Gonda - जाम के गिरफ्त में बिसुही नदी पर बना संकरा पुल,राहगीर परेशान
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक बाजार में गोंडा- बलरामपुर हाईवे पर अंग्रेज जमाने में बने बिसुही नदी के पुल पर आए दिन जाम की स्थिति बनने से राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ता है. अति जर्जर व संकरे पुल की समस्या का निस्तारण नहीं होने से आम लोगों को हर दिन जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है,लेकिन जनप्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन द्वारा पुल के नवनिर्माण और चौड़ीकरण की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
