गोंडाः नगर पालिका का मैरिज हॉल बना कबाड़खाना !
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा मुख्यालय के गांधी पार्क परिसर में टाउन हॉल के पीछे नगर पालिका के मैरिज हॉल का शिलान्यास वर्ष 2000 में पूर्व जिलाअधिकारी मारकंडेय शाही द्वारा किया था। तब से लेकर आज तक इस मैरिज हाल की तरफ नगर पालिका के निगाहें नहीं गई और यह धीरे-धीरे कबाड़ खाने में तब्दील होता चला गया। इसके शीशे दरवाजे टूटे हुए हैं। दीवारें खंडहर का रूप लेने लगी हैं। यदि कहीं कोई मैरिज हॉल नहीं मिलता है, तभी लोग इसको बुक करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ धाम से PINEWZ की खास रिपोर्ट, श्रद्धालुओं की भीड़ और दिव्य आरती का नज़ारा
Kedarnath, Uttarakhand:श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के बाद 22 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। तभी से बाबा केदार के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कपाट खुलने के बाद पहले सोमवार के दिन PINEWZ की टीम केदारनाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन के लिए मौजूद थे. PINEWZ की टीम ने मंदिर से बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनके यात्रा और दर्शन के अनुभव साझा किए। मंदिर के आसपास के सुंदर और मनमोहक नज़ारों के साथ बाबा केदारनाथ की संध्या आरती का दृश्य भी दर्शकों तक पहुंचाया गया।
PINEWZ संवाददाता शक्ति ठाकुर की केदारनाथ धाम मंदिर से यह एक खास रिपोर्ट है।
