Gonda: मंत्री दारा सिंह चौहान ने पूर्व विधायक लल्ला भैया को दी श्रद्धांजलि
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज क्षेत्र की राजनीति के दिग्गज और लोकप्रिय विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लल्ला भैया के अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोग उनके आवास बरगदी कोट पर उमड़ पड़े। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। उनके अंतिम दर्शन के लिए कारागार विभाग के राज्य मंत्री दारा सिंह चौहान भी उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने लल्ला भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें प्रणाम किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
