icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271312
CKChintu KhanFollow29 Nov 2024, 10:13 am

गोण्डाः विधायक ने पशु आरोग्य मेले का किया शुभारंभ, किसानों को निशुल्क में बांटी गई दवाइयां

Gazipur, Uttar Pradesh:

पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला के तहत आज विकासखंड बभनजोत के ग्राम पंचायत घारीघाट में आयोजित पशु आरोग्य मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रभात कुमार वर्मा पहुंच कर मेले का शुभारंभ किया। किसानों को निशुल्क दवाइयां वितरण किया गया। विधायक प्रभात वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि किसान अच्छी नस्ल के पशुओं को पालन करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे डा. श्रीपति वर्मा, रोहित भारती, बिंदेश्वरी वर्मा चंद्रभान चौधरी, मोहम्मद कयूम और भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ककोड़ बवाल: असलम कुरैशी पर रासुका, एनएसए की तैयारी

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: ककोड़ बवाल मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई。 मुख्य आरोपी असलम कुरैशी पुत्र रशीद पर रासुका की कार्रवाई。 ककोड़ नगर पंचायत से बसपा चेयरमैन पद का उम्मीदवार रह चुका है असलम。 आरोपियों ने 24 अप्रैल को जमकर पथराव और फायरिंग कर फैलाई थी दहशत。 दो पक्षों के बीच बवाल के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया था。 मामले में ककोड़ पुलिस दोनों पक्षों के 20 आरोपियों को पहले ही भेज चुकी जेल。 आरोपी की गतिविधियों से कानून व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई。 बाकी आरोपियों पर भी एनएसए लगाने की कार्रवाई प्रस्तावित बताई जा रही है।
0
0
Report

बीकानेर बन रहा राजस्थान का स्पोर्ट्स हब: SAI एक्सीलेंस सेंटर से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

Bikaner, Rajasthan:Story - “खेलेगा बीकानेर-bढ़ेगा बीकानेर” का विजन हुआ मजबूत, SAI एक्सीलेंस सेंटर को लेकर खिलाड़ियों और खेल जगत में उत्साह, बीकानेर को राजस्थान का नया स्पोर्ट्स हब बनाने की तैयारी, जिला उद्योग संघ में हुई विशेष प्रेस वार्ता, भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने जताया विश्वास, खिलाड़ियों को अब अपने शहर में मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं। Intro - बीकानेर अब सिर्फ संस्कृति, पर्यटन और व्यापार का शहर नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है खेलेगा बीकानेर-बढ़ेगा बीकानेर की सोच के साथ SAI एक्सीलेंस सेंटर को लेकर खिलाड़ियों और खेल जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है जिला उद्योग संघ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष डीपी पचीसिया और भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने इस महत्वाकांक्षी पहल को बीकानेर के लिए गेम चेंजर बताया। दोनों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना शहर के खेल भविष्य को नई दिशा देगी। भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने कहा कि अब बीकानेर राजस्थान का नया स्पोर्ट्स हब बनने जा रहा है उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाओं के लिए जयपुर या दिल्ली का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि SAI एक्सीलेंस सेंटर के जरिए खिलाड़ी TOPS, खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे ग्रामीण और छोटे शहरों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। वहीं जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने कहा कि खेल सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि इससे पूरे शहर की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। स्पोर्ट्स इकोनॉमी के जरिए पर्यटन, होटल, परिवहन और स्थानीय व्यापार को भी बड़ा फायदा होगा। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का मानना है कि यदि यह परियोजना तय समय पर धरातल पर उतरती है तो बीकानेर आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नई नर्सरी बन सकता है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के मां भद्रकाली मंदिर में शनिजयंती महोत्सव, 108 लीटर तेलाभिषेक

Kurukshetra, Haryana:हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में न्याय के देवता श्री शनि महाराज की जयंती पर किया 108 लीटर तेलाभिषेक, शनि मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता कुरुक्षेत्र:- ज्येष्ठ अमावस्या के शुभ अवसर पर और शनिवार के विशेष दिन पर हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ माँ भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री शनि जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बन गया। न्याय के देवता श्री शनि महाराज के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ भक्तों ने इस विशेष दिवस पर भागीदारी की और पीठाध्यक्ष के सान्निध्य में विविध धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर शनि देव की कृपा प्राप्त की । कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे मंगल छींटा स्नान से हुई, जिसमें गंगाजल और गुलाब जल का उपयोग किया गया । तत्पश्चात विशेष शनि पूजन और नवग्रह पूजन विधिवत रूप से शुरू हुआ । हवन मंडप में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से “ॐ शं शनैश्चराय नमः, ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः, इत्यादि” मंत्रो का 108 बार जाप किया और तिल के तेल व नवग्रह पत्रिका व लकड़ी की आहुति अर्पित की । शनिदेव के 108 नामों का जाप भी किया गया और नवग्रह यंत्र की पूजा की गई । इसके साथ ही “शनि चक्षु दीप यात्रा” के दौरान हवन से तिलक लगाकर शनि देव जी की ध्यान मुद्रा वाली आंखों की मसाज की गई, जिसे 'शनि दृष्टि शुद्ध respiration' का प्रतीक माना गया।
0
0
Report

भोजशाला मामले पर MP हाईकोर्ट फैसले का स्वागत; हिंदुओं में खुशी, राजनीति पर मातम

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर कहा, "हम हृदय से स्वागत करते हैं। भोजशाला को लेकर लंबे समय से लोग संघर्ष कर रहे थे, आंदोलन कर रहे थे। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माध्यम से जो फैसला आया, उस फैसले से हिंदुओं में खुशी की लहर है और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले इसका मातम मना रहे हैं। हम इसका स्वागत करते हैं..." उन्होंने आगे कहा, "...यदि उच्च न्यायालय के फैसले पर मुस्लिम पक्ष हिंदुओं की भावनाओं का आदर करते हुए, दावा वापस ले लेता और खुशी-खुशी वो स्थान हिंदुओं को सौंपा जाता तो इससे अच्छा संदेश जाता..."
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ में महिला वकील की हत्या: प्रेम संबंध के जटिलता से सुराग मिली गिरफ्तारी

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के तुमीडीह में महिला वकील आराधना सिदार की हत्या का मामला पुलिस ने हल कर लिया है। मुख्य आरोपी लोकनाथ पटेल को सक्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी की पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद उनके बीच विवाद बढ़ता गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंच कर पूछताछ में बताया कि शादी की बात प्रेमिका से छुपाता रहा। पत्नी की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर देखने के बाद आराधना को सच्चाई पता चली, जिसके बाद दोनों के बीच रोज विवाद होने लगा। आरोपी ने कहा कि आराधना शादी और संबंध के बारे में दबाव बना रही थी और कानूनी कार्रवाई की धमकी भी देता था। तनाव के कारण हत्या की साजिश रची। आरोपी ने बताया कि हत्या से एक दिन पहले वह आराधना को सक्ती लेकर गया, होटल में रुककर संबंध सुधारने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। इसके बाद अगले दिन उसे पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसे गला दबाकर हत्या की और सिर पर पत्थर मारकर मौत की पुष्टि की। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और मामले को छुपाने की कोशिश भी की। पुलिस ने तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया और इलाके की पूरी जानकारी भी बताई। इस हत्याकांड से जिले में आक्रोश है; अधिवक्ता समुदाय ने मौन जुलूस निकालकर मृतका को न्याय दिलाने की मांग की थी और वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़: 464.940 किलो डोडा चूरा बरामद, तस्करों के नेटवर्क का पर्दाफाश

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी सीबीएन की चित्तौड़गढ़ पी एंड आई सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्सी तहसील के कंवर जी का खेड़ा क्षेत्र के जंगल से दो लावारिस गाड़ियों से 464 किलो 940 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ मारवाड़ क्षेत्र में सप्लाई किया जाना है। इसके बाद टीम ने देर रात तक इलाके में निगरानी रखी। तलाशी के दौरान झाड़ियों के बीच छिपी दोनों गाड़ियों से 32 बैग डोडा चूरा मिला। सीबीएन ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

मोदी के ईंधन बचाओ आह्वान पर देशभर में जनता और बीजेपी एकजुट

Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश | केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने की अपील किए जाने पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश और देश के नागरिकों के हितों के लिए जब-जब आवश्यकता पड़ती है तो आह्वान करते हैं जिस पर जनता उनके साथ खड़ी हो जाती है। आज ऊर्जा का वैश्विक संकट है। हमारा देश सबसे बड़ी आबादी और उपभोक्ताओं वाला देश है जिसके बावजूद यहां पर किसी प्रकार का ऊर्जा संकट नहीं है... प्रधानमंत्री ने देश के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा आह्वान किया है... प्रधानमंत्री के आह्वान का भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर, जनप्रतिनिधियों तक सभी इसका पालन कर रहे हैं। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उदाहरण दिया है जहां उन्होंने अपना काफिला कम किया है...मैं समझता हूं कि देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।"
0
0
Report

जंगल में लापता युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही होगा स्पष्ट कारण

Dhamtari, Chhattisgarh:जंगल मे मिला लापता व्यक्ति का शव एंकर....... फुटहामुड़ा के जंगल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है..... वही मृतक की पहचान माकरदोना निवासी पुनुराम मंडावी के रूप में हुई है..... जो दो दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा..... फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है..... बताया जा रहा है केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना निवासी पुनुराम मंडावी दो रोज पहले घर से कही जाने के नाम से निकला..... लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा, परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तलाशी के दौरान फुटहामुड़ा के जंगल में पुनुराम मंडावी अचेत अवस्था में मिले..... फिलहाल मौत किन कारणों से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा
0
0
Report

बेतवा घाट पर सावित्री-व्रत: आस्था और श्रद्धा के रंग, भक्तों की भीड़

Vidisha, Madhya Pradesh:सامات सावित्री व्रत के अवसर पर शनिवार को बेतवा नदी का घाट आस्था और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। सुबह से ही बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में पूजा की थाल सजाकर घाट पर पहुंचीं और वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए उपवास रखा। वट वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा कर रक्षा-सूत्र बांधने के साथ ही सावित्री-सत्यवान की पावन कथा का श्रवण किया गया। पूरे घाट क्षेत्र में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। दिनभर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही, जिससे स्थान मेले जैसे दृश्य में बदल गया। कई महिलाओं ने बताया कि यह व्रत उनकी आस्था और पारंपरिक विश्वास का प्रतीक है, जिसे वे हर वर्ष पूरे श्रद्धा भाव से निभाती हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
0
0
Report
Advertisement

ओरछा रोड के भारत होटल संचालक पर बंधुआ मजदूरी का मामला; कार्रवाई शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र से बंधुआ मजदूरी और क्रूरता का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर के सामने स्थित भारत होटल के संचालक पर एक युवक को 6 महीने तक बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है।पीड़ित का नाम संजय रैकवार है।,आरोप है कि होटल संचालक गालिब, प्यार मोहम्मद ने उसे 6 महीने से बंधक बना रखा था। दिन भर होटल में काम कराते थे। रात को एक छोटे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा देते थे।,मजदूरी नहीं दी। मांगने पर प्लास्टिक पाइप से मारपीट करते थे,मोबाइल भी छीन लिया था, ताकि परिवार से संपर्क न कर सके,सिर्फ जिंदा रहने लायक खाना-पानी दिया जाता था।,शुक्रवार को मौका पाकर संजय होटल से भागा। लहूलुहान हालत में अपने साडू के घर पहुंचा। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीडित बहुत गरीब है, एक बेटी दिव्यांग है। पत्नी दूसरों के घरों में काम कर गुजारा करती है। 6 महीने से पति बच्चों से नहीं मिल पाया,पीड़ित ने आरोपियों के नाम बताए हैं। अस्पताल में भी धमकी देने का आरोप है। परिवार दहशत में है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते कारवाई करने की बात कही.है । बाईट-संजय रैकवार -पीडित बाईट-रजत सखलेचा -एसपी
0
0
Report

सर्राफा एसोसिएशन संग डीएम एसपी की बैठक..उठे मुद्दे मिला आश्वासन

Jalalpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में शनिवार को जलालपुर कोतवाली परिसर में सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सर्राफा कारोबारियों ने जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के समक्ष अपनी समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को रखा। दोनों अधिकारियों ने व्यवसायियों की चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव और युक्तियुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, जलालपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से जनता की फरियाद सुनी। मौके पर पहुंचे आम लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं, जिन्हें अधिकारियों ने बारीकी से सुना। साथ ही, संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला, क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह, एसडीएम राहुल गुप्ता सहित तहसील व जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर ट्रक की टक्कर से महिला मोटरसाइकिल सवार की मौत

Baran, Rajasthan:राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दर्दनाक हादसा ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत, पति सुरक्षित एंकर -बारां के ​शाहाबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ भोयल गांव के पास हाईवे क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। ​मृतक महिला के पति अमर सिंह मेहता निवासी भोयल ने बताया कि वे अपनी पत्नी जानकी बाई के साथ मोटरसाइकिल से पहाड़ी गांव गए थे। वहाँ रिश्तेदारी में किसी का निधन हो जाने के कारण वे शोक व्यक्त कर वापस अपने गांव भोयल लौट रहे थे। जैसे ही दंपति देवरी अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर भोयल गांव की तरफ मुड़ने के लिए रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पति-पत्नी दोनों सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान ट्रक का पहिया जानकी बाई के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top