icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow1 Jan 2025, 06:34 pm

गोंडाः नव निर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित

Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर के ग्राम कण्डरु स्थित विधायक आवास पर नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हुए सांगठनिक चुनाव के बाद निर्वाचित हुए मंडल अध्यक्ष को भारत के संविधान की एक प्रति प्रदान की गयी। राष्ट्र निर्माण में प्रमुख स्थान रखने वाले बाबा साहेब अम्बेडकर, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल विहारी वाजपेयी का चित्र प्रदान किया। नव निर्वाचित जिला प्रतिनिधि, मंडल के पूर्व अध्यक्ष का सम्मान और उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का पहली बार टीम इंडिया में चयन

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का पहली बार टीम इंडिया में चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे और पांचवें मुकाबले के लिए मिली जगह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम विजय हजारे ट्रॉफी में 7 मैचों में बनाए थे 368 रन, दो शतक भी जड़े झारखंड के लिए क्रिकेट के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक क्षण झारखंड के कुमार कुशाग्र को भारत के क्रिकेट टीम में मिली जगह न्यूज़ीलैंड में होने वाले एक दिवसीय श्रृंखला में हुआ कुमार कुशाग्र का चयन विकेट कीपर और बल्लेबाज है कुमार कुशाग्र झारखंड और इंडिया A टीम के लिए कर चुके हैं बेहतर प्रदर्शन महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन के बाद अब तीसरे विकेटकीपर बने कुमार कुशाग्र
0
0
Report
Advertisement

सुनील तटकरे ने औद्योगिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम के निर्देश दिए

Chendhare, Maharashtra:सुनील तटकरे यांनी घेतली अधिकाऱ्यांची हजेरी. असुरक्षित नियोजनावर तटकरे संतापले. वायुगळती, स्फोटांमुळे औद्योगिक सुरक्षेचा प्रश्न. सांडपाणी सावित्री नदीत? तटकरे आक्रमक! दुर्घटना रोखण्यासाठी उपाययोजनांचे निर्देश. रायगड जिल्ह्यातील महाड MIDC मध्ये वारंवार होणारे अपघात, वायुगळती आणि भीषण स्फोटांच्या घटनांची खासदार सुनील तटकरे यांनी गंभीर दखल घेतली आहे. यासंदर्भात त्यांनी शासकीय आणि MIDC च्या वरिष्ठ अधिकाऱ्यांची आढावा बैठक घेतली. बैठकीत तटकरे यांनी अधिकाऱ्यांची कानउघाडणी केली. कंपन्यांकडून रासायनिकदृष्ट्या घातक सांडपाणी सावित्री नदीपात्रात सोडले जात असल्याच्या मुद्द्यावरही त्यांनी नाराजी व्यक्त केली. औद्योगिक सुरक्षेतील त्रुटींवर अधिकाऱ्यांना जाब विचारत दुर्घटना रोखण्यासाठी ठोस उपाययोजना करण्याची भूमिका तटकरे यांनी मांडली.
0
0
Report

पिंपरी चिंचवड़ में 25% पानी कटौती के बीच महापालिका पर पानी की बर्बादी का खुलासा

Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:पिंपरी चिंचवड शहरात शुक्रवार म्हणजेच कालपासून अधिकृत रित्या आणखी 10 टक्के पाणी कपात सुरू करण्यात आली आहे. त्यामुळे शहरात एकूण 25 टक्के पाणी कपात सुरू झाली आहे. पाण्याचा दुरुपयोग करणाऱ्यांवर कठोर कारवाई करण्याचा इशारा महापालिकेने दिला असताना महापालिकेकडूनच पाण्याचा दुरुपयोग होत असल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आलाय.. शहरावर पाण्याचे मोठे संकट असताना महापालिका चक्क बी आर टी बॅरिकेड्स पाण्याचे टँकर आणून साफ करत असल्याचे समोर आले आहे.. त्यामुळं पाणी कपातीचा संदेश देणाऱ्या महापालिकेकडून पाण्याचा असा अपव्यय होत असल्याने आश्चर्य व्यक्त केले जात आहे..
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि महोत्सव में अकाल के बीच किसान की वेदना मंच पर उभरी

Akola, Maharashtra:एकीकडे नवरात्रीचा उत्सव... देवीच्या भक्तीत तल्लीन झालेले भक्त..गरब्याच्या तालावर थिरकणारी पावलं..मात्र याच उत्सवाच्या माध्यमातून अकोल्यातील योगायोग नवदुर्गा महोत्सवने समाजासमोर उभं केलंय ते एका बळीराजाचं विदारक वास्तव..राज्यात दुष्काळसदृश्य परिस्थिती निर्माण झाली असताना पावसाअभावी हातची पिकं गेली, डोक्यावर कर्जाचा डोंगर उभा राहिला, मुलीच्या शिक्षणाची चिंता सतावतेय आणि सावकाराच्या कर्जाची परतफेड कशी करावी, या विवंचनेत अडकलेल्या शेतकऱ्याची व्यथा मंडळाने जिवंत देखाव्यातून मांडली आहे. हा केवळ देखावा नाही, तर संकटांच्या चक्रव्यूहात अडकलेल्या शेतकऱ्याच्या जगण्याचा आरसा आहे.मात्र संकट आले तरी बळीराजांनी खचून जाऊ नये असा संदेशही या मंडळांनी दिला आहे.
0
0
Report

बलिया में मिठाई दुकानों पर खुली मिठाई पर यूज़ बाय डेट अनिवार्य, चेकिंग जारी

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिठाई दुकानों पर चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया. दरअसल नए नियम के तहत अब मिठाई की बिक्री करने वाले दुकानदारों को खुली मिठाई पर उनकी उपयोग की अंतिम तारीख यानी यूज़ बाय डेट लिखना अनिवार्य हो गया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के असिस्टेंट कमिश्नर फूड ने बताया कि मिठाई दुकानदारों को लगातार जागरूक किया जा रहा है साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है कि सरकार के नए नियमों का पालन बेहतर तरीके से हो सके. वहीं दुकानदारों का भी कहना है कि नए नियम से उनकी मिठाइयों को लेकर पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ेगा.
0
0
Report

जैतपुर में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 310 ट्रॉली रेत नष्ट

Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - जैतपुर में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 310 ट्रॉली रेत का मौके पर किया गया नष्टीकरण शहडोल। कलेक्टर पथ जायसवाल के निर्देशन में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई。 SDM जैतपुर और खनि अधिकारी शहडोल के मार्गदर्शन में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण。 जैतपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध रूप से भंडारित रेत खनिज मिलने पर टीम ने मौके पर ही नष्टीकरण की कार्रवाई की。 लुकामपुर, खोड़री, डोंगरीटोला, गलहता और गाड़ाघाट सहित आठ स्थानों पर हुई कार्रवाई。 कोटरी में 70 ट्रॉली, गलहता और गाड़ाघाट में 50-50 ट्रॉली रेत का किया गया नष्टीकरण。 रसमोहनी में 50 ट्रॉली, लुकामपुर में 45 ट्रॉली और खोड़री में भी अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई。 खोड़री तालाब के पास 20 ट्रॉली और डोंगरीटोला में 10 ट्रॉली रेत का किया गया नष्टीकरण。 कुल 310 ट्रॉली यानी लगभग 930 घन मीटर रेत को मौके पर किया गया नष्ट。 अवैध रेत भंडारण के खिलाफ संयुक्त विभागीय कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप。 प्रशासन की इस कार्रवाई को खनिज के अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में 40 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से सप्लाई का खुलासा

Hajipur, Bihar:वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी और उसके सेवन पर रोक लगाने के लिए जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ का असर दिखने लगा है. लोग भी अब एसएसपी द्वारा जारी नंबर पर कॉल कर सूचना दे रहे है और पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सदर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो 780 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को धर दबोचा. गिरफ्तार तस्कर का नाम शंभु राय और शंभु तिवारी है जो सदर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है जिन्होंने अपने घर पर गांजा को छुपा कर रखा था. एसएसपी ने बताया कि ये लोग पूर्वी चंपारण के रास्ते नेपाल से गांजे की खेप लेकर आते है और जिले में सप्लाई करते ह. एसएसपी ने बताया कि दोनो से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली है जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

39 घंटे की मशक्कत के बाद बोरवेल से निकालने पर मासूम भोमाराम नहीं बचा

Jodhpur, Rajasthan:करीब 39 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देसी जुगाड़ से मिली सफलता, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित जोधपुर। फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौसर स्थित पूनिया की ढाणी में बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय मासूम भोमाराम को आखिरकार लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को बाहर निकालने के तुरंत बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दुखद खबर यह रही कि भोमाराम जीवन की जंग हार गया। जानकारी के अनुसार, भोमाराम गुरुवार दोपहर करीब 12:35 बजे बोरवेल में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बच्चे को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन बोरवेल के अंदर मौजूद पत्थरों और अन्य बाधाओं के कारण अभियान में काफी मुश्किलें आईं। पत्थर और पानी बने रेस्क्यू में बड़ी बाधा रेस्क्यू अभियान के दौरान बोरवेल में करीब 610 फीट की गहराई पर पत्थर का अवरोध सामने आया। वहीं बच्चे के ऊपर पानी होने की जानकारी ने बचाव दल की चिंता बढ़ा दी। पत्थर के कारण कैमरे को नीचे तक पहुंचाने और बच्चे की स्थिति का स्पष्ट पता लगाने में भी परेशानी हुई। ऑक्सीजन पहुंचाने के प्रयासों में भी बाधाएं आईं। बचाव दल ने बच्चे तक पहुंचने के लिए कई तरीके अपनाए, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। इसके बाद देसी जुगाड़ के माध्यम से मासूम को बाहर निकालने की रणनीति बनाई गई। लोहे के सरियों से तैयार किया गया देसी उपकरण लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर मादाराम सुथार की टीम देसी जुगाड़ लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने बोरवेल की स्थिति का आकलन करते हुए लोहे के सरियों की मदद से विशेष उपकरण तैयार किया और उसके जरिए बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चले संघर्ष और लगातार मेहनत के बाद आखिरकार बचाव दल को सफलता मिली और मासूम भोमाराम को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सा मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा रेस्क्यू अभियान के दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई और फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। मासूम की मौत से क्षेत्र में शोक करीब 39 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने बच्चे को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। आखिरकार भोमाराम को बोरवेल से बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मासूम की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है。
0
0
Report
Advertisement

गंगा कटाव से बेगूसराय के छह वार्ड में खतरे, प्रशासन से ठोस कदम की मांग

Begusarai, Bihar:एंकर बेैेगुसराय में बछवाड़ा चिरैयाटोक में गंगा नदी के भीषण कटाव से इलाके में दहशत का माहौल है। कटाव के कारण अब तक करीब 20 घर गंगा में समा चुके हैं। विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से 15 तक के छह वार्डों के लोगों के सामने कटाव का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोग अपने घरों और जमीन को बचाने के लिए प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।इस गंभीर समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं बेगूसराय के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय को स्थिति से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिराज सिंह की पहल पर जिलाधिकारी ने कटाव स्थल की स्थिति का जायजा लेने के लिए जांच टीम भेजी।जल संसाधन विभाग, दलसिंहसराय के कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार अपनी टीम के साथ कटाव स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नाव से कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और नुकसान की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए इसके स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कटाव से प्रभावित इलाके को बचाने के लिए बोल्डर पिचिंग का कार्य कराने तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई गई। लगातार हो रहे कटाव से स्थानीय लोगों के समक्ष आवास और सुरक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गत 15 दिनों में 400 मीटर अंदर तक कटाव हुआ है । उम्मीद जताई जा रही है कि जिलाधिकारी एवं जल संसाधन विभाग की पहल से प्रभावित क्षेत्र में जल्द ठोस कार्रवाई होगी और कटाव से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। बाइट सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय बाइट लक्ष्मनं सीह
0
0
Report

राघोपुर नाव हादसे: प्रभारी चिकित्सक बदले, कार्रवाई शुरू

Hajipur, Bihar:13 अक्टूबर को राघोपुर में हुई नाव दुर्घटना के दौरान घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के क्रम में उनके परिजनों एवं आम नागरिकों को उपचार संबंधी पर्याप्त जानकारी नहीं दे पाने के मामले को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने गंभीरता से लिया है।जिसके तहत प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके दायित्व से मुक्त किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।इसके साथ ही वैशाली सिविल सर्जन द्वारा राघोपुर के पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के दायित्व से मुक्त करते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर में प्रतिनियुक्त कर दिया है।जबकि डॉ. मनीष कुमार झा को अगले आदेश तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top