icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर: आपेक्स अस्पताल गेस्ट हाउस से 5 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी, CCTV में आरोपी

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के अपेक्स हॉस्पिटल से एक मरीज की करीब 5 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी हो गई। चोरी के समय पत्नी को आईसीयू में एडमिट कराने के बाद पति हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में सो रहा था। ठीक पास में ही लेटा चोर महज 5 मिनट में चोरी कर फरार हो गया। ये वारदात 11 जून की है जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।जिसमें आरोपी अपने साथियों के साथ नजर आ रहा है।पीड़ित सरकारी स्कूल में टीचर हैं। 11 जून की रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए वे अपनी पत्नी को लेकर अपेक्स हॉस्पिटल पहुंचे और उन्हें इमरजेंसी वार्ड में एडमिट करवाया। आईसीयू में शिफ्ट करने से पहले स्टाफ ने मरीज की ज्वेलरी उनके पति को सौंप दी। रात करीब 12.30 बजे गोपीराम हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में सोने के लिए चले गए।तीनों आरोपी रात करीब 3 बजे गेस्ट हाउस में आए थे। वे काफी देर तक मरीजों के परिजनों के आसपास घूमते रहे।फिर एक बदमाश गोपीराम के पास जाकर लेट गया। फिर कुछ मिनटों के बाद उसने ज्वेलरी के बैग को निकाल लिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ फरार हो गया।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

गोड्डा के पोड़ैयाहाट में मुखिया पर गोली, आक्रोश के बीच बाजार बंद

Godda, Jharkhand:गोड्डा के पोड़ैयाहाट में दिन दहाड़े मुखिया अनुपम भगत पर फायरिंग के बाद लोगों में काफी आक्रोश गहरा गया। गुस्साए सैकड़ों लोगों ने पोड़ैयाहाट थाना का घेराव कर तीव्र आक्रोश जताया। गुरुवार को पूरे दिन बाजार बंद रहा। पोड़ैयाहाट के मुखिया अनुपम भगत ने बदमाशों को स्थानीय विधायक पर संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है。 वहीं सरकार की भागीदारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आपात बैठक कर फायरिंग की तीव्र भर्त्सना की है। जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने इस मुद्दे पर सभी मदद करने का वादा किया है。 सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ सौ सालों से लगने वाले शुक्रवार के साप्ताहिक हाट को आज नहीं लगने देने के साथ आज भी पूर्ण बाजार बंदी की घोषणा की गई है。 हालांकि इस मुद्दे पर कोई पुलिस अधिकारी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बोल रहा है। लेकिन थाना प्रभारी महावीर पंडित के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार में आरोपियों के छुपने का अनुमान है। SIT बनाकर छापेमारी की जा रही है。
0
0
Report

छबड़ा के खेल मैदान पर खाद के टोकन वितरण आज शुरू

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:छबड़ा में आज से किसानों को मिलेगा किसानों को खाद,खेल मैदान में टोकन वितरण शुरू धरती पुत्र 2-2 बैग खाद के लिए लंबी लंबी कतार में बारां जिले के छबड़ा में खाद के संकट को लेकर किसानों के द्वारा छबड़ा में धरने के बाद पुलिस प्रशासन और कृषि विभाग की वार्ता के बाद बनी सहमति के बाद आज शुक्रवार से कस्बे के खेल मैदान में खाद के टोकन का वितरण शुरू हो गया पुलिस प्रशासन ओर क्रषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में खाद के टोकन का वितरण किया जा रहा है सुबह से ही खाद के टोकन को लेकर किसान खेल मैदान में पहुचकर लाइन में लग गए जहाँ महिलाओ के लिए अलग लाइन की व्यवस्था थी क्रषि विभाग के सहायक निर्देशक चौथमल मीणा ने बताया कि आज 2800 बेग उपलब्ध है कुल 1400 टोकन वितरित किये जायेंगे प्रत्येक किसान को आधार कार्ड ओर नकल की सत्यापन के बाद 2-2 बेग दिए जायँगे टोकन मिलने के बाद किसान सम्बंधित केंद्र पर पहुचकर बारी बारी से खाद प्राप्त कर सकेंगे।
0
0
Report

हिसुआ के विधायक ने बस स्टैंड व कचरा प्रबंधन पर सीधे सवाल उठाए

Nawada, Bihar:हिसुआ में विधायक अनिल सिंह बस स्टैंड और कचरा प्रबंधन परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों पर उठाए गंभीर सवाल, उन्होंने कहा ईटा तीन नंबर ही नहीं बल्कि पांच नंबर का है बिहार के नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल सिंह ने सरकारी योजनाओं में कथित गड़बड़ियों और घटिया निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। जनता की सुविधा और स्वच्छ हिसुआ के संकल्प को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से उन्होंने हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित बस स्टैंड और कचरा डंपिंग साइट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। *निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विधायक ने जताई नाराजगी* निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो गए। विधायक अनिल सिंह ने मौके पर निर्माण में उपयोग की जा रही ईंटों की मजबूती की जांच की। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने एक ईंट को उठाकर परखा, वह तुरंत टूटकर दो हिस्सों में बिखर गई। इस घटना के बाद विधायक ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से चल रही योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कही बात* विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में घटिया सामग्री का उपयोग करने और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और बेहतर व्यवस्था के लिए शुरू की गई योजनाओं को भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से मुक्त रखना आवश्यक है। उनके इस निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों में भी हलचल तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार ने रिकॉर्ड विद्युत मांग के साथ बिजली आपूर्ति में नया इतिहास लिखा

Patna, Bihar:पटना। बिहार ने विद्युत खपत के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 18 जून 2026 को रात्रि 9:05 बजे राज्य की अधिकतम विद्युत मांग 8,874 मेगावाट दर्ज की गई, जिसे बिहार विद्युत क्षेत्र की सभी इकाइयों द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 15 जून को 8838 मेगावाट खपत हुई थी जो अबतक का रिकॉर्ड था... रिकॉर्ड स्तर की मांग के बावजूद राज्य के सभी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली मिल रहीं है.., गुणवत्तूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। विभाग द्वारा विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं वितरण नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। यह उपलब्धि राज्य में तेजी से बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं, आर्थिक प्रगति और हर घर तक विश्वसनीय बिजली पहुंचाने की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है। रिकॉर्ड मांग के बावजूद उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
0
0
Report

दिल्ली में भीषण गर्मी और जल संकट: लोगों के घर पानी के टैंकर पर निर्भर

Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में इन दोनों भीषण गर्मी पड़ रही है इस भीषण गर्मी के साथ ही दिल्लीवासी जल संकट से जूझ रहे हैं पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में इस समय पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन से पानी या तो आता नहीं आता है तो कुछ देर के लिए वह भी बदबूदार जो पीने लायक तो छोड़ो रोजमर्रा के काम के लिए भी उपयुक्त नहीं है लिहाजा लोग या तो दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर पर निर्भर है या फिर उन्हें खरीद कर पानी लेना पड़ रहा है बात करें पूर्वी दिल्ली की तो पूरी दिल्ली के कहीं इलाके इस समय जल संकट से जूझ रहे हैं त्रिलोकपुरी कल्याणपुरी खिचड़ीपुर विनोद नगर गाजीपुर कोंडली न्यू अशोक नगर के आलावा भी कई जगह पानी की भारी समस्या है इस बीच पूर्वी दिल्ली के कई गाँवों में भी जल संकट है लोग रोज़ सुबह पानी के इंतज़ाम के लिए जद्दोजहद करते हैं प्रवासी मजदूर और स्थानीय निवासियों की दिनचर्या पानी मिलने पर निर्भर हो जाती है।
0
0
Report

सिग्नल केबल चोरी से सतना-मैहर रेललाइन तीन घंटे तक बाधित, गिरफ्तार दो महिलाएं

Satna, Madhya Pradesh:सतना। मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर सतना-मैहर के बीच लगरगवां स्टेशन के पास गुरुवार को सिग्नल की 7 मीटर केबल चोरी होने से रेल संचालन करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। सिग्नल फेल होने के कारण अप और डाउन की 19 ट्रेनों को अथॉरिटी के आधार पर चलाया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए केबल लेकर भाग रही दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने केबल काटकर ले जा रही महिलाओं को देखा और तत्काल आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पीछा कर दोनों आरोपियों को चोरी की गई केबल के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार महिला आरोपियों की पहचान कल्ली उर्फ सुखमंती (55) निवासी उतैली और चिद्दी उर्फ चिंतामणि निवासी संग्राम कॉलोनी, थाना कोलगवां के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बाद में रेलवे के इंजीनियरों ने क्षतिगस्त केबल जोड़कर रेल संचालन सामान्य कराया।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने राहुल राज को गोली मारी, हालत गंभीर

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के ग्वासा शेखपुरा गांव में देर रात अज्ञात बदमाशों ने राहुल राज नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report

मुरैना: छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, बाउंड्री वॉल क्यों नहीं बनी?

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शहर के वीआईपी रोड स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय छात्रावास और शासकीय कन्या कस्तूरबा छात्रावास में अब तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते छात्राओं और हॉस्टल प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के वीआईपी रोड पर संचालित शासकीय कन्या महाविद्यालय छात्रावास और शासकीय कन्या कस्तूरबा छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। दोनों छात्रावासों में बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण बाहरी लोगों की आवाजाही और सुरक्षा संबंधी खतरे लगातार बने रहते हैं। हॉस्टल अधीक्षिका और छात्राओं द्वारा कई बार लिखित और मौखिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। छात्राओं का कहना है कि बाउंड्रीवॉल नहीं होने से उन्हें असुरक्षा का माहौल महसूस होता है और हमेशा किसी अप्रिय घटना का डर बना रहता है। अब देखना होगा कि अधिकारियों का यह आश्वासन कब तक जमीन पर उतरता है और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण कब तक मिल पाता है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से छेड़छाड़: समुदाय में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की रक्षा अड़ेला सोसायटी में बुधवार को एक छोटी बच्ची से रास्ता पूछने के बहाने बेड टच और छेड़छाड़ का निवासियों ने आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित निवासियों ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए को लेकर हंगामा किया। साथ ही गंभीर घटना को ध्यान में रखते हुए इसे बड़ी लापरवाही बताया। इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने शिकायत दी है, पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। सोसायटी के निवासी राहुल यादव ने बताया कि बुधवार को एच टावर में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बच्ची से पता और रास्ता पूछने के बहाने एक व्यक्ति उसके साथ अंदर आया और बच्ची को लिफ्ट में 14 वी मंजिल तक ले गया।आरोप है उसने बच्ची के साथ बेड टच भी किया। किसी अन्य निवासी के आने पर वह वहा से फरार हो गया।बच्ची ने पूरी बात परिजनों को बताई ,जिसके बाद अन्य लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने इस घटना को लेकर रोष जाहिर किया। आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने सीसीटीवी देखने की बात कही तो वह नहीं दिखाए गए,लोगों में एओए के खिलाफ भी रोष है। लोगों का कहना है कि सभी सीसीटीवी फुटेज चालू नहीं है और कई जगह पर गार्ड भी मौजूद नहीं रहते। उधर,एओए के अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। परिजनों ने फुटेज मुहैया कराए गए है। सभी निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा गार्ड को सतर्क कर दिया है,साथ ही बी 2 वाले एरिया में ताले लगाए जा रहे है। वही इस मामले पर बिसरख पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए गए। उसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में पुलिस-जनता संवाद से दूरी मिटाने की पहल, उग्रवाद मुक्त बनने की उम्मीद

Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस और जनता के बीच की दूरी मिटाने की एक बड़ी पहल हुई है। आज लातेहार थाना क्षेत्र के डूरूवा में डीआईजी कौशल किशोर और एसपी कुमार गौरव ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधी बात की। ग्रामीण ने बेहिचक अपनी समस्या पुलिस के अधिकारियों से रखी इस पर पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि ग्रामीणों की समस्या का निदान किया जाएगा। वही ग्रामीणों ने कहा यह पुलिस की अच्छी पहल है ग्रामीण अपनी समस्या थाना जाकर अपनी बात को रखने में परेशानी होती थी। लेकिन पुलिस के जनता दरबार अपनी समस्या रखी पुलिस के पदाधिकारी गांव - गाव में जनता दरबार लगा रही है जिससे ग्रामीण अपनी बात रख रहे है। वही डीआईजी कौशल किशोर ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी ग्रामीण, सुदूरवर्ती और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। यह रेंज और जिले की ओर से एक छोटा सा प्रयास है। आगे भी हमारे पदाधिकारी लोगों से रूबरू होते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top