Gonda: मसकनवा में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
Vishnoharpur, Uttar Pradesh:मसकनवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय की छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विज्ञान अध्यापक विष्णुदेव शुक्ला ने नेताजी के आजाद हिंद फौज और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अनुदेशक कविता त्रिपाठी ने अपनी कविता के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति का उत्साह जगाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस के मानवता साड़ी हाउस विवाद में बीजेपी नेता से मारपीट का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
Hathras, Uttar Pradesh:यूपी के हाथरस शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के निकट मानवता साड़ी हाउस में युवती से छेड़छाड़, हंगामा और मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
वहीं, घटना से जुड़ा एक नया वीडियो भी सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले को और गरमा दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक युवती कपड़े खरीदने के लिए मानवता साड़ी हाउस गई थी। आरोप है कि वहां काम करने वाले एक कारीगर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो उसके पिता (जो भाजपा व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बताए जा रहे हैं) और अन्य परिजन शोरूम पर पहुंचे।
मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि शोरूम का शटर अंदर से बंद कर दोनों पक्षों के बीच जमकर डंडे चले, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर युवती का भाई (जो भाजपा युवा मंडल में मीडिया प्रभारी है) भी मौके पर पहुंच गए थे।
इस बीच, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुकानदार और उसके लोग भाजपा नेता तथा उनके परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलकों और आम लोगों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस वायरल वीडियो और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को आधार बनाकर अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी है।
अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
