गोंडाः नगर पालिका के लापरवाही, मेले में लाए गए अस्थाई शौचालय को भूला
Gonda, Imarti Bisen, Uttar Pradesh:नगर पालिका की लापरवाही का एक नमूना खैरा कॉलोनी में खड़े इस अस्थाई शौचालय के रूप में देखा जा सकता है। यह शौचालय खैरा मंदिर के पास होने वाले दशहरे में लाया गया था, तब से काफी दिनों तक यह अस्थाई शौचालय रामलीला मैदान में खड़ा था और अब काफी दिनों के बाद वहां से लाकर खैरा कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया है। लगता है कि नगर पालिका इस शौचालय को भूल ही गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
