271502
गोंडाः भानू के राष्ट्रीय महामंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को भारत रत्न दिए जाने की मांग की
Colonelganj, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता प्रतापबली सिंह ने आज महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से देते हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को देश के प्रति उनकी सेवा, सनातन धर्म के प्रति उनका समर्पण और उनकी योग्यता को देखते हुए भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की मांग की। आज उन्होंने दर्जनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से देकर निवेदन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चांपा में तिरुपति मोटर्स के फिटर-वेल्डर शिवराम धीवर की मौत, मुआवजे की मांग
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा तिरुपति मोटर्स चांपा में 8 वर्षों से कार्यरत 30 वर्षीय कर्मचारी शिवराम धीवर की करंट लगने से मौत,, 2 अक्टूबर को तिरुपति मोटर्स द्वारा शिवराम को रायपुर काम के लिए शिफ्ट किया गया था,, रायपुर में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से शिवराम की मौत होने की जानकारी,, शिवराम तिरुपति मोटर्स में फिटर-वेल्डर के रूप में करता था काम,, घटना की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,, मृतक के 4 माह के मासूम बच्चे के सिर से उठा पिता का साया,, भारी संख्या में परिजन तिरुपति मोटर्स के सामने पहुंचे, मुआवजे की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन,, परिजनों ने मामले में उचित मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई,,0
0
Report
बगहा में केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की
Bagaha, Bihar:आपदा में राहत की खबर बगहा से आईं है जहाँ मानवीय पहल करने खुद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे दिल्ली से सीधा बगहा पहुंचे जहाँ उन्होंने सदर विधायक राम सिंह के साथ शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। दरअसल नेपाल के तराई क्षेत्रों में विगत सप्ताह हुईं भारी वर्षा के कारण नारायणी गंडक नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि के कारण गंडक बराज वाल्मीकिनगर से इस मानसून सत्र में पिछले बीस सालों का रिकॉर्ड तोड़ पानी का डिस्चार्ज हुआ जिसके बाद नदी तट ऑर दियारा के निचले इलाकों में तबाही मची है सैलाब का सितम कम हुआ है लेकिन बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं लिहाजा सरकार और प्रशासन लगातार मदद पहुंचाने में जुटी है। बताया जा रहा है की भारत सरकार के मंत्री सतीश चंद्र दूबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहर के करीब एक हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन, बर्तन समेत अन्य आवश्यक सामग्रियां बांटी गई । राहत सामग्री मिलने के बाद प्रभावित परिवारों के चेहरों पर राहत और मुस्कान नजर आई । इस दौरान मंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हर जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं लिहाजा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा। मंत्री ने बताया कि बगहा शहर के सबसे अधिक प्रभावित वार्ड नंबर एक से आठ के अलावा वार्ड 26, 27, 28, 30, 31, 32, 34 और 35 में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया । जिसमें खाद्य सामग्री, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान शामिल है ।0
0
Report
NWERU के 23वें अधिवेशन का बीकानेर में आगाज, निजीकरण विरोध तेज
Bikaner, Rajasthan:NWERU के 23वें अधिवेशन का आज से बीकानेरमें आगाज। देशभर से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी अधिवेशन में पहुंचे। रेलवे की विभिन्न समस्याओं और कर्मचारियों के मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। रेलवे के निजीकरण और रोजगार से जुड़े फैसलों का कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। अधिवेशन में तय मुद्दों को विजयवाड़ा के अधिवेशन में भी उठाने की तैयारी है।0
0
Report
Advertisement
कृषि मंत्री शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण - तमकुहीराज के रकवा जंगली पट्टी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे कृषि मंत्री - एपी तटबंध कटने के बाद मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा - बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मिल सुनीं उनकी समस्याएं - ग्रामीणों के बीच बांटी बाढ़ राहत किट - अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश - बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा - दौरे के दौरान सपा नेता मधु सुदन राय ने कृषि मंत्री का काफिला रोका - सपा नेता और कृषि मंत्री के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी हुआ वायरल0
0
Report
तेजस्वी यादव का ED-CBI पर हमला; विपक्ष का दावा—चुनाव आयोग का पर्दाफाश होगा
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना IRCTC मामले में सुनवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट के साथ जितना सहयोग करना है, पूरा परिवार कर रहा है। हम लोग मजबूती से अपना पक्ष रख रहे हैं और जनता सब जानती है। कुछ लोग अपनी राजनीति करते रहते हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है。 तेजस्वी यादव ने ED, CBI और इनकम टैक्स की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह चुनाव आयोग का पर्दाफाश हुआ है, उसी तरह ED, CBI और इनकम टैक्स का भी पर्दाफाश होगा। विपक्षी दलों के नेताओं को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है और हमारे खिलाफ तो काफी पहले से ही एजेंसियां लगी हुई हैं। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर तेजसी यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में हम लोग कई जगहों पर रैलियां भी करेंगे। चुनाव आयोग ने जो पाप किया है, उसकी सजा उसे मिलेगी। साथ ही उसे बचाने और इस पूरे मामले में शामिल लोगों को भी छोड़ा नहीं जाएगा。 एमएलसी चुनाव में कांग्रेस और राजद के अलग-अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लेफ्ट, कांग्रेस और आरजेडी हमेशा से अलग-अलग चुनाव लड़ते आए हैं। ग्रेजुएट, शिक्षक और स्थानीय निकायों के चुनाव भी अलग-अलग लड़े जाते रहे हैं। पिछले चुनाव में भी हम लोगों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी हम जीतेंगे。0
0
Report
अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा: 8 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Acharya Narayan Mishra (Disciple of Late Paramhans Maharaj, Ayodhya), Mahant Varun Das Ji Maharaj (Hanumangarhi Temple, Ayodhya), Mahant Sitaram Das Ji Maharaj (Saket Bhawan Temple, Ayodhya) on Akhilesh Yadav to visit Ayodhya on 8 October0
0
Report
Advertisement
ज्योति नगर में आवारा कुत्तों के पकड़ अभियान पर विरोध, चार कुत्ते पकड़ लिए
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - डॉग बाइट के चलते कुत्तों को पकड़ने की मुहिम एवं दूसरी ओर पालतू कुत्तों के मालिक का डॉग के प्रति प्यार दोनों की तकरार खरगोन के ज्योति नगर में देखने को मिली । एक घंटे तक के हंगामे में कुत्तों को पकड़ने आए नगरपालिका के वाहन पर पालतू डॉग मालिक ने पिंजरे पर तब तक बैठा रहा जब तक उसका डॉग उसे नहीं मिला। हालांकि दूसरी ओर पूरे ज्योतिनगरवासियों ने कॉलोनी में 20 से अधिक कुत्तों के झुंड एवं उनके द्वारा बच्चों को काटे जाने पर नगरपालिका से इन कुत्तों को पकड़ने के लिए शिकायत की थी। चार बार शिकायत के बाद नपा टीम कुत्तों के पकड़कर पिंजरे में कैद करने वाला वाहन लेकर पहुंचे। उन्होंने चार कुत्तों को पकड़ भी लिया मगर कॉलनी के महेश चौरे ने इसका विरोध किया उन्होंने अपने पालतू कुत्तों का वेक्सिनेशन कराने एवं रैबीज टीके सभी कुछ लगे होने का दावा करने के साथ कानूनी धाराओं का हवाला देकर कुत्तों को पकड़ने का विरोध किया तो दूसरी ओर कॉलोनी के सभी लोगो ने आवारा कुत्तों के झुंड एवं उनके द्वारा काटे जाने का विरोध करते हुए कुत्तों को पकड़ने की वकालत की । ज्योति नगर के राघवेंद्र आचार्य, दिलीप सोनी, ऋषिका नगर के अयाज जंग आदि ने बताया की कॉलोनी में करीब 20 से अधिक कुत्ते एक झुंड बनाकर घुमते है। आवाजाही करने पर वाहनों के या पैदल चलने वालो के पीछे दौड़ लगाते है। इसकी शिकायत पर शनिवार को नगर पालिका की टीम कॉलोनी पहुंची थी। यहां करीब 4 कुत्ते पकड़े गए। कुत्ता पकडऩे की कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के ही महेश चौरे ने विरोध दर्ज कराया। टीम ने जैसे ही कुत्ते पकड़कर पिंजरे में डाले। चौरे पिंजरे पर चढ़ गए। पिंजरा खोलकर कुत्तो को मुक्त कराने का प्रयास किया, जिसका कॉलोनिवासियों ने विरोध किया। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद टीम ने मौके से रवाना होना उचित समझा। जब पकड़े हुए कुत्ते लेकर टीम लौटने लगी तो चौरे ने पिंजरे का दरवाजा खोलकर अपने कुत्ते को निकाल लिया। उसे गोद में लेकर दुलार किया और कहा कि इस कुत्ते का उन्होंने वेक्सीनेशन कराया है, वह उनका पालतू कुत्ता है।0
0
Report
पूनम देवी हत्या मामला: पति सहित परिजनों पर हत्या का आरोप, शव गड्ढे मिला
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत स्थित सरहदगति वार्ड 4 में महिला पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने उसके पति अनिल राम पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को बोरे में डालकर पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच छिपा दिया गया। मृतका की मां सुरती देवी ने शनिवार को श्रीनगर थाना में आवेदन देकर अपने दामाद अनिल राम सहित उसके परिजनों पर पूनम देवी की हत्या का आरोप लगाया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 140/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने करीब पांच घंटे की खोजबीन के बाद मृतका के घर से पश्चिम पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच बोरे में छिपा शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी पति सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
इटावा के निर्माणाधीन मकान में लेंटर गिरा, मिस्त्री की मौत, 3 मजदूर घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में निर्माणाधीन मकान निर्माण के दौरान शटरिंग गिरने के चलते लेंटर गिरा हादसे में दबकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत, 3 मजदूर घायल पुलिस मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल में जुटी। इटावा जनपद के थाना बकेवर इलाके के अंतर्गत चकरपुर गांव के रहने वाले चंद्रशेखर का मकान निर्माणाधीन था जो की सतरिंग लगाने के बाद लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान शटरिंग सही ना लगी होने की वजह से अचानक शटरिंग और लेंटर पूरा नीचे गिर पड़ा जिसकी चपेट में नीचे कार्य कर रहे शटरिंग मिस्त्री श्याम सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन मजदूर घायल बताये जा रहे हैं जिनको आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा ले जाया गया है जहां पर घायलों का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
रामपुर: टांडा थाने में भैंस लूट की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में भैंस लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. गिरफ्तार आरोपी आलम उर्फ बाबू पुत्र हनीफ, निवासी खाईखेड़ा, थाना मूंडापांडे, जनपद मुरादाबाद के रूप में पहचान है. उसके कब्जे से 17,250 रुपये, एक देसी तमंचा 315 बोर, कारतूस की गोली, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे बाइक बरामद हुई. पुलिस के अनुसार लूट की वारदात 23 और 24 सितंबर की रात को अंजाम दी गई. पूछताछ में आरोपी ने भैंस लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अन्य साथियों की भूमिका की जांच चल रही है. प्राथमिकी थाने टांडा में दर्ज है; बरामदगी के आधार पर भैंस लूट से संबंधित मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है. घायल आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है. पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश कर रही है.0
0
Report
उमरिया के गिठौरी में ग्रामीणों ने पाली थाना घेराव कर बजरंग पावर पर आरोप
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया के ग्राम गिठौरी में प्रस्तावित कोल ब्लॉक ठेका कंपनी बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर ग्रामीण आदिवासियों के ऊपर मारपीट गाली गलौज का आरोप, नाराज ग्रामीणों ने पाली थाना का किया घेराव, सैकड़ों की संख्या में पंहुचे आदिवासी। उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली के ग्राम गिठौरी में ग्रामीण आदिवासियों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज कर जबरिया गाँव खाली कराये जाने के आरोप निजी कंपनी पर लगाए गए हैं शनिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आदिवासियों ने पाली थाना का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, बता दें बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ग्राम गिठौरी में कोयला खनन का कार्य किया जा रहा है आरोप है की कंपनी के अधिकारी ग्रामीणो के साथ मारपीट गाली गलौज कर उन्हें दहशत दे रहे हैं और ग्रामीणों को गांव से बेदखल करना चाह रहे हैं हालांकि पुरे मामले में पुलिस ने जाँच और कार्यवाही की बात कही है।0
0
Report
लोनी के मेडिकल स्टोर चोरों का CCTV वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर में चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 2 चोर हेलमेट लगाकर मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचता दिखाई दे रहा है। चोर पहले आसपास की स्थिति पर नजर डालता है और इसके बाद 1 चोर हेलमेट लगाकर दुकान के शटर को नीचे की तरफ से तोड़कर अंदर दाखिल हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरी करने वाला युवक बेहद सावधानी से दुकान के अंदर प्रवेश करता है। वहीं, उसका एक साथी दुकान के बाहर बाइक पर बैठकर उसका इंतजार करता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद चोरी करने वाला युवक दुकान से बाहर निकलता है और दोनों बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी0
0
Report
Advertisement
बिरोहड़ के मिट्टी से उभरा अमन सहरावत बन गए एशियन गेम्स चैंपियन
Jhajjar, Haryana:बिरोहड़ की मिट्टी से निकला अमन सहरावत एशियन गेम्स का चैंपियन, झज्जर के लाल ने जीता गोल्ड 57 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में अमन ने वर्ल्ड चैंपियन को 11-7 से हराया; बचपन में माता-पिता को खोया, चाचा-ताऊ और दादा ने संभाला, आज पूरे गांव में जश्न झज्जर/साल्हावास। झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ की मिट्टी में पला-बढ़ा पहलवान अमन सहरावत अब एशियन गेम्स का चैंपियन बन गया है। शनिवार को अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग के फाइनल में उत्तर कोरिया के मौजूदा विश्व चैंपियन हान चोंग सोंग को 11-7 से हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुकाबले में एक समय 6-7 से पीछे चल रहे अमन ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। अमन के गोल्ड जीतते ही बिरोहड़ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग, ग्रामीण और अमन के चाहने वाले जश्न में डूब गए। जिस परिवार ने बचपन में अमन को माता-पिता की कमी के बीच संभाला, आज उसी परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला है। बचपन में उठ गया माता-पिता का साया अमन का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उपलब्ध पुरानी रिपोर्टों के अनुसार, उनकी मां कमलेश का 2013 में और पिता सोमवीर सहरावत का 2014 में निधन हो गया था। उस समय अमन बहुत छोटी उम्र के थे। माता-पिता के चले जाने के बाद उनकी छोटी बहन पूजा के साथ अमन की जिम्मेदारी परिवार पर आ गई। अमन की परवरिश उनके दादा मांगेराम, ताऊ और चाचा ने मिलकर की। परिवार आज भी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेतों की ढाणी में रहता है। परिवार के पास खेती की जमीन भी रही है और साधारण किसान परिवार से निकलकर अमन ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में अपनी पहचान बनाई। चाचा ने पहचानी प्रतिभा, अखाड़े से छत्रसाल तक पहुंचाया अमन का कुश्ती से रिश्ता बचपन से रहा। बिरोहड़ के गोधड़ी आश्रम के अखाड़े से उन्होंने कुश्ती के दांव-पेंच सीखने शुरू किए। परिवार में पहले से ही कुश्ती का माहौल था। बाद में उनके चाचा सुधीर सहरावत ने अमन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और उन्हें दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम भेजा। वहां कोच ललित कुमार के मार्गदर्शन में अमन ने फ्रीस्टाइल कुश्ती की बारीकियां सीखीं। पुरानी रिपोर्टों के अनुसार, कम उम्र में माता-पिता को खोने के बाद अमन के लिए परिवार और अखाड़ा ही सहारा बने। यहीं से शुरू हुआ सफर धीरे-धीरे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा। अमन ने 2022 एशियन गेम्स में कांस्य, 2023 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई। पेरिस में दादा ने कहा था- पोते ने लठ गाड़ दिया अमन के दादा मांगेराम सहरावत का अपने पोते से खास लगाव रहा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में अमन के कांस्य पदक जीतने के बाद दादा ने खुशी में कहा था कि “अमन ने पेरिस में लठ गाड़ दिया।” परिवार का कहना था कि अमन ने छोटी उम्र में ही ऐसा नाम बनाया, जिस पर पूरे गांव को गर्व है। अब एशियन गेम्स में अमन के गले में गोल्ड आने के बाद दादा मांगेराम की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय अखाड़े में तिरंगा लहराने वाले पोते की जीत ने परिवार की वर्षों के संघर्ष को नई पहचान दी है。 खेतों में पहुंचते ही दादा ने मनाई खुशी अमन के गोल्ड जीतने की खबर मिलते ही दादा खेतों की ओर पहुंचे और वहां खुशी मनाई। गांव के लोग भी खेत में पहुंचे और दादा का मुंह मीठा कराया। दादा-दादी, चाचा, ताऊ और ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि परिवार के वर्षों के संघर्ष का फल है। बिरोहड़ के लोग अमन की हर बड़ी जीत पर एकजुट होते रहे हैं। पेरिस ओलंपिक के दौरान भी गांव में अमन का मुकाबला देखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी और पदक जीतने के बाद पूरा गांव जश्न में डूब गया था। दादा-दादी, चाचा-ताऊ गांव में ही रहते हैं अमन का परिवार आज भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। दादा मांगेराम, ताऊ सुधीर और जयवीर तथा चाचा रणवीर, कर्मवीर और वेद प्रकाश समेत परिवार के अन्य सदस्य बिरोहड़ की ढाणी में रहते हैं। पुरानी रिपोर्टों में अमन की बहन पूजा का भी उल्लेख मिलता है। यानी जिस परिवार ने अमन को उस समय संभाला, जब उसके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था, आज वही परिवार उसके एशियन गेम्स गोल्ड का जश्न मना रहा है। बिरोहड़ के अमन की उपलब्धियों में जुड़ा एक और बड़ा अध्याय अमन पहले ही पेरिस ओलंपिक का कांस्य पदक जीतकर इतिहास बना चुके हैं। 2026 में उन्होंने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में भी 57 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था। अब एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है। 23 वर्षीय अमन ने फाइनल में विश्व चैंपियन को हराकर साबित किया कि बिरोहड़ की मिट्टी से निकला यह पहलवान बड़े से बड़े मंच पर भारत का तिरंगा ऊंचा करने का दम रखता है। बिरोहड़ के खेतों से छत्रसाल के अखाड़े तक और वहां से एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल तक—अमन सहरावत की कहानी संघर्ष, परिवार के सहारे और कुश्ती के जुनून की कहानी है0
0
Report
सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत; निवेशकों के साथ CEO राउंडटेबल चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर मुख्यमंत्री सिंगापुर दौरे पर सिंगापुर के भारतीय उच्चायोग डॉक्टर शिल्पक अंबुले ने किया स्वागत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित पहले sing फोरम में भाग लेने के लिए गये हैं साय छत्तीसगढ़ की सहभागी होने का मिला मौका CEO राउंड टेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से होगी चर्चा0
0
Report
CUK केमिस्ट्री डिपार्टमेंट HoD पर यौन उत्पीड़न के आरोप, कैंपस में हंगामा
Aram Pora, Ganderbal, कैंपस में हंगामा: CUK ने केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के हेड को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सस्पेंड किया, जांच के आदेश। गॉर्मेंट केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने हेड के खिलाफ यौन उत्पीड़न, अभद्र भाषा और एकेडमिक करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकियों के आरोप लगाए और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। विभाग के छात्र क्लास और लैब सेशन का बहिष्कार कर कैंपस के भीतर नारे लगाने लगे और HoD को हटाने की मांग की। आरोप थे कि डॉ. भास्कर के खिलाफ महीनों से शिकायतें थीं, जिनमें मौखिक दुर्व्यवहार भी शामिल था। एक छात्रा ने कहा कि वह अक्सर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते थे और शराब के नशे में क्लास में आते थे। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह विरोध इसलिए है क्योंकि एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। छात्र कह रहे थे कि भास्कर के खिलाफ कार्रवाई हो और विश्वविद्यालय उन्हें बर्खास्त करे। रजिस्ट्रार ने ICC कमिटी और एक जाँच कमिटी बनाकर मामले की जाँच की बात कही। बाद में तुलमुल्ला कैंपस से डिप्टी रजिस्ट्रार के आधिकारिक आदेश के अनुसार डॉ. चिन्नप्पन भास्कर को अटैच कर दिया गया और विभाग से जुड़े सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया। विश्वविद्यालय ने Zero-Tolerance नीति पर जोर दिया और कहा कि आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी। जम्मू-कश्मीर में यह मामला कानून-व्यवस्था की बहस बन गया है और राजनीतिक दलों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
