271601
गोंडाः नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा कैंप लगाकर गृहकर और जलकर की करेगा वसूली
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:नगर पालिका की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा वार्ड वार टैक्स वसूली का कैंप 16 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक चलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर के आत्मानंद स्कूल में छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल; टीसी कटवा ली गई
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के भाटा गांव के आत्मानंद स्कूल में एक छात्र को बाहर से गुंडे बुलवाकर पिटवाने का वीडियो वायरल हो रहा है.... बताया जाता है कि मारने वाले ने अपनी मां के वकील और जज से सेटिंग होने का धौंस भी दिखाया... मारपीट करने के बाद इसका वीडियो वायरल कर दिया गया.... इस मामले में प्रिंसिपल से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई....अब छात्र के माता पिता ने मारने वाले छात्र के रसूख को देखते हुए अपने बेटे की टीसी कटा ली है.... वायरल करने वाले लड़के खुद को डॉन बता रहे हैं और पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं।0
0
Report
रतनपुरा जीएसएस के तीन-फेज ट्रांसफार्मर में आग, बिजली सप्लाई पूरी रात ठप
Jaipur, Rajasthan:ब्रेकिंग jamavarampur (जयपुर) रतनपुरा जीएसएस अधीनस्थ गठवाड़ी फीडर के थ्री फेज ट्रांसफार्मर में लगी आग, करीब आधा घण्टे तक धूं धूं कर जलता रहा ट्रांसफार्मर, तेज धमाके के साथ ऊंची लपटों के साथ सुलगता रहा ट्रांसफार्मर, अचानक ट्रांसफार्मर में आग देख कर सहमे आस पास के ग्रामीण, सूचना के बाद जीएसएस कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बन्द की, गठवाड़ी ग्रामीण फीडर में पूरी रात ठप रही बिजली आपूर्ति, पहले भी ट्रांसफार्मर में आग लगने की हो चुकी है कई घटनाएं, मनोहरपुर सहायक अभियंता अधीनस्थ आता है रतनपुरा जीएसएस0
0
Report
ट्रक-बाइक टकराहट में होम्योपैथिक डॉक्टर सहित 2 की मौत, 1 घायल
Samastipur, Bihar:बाइक व ट्रक के बीच हुई टक्कर में होम्योपैथिक डॉक्टर समेत 2 की मौत। तीसरे की हालत नाजुक। 20 वर्षों से क्लिनिक चला रहे थे डॉक्टर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के पास देर रात ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में होम्योपैथिक चिकित्सा व एक लैब टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। मृतक की पहचान एकडारा गांव के गौतम कुमार के रूप में की गई है, जो विभूतिपुर में क्लिनिक चलाते थे, वहीं दूसरे की पहचान भरपुर गांव के कुणाल कुमार के रूप में है, जो लैब टेक्नीशियन थे। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के अनुसार गौतम कुमार करीब 20 सालों से क्लिनिक चला रहे थे और उनके क्लीनिक में लोगों का आना-जाना था। दुर्घटना के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
योगी के बयान पर संत बोले: अब तिरंगा फहराने के लिए कोर्ट नहीं चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:दो संतों का भेजा है योगी आदित्यनाथ के बयान पर संतों का कहना है की मुख्यमंत्री सही कह रहे है पहले की सरकारों में तिरंगा फहराने के लिए कोर्ट का आदेश लेना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है राष्ट्री गीत का भी अपमान करते हुए लोगो को देखा गया है इसपर रोक होनी चाहिए स्वामी अवधेश प्रपन्नजी महाराज जगतगुरु रामानुजाचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चंद्र पुरी जी महाराज0
0
Report
पूर्व राजदूत दीपक बोहरा के बाइट 12:30 बजे
Noida, Uttar Pradesh:Byte of Deepak Bohra, former diplomat, for 12.30 pm0
0
Report
मधुबनी में किराना व्यवसायी पर गोली, बदमाश लूट के इरादे से पलटवार कर फरार
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में अपराधियों का हौसला बुलंद है। बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी गुड्डू महतो को मारी गोली, व्यवसायी की हालत गंभीर DMCH रेफर। घटना जयनगर थाना के बाजार की है। बताया जा रहा है किराना व्यवसायी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने व्यवसायी लूटपाट की नीयत से रोक लिया, विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी और फरार हो गया। बाइक पर दो नकाबपोश अपराधी थे। गोली लगते ही व्यवसायी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और होश खो दिए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। जख्मी व्यवसायी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए DMCH दरभंगा रेफर कर दिया। एसएसपी योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने देर रात घटनास्थल का जायजा लिया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही है। बहरहाल व्यवसायियों को गोली मारने की बारदात से व्यवसायी सहित आम लोगों में दहशत है। पुलिस के खिलाफ भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम बाल अपचारी फरार: सुरक्षा में बड़ा चूक, 6 पकड़, एक अभी भी तलाश
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ बाल संप्रेक्षण गृह से देर रात सात बाल अपचारी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सातों ने पहले से योजना बनाई और रात करीब एक बजे ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक पर अचानक हमला कर दिया। मारपीट के बाद उससे मुख्य गेट की चाबियां छीन लीं और ताले खोलकर सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट किया गया। CCTV फुटेज की मदद से फरार बाल अपचारियों की भागने की दिशा का पता लगाया गया और उसी आधार पर पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। सुबह पुलिस को बड़ी सफलता मिली और सात में से छह बाल अपचारियों को रतलाम से करीब 15 किलोमीटर दूर पकड़ लिया गया। फिलहाल एक बाल अपचारी की तलाश जारी है। ये सभी बाल अपचारी दुष्कर्म, हत्या और NDPS मामले में पकड़े गये थे। पर यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। सवाल है कि आखिर रात में इतने बच्चों को एक साथ कैसे निकला? क्या किसी जिम्मेदार कर्मचारी की नजर नहीं थी? और क्या उनकी प्लानिंग की भनक तक नहीं लगी? अब पुलिस और प्रशासन के सामने बड़ा सवाल यही है कि सुरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदारी किसकी है और भविष्य में ऐसे कदम क्या होंगे।0
0
Report
विंध्याचल मंडल के लिए मंडलीय तीरंदाजी ट्रायल में 53 खिलाड़ी चयनित
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए विंध्याचल मंडल की टीम का चयन किया गया। तियरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में विंध्याचल मंडल के तीन जिलों से पहुंचे 53 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंडियन राउंड के जूनियर बालक वर्ग में सोनभद्र के तीन और भदोही के एक खिलाड़ी का चयन हुआ है, जो 17 अगस्त से होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चयन ट्रायल में सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के कुल 53 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड वर्ग में निशाना साधते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंडियन राउंड के जूनियर बालक वर्ग में सोनभद्र के तीन और भदोही के एक खिलाड़ी का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 17 अगस्त से आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान मौजूद अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित किया। तियरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस चयन प्रक्रिया के जरिए मंडल की प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।0
0
Report
अभया स्मृति के लिए 2 मिनट मौन Bankura Sammilani Medical College में कार्यक्रम
Bankura, West Bengal:অভয়ার স্মৃতিতে ২ মিনিট নিরবতা পালন বাঁকুড়া সম্মিলনী মেডিক্যাল কলেজে। বাঁকুড়া সম্মিলনী মেডিক্যাল কলেজের বাইরে অভয়া মঞ্চের সামনে এই কর্মসূচীতে অংশ নিলেন মেডিক্যাল কলেজের সুপার, অন্যান্য চিকিৎসক, নার্স সহ স্বাস্থ্য কর্মী ও নিরাপত্তারক্ষীরা । গতকালই রাজ্যের তরফে সমস্ত মেডিক্যাল কলেজে ও স্বাস্থ্য কেন্দ্রে অভয়ার স্মৃতিতে ২ মিনিট এই নিরবতা পালনের নির্দেশ দেওয়া হয়েছিল।0
0
Report
Advertisement
झारखंड आदिवासी दिवस: रांची में दो दिवसीय महोत्सव की रंगारंग झलक
Ranchi, Jharkhand:आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड सरकार के द्वारा रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आदिवासी महोत्सव के अवसर पर रांची के बिरसा मुंडा जेल पार्क से मोरहाबादी मैदान तक जाता का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड की जनजातीय कला संस्कृति की झलक देखने को मिली। गौरवशाली आदिवासी संस्कृति , प्रकृति और जीवन दर्शन की झलकियां देखने को मिली । बड़ी संख्या में जनजातीय कलाकार और कला प्रेमी बिरसा मुंडा जेल पार्क से मांदर की थाप पर झूमते गाते मोरहाबादी मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे0
0
Report
नवादा में लग्जरी कार में शराब का गोदाम: 124 लीटर विदेशी शराब जब्त
Nawada, Bihar:कार का हर पार्ट बना शराब का तहखाना, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, पेचकस-प्लास से खुली लग्जरी कार की पोल, झारखंड से बिहार लाया जा रहा था शराब, शराब की कीमत 5 लाख से ऊपर की बताई जा रही है नवादा में शराबबंदी को धता बताने के लिए तस्कर अब कार को ही चलता-फिरता शराब का गोदाम बना रहे हैं। रजौली के चित्रकोली उत्पाद जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने झारखंड से आ रही एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है。 ___पेचकस से खुला तस्करी का राज___ बिहार-झारखंड सीमा पर जांच के दौरान एक लग्जरी कार को रोका गया। शक होने पर जब टीम ने तलाशी शुरू की तो सबके होश उड़ गए। तस्करों ने डैशबोर्ड, सीट, दरवाजे और बोनट के अंदर गुप्त चेंबर बना रखे थे। उत्पाद टीम को प्लास और पेचकस से कार का एक-एक पार्ट खोलकर बोतलें निकालनी पड़ीं। कार के अंदर से कुल 124 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं गांव निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि यह कार उसे झारखंड के बरकट्ठा में 'चांद' नाम के शख्स ने दी थी। उसे बिहार में ड Deliver करने का काम सौंपा गया था। राहुल ने 'चांद' का मोबाइल नंबर भी दिया है, जिसके आधार पर पुलिस और उत्पाद विभाग छापेमारी कर रहे हैं。 उत्पाद चेकपोस्ट प्रभारी अमृत गुप्ता ने बताया कि कार और शराब को जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है。0
0
Report
भिनगा में मामूली कहासुनी के बाद महिलाओं के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Shravasti, Uttar Pradesh:मामूली कहासुनी के बाद महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल। यूपी के श्रावस्ती जिले में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ककरा चौराहे पर मामूली कहासुनी के बाद महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ककरा में मारपीट के बाद वायरल हुए इस वीडियो में एक युवक एक महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराता दिखाई दे रहा है। इसके बाद युवक हाथ में डंडा लेकर महिलाओं के साथ मारपीट करता भी नजर आ रहा है। इस मारपीट की घटना के दौरान वहां काफी लोग नजर आ रहे हैं मगर न तो कोई उस महिला को बचाने जा रहा है और न ही किसी ने कुछ बोलने की जहमत उठाई। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में मादक पदार्थ तस्करों के पास से 21 किलो गांजा बरामद, मुठभेड़ में गिरफ्तार-चार घायल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विजयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 21 किलो गांजा, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, दो अवैध तमंचे और कारतूस व खोखे बरामद किए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश अनस के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से इंदिरापुरम की तरफ से हिंडन बैराज की ओर मादक पदार्थों की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना विजयनगर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस टीम को संदिग्ध स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस ने स्कूटी सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय स्कूटी को पुश्ता रोड की ओर मोड़ दिया और कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों की स्कूटी रास्ते में फिसल गई और तीनों जमीन पर गिर पड़े। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनस के दोनों पैरों में दो गोलियां लगीं, जबकि दिलशाद के पैर में एक गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके से असलम को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को 21 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, दो अवैध तमंचे, कारतूस और मौके से फायरिंग के खोखे भी बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ की बड़ी खेप से आशंका है कि आरोपी इसे इलाके में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मुठभेड़ में घायल अनस का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें किस तरह के अपराध शामिल हैं, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं दिलशाद और असलम के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों आरोपी किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या स्थानीय स्तर पर गांजा सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बरामद हथियारों और मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए हैं, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है.0
0
Report
करनाल के घरौंडा में रोडवेज बस से सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार की मौत
Karnal, Haryana:करनाल के घरौंडा में रोडवेज बस की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत सुबह टहलकर लौट रहे 55 वर्षीय राजकुमार को दिल्ली चुंगी चौक पर बस ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार; पुलिस जांच में जुटी घरौंडा के दिल्ली चुंगी चौक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सुबह पार्क में टहलकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। पीछे से आई हरियाणा रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था राजकुमार मृतक की पहचान घरौंडा निवासी 55 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। वह एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह वह रोज की तरह घरौंडा के हर्बल पार्क में घूमने गए थे और वापस घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी जैसे ही राजकुमार दिल्ली चुंगी चौक पर पहुंचे, पीछे से आई रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पहुंची मौके पर सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और हादसे में उनकी जान चली गई। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.0
0
Report
कश्मीर में पंडितों को धमकियों के पीछे छिपे आतंकी ढांचे, सुरक्षा मजबूत करने का आदेश
Chaka, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के छद्म संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों और घाटी में वापस लौटे पंडित समुधाई के लोगों को धमकियाँ जारी की हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और 20 अगस्त तक पंडितों के लिए ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ का आदेश जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियाँ इन ऑनलाइन कैंपेन चैनलों की सचाई तक जाने की कोशिश कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े आतंकी प्रचार पोर्टल ‘कश्मीर फाइट’ ने कश्मीरी पंडितों के खिलाफ धमकी भरे संदेश जारी किए हैं, जिनमें छह लोगों के फोन नंबर भी शामिल हैं। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह आईएसआई द्वारा संचालित एक बड़े मनोवैज्ञानिक युद्ध अभियान का हिस्सा है, जिसमें नए छद्म संगठनों की पहचान का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन धमकियों में कश्मीरी पंडितों को “सांप” कहा गया है। कुछ कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के नाम व फोन नंबर दिए गए हैं तथा स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया है कि उनके घर जलाएँ, फसलें नष्ट करें, उन्हें आश्रय न दें और जहाँ भी मिलें, उन्हें निशाना बनाएँ। साथ ही यह चेतावनी दी गई है कि जो कोई भी उनकी मदद करेगा, उसे उनका साथी माना जाएगा। हाल ही में गठित ‘यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल’ (ULC)—जिसे खुफिया अधिकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा का एक और छद्म संगठन बताया है—ने भी कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए एक धमकी भरा संदेश और हिट लिस्ट जारी की है। इसमें सरकारी योजनाओं के अंतर्गत काम करने वाले कई कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर शामिल हैं। इसमें कश्मीर घाटी और जम्मू दोनों क्षेत्रों में हमलों की धमकी दी गई है तथा कहा गया है कि कहीं और चले जाने से भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। प्रवासी कर्मचारियों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का विरोध किया गया है और उपराजयपाल, डीजीपी तथा केंद्रीय अधिकारियों को भी चेतावनी दी गई है। सुरक्ष एजेंसियुओ ये छद्म समूह डराने-धमकाने के लिए सोशल मीडिया और पोस्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि लोगों की वापसी और पुनर्वास की प्रक्रिया को रोका जा सके। साथ ही हाइब्रिड और स्थानीय ऑपरेटर्स के माध्यम से दबाव बनाए रखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसीयाँ ऐसी धमकियों को गंभीरता से लेती हैं क्योंकि ये मनोवैज्ञानिक ऑपरेशन हैं, जिनका उद्देश्य डर फैलाना, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना और पुनर्वास के प्रयासों को नुकसान पहुँचाना है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन डिजिटल धमकियों के प्रसार और बढ़ते जोखिम के आकलन के बाद क्षेत्रीय प्रशासनिक व सुरक्षा तंत्र सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर रहे हैं। कश्मीर में कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए सुरक्षा संबंधी सलाह तथा काम की लचीली व्यवस्था या ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ के निर्देश 20 अगस्त तक जारी किए गए हैं। इस बीच सुरक्षा और साइबर-सेल एजेंसियाँ वायरल पोस्ट के स्रोत का पता लगाने, छद्म प्रचार को बेअसर करने तथा अल्पसंख्यक कर्मचारियों वाले ट्रांजिट कैंपों और रिहायशी इलाकों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया चैनलों पर सक्रिय निगरानी कर रही हैं。0
0
Report
Advertisement
