ख़ास नज़र। बक़रीद के मौके पर गोवंश की तस्करी और गौहत्या रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने बड़ा ऐलान किया है। वीएचपी गोरक्षा इकाई ने बक़रीद के मौके पर गौवंश और गौहत्या रोकने के लिए काशी प्रांत के प्रत्येक प्रखंड में गोरक्षक सचल दस्ते का गठन किया है, सचल दस्ते में 11- 11 गौरक्षकों को तैनात किया गया है। ये टीम बकरीद के अवसर पर गौवंश की न सिर्फ सुरक्षा करेगी, बल्कि कसाइयों पर भी नजर रखेगी। पहले से संवेदनशील और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जहां पर गौ हत्या और गौतस्करी के मामले निरंतर आते रहें हैं, वहां ये टीम ख़ास तरीके से निगरानी करेगी। वीएचपी गौरक्षा इकाई के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने कहा कि गाय हमारी माता है और बक़रीद के अवसर पर गौवंश की बड़े पैमाने पर हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है, इस लिए गौवंश की सुरक्षा और कसाइयों से बचाने के लिए गोरक्षक सचल दस्ते का गठन किया गया है। ताकि गौवंश की सुरक्षा की जा सके। वीएचपी काशी प्रांत के मंत्री लालमणि तिवारी ने बताया कि सभी प्रखंड में गोरक्षक तैनात होंगे, ख़ास कर जो इलाके पहले से सेंसिटिव रहें हैं वहां गोरक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। गोरक्षक सचल दस्ता कहीं पर भी अगर गौतस्करी या फिर गौवंश की हत्या की घटना सामने आती है तो तुरंत जिले की यूनिट को सूचना देगा। जिले की यूनिट समय रहते लोकल स्तर पर उन्हें पुलिस और प्रशासन के जरिए सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ गौवंश की तस्करी और हत्या रोकने में मदद करेगा。0
0
Report
झूला का नया वर्जन वायरल, सोशल मीडिया पर धमाकेदार चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:इक का झूला वर्जन वायरल!0
0
Report
Advertisement
देवरिया सदर तहसील का महिला पिंक शौचालय बना शोपीस, लाखों की लागत पर लापरवाही भारी
Deoria, Uttar Pradesh:स्वच्छता और महिलाओं की सुविधा के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से निर्मित सदर तहसील परिसर स्थित महिला पिंक शौचालय अब अपनी बदहाली और लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। महिलाओं की सुविधा के लिए बनाया गया यह शौचालय लंबे समय से ताला बंद पड़ा है, जिससे इसका उद्देश्य ही अधूरा नजर आ रहा है। शौचालय काफी दिनों से बंद है जिसकी गवाही उसके आसपास उगी झाड़ियां दे रही है। सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और स्वच्छता व्यवस्था पर पानी की तरह पैसा खर्च कर रही है, वहीं जिम्मेदार कर्मचारियों की उदासीनता के चलते लाखों की लागत से बने ऐसे सार्वजनिक संसाधन उपयोग से पहले ही बेकार साबित हो रहे हैं। महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया पिंक शौचालय यदि ताला बंद ही रहे तो इसका सीधा असर आमजन, खासकर महिलाओं को होने वाली सुविधाओं पर पड़ता है। सवाल यह उठता है कि जब करोड़ों रुपये योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं तो उनके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?0
0
Report
बीकानेर में राबड़ी उत्सव: लोक संस्कृति और पारंपरिक खानपान का संगम
Bikaner, Rajasthan:परंपरा और लोक संस्कृति का अद्भुत उत्सव, बीकानेर में धूमधाम से मनाया गया राबड़ी उत्सव, मरुधरा की मिठास और लोक आस्था का दिखा अनोखा संगम, हवन और पूजा-अर्चना के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत, श्रद्धालुओं ने राबड़ी प्रसादी का लिया आनंद, 'अपनी जड़ों की ओर – राबड़ी के संग' थीम बनी आकर्षण का केंद्र, लोक संस्कृति, पारंपरिक खानपान और सतत्व जीवन शैली की झलक ने मोहा मन, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल। बीकानेर की धरती एक बार फिर अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगी नजर आई शहर में आयोजित राबड़ी उत्सव में मरुधरा की मिठास, लोक आस्था और पारंपरिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हवन और पूजा-अर्चना से हुई इसके बाद श्रद्धालुओं और आमजन के लिए राबड़ी प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पारंपरिक स्वाद का आनंद उठाया अपनी जड़ों की ओर – राबड़ी के संग थीम पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोक जीवन से जोड़ना रहा कार्यक्रम में राजस्थान की लोक परंपराओं, सादगीपूर्ण जीवनशैली और सामाजिक एकता का रंग भी साफ नजर आया। उत्सव में पहुंचे लोगों ने इसे केवल भोजन या प्रसादी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ने का माध्यम बताया बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में उत्साह दिखाई दिया बीकानेर की लोक संस्कृति को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।0
0
Report
10 जून तक VLTD लगवाएं, ई-रवन्ना नहीं कटेगा—प्रदेश में शिविर शुरू
Jaipur, Rajasthan:10 जून तक VLTD नहीं लगवाया, तो नहीं कटेगा ई-रवन्ना - खनिज परिवहन में आएगी पारदर्शिता!, खनिज परिवहन के सभी वाहनों में VLTD अनिवार्य - 6 मई को ACS अपर्णा अरोरा ने दिए थे निर्देश, कल से जयपुर सहित प्रदेशभर में लगेंगे शिविर जयपुर। खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में अब खनिज की मात्रा को लेकर पारदर्शिता आएगी। खान विभाग ने सभी खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस सुविधा युक्त वीएलटीडी डिवाइसेज लगानी होंगी। इसे लेकर अब प्रदेशभर में कल से शिविर लगेंगे। दरअसल खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस सुविधा युक्त वीएलटीडी डिवाइसेज लगानी होंगी। वीएलटीडी यानी व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस। जिससे कि किसी भी वाहन की लोकेशन को खान विभाग के निदेशालय से मॉनिटर किया जा सकेगा। लोकेशन का लिंक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग को भी मुहैया कराया जाएगा। अवैध खनन को रोकने, वाहनाें में खनिज की मात्रा का सही अनुमान लगाने और खनिज परिवहन के सही गंतव्य की स्थिति माॅनिटर करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी अधीषण खनि अभियंताओं, खनि अभियंताओं और सहायक खनि अभियंताओं को निर्देश दिए थे कि अपने अधीन सभी लीजधारकों, वे-ब्रिज धारकों और वाहन मालिकों को इस बारे में जागरूक करें। वीएलटीडी डिवाइस लगवाने के लिए विभिन्न जगहों पर शिविर लगाए जाएं। इसकी पालना में खान एवं भूविज्ञान निदेशक एमपी मीना ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। जयपुर खनि अभियंता श्याम कापड़ी ने जयपुर में शिविर लगाने के कार्यक्रम तय कर लीजधारकों और ट्रांसपोर्टर्स से अनिवार्य रूप से वीएलटीडी लगाने की अपील की है। जयपुर में यहां लगेंगे VLTD इंस्टॉलेशन शिविर - जयपुर ME कार्यालय के अधीन 21 से 25 मई तक 11 शिविर लगाए जाएंगे - 21 मई को 4 जगहों पर लगाए जाएंगे शिविर - मैसर्स राधा गोविंद स्टोन क्रशर, दूदू, माइनिंग लीज रवि शंकर शर्मा घटियाली - मैसर्स हितकारी माइंस बस्सी और माइनिंग लीज संजीव कट्टा बैनाडा - 22 मई को 4 स्थानों पर लगाए जाएंगे शिविर - मैसर्स आनंद स्टोन क्रशर कालवाड़, मैसर्स केएस इन्फ्रा चौमू - मैसर्स डूडी एंड कम्पनी जमवारामगढ़, उमेश बिरमानी टोडीडीपुरिया - 25 मई को 3 स्थानों पर लगाए जाएंगे शिविर - माइनिंग पार्क जोबनेर, मैसर्स त्रिवेणी इंडस्ट्रीज गुणावता और - मैसर्स बालाजी स्टोन क्रशर, आमेर में लगाए जाएंगे शिविर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चम्बल सेंचुरी में सर्तकता अधिक इससे पहले खान विभाग की संयुक्त सचिव नम्रता वृष्णि ने सख्त आदेशों में कहा था कि 10 जून तक सभी खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस सुविधा लगाना अनिवार्य है। यदि 10 जून के बाद भी वाहनों में जीपीएस सुविधा युक्त वीएलटीडी डिवाइस नहीं लगाई जाती है। तो ऐसे वाहनों के लिए 10 जून के बाद ई-रवन्ना नहीं कटेगा। वहीं वाहनों की चैकिंग के दौरान 10 जून के बाद बिना जीपीएस मिलने वाले वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए खान विभाग ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई करने की योजना तैयार की है। यहां तक कि राष्ट्रीय चम्बल उद्यान के क्षेत्राधिकार में चलने वाले वाहनों काे तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही छोड़ा जा सकेगा। धौलपुर, करौली, बूंदी, सवाईमाधोपुर आदि क्षेत्रों में इस दौरान अधिक सतर्कता बरती जाएगी। चम्बल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुओमोटो प्रसंज्ञान लिया है, जिसके बाद यहां अधिक सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले खान विभाग ने खदानों पर वे-ब्रिज सिस्टम को भी लागू किया है। जिसकी फील्ड में शुरुआत खुद अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने की थी। कुलमिलाकर खान विभाग का प्रयास है कि राज्य में खनन से जुड़े कार्य पारदर्शी तरीके से हों, जिससे राजस्व में लीकेज की संभावनाओं को खत्म करने हुए अवैध खनन को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर में कानून व्यवस्था को खुला चैलेंज: व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित कोतवाली थाने से महज 200 मीटर दूरी पर दिनदहाड़े एक व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.. घायल व्यापारी प्रवीण अग्रवाल पर बाइक सवार दो युवकों ने लोहे के सरिए और पाइप से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ-पांव तक टूटने की सूचना है। आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है..बताया जा रहा है कि घायल व्यापारी ने पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी थी, लेकिन बावजूद इसके आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए। अब इस घटना के बाद शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर तब जब वारदात कोतवाली थाने के इतने करीब अंजाम दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है... इधर व्यापारी वर्ग ने घटना पर नाराजगी जताते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि शहर के मुख्य इलाके में भी व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन की सुरक्षा भगवान भरोसे है...0
0
Report
हरिद्वार ganga nadi में चिकन बिरयानी फेंकने पर संतों में आक्रोश, पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार से जिहादी की कट्टरपंथी आई सामने आई जहां हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर की गंगा नहर में अंदर चिकन बिरयानी डाली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है वीडियो में साफ देखा जा सकता है नीले ड्रम में भरी चिकन बिरयानी गंगा में डाली जिसका स्थानीय युवक द्वारा वीडियो बना कर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ज्वालापुर क्षेत्र से जुड़े इस वीडियो में एक नीले ड्रम से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री गंगा में डाली जा रही थी। इस घटना को लेकर संतों ने कहा कि मां गंगा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं और इस तरह की हरकतें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी तत्व जानबूझकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि सनातन आस्था की जीवनरेखा है और इसमें इस प्रकार की सामग्री फेंकना अस्वीकार्य है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संतों ने मांग की है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।0
0
Report
रतलाम में हड़ताल से दवा दुकानों के बंद, जनता परेशान
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में देशव्यापी हड़ताल का असर साफ देखने को मिला, जहां मेडिकल व्यवसायियों ने अपनी दुकानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के दवा व्यापारियों ने एकजुट होकर रैली निकाली और विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में मेडिकल व्यवसायी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। व्यवसायियों का कहना है कि नई नीतियों और नियमों से दवा कारोबार प्रभावित हो रहा है, जिससे छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। हड़ताल के चलते शहर में कई मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे लोगों को दवाइयों के लिए भी परेशान होना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
विवेक तंखा ने टिवशा मौत मामले की CBI से जांच की मांग की
Bhopal, Madhya Pradesh:वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र टिवशा मौत मामले की जांच सीबीआई करें विवेक तंखा ने सीबीआई से जांच की मांग की0
0
Report
ल्टी बाइक का कमाल देखिए
Noida, Uttar Pradesh:ल्टी बाइक का कमाल देखिए0
0
Report
रायबरेली पुलिस ने बड़े अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 9 अभियुक्त गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और बिक्री गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 महिलाओं समेत 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने अपने 9 माह के बच्चे के अपहरण की शिकायत थाना कोतवाली नगर में दर्ज कराई। महिला दिल्ली से अपने मायके जा रही थी, तभी ट्रेन में मिले एक महिला और पुरुष ने बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में लिया और रायबरेली स्टेशन पर मौका पाकर फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने 9 माह के शिशु को सकुशल बरामद करते हुए एक कार भी सीज की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह अस्पतालों और आशा बहुओं के माध्यम से निसंतान दंपत्तियों की जानकारी जुटाकर नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से बच्चों का अपहरण कर लाखों में सौदे किए जाते थे। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
नौगांव सादात में नहर डूबे 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ, खोज जारी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव सिकरिया की रामगंगा पोषक नहर में डूबा 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, मौके पर एस डी एम और सी ओ सहित ग्रामीण मौजूद, एस डी एम ने कहा कि पिछले तीन चार दिनों से एनाउंस करवा रहे हैं कि नगर में पानी ज्यादा है तो कोई भी नहर में नहाने न जाए , लेकिन फिर भी ये बच्चा गया और ये हादसा हो गया अमरोहा जनपद के नौगावां सादात क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव कलामपुर निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ, जो मुंबई में रहकर काम करता था, अपने गांव के पास स्थित सिकरिया गांव की रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर एसडीएम नौगावां सादात भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। फिलहाल गांव के गोताखोर नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं, जबकि SDRF टीम के भी जल्द मौके पर पहुंचने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
कामां व पहाड़ी पंचायत में DEO पद विवाद: नियम अवहेलना मामले में जारी जांच
Bharatpur, Rajasthan:देवेंद्र सिहांकामां(डीग) डीग जिले में राज्य सरकार के आदेशों पर नही हो रहा अमल शासन सचिव व पंचायतीराज आयुक्त के आदेशों की अवहेलना नियम विरुद्ध तरीके से कामां व पहाडी पंचायत समिति में विकास अधिकारी बने हुए हैं विजय जैन सरकार के नियम अनुसार उसी पंचायत समिति में कार्य अतिरिक्त विकास अधिकारी या सहायक अभियंता को दिया जा सकता है बीडीओ का चार्ज पर लेकिन विकास अधिकारी का कार्यभार देख रहे विजय जैन की नही है कामां व पहाड़ी में पंस में नियुक्ति विजय जैन की मुख्य तैनाती है डीग पंचायत समिति में सहायक विकास अधिकारी के पद पर सहायक विकास अधिकारी को नहीं दिया जा सकता विकास अधिकारी का चार्ज कामां व पहाडी पंचायत समिति से जुड़ा है मामला....0
0
Report
आदिवासी धरना खत्म, कलेक्टर ने जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:हमारा गांव संगठन मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आदिवासी समाज द्वारा कलेक्टर कार्यालय गेट पर शुरू किया घर गया धरना करीब 24 घंटे बाद आज दोपहर को समाप्त हुआ। प्रभारी कलेक्टर हिमांशु जैन ने धरना स्थल पर पहुंचकर संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त किया। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीण पीपल चौक पर एकत्र हुए और देखते ही देखते आक्रोश रैली कलेक्ट्रेट तक पहुंच गई, जहां गेट के सामने जमकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आदिवासी समाज के प्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय गेट के सामने मंगलवार दोपहर से डटे रहे, आज जब प्रभारी कलेक्टर उनसे मिलने पहुंचे तब प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग प्रशासन के सामने रखी। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर हिमांशु जैन ने ज्ञापन के संबंध में एक जांच कमेटी बनाकर शीघ्र ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर धरना समाप्त हुआ。0
0
Report
Advertisement
