icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow20 Jan 2025, 01:08 pm

Gonda - मंत्री संजय निषाद की सहारन पुर से शुरू हुई यात्रा आज गोंडा पहुंची

kumbh nagar, Uttar Pradesh:

कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद की यात्रा आज गोंडा पहुंची,जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने यात्रा का झंडा-टोपी के साथ स्वागत किया. निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकली जा रही “संवैधानिक अधिकार रथयात्रा आज सोमवार को 52वें दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष-निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद जी के नेतृत्व में यात्रा गोंडा पहुंची मंत्री ने बताया जनपद सहारनपुर के माँ शाहकुंभरी देवी शक्तिदेवी पीठ से शुरू यात्रा आज गोंडा पहुंची है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सांगली में स्मार्ट मीटर से बिल बढ़ोत्तरी, तुकाराम बाबा महाराज ने लूट का आरोप

Sangli, Maharashtra:सांगलीच्या जत तालुक्यातील संख येथे वीज वितरणकडून स्मार्ट मीटरमुळे तब्बल 17 हजारांचा बिल आल्याचा प्रकार समोर आला आहे. सामाजिक कार्यकर्ते तुकाराम बाबा महाराज यांना हा वीज वितरण कंपनीचा शॉक बसला आहे. तीन ते चार हजार रुपये वीज बिल येत असताना स्मार्ट मीटर बसवल्यानंतर, अवघ्या दोन महिन्यात 16 आणि 17 हजार रुपये इतकं बिल वीज वितरण कंपनीकडून पाठवण्यात आले आहे, या प्रकारामुळे तुकाराम बाबा महाराजांनी संताप व्यक्त करत वीज वितरण कंपनीच्या कारभारावर जोरदार टीका करत या प्रकरणी स्मार्ट मीटर बदलून पूर्वीचं मीटर बसवण्याची मागणी करत स्मार्ट मीटरच्या माध्यमातून सर्वसामान्यांची वीज वितरण कंपनीकडून लूट सुरू असल्याचा आरोप करत स्मार्ट मीटर प्रकरणी आंदोलनाचा इशारा देखील दिला आहे.
0
0
Report
Advertisement

बारामती में शरद पवार के दौरे के दौरान किसान कर्ज माफी पर आंदोलन तेज

Rui, Maharashtra:बारामती : शरद पवार बाईट पॉइंटर राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाचे ज्येष्ठ नेते शरद पवार हे आज बारामती दौऱ्यावरती होते यावेळी शरद पवारांना भेटण्यासाठी गोविंद बाग या निवासस्थानी नागरिकांनी गर्दी केली होती.यावेळी शरद पवार यांनी माध्यमांशी संवाद साधला... शरद पवार ऑन सोनम वांगचूक या पाच सहा दिवसांत अटक करतील अशी आम्हाला वाटतं होतं,आणि तास झाल.. त्यांची मागाणी काय होती ? मंत्र्यांचा राजीनामा ? या संबध चळवळीत त्यांची जबाबदारी काळजीपूर्वक हाताळली नाही... वंगचुक यांनी मागणी केली पण केंद्र सरकार बघ्याची भूमिका घेत होते, शेवटी त्यांनी मागणी एवढंच प्रश्न नव्हता,त्यामध्ये इतर विषय देखील होते... बाकीचे राजकिय पक्ष सुद्धा त्यांच्यासोबत उभे राहिले.. काँग्रेसच्या वतीने आणि राष्ट्रवादीच्या वतीने प्रतिनिधी गेले...इतर पक्षाचे लोक गेले... त्यामुळे ही सामूहिक मागणी करत होते,ही मागणी आपल्या आवाक्याच्या बाहेर आहे हे लक्षात आल्यानंतर वांगचुक यांना सरकारने अटक केली... त्याप्रमाणे पहाटे त्यांना अटक केली... त्यांनी अटक जरी केली तरी हे आंदोलन चालू राहणार... मागणी रास्त होती,सरकारने त्यांना नोटीस दिली होती... हे आंदोलन दिल्लीमध्ये असताना देखील सरकारमधील लोक त्यांना भेटायला सुद्धा येत नाहीत... याचा अर्थ याचा अर्थ केंद्र सरकार पूर्णपणे बेजबाबदारपणे वागतेय असा आहे.. आणि हे इथे थांबणार नाही, उद्या 14 तारखेला पार्लमेंट होईल, याविषयी पार्लमेंट मध्ये बोलला जाईल... ऑन शेतकरी कर्जमाफी ठीक आहे तारीख घेतली.. राज्य सरकारने ज्या तारखा दिल्या होत्या त्या तारखा पाळायला हव्या होत्या... जोपर्यंत सरकार नवीन तारीख सरकारने नवीन तारीख दिली आहे तोपर्यंत आम्ही थांबू... शेतकऱ्यांना कर्जमुक्त करण हे आम्हाला जास्त महत्त्वाचा आहे.. हे जर केलं तर याबाबत आमची तक्रार नाही.. नाही केलं तर राज्यभर आंदोलन सुरू केलं जाईल..
0
0
Report
Advertisement

अवैध बजरी परिवहन पर घाड़ पुलिस ने 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जप्त

Tonk, Rajasthan:अवैध बजरी परिवहन पर घाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त. टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के आदेशानुसार देवली पुलिस उपाधीक्षक हेमराज मूंड के सुपरविजन में घाड़ थाना प्रभारी हरिराम वर्मा के नेतृत्व में घाड़ पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई एनएच-52 से कालानाडा बालाजी जाने वाले कच्चे रास्ते पर की. पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये. घाड़ थाना पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संबंध में एमएमआरडी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार चालकों की तलाश और मामले की जांच जारी है.
0
0
Report

उज्जैन दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मौत

Ujjain, Madhya Pradesh:दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने शनिवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। घर के बाहर लोकेश गौरकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनके भाई समेत परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि गौरकर और पासी पक्ष के बीच होली के समय एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि उसी पुराने विवाद के चलते शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच फिर झगड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से बल प्रयोग हुआ है और फायरिंग होने की बात भी सामने आई है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है। घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी के संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने और साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur केस में प्रेमी युगल पर 97 लाख की ठगी, 20 लाख बरामद

Muzaffarpur, Bihar:पटना के एक बड़े होटल संचालक को मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के SKMCH गेट 2 के सामने रहने वाले अभिषेक कुमार एवं उसकी प्रेमिका और अन्य सहयोगियों ने पहले हनी ट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो/तस्वीरें बना लीं और फिर डराकर 97 लाख रुपए वसूली कर ली. इस बीच पुलिस को भनक लग गई और अहियापुर के जमालपुर इलाके में घर पर छापेमारी करते हुए अभिषेक के पिता के सामने कमरे से एक बैग में रखे 20 लाख रुपए बरामद किए गए. होटल संचालक ने बदनामी के डर से पुलिस-मेdia के सामने न आना चाहा, पर बाद में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई. एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा के अनुसार आगे की जांच में पता चला कि अभिषेक अपने प्रेमिका के साथ मिलकर पहले हनी ट्रैप किया और फिर 97 लाख की ठगी की गई, जिसमें से 20 लाख अभी बरामद हो चुके हैं. सभी आरोपी अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
0
0
Report
Advertisement

नालंदा के विशुनपुर में अवैध संबंध से चार मौतें, परिवार ने दिया आत्मघाती कदम

Pariaunna, Bihar:चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में परिवार के चार सदस्यों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इसमें दो ने फांसी लगाई और दो ने जहर खा लिया। इस घटना में पिता-पुत्र और बहू की मौत हो गई। चौथा सदस्य इलाजरत है। घटना का कारण ससुर-बहू के अवैध संबंध का उजागर होना बताया जा रहा है।हालांकि परिवार वाले अवैध संबंध में घटित घटना से इनकार कर रहे है। मृतकों में 65 वर्षीय दिलेन्द्र तांती, उनके 40 वर्षीय पुत्र रंजीत तांती और 30 वर्षीया बहू गोरी देवी शामिल हैं। वहीं मृतका के देवर पुरुषोत्तम तांती का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। रंजीत तांती की मौत भी इलाज के दौरान देर शाम हुई। जानकारी के अनुसार सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे पुरुषोत्तम तांती ने फांसी लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उन्हें बचाकर क्लिनिक में भर्ती कराया। शाम को रंजीत तांती और पत्नी गोरी देवी ने गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा खा ली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले गोरी देवी और फिर घंटों बाद रंजीत की मौत हो गई। इधर,दिलेंद्र तांती ने घर की छत के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के चार वर्षीय पुत्र प्रिंस ने बताया कि माता-पिता माधोपुर बाजार से सल्फास लाए थे। उन्होंने दवा खाई और उसे भी देने का प्रयास किया, लेकिन उसने फेंक दी। वही हिलसा डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि ससुर-बहू के अवैध संबंध उजागर होने पर ग्लानि में परिवार ने यह कदम उठाया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top