271503
Gonda News: कटरा बाजार में प्राथमिक विद्यालय शाहजोत में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
Babupur, Uttar Pradesh:सोमवार को प्राथमिक विद्यालय शाहजोत में ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली नगर निगम कार्यालय में अस्थाई सफाई कर्मचारियों का हंगामा, चूड़ियां फेंके गए
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगर निगम परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्थाई सफाई कर्मियों के एक समूह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश के कार्यालय में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि बहाली की मांग को लेकर पहुंचे कर्मचारियों में से एक ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के चेहरे पर चूड़ियां फेंक दीं। इसके बाद कार्यालय के अंदर तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना के बाद पूरे नगर निगम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के मुताबिक एक अस्थाई सफाई कर्मचारी को ठेकेदार की ओर से काम से हटा दिया गया था। इसी फैसले से नाराज महिला और पुरुष सफाई कर्मचारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। कर्मचारियों के हाथ में एक थैली भी थी, जिसमें चूड़ियां रखी हुई थीं। उनका कहना था कि हटाए गए कर्मचारी को दोबारा काम पर रखा जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ. भानु प्रकाश ने कर्मचारियों को बातचीत के लिए अपने केबिन में बुलाया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में माहौल गर्म हो गया। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान एक कर्मचारी ने थैली से चूड़ियां निकालकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के चेहरे की ओर फेंक दीं। इस घटना के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। कार्यालय के अंदर कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और अधिकारियों को घेरकर विरोध जताया। कुछ देर तक वहां धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।0
0
Report
चंपावत में गुलदार गौशाला में घुसा, मवेशियों के बीच आराम करता दिखा
Dehradun, Uttarakhand:लोकेशन चंपावत एंकर क्या आपने कभी तेंदुए और पालतू जानवरों की दोस्ती देखी है 。 ऐसी तस्वीर शायद ही आपने कभी देखी हो जहां पर एक तेंदुआ गाय के गौशाला में गाय के साथ मौजूद हो और आराम कर रहा हो गाय को भी किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। आमतौर पर तेंदुआ जानवरों पर तुरंत हमला बोलते हैं और उनको अपना शिकार बना लेता है ولكن उत्तराखंड के चंपावत की यह तस्वीर देखी ऐसा लगता है कि तेंदुए और गाय की दोस्ती है और दोनों आराम फरमा रहे हैं। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मानाढुंगा के खिलपिती में अजीब वाकया सामने आया। जहां एक गुलदार खिलपिती निवासी द्वारिका सिंह की गौशाला में घुस गया और आराम से गौशाला में बंधी गाय भैंसों के साथ बैठ गया। इस दौरान गुलदार आराम से बैठा रहा उसके द्वारा किसी भी मवेशी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा गया। इस दौरान द्वारिका सिंह के परिजन मवेशियों को चारा डालने आए पर उनकी नजर भी गुलदार पर नहीं पड़ी गुलदार के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। उन्होंने बताया जब बाद में परिजनों के द्वारा मोबाइल की लाइट जलाई गई तब उन्हें गुलदार आराम से बैठा नजर आया।अचानक से गुलदार पर नजर पड़ने से वह लोग हड़बड़ा गए। इस दौरान गुलदार मौका देखकर गौशाला से भाग गया। यह घटना आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है इस दौरान बड़ी तादाद में लोग गुलदार देखने पहुंच गए। जहां क्षेत्र में आए दिन गुलदार के हमलो के मामले सामने आए हैं। तो वहीं यहां गुलदार बिना कोई नुकसान पहुंचाए आराम से मवेशियों के साथ बैठा नजर आया ।इस दौरान ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया।0
0
Report
मेरठ में नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोक्सो सहित केस दर्ज
मेरठ से बड़ी खबर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामला मेरठ के एक खरखौदा थानाक्षेत्र का है, जहां पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को उसके ठिकाने से दबोच लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस अधिकारी की माने तो हमने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तुरंत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पीड़िता और उसके परिवार को हरसंभव सहायता और सुरक्षा दी जा रही है। कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। मामले की जांच जारी है और दोषी को कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
यूसीसी बिल पर सरकार ने समिति गठित कर दी, धर्म-जाति के बराबरी का दावा
Jaipur, Rajasthan:भजनलाल सरकार यूसीसी बिल की तैयारीयों में जुटी है सरकार ने सोमवार को कमेटी का भी गठन कर दिया है संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने दावा किया कि हर धर्म जाति वर्ग को समान कानूनी दायरे में लाने के लिए यूसीसी का बिल लाया जा रहा है उन्होंने विपक्ष की आशंकाओं को बेबुनियाद करार देते हुए दावा किया कि अब वक्त सबके साथ समान व्यवहार का है उन्होंने एक विवाह,लिव इन रिलेशन में रह रहे युवाओं के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन जैसे मुददों पर जी मीडिया से साथ खुलकर अपनी राय जाहिर की0
0
Report
तबादलों के बैन हटते ही दिलावर के निवास पर शिक्षकों की भीड़
Jaipur, Rajasthan:शिक्षा महकमें में तबादलों से बैन हटते ही मंत्री मदन दिलावर के निवास के पास आज कर्मचारियों की भारी भीड़ दिखाई दी। शिक्षकों ने मंत्री दिलावर से अपने घर के नजदीक पोस्टिंग देने की गुहार की। मंत्री ने एक-एक कर सबकी फरियाद सुनी। जी मीडिया से बातचीत में मदन दिलावर ने दावा किया कि जो जरूरतमंद हैं उनका ट्रांसफर होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भजनलाल सरकार थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों में भी राहत दे सकती है।0
0
Report
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि दी
Begun, Rajasthan:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार, संघर्ष और त्याग आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में डॉ. मुखर्जी के आदर्श एवं सिद्धांत निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट ने ठेकेदार की सजा रद्द कर उसे बरी कर दिया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि किसी कंर्जदार से पैसे वापस मांगना या कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता। जस्टिस रजनी दुबे की एकल पीठ ने आरोपित ठेकेदार अशोक कुमार वाधवानी की सात साल की सजा को निरस्त करते हुए उसे सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से दायर सजा बढ़ाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग वाली अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया।यह घटना 12 साल पुरानी है, जब 17 जून 2014 को धमतरी जिले के ग्राम बलियारा में तत्कालीन सरपंच बलराम मंडावी का शव मिला था। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में आरोपित अशोक वाधवानी का नाम था। स्वजन का कहना था कि सरपंच ने आरोपित से मनरेगा के तहत चौपाल निर्माण के लिए सामान लिया था और आरोपित ने बढ़े हुए ब्याज के साथ पैसे की मांग की थी। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण मानते हुए कहा कि गवाहों के बयान और सुसाइड नोट में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि आरोपित ने मृतक को अपमानित किया था। कोर्ट ने पाया कि मामला पूरी तरह पैसों के लेन-देन से जुड़ा था, इसलिए एससी/एसटी एक्ट के आरोप टिक नहीं सकते।0
0
Report
डॉ पंकज सिंह: डॉक्टर से स्वास्थ्य मंत्री तक, दिल्ली के हर डिस्ट्रिक्ट में इंटीग्रेटेड सेंटर
Delhi, Delhi:Dr Pankaj Singh, Health Minister Delhi govt - जो सपने एक डॉक्टर के तौर पर देखे वो आज स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर पुरे हो रहे है - दिल्ली के अंदर अनाधिकृत कॉलोनी मे अस्पतालो के हालात देखे है - पूरी टीम को बधाई - एक सपना था integrated सेंटर बनाना था. अब इसे हर डिस्ट्रिक्ट मे शुरू करेंगे0
0
Report
सीसीटीवी में कैद नकाबपोश बदमाशों ने रात में स्कॉर्पियो के शीशे तोड़े
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीरन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां रात के समय बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो के आगे और पीछे के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रात के अंधेरे में एक बाइक पर दो नकाबपोश युवक आते हैं। बाइक चला रहा युवक गाड़ी के पास रुकता है और पीछे बैठा युवक उतरकर पहले आगे के शीशे पर और फिर पीछे के शीशे पर पत्थर मारता है। इसके बाद दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं, पत्थर लगने से स्कॉर्पियो के आगे और पीछे दोनों शीशे चकनाचूर हो गए। गाड़ी मालिक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
अलिगंज आग हादसे: अस्पताल से छुट्टी के बाद आरोपी रामकृष्ण उपाध्याय को हिरासत में लिया गया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Ramkrishna Upadhyay (Accused, Age 43) Taken Into Custody By Aliganj Police After Discharged From Hospital, Questioning In Connection With Aliganj Fire Tragedy.0
0
Report
FSL डायरेक्टर के अनुसार कोचिंग मामले में मौके की जाँच SIT के साथ, साक्ष्य
Lucknow, Uttar Pradesh:कोचिंग मामले में FSL डायरेक्टर ने बताया कि हमने मौके की जांच की है, जो साक्ष्य थे हमने SIT के साथ मिलकर कलेक्ट किए हैं; केमेस्ट्रीयल एविडेंस भी कलेक्शन किया गया है, जल्द ही रिपोर्ट सौंप देंगे0
0
Report
अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार के 12 साल का प्रदर्शन किया; मेडिकल कॉलेज पर पलटवार
Chanwal, Himachal Pradesh:सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के 12 साल की योजनाओं की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन व अवलोकन सांसद ने मुख्यमंत्री के मेडिकल कॉलेज पर की जा रही बयानबाजी पर किया पलटवार कहा उनके दौरे के बाद जागी सोई सरकार, आनन फानन में मेडिकल कॉलेज पहुँचे मुख्यमंत्री कहा कि मोदी सरकार ने दिए थे 180 करोड़, यूपीए सरकार ने केवल घोषणा करने की किया काम नही दिया कोई बजट हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है । हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा की प्रदर्शनी को उद्घाटन व अवलोकन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने किया । इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित जिलाभर से आए भाजपा नेता व पदाधिकरी मौजूद रहे । इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर में केंद्र सरकार की उपलब्धियां की जानकारी साझा की तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को लेकर की जा रही बयान बाजी पर पलटवार किया । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान भारत विश्व की पहले पाँच अर्थव्यवस्था में शामिल हुआ है और भारत की ताकत को पूरे विश्व में मान्यता मिली है उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका था और देश की आर्थिक हालत भी खराब हुई थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगी वही आर्थिक मोर्चे पर भारत में नई ऊंचाइयां हुई है । बाइट अनुराग ठाकुर सांसद हमीरपुर में निर्माण अधीन मेडिकल कॉलेज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में मिली हार से बौखलाकर कर मुख्यमंत्री अनापशनाप बयान बाजी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल घोषणा की नहीं बल्कि निर्माण कार्य शुरू करने का है । उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने कुछ समय पूर्व मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी जिसके लिए कोई भी बजट का प्रावधान नहीं किया गया था । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मेडिकल कॉलेज को 180 करोड रुपए का बजट आवंटित किया था और उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी जिसे जमीन तक मुहिया नहीं करवाई । उन्होंने कहा कि पूर्व की जय राम सरकार ने सारे क्लीयरेंस करवाने के बाद निर्माण अधीन कार्य शुरू किया है । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने हिस्से का पैसा भी जमा नहीं करवाती है । अनुराग ठाकुर ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और दिशा की बैठक में इस मुद्दे को उठाया उसके बाद ही सोई हुई सरकार जागी है और मुख्यमंत्री ने आननफानन में मेडिकल कॉलेज का दौरा किया । उन्होंने कहा कि सरकार सोई है और जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह की बयान बाजी की जा रही है । बाइट अनुराग ठाकुर सांसद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ओमान में हुए हमले में मारे गए नाविक आदित्य के परिजनों से मुलाकात की है और अपनी संवेदनाएँ भी व्यक्त की । उन्होंने बताया कि जो मांग परिजनों के द्वारा उठाई जा रही है उसे विदेश मंत्रालय सहित संबंधित मंत्रालय से उठाया जाएगा । बाइट अनुराग ठाकुर सांसद0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग: 15 बच्चों की मौत; सुरक्षा दावे खोखले
Bareilly, Uttar Pradesh:लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग ने पूरे देश को हिला कर रख दिया, 15 बच्चों को इसमे मौत हो गई, बरेली में हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने एम क्यूब कोचिंग का जायजा लिया तो कोचिंग में सुरक्षा के दावे खोखले साबित हुए, भारी भरकम कोचिंग सिर्फ तीन फायर फाइटिंग के छोटे सिलेंडर पर डिपेंड दिखाई दी, बेसमेंट में क्लास रूम बने हुए थे, कमरों में ऐसी चल रहा था लेकिन कोचिंग संचालक का दावा था कि यहां क्लासेस नही चलती है, न तो क्लास रूम में अग्नि समन के कोई इंतजाम थी न ही स्मोक डिटेक्टर ही लगे थे, कोचिंग संचालक हमारे संवाददाता अजय कश्यप के सवालों के जवाब भी नही दे पा रहा था, अब ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका बच्चा यहां कितना सुरक्षित हैं, उतना ही नही उनको वाटर हाईडेंट क्या होता है ये भी पता नही था0
0
Report
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बीजेपी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, इस देश के पुरोधा ह्म सबो के पुरखा ने इस देश के लिए जीने का काम किया और इस देश के लिए मरने का काम किया अपने तन मन सब को जो इस देश के लिए रूपित करने का काम किया वैसे महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस हम सभी कार्यकर्ता मना रहे हैं, आज उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने का काम किया, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जो सपना और सोच था एक देश में दो प्रधान दो विधान और दो निशान नहीं चलेगा इसी मूल मंत्र को लेकर अनेक प्रकार के आंदोलन करने का काम किया। अपनी प्राणों की आहुति दिया एक षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या करने का काम किया गया। उनका जो सपना और सोच था देश के पीएम मोदी ने धारा 370 को समाप्त किया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपना को पूरा कर उनकी आत्मा को शांति देने का काम किया। प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तत्कालीन केंद्र सरकार में मंत्री थे और उस सरकार के विरोध में काम खड़ा किया, देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते इस लिए इस्तीफा दिया और नया संगठन खड़ा किया साथ ही कहा एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चल सकता और इसको लेकर आंदोलन खड़ा किया आज ही के दिन ऐसे महापुरुष बलिदान हो गए। बीजेपी के आदेश थे, जन संघ के जनक थे और इसको लेकर पूरे देश में हर बूथ पर एक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर उनके जन्म तक 6 जुलाई तक पार्टी के कार्यकर्ता सभी बूथों पर पुष्पांजलि, गोष्ठी और उनके कार्यक्रम करने का काम करेगी। बीजेपी के बलिदान दिवस पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एक दिन बलिदान दिवस दिखावे के लिए, फोटो शूट करवा लेने से नहीं होता है, उनके विचार को मैं व्यक्तिगत रुप से देश हित में या कहीं उनका कोई योगदान स्वतंत्रता संग्राम में है वैसी कोई बात नहीं है। एक से एक महापुरुष हुए जिनके बदौलत आज देश आजाद है। श्यामा प्रसाद के विचारों के अनुरुप भी पार्टी नहीं चल रही है।0
0
Report
मेरठ: धंताला गांव में युवती पर हमला, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:खाता थाना क्षेत्र के धंताला गाँव में एक व्यक्ति ने युवती पर हमला किए जाने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने उचित धाराओं के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
