271002
गोंडाः जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सामने नशीला पदार्थ किया गया नष्ट
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल गोण्डा के देखरेख में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में मैजापुर चीनी मिल में गांजा 484.64 किलो ग्राम, चरस 15.65 किलो ग्राम, हिरोइन 1.574 किलो ग्राम अन्य नशीला पदार्थ 15.293 किलो ग्राम कुल 517.157 किलो ग्राम को जलाकर नष्ट किया गया। ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 180 मुकदमों से संबंधित मालों की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 53 लाख 13 हजार 300 सौ रूपये है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिंद्यारानी देवी ने 58kg वर्ग में ब्रॉन्ज जीता; भारत को मिला पांचवां पदक
Noida, Uttar Pradesh:GLASGOW (SCOTLAND): COMMONWEALTH GAMES 2026/ BINDYARANI SECURES BRONZE IN THE WOMEN’S 58KG WEIGHTLIFTING. 2026 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स | वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने महिलाओं के 58 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता और वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए पांचवां मेडल हासिल किया। वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने कहा, "देश के लिए मेडल जीतकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं एशियन गेम्स में भी मेडल जीतने की पूरी कोशिश करूंगी..."0
0
Report
गोरखपुर फोरलेन पर सरिया लदा ट्रेलर की भिड़ंत में चालक की मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कहला ओवरब्रिज के पास पहले से खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से पीछे से सरिया लदा ट्रेलर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गया। क्रेन से केबिन खोलकर चालक का शव बाहर निकाला गया, जो करीब चार बजे मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 47 वर्षीय सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो बड़हलगंज का निवासी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू हो गई है.0
0
Report
प्रतापगढ़ में जमीन विवाद: दंपत्ति और पुत्र पर रॉड हमला, महिला घायल
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में जमीन विवाद, दंपत्ति और बेटे पर रॉड से हमला। अंतू के भदौसी गांव में बंजर जमीन को लेकर हुआ झगड़ा। विरोध करने पर महिला ज्ञानवी देवी के सिर में आई गंभीर चोट। बीच-बचाव करने आए पति राजीव और बेटे आयुष भी घायल। राजीव की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर, दो का मेडिकल कॉलेज में इलाज। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी मौके से हुए फरार。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर वक्फ रिकॉर्ड में सरकारी बंगले और मंदिरों मामला हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर में दो न्यायाधीशों के सरकारी बंगले, गीता भवन, स्कूल-कॉलेज, चार मंदिरों और अन्य सरकारी भूमि को वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की है। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी व जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने मामले को सार्वजनिक महत्व का बताते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, वक्फ मंत्रालय, राजस्व विभाग, जिला कलेक्टर, नगर निगम तथा अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यदि सार्वजनिक उपयोग की भूमि, सरकारी आवास, धार्मिक स्थल अथवा शैक्षणिक संस्थानों की भूमि के रिकॉर्ड में किसी प्रकार का परिवर्तन हुआ है तो उसकी पूरी वैधानिक प्रक्रिया और तथ्य न्यायालय के समक्ष रखे जाने आवश्यक हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक संपत्तियों और उनके संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है। मामले में राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पवार उपस्थित हुए। न्यायालय ने सभी संबंधित विभागों को विस्तृत जवाब के साथ मूल रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की निष्पक्ष सुनवाई और कानूनी पहलुओं पर कोर्ट की सहायता के लिए अधिवक्ता मोती सिंह राजपुरोहित को न्याय मित्र नियुक्त किया गया है। मामले में सामने आए तथ्यों के अनुसार शहर की कई महत्वपूर्ण संपत्तियां, जिनमें दो न्यायाधीशों के सरकारी बंगले, गीता भवन, स्कूल-कॉलेज, चार मंदिर तथा अन्य सरकारी भूमि शामिल हैं, वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में दर्ज होने का मामला सामने आया है। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड और नगर निगम के रिकॉर्ड में भी अंतर होने की बात सामने आई है, जिससे इन प्रविष्टियों की वैधता पर सवाल खड़े हुए हैं। हाईकोर्ट ने माना कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या सार्वजनिक संपत्तियों का गलत तरीके से दर्जीकरण किया गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। कोर्ट यह भी जानना चाहती है कि संबंधित प्रविष्टियां किस आधार पर दर्ज की गईं, क्या निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया और यदि किसी स्तर पर त्रुटि हुई है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार है। खंडपीठ ने सभी पक्षों को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी, जिसमें सरकार, प्रशासन, वक्फ बोर्ड तथा अन्य संबंधित पक्षों के जवाब और रिकॉर्ड के आधार पर आगे की सुनवाई की जाएगी。0
0
Report
NH-168 सिरोही बाईपास: विकल्प-5 अधिक उचित, विकल्प-4 पर हाईकोर्ट नोटिस
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस डॉ पुष्पेंद्र सिंह भाटी एवं प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने एनएच-168 सिरोही बाईपास मामले में चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर नोटिस जारी करते हुए केद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की ओर से अधिवक्ता राजेश शाह द्वारा जनहित याचिका पेश की गई थी। जिसमें बताया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा एनएच-168 के सिरोही बाईपास के लिए जिस एलाइनमेंट विकल्प 4 को मंजूरी दी गई है, वह जनहित के अनुरूप नहीं है। याचिकाकर्ता का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सिरोही मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित विकल्प-5 तकनीकी रूप से अधिक उपयुक्त, सुरक्षित तथा कम लागत वाला है। इसके अलावा यह शहर के नियोजित विकास के अनुरूप होने के साथ-साथ आमजन के लिए अधिक सुविधाजनक भी है। याचिका में बताया गया है कि वर्तमान में स्वीकृत विकल्प-4 घनी आबादी, आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी तथा शहर के नियोजित शहरी विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही शहर के आर्थिक एवं सामाजिक ढांचे पर भी नकारात्मक असर पड़ने की संभावना जताई गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि विकल्प-5 न केवल कम लागत वाला है बल्कि इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या भी कम है। इससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और आमजन को अधिक सुविधाजनक बाईपास उपलब्ध हो सकेगा। याचिका के अनुसार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों एवं केंद्रीय मंत्री को भी वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया गया था। अधिकारियों द्वारा तैयार तुलनात्मक रिपोर्ट में भी विकल्प-5 को बेहतर बताया गया, लेकिन इसके बावजूद मंत्रालय ने विकल्प-4 पर कार्य प्रारंभ कर दिया, जो सुशासन के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। याचिका में लागत का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार विकल्प-4 में केवल बाईपास निर्माण पर लगभग 158 करोड़ खर्च होने का अनुमान है, जबकि विकल्प-5 में यह लागत करीब 83 करोड़ है। वहीं पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत विकल्प-4 में 303 करोड़ तथा विकल्प-5 में 249 करोड़ बताई गई है। जनहित याचिका में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी, राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीडब्ल्यूडी), जिला कलक्टर सिरोही, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाईवे, अधिशासी अभियंता (नेशनल हाईवे डिवीजन) पीडब्ल्यूडी पाली, उपखंड अधिकारी सिरोही तथा उपखंड अधिकारी रेवदर को पक्षकार बनाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 06 अगस्त को होगी。0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने 10 वर्षीय अपहरण-दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी सजा आजीवन कारावास में बदली
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में अहम फैसला सुनाते हुए दोषी की फांसी की सजा को शेष प्राकृतिक जीवन तक के कठोर कारावास में बदल दिया। हालांकि कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा की गई दोषसिद्धि को पूरी तरह बरकरार रखा और माना कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में सफल रहा है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि आरोपी ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ जघन्य अपराध किया और हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। कोर्ट ने इसे अत्यंत गंभीर अपराध माना, लेकिन सजा तय करते समय आरोपी की आयु, सुधार की संभावना तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित "रेयरेस्ट ऑफ रेयर" सिद्धांत पर भी विचार किया। इसी आधार पर मृत्युदंड को आजीवन कारावास की ऐसी सजा में परिवर्तित किया गया, जिसमें दोषी को शेष प्राकृतिक जीवन तक जेल में रहना होगा। यह मामला वर्ष 2022 में पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव का है। विशेष पॉक्सो न्यायालय ने 15 अक्टूबर 2022 को आरोपी को दोषी ठहराते हुए हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ दायर अपील और मर्डर रेफरेंस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दोषसिद्धि बरकारर रखते हुए केवल सजा में संशोधन किया तथा अन्य सजाओं और जुर्माने को यथावत रखा।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में गड्ढे में डूबकर बच्ची की मौत; परिजन ने कार्रवाई से इनकार
Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़... प्रतापगढ़ में गड्ढे में डूबकर बच्ची की मौत; परिजन ने कार्रवाई से इनकार। रानीगंज के आमापुर बेर्रा गांव की घटना, शाम 6 बजे का वाकया। खेलते समय मानसी 10 फीट गहरे पानी में जा गिरी। परिजनों ने निकाला, ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित। मृतका अपने भाई-बहनों में थी सबसे बड़ी। पुलिस पहुंची, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार। मामला रानीगंज कोतवाली के आमापुर बोर्रा गांव का।0
0
Report
मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग मामला: इंस्पेक्टर पर विभागीय कार्रवाई की मांग
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई। वायरल वीडियो के अनुसार संबंधित इंस्पेक्टर ने फोन के माध्यम से परिचालक से वास्तविक चेकिंग किए बिना ही बजौरा स्टेशन के नाम लिखवाकर चेकिंग रिपोर्ट भरवाई।इसके बाद वीडियो में इंस्पेक्टर अगले दिन वे-बिल पर हस्ताक्षर करवाने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित इंस्पेक्टर जिला कुल्लू से है और मामला धर्मशाला-कुल्लू एचआरटीसी रूट का है। वहीं इस बारे में एचआरटीसी डीएम मंडी उत्तम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और यदि संबंधित इंस्पेक्टर दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। बता दें कि अभी हाल ही में सुंदरनगर में भी इसी तरह फर्जी चेकिंग भरवाने के मामले में एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था। इस तरह के मामले सामने आने के बाद जहां एचआरटीसी की छवि धूमिल हो रही है, वहीं अपने आप में निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
जोधपुर-पाली-बालोतरा-जसोल की नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार की कड़ी योजना
Jaipur, Rajasthan:जोधपुर, पाली, बालोतरा और जसोल के औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को जोजरी समेत अन्य नदियों में जाने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संबंधित उद्योग संघों, सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) संचालन समितियों और जिला कलक्टरों को तत्काल प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सरकार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों को प्रदूषण मुक्त रखना सरकार, उद्योगों और स्थानीय प्रशासन सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योगों का संचालन निर्बाध रूप से होना चाहिए, लेकिन पर्यावरण संरक्षण से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उद्योगों का प्रदूषित पानी किसी भी स्थिति में नदियों में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सीईटीपी संयंत्रों का पूरी क्षमता से संचालन सुनिश्चित करने और उनके रखरखाव को मजबूत बनाने के निर्देश दिए, ताकि कहीं भी प्रदूषित पानी का रिसाव न हो। बैठक में जोधपुर, पाली और बालोतरा के उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संबंधित जिलों के कलक्टर भी जुड़े। बैठक में राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि जोजरी सहित क्षेत्र की नदियों में प्रदूषण के मामले को सर्वोच्च न्यायालय भी गंभीरता से देख रहा है। उन्होंने कहा कि रासायनिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं होने पर न केवल नदियां प्रदूषित होती हैं, बल्कि उद्योगों को बंद करने जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। उन्होंने आईआईटी जैसी तकनीकी संस्थाओं की सहभागिता से अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक निस्तारण की आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव कपिल चंद्रावल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्तमान स्थिति और संभावित समाधान की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव स्वायत्त शासन रवि जैन, रीको प्रबंध निदेशक सुरेश ओला, जोधपुर कलक्टर आलोक रंजन सहित पाली और बालोतरा के कलक्टर, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी, उद्योग संघों और सीईटीपी संचालन समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
जयपुर में BRICS बैठक की तैयारियों कीमुख Secretary ने समीक्षा (ब्रिडिंग)
Noida, Uttar Pradesh:deepak जयपुर。 BRICS बैठक की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा。 12-13 अगस्त को जयपुर में होगी बैठक。 BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक。 मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने तैयारियों की समीक्षा की。 सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित तैयारियां पूरी करने के निर्देश。 सुरक्षा, ट्रैफिक और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस。 विदेशी प्रतिनिधियों के आवागमन और आवास की तैयारियों की समीक्षा。 मीडिया समन्वय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा。 राजस्थान की संस्कृति और पारंपरिक आतिथ्य का श्रेष्ठ अनुभव देने के निर्देश。 स्वागत और आतिथ्य की सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की हों。 आयोजन के हर पहलू पर नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित समाधान के निर्देश。 सभी विभागों को जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश。0
0
Report
जयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 500 किलो पनीर नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान फूड सेफ्टी जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम की कार्रवाई आगरा रोड प्रताप नगर अभिषेक सिंह, पनीर विक्रेता के यहाँ निरीक्षण जयपुर की अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करने के लिए लगभग 500 किलो पनीर मिला मौके पर पनीर की जांच की तो निकला बदबूदार मौके से FFS एक्ट के तहत लिया एक सैंपल 500 किलो पनीर मौके पर नष्ट करवाया गया संयुक्त आयुक्त डॉ विजय प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में हुई कार्रवाई0
0
Report
मधुबनी जेजेबी कार्यालय का शुभारंभ प्रधान जिला जज पवन कुमार पांडेय और डीएम आनंद शर्मा ने किया।
Madhubani, Bihar:JUVENILE JUSTICE BOARD,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN. मधुबनी किशोर न्याय परिषद के कार्यालय का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडेय और डीएम आनंद शर्मा ने फीता काटकर किया। नवीनीकृत कार्यालय पूर्व के कार्यालय के ऊपर ही फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया है।डीएम ने कहा जेजेबी कार्यालय में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है अब कार्यालय में काफी स्पेश भी है और स्वच्छ वातावरण में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड काम करेगा साथ ही केस का डिस्पोजल भी बढ़ेगा । किशोरों के त्वरित न्याय के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है और इसके लिए आगे भी जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी शीघ्र पूरी की जाएगी।किशोर न्याय बोर्ड में 18 वर्ष तक के विधि विरुद्ध बालकों के मामलों को देखा जाता है।विधि विरुद्ध बालकों के लिए प्रत्येक जिला में तीन सदस्यीय बोर्ड कार्यरत्त है।इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा, जेजेबी प्रधान दंडाधिकारी अंकित आनंद,सदस्य बिन्दु भूषण ठाकुर,पिंकी मिश्रा,कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम सहायक निदेशक नितेश पाठक ,सीपीओ अजय कुमार ,अर्जुन प्रसाद,रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार अनुज कुमार, राजेश कुमार,ऋषि झा सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। विदित हो कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड मधुबनी को माननीय न्यायालय और जिला प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय के तहत बेहतर अवसंरचना उपलब्ध कराया गया है। नये कार्यालय उपलब्ध कराये जाने पर किशोर न्याय परिषद द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया।0
0
Report
Advertisement
राजधानी में 70 लाख रुपए की चोरी, मास्टरमाइंड घरेलू रसोइया: नागपुर गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी में 51 लाख 50 हजार रुपये नकदी समेत कुल 70 लाख की चोरी का खुलासा. घरेलू रसोइया ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड. नागपुर रेलवे स्टेशन से दो आरोपी गिरफ्तार. आरोपी महेन्द्र यादव, पिंटू यादव गिरफ्तार. समता एक्सप्रेस से फरार हो रहे थे दोनों आरोपी. पुलिस ने 51 लाख 50 हजार रुपये नकद समेत पूरा माल किया बरामद. सोने-चांदी के जेवर, गिन्नी, सिक्के और दस्तावेज भी मिले. CCTV और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस. RPF नागपुर के सहयोग से हुई त्वरित गिरफ्तारी. पंडरी थाना पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
उपचुनाव में मोहन यादव का दावा, जनता का भारी समर्थन, बीजेपी जीत की राह पर
Noida, Uttar Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमें जनता से बहुत समर्थन मिल रहा है... बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है..."0
0
Report
गोरखपुर का वायरल किडनैपिंग वीडियो महज गलतफहमी, पुलिस ने सच खोला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बीते 26 जुलाई की आधी रात एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया गया कि तेज रफ्तार एक वैन में एक महिला का अपहरण कर उसे ले जाया जा रहा है। वीडियो में महिला के जोर जोर से चीखने चिल्लाने और सिर बाहर निकालने की तस्वीरें भी शेयर की गई थीं। मामला इतना गंभीर था कि सीएम योगी के सिंघम के नाम से मशहूर एसपी सिटी निमिष पॉटील के साथ कैंट पुलिस आधी रात को उस वैन की तलाश में दौड़ पड़ी। और फिर करीब दो घंटे की जांच के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे मामले की तस्वीर ही बदल दी। आखिर क्या था वायरल वीडियो का सच...देखिए जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की ये खास रिपोर्ट। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दावा किया गया कि मोहद्दीपुर रोड से गुजर रही एक वैन में महिला का अपहरण कर उसे ले जाया जा रहा है। महिला लगातार दर्द से चिल्ला रही थी और कई बार कार से सिर बाहर निकाल रही थी। पीछे चल रहे एक बाइक सवार युवक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर यूपी पुलिस और गोरखपुर पुलिस को टैग कर दिया। साथ ही कार और अपनी बाइक का नंबर भी पोस्ट कर दिया। ट्वीट सामने आते ही कैंट पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। ई-चालान एप के जरिए कार नंबर UP 84 AN 8942 को ट्रेस किया गया और वाहन मालिक से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने लगातार कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच में पता चला कि कार में सवार लोग कुशीनगर घूमकर मैनपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान महिला विमलेश शाक्य के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए उन्हें अयोध्या रोड स्थित नव्या क्लिनिक लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर लोकेश यादव ने उनका इलाज किया। पुलिस ने सिर्फ वाहन चालक ही नहीं, बल्कि कार में मौजूद सभी लोगों से वीडियो कॉल पर भी बात की। सभी ने एक ही बात बताई कि किसी तरह की किडनैपिंग नहीं हुई थी। महिला दर्द से कराह रही थीं, इसलिए वह लगातार चीख रही थीं। वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि पीछे से आ रहे पल्सर सवार युवक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश भी की थी। उसे समझाया गया था कि महिला की तबीयत खराब है और अस्पताल ले जाया जा रहा है।लेकिन उसने इसे अपहरण समझकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया करीब दो घंटे की गहन जांच के बाद पुलिस ने साफ कर दिया कि वायरल वीडियो में अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। महिला का इलाज कराने के बाद परिवार देर रात करीब तीन बजे मैनपुरी के लिए रवाना हो गया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर तस्वीर और हर वीडियो सच नहीं होती। बिना पुष्टि के वायरल की गई जानकारी न सिर्फ अफवाह फैलाती है, बल्कि पुलिस के संसाधनों और समय पर भी अनावश्यक दबाव डालती है। गोरखपुर में आधी रात वायरल हुआ कथित किडनैपिंग का वीडियो आखिरकार महज एक गलतफहमी निकला। पुलिस ने समय रहते सच्चाई सामने लाकर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।0
0
Report
Advertisement
