271003
Gonda: UPPCS प्रारंभिक परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गैरहाजिर
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में आज 16 परीक्षा केंद्रों पर UPPCS प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई। कुल 6720 अभ्यर्थियों में से केवल 3314 ने परीक्षा दी जबकि 3406 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर थाने के गेट पर सेकुन खान हत्या वीडियो वायरल, आरोपी गिटार बजाते दिखा
Alwar, Rajasthan:थाने के गेट पर सेकुन हत्याकांड से पहले का वीडियो वायरल, गिटार बजाता नजर आया आरोपी हर्ष मूर्तिकार अलवर के बड़ौदामेव पुलिस थाने के गेट पर सेकुन खान की हत्या के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हत्या का आरोपी हर्ष मूर्तिकार थाने के गेट के पास एक वाहन के पीछे बैठकर गिटार बजाता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो हत्या की वारदात से कुछ देर पहले का है। हालांकि, पुलिस अभी वीडियो की सत्यता, समय और घटनास्थल से इसके संबंध की पुष्टि करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार के अनुसार, बड़ाबास बुटोली निवासी सेकुन खान किसी काम से अपने परिचित के साथ बड़ौदामेव आया था। दोनों कुछ देर के लिए पुलिस थाने के सामने रुके, जिसके बाद उसका परिचित वहां से चला गया। इसी दौरान आरोप है कि बड़ौदामेव निवासी हर्ष मूर्तिकार ने सेकुन को नीचे गिरा दिया और उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सेकुन की मौत हो गई。 वारदात के दौरान मौके पर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन किसी के भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को हिरासत में लिया है。 इसी बीच सामने आया कथित वीडियो अब पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में आरोपी थाने के गेट के पास बिल्कुल सामान्य तरीके से बैठकर गिटार बजाता दिखाई दे रहा है। उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद इसी इलाके में एक युवक की हत्या की वारदात हो जाएगी। हालांकि, वीडियो वास्तव में हत्या से कितनी देर पहले रिकॉर्ड किया गया था, आरोपी उसी समय घटनास्थल पर मौजूद था या नहीं और वीडियो की अन्य परिस्थितियां क्या थीं, इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तीन की मौत, दो घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा. डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास हुआ हादसा. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलटी. कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल. कार में सवार पांचों लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, हादसे की जांच जारी.0
0
Report
बांदा: कूटरचित नियुक्ति पत्र से 15 लाख की ठगी, अभियुक्त विनोद कुमार गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त एक युवक से इंटर कॉलेज के बाबू बनवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.09.2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 05.12.2025 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम अछरौड़ निवासी विनोद कुमार द्वारा उसे इण्टर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये लिए गए तथा विश्वास में लेने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा गया। पीड़ित द्वारा जानकारी हुई तो पता चला कि वहां बाबू के पद जैसी कोई नियुक्ति नहीं हुई है तब उसे ठगी का एहसास हुआ। तत्पश्चात पीड़ित द्वारा अपने 15 लाख रुपये वापस मांगे गए तो अभियुक्त द्वारा रुपये वापस करने से इनकार किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना के आधार पर थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 25.09.2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में रिकॉर्ड टूटा, 40 घंटे से जारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कई सालों का रिकॉर्ड टूटा 40 घंटे से ऊपर हो गए लगातार बारिश जारी बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद0
0
Report
दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला स्पेशल बस शुरू, दो पुलिसकर्मी तैनात
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में गैंगरेप की घटना के बाद राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं अब महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली सरकार के द्वारा शाम और सुबह महिला स्पेशल बस दिल्ली के सभी डीटीसी बस डिपो से शुरू की गई है। उसी महिला स्पेशल बस में दो दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को बस में महिलाओं की यात्रा के दौरान उन्हें रोका जा सके। राजधानी दिल्ली में गैंगरेप की घटना के बाद महिलाएं अब अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर कॉलेज से लेकर गली-मोहल्ले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, तो वहीं अब दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा के लिए कई कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के LG और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की हाई लेवल मीटिंग महिला सुरक्षा को लेकर की गई है, जिसमें जहां दिल्ली पुलिस के द्वारा अब पिंक बूथ पर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है, तो वहीं दिल्ली सरकार के द्वारा डीटीसी महिला स्पेशल बस शुरू की गई है जिसमें दो कांस्टेबल दिल्ली पुलिस की भी तैनात की गई है ताकि यात्रा के दौरान महिलाएं खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें, खासकर यह बस शाम को चलाया गया है क्योंकि देर रात तक अगर कोई महिलाएं बस की यात्रा करती हैं तो वह सुरक्षित अपने घर तक पहुंच सकें। वही बस में सफर करने वाली महिला खुशबू बताती हैं किदेखिए दिल्ली सरकार के द्वारा यह बहुत अच्छा कदम है कि महिला स्पेशल बस चलाया जा रहा है; इस बस के चलने से महिलाओं को काफी फायदा होगा, जो महिला ऑफिस में कार्य करती हैं और रात के 10:00 बजे 11:00 बजे आती हैं, उन महिलाओं के लिए यह बस काफी सुरक्षित होगा और सबसे अच्छी बात है कि इस बस में दिल्ली पुलिस की दो महिला कांस्टेबल भी होंगी, जिससे हम खुद को और ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। वह लेडिस स्पेशल बस में यात्रा कर रहीं कुुसुम बताती हैं कि लेडिस स्पेशल बस चलने से हम महिलाओं को बहुत फायदा हुआ है, क्योंकि आम बसों में महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की होती थी, छेड़खानी होती थी, जो अब इस बस में महिलाएं आसानी से यात्रा कर सकेंगी और सबसे अच्छी बात है कि इसमें दो महिला दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भी होंगी, जिससे यात्रा अब अधिक सुरक्षित हो गई है। वही महिला स्पेशल बस के ड्राइवर कुलदीप सिंह ने बताया कि देखिए बहुत अच्छा दिल्ली सरकार का पहल है; लेडिज सर्विस बस में सिर्फ लेडिस होंगी इससे महिलाओं की सुरक्षा अच्छी रहेगी। सबसे अच्छी बात है कि इस वर्ष दिल्ली पुलिस की महिला को दो कांस्टेबल तैनात रहेंगी, जो पहले बस मार्शल हुआ करते थे, जिससे अपराधी डरते नहीं थे, और बस में भी गलत गतिविधि होती थी अब वह गतिविधि महिला पुलिस के होने से रुक जाएगा और अपराधियों में भी डर रहेगा कि वह गलती करेंगे तो पकड़े जाएंगे, तो यह बस अब बहुत सुरक्षित हो गई है महिलाओं के लिए।0
0
Report
जैसलमेर के मोहनगढ़ से बड़ी खबर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
Jaipur, Rajasthan:जैसलमेर के मोहनगढ़ से बड़ी खबर पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, रामपुरा स्कूल के पास बीती रात की घटना, हमले में धनाराम मेघवाल गंभीर घायल, आसपास के लोगों ने घायल को पहुंचाया मोहनगढ़ अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर, सूचना पर अस्पताल पहुंची मोहनगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस।0
0
Report
Advertisement
बेगमगंज के खेत की मेड़ पर नवजात मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज थाने के अंतर्गत आने बाले ग्राम मोइया से खामखेड़ा जाने बाले मार्ग पर मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात शिशु मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु को तत्काल सिविल अस्पताल भेजा जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। खामखेड़ा से मोइया तक जाने वाली सड़क किनारे से गणेश विसर्जन के लिए भक्त जा रहे थे की उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी उन्होंने तत्काल खेत मालिक को इसकी जानकर दी और साथ ही पुलिस को भी सूचना दी, नवजात के मिलने की सूचना ग्रामीणों और चौकीदार से पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया जहाँ ड्यूטי पर मौजूद डॉक्टर संजय मीणा ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया बच्चा का वजन करीब 1 किलो 200 ग्राम बताया गया है। प्राथमिक जांच में नवजात की हालत ठीक बताई गई, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे 108 एंबुलेंस से सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। वहीं थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नवजात को खेत की मेड़ पर छोड़ने वाली अज्ञात मां की तलाश की जा रही है। नवजात यहां तक कैसे पहुंचा और उसे कौन छोड़ गया, इसकी पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।0
0
Report
बालोद: ओडिशा से गिरफ्तार गांजा तस्करी गैंग का मुख्य सप्लायर
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के मुख्य सप्लायर को ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप कुमार मुखी (42) पेशे से दर्जी है, जो प्लास्टिक के टब बेचने की आड़ में गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में साइबर सेल और डौण्डीलोहारा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ओडिशा में दबिश देकर यह गिरफ्तारी की। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते व मोबाइल नंबर का उपयोग तस्करी की रकम के ऑनलाइन लेन-देन के लिए करता था और इसके एवज में कमीशन लेता था। डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के एनडीपीएस मामले में पुलिस पूर्व में 72.621 किलोग्राम गांजा जब्त कर चुकी है। इस गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को मौके से और दो को मध्य प्रदेश से पहले ही पकड़ा जा चुका है। मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
फर्रुखाबाद पुलिस महकमे में बड़े बदलाव, 11 पुलिसकर्मी बदले स्थान
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार सिंह लाइन हाजिर , 10 को मिली नई जिम्मेदारी एसपी आरती सिंह ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के किए स्थानांतरण फर्रुखाबाद की एसपी आरती सिंह ने कई चौकी प्रभारियों की तैनाती में किया फेरबदल एसपी ने देर रात 4 निरीक्षकों और 7 उपनिरीक्षकों समेत 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती में किया बदलाव निरीक्षक रहमत खां को आईजीआरएस व जन शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी निरीक्षक प्रेमचंद को प्रभारी एएचटीयू बनाया गया कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को किया लाइन हाजिर निरीक्षक प्रमोद कुमार को PRV-112 प्रभारी की जिम्मेदारी कमालगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षापक संदीप कुमार गौतम को आयोग सेल का प्रभारी बनाया मऊदरवाजा के उपनिरीक्षापक मोहित द्विवेदी को खुदागंज चौकी प्रभारी बनाया गया खुदागंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र का थाना मऊदरवाजा स्थानांतरण उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव को नखास चौकी प्रभारी बनाया गया उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को रायपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक शाकिर अली को तिकोना चौकी प्रभारी बनाया गया उपनिरीक्षक सतीश चंद्र यादव को व्यापारी प्रकोष्ठ एवं दृष्टि सेल का प्रभारी बनाया गया0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर दान-चढ़ावे की चोरी: आठ के खिलाफ चार्जशीट
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर में दान-चढ़ावे की रकम में चोरी- चार्जशीट की 20 बड़ी बातें 25 जून 2026 को दर्ज हुआ मुकदमा: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे की रकम में कथित चोरी के मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई。 4 जून को सामने आया चोरी का मामला: चार्जशीट के मुताबिक, 4 जून 2026 को गिनती कक्ष में दान की रकम से जुड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। आनंद कुमार चौधरी के बयान के अनुसार, उस दिन ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें इस मामले से जुड़ी जानकारी मिली थी। वीडियो और संदेश से खुला मामला: 4 जून की रात करीब 10 बजे गिनती कक्ष से जुड़ा एक वीडियो और लिखित संदेश भेजा गया। वीडियो में नोटों की गिनती के दौरान कर्मचारियों की गतिविधियां दिखाई दे रही थीं। इसके बाद दान की रकम में गड़बड़ी की आशंका गहराई। 5 जून को अधिकारियों को दिखाया गया वीडियो: चार्जशीट में दर्ज घटनाक्रम के मुताबिक, 5 जून को अयोध्या पहुंचने पर चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को गिनती कक्ष से जुड़ा वीडियो दिखाया गया। इसके बाद मामले की जांच में गिनती कक्ष में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया। दान की रकम गिनने की व्यवस्था का उठाया फायदा: मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए जाने वाले दान और चढ़ावे की रकम गिनने के लिए निर्धारित व्यवस्था थी। इस काम में ट्रस्ट, SBI और सिक्योरिटी सर्विसेज से जुड़े कर्मचारी शामिल थे। पुलिस का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने अपनी पहुंच का फायदा उठाकर रकम निकाली। 200 से ज्यादा CCTV फुटेज में गतिविधियां सामने आने का दावा: इस मामले में 200 से ज्यादा CCTV फुटेज में आरोपियों کی गतिविधियां सामने आने की बात बताई गई है। चार्जशीट में अलग-अलग आरोपियों के रकम निकालने और दूसरे कर्मचारियों की मदद करने की घटनाएं दर्ज हैं。 अविनाश शुक्ला उर्फ शनि पर सबसे ज्यादा बार रकम निकालने का आरोप: CCTV विश्लेषण के मुताबिक, अविनाश शुक्ला 85 बार खुद दान की रकम निकालते और चार बार दूसरे आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। उसके पास से नकदी, विदेशी मुद्रा और चांदी की वस्तुओं बरामद होने का भी उल्लेख है。 करुणेश पांडेय पर 68 बार मदद करने का आरोप: करुणेश पांडेय दो बार खुद रकम निकालते और 68 बार दूसरे आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके बैंक खातों और परिजनों के खातों में जमा रकम की भी जांच की。 मनीष कुमार यादव की भूमिका: मनीष कुमार यादव 16 बार खुद दान की रकम निकालते और 19 बार दूसरे आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके बैंक खातों और परिवार के सदس्यों के खातों में हुए लेन-देन की भी जांच की。 लवकुश मिश्रा पर 52 बार मदद करने का आरोप: लवकुश मिश्रा एक बार खुद रकम निकालते और 52 बार दूसरे आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। चार्जशीट में उसकी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदने और उस पर मकान बनवाने में रकम खर्च किए जाने का उल्लेख है। अनुकूल मिश्रा पर 56 बार मदद करने का आरोप: अनुकूल मिश्रा 56 बार दूसरे आरोपियों को दान की रकम निकालने में मदद करते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन के डेटा, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की。 रामशंकर मिश्रा की भूमिका: रामशंकर मिश्रा एक बार खुद दान की रकम निकालते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके और परिजनों के बैंक खातों में जमा रकम तथा संपत्ति से जुड़े लेन-देन की भी जांच की。 रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू पर कथित साजिश में शामिल होने का आरोप: पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ बिट्टू के बैंक खातों, परिजनों के खातों, संपत्ति और वाहन से जुड़े लेन-देन की जांच की। चार्जशीट में उसे कथित साजिश और चोरी की रकम के इस्तेमाल से जोड़कर देखा गया है। सुभाष श्रीवास्तव पर निगरानी में लापरवाही का आरोप: सुभाष श्रीवास्तव गिनती कक्ष की व्यवस्था और कर्मचारियों की निगरानी से जुड़ा था। पुलिस का आरोप है कि उसने निर्धारित प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं कराया और रकम निकालने की गतिविधियों को रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए। 133 लोगों को गवाह बनाने की बात: इस मामले में पुलिस की ओर से 133 लोगों को गवाह बनाए जाने की जानकारी दी गई है। इनमें शिकायतकर्ता, ट्रस्ट से जुड़े लोग, गिनती कक्ष के कर्मचारी और बैंक व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोग शामिल बताए गए हैं。 बैंक खातों में लाखों रुपये नकद जमा होने का आरोप: चार्जशीट में अनुकूल मिश्रा के HDFC खाते में करीब 21.11 लाख रुपये और SBI खाते में करीब 4.5 लाख रुपये नकद जमा होने का उल्लेख है। अविनाश शुक्ला और उसके परिजनों के खातों में करीब 6.71 लाख रुपये नकद जमा होने की बात भी दर्ज है。 परिजनों के बैंक खातों का भी इस्तेमाल किए जाने का आरोप: पुलिस ने आरोपियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की भी जांच की। चार्जशीट में लवकुश मिश्रा की पत्नी के खाते में करीब 14.39 लाख रुपये, करुणेश पांडेय के परिजनों के खातों में करीब 20.18 लाख रुपये और रामशंकर मिश्रा के परिजनों के खातों में करीब 20.93 लाख रुपये जमा होने का उल्लेख है। जमीन और मकान खरीदने में रकम खर्च करने का आरोप: लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर करीब 22.52 लाख रुपये की जमीन खरीदी गयी। इस जमीन पर मकान बनाने में करीब 20.91 लाख रुपये खर्च किए जाने का उल्लेख है। दोनों को मिलाकर करीब 43.43 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। पुलिस का आरोप है कि इसमें अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल हुआ。 मोबाइल, CDR और बरामदगी भी जांच का हिस्सा: पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक स्टेटमेंट, CCTV फुटेज और संपत्ति के दस्तावेजों की जांच की। आरोपियों के पास से मिली नकदी, विदेशी मुद्रा और अन्य वस्तुओं को भी जांच में शामिल किया गया। पुलिस का दावा है कि इन साक्ष्यों से आरोपियों के बीच संपर्क और कथित साजिश की कड़ियां सामने आईं। आठों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल: पुलिस ने अनुकूल मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष कुमार यादव, लवकुश मिश्रा, रामशंकर मिश्रा, अविनाश शुक्ला उर्फ शनि, रामशंकर यादव उर्फ बिट्टू और सुभाष श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया है। पुलिस का आरोप है कि दान की रकम निकालने, दूसरे कर्मचारियों की मदद करने और कथित तौर पर उस धन से संपत्ति अर्जित करने की गतिविधियां आपस में जुड़ी थीं। अब आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत करेगी。0
0
Report
वार्ड 21 के इलाके में देर रात नाली में गिरकर युवक की मौत
Sri Ganganagar, Rajasthan:वार्ड नं. 21 में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। डीके फैक्ट्री के पास निवासी लेखराज पुत्र कालूराम नायक का निकासी नाली में पैर फिसलने से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना कॉमरेड राजकुमार दारू ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।0
0
Report
धौलपुर के दुकान में भीषण आग, तेल डिब्बों से लपटें; दमकल ने काबू पाया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बंद दुकान में लगी भीषण आग, तेल के डिब्बों से विकराल हुई लपटें धौलपुर। शहर के वाटर वर्क्स चौराहे के पास सीमा पेंटर वाली गली में एक बंद दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई。 जानकारी के अनुसार बिलाल मिस्त्री की यह दुकान थी बिलाल रोज की तरह रात दुकान बंद कर घर चला गया था इसके बाद आसपास के लोगों ने दुकान के शटर से धुआं और लपटें उठती देखी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक बिलाल और पुलिस को दी। तब तक दुकान के अंदर आग काफी तेज हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर रिपेयरिंग का सामान और तेल से भरे कई डिब्बे रखे हुए थे। तेल के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं。 घटना की सूचना पर निहालगंज थाना पुलिस और नगर परिषद की दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग दुकान के अंदर ही सीमित रही और पास की दुकानों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था。 इस आग में दुकान के अंदर रखा सारा सामान, औजार और तेल के डिब्बे जलकर राख हो गए। निहालगंज थाना के एएसआई सत्य प्रकाश ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से, इसकी जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
घड़साना: किसानों के धरने का 16वां दिन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना (श्रीगंगानगर) घड़साना में किसान आंदोलन का 16वां दिन, धरना जारी, खेत बचाओ किसान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किसान डटे, किसानों के समर्थन में व्यापारियों ने पहले भी दो दिन बाजार बंद रखा था, अब आज से अनिश्चितकालीन बाजार बंद का ऐलान, मेडिकल सेवाओं को छोड़कर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा, व्यापारियों का ऐलान-किसानों की मांगें माने जाने तक बाजार नहीं खुलेगा, अनिश्चितकालीन बंद के चलते घड़साना का पूरा बाजार आज बंद0
0
Report
अलवर के साइबर ठगी: दो गिरोह गिरफ्तार, 5 आरोपी पकड़े गए
Alwar, Rajasthan:अलवर में साइबर ठगी के दो गिरोहों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; सेक्सटॉर्शन और पुराने सिक्कों के नाम पर लाखों की ठगी अलवर में सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग गिरोहों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पहली कार्रवाई सिरमोली और बीच का बास इलाके में हुई, जहां पुलिस ने साहिल खान, इंसाफ खान और इरफान खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी व्हाट्सएप पर लड़की बनकर लोगों से बातचीत करते थे और फिर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से ऑनलाइन रुपए वसूले जाते थे। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल में अश्लील वीडियो का एल्बम और व्हाट्सएप क्लोन एप भी मिला है। वहीं दूसरी कार्रवाई में परवाज खान और फिरोज खान को गिरफ्तार किया गया। दोनों सोशल मीडिया पर ‘ओल्ड कॉइन’ के नाम से फर्जी आईडी बनाकर पुराने सिक्के सस्ते दामों में बेचने का झांसा देते थे। रजिस्ट्रेशन और सिक्के की कीमत के नाम पर क्यूआर कोड के जरिए रकम मंगवाने के बाद मोबाइल बंद कर देते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने करीब 20 से 25 लाख रुपए की ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब दोनों गिरोहों से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे साइबर नेटवर्क की जांच में जुटी है。0
0
Report
धौलपुर के मचकुंड सरोवर में मछलियों की मौत, आस्था पर संकट
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: मचकुंड सरोवर में हजारों मछलियों की मौत से हड़कंप, आस्था के सरोवर में फैली दुर्गंध धौलपुर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मचकुंड धाम में आस्था के प्रतीक माने जाने वाले पवित्र मचकुंड सरोवर में हजारों मछलियों की मौत से सनसनी फैल गई है। सरोवर के किनारों पर जगह-जगह मृत मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई है और श्रद्धालुओं में भारी चिंता है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाल ही में आयोजित हुए देवछठ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचकुंड पहुंचे थे। इस दौरान सरोवर में अनाज, पूरी-सब्जी और रिफाइंड में तली पूरियां बड़ी मात्रा में डाली गईं। माना जा रहा है कि खाद्य सामग्री के सड़ने से पानी में संक्रमण फैल गया, जिससे पानी की गुणवत्ता बिगड़ गई और मछलियों की मौत हो गई। हालांकि सरोवर के महंत कृष्णदास का कहना है कि मछलियों की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। सबसे बड़ी परेशानी पितृपक्ष के चलते हो रही है। इन दिनों सैकड़ों श्रद्धालु पितरों के तर्पण और स्नान के लिए मचकुंड सरोवर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मृत मछलियों और दुर्गंध के बीच ही स्नान और पूजा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि पानी से इतनी बदबू आ रही है कि खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर की तत्काल सफाई, मृत मछलियों को बाहर निकालने और पानी की जांच कराने की मांग की है, ताकि मछलियों की मौत की असली वजह सामने आ सके और आस्था के इस पवित्र सरोवर को बचाया जा सके0
0
Report
Advertisement
