icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow12 Mar 2025, 02:30 pm

Gonda - अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन,पत्रकार सुरक्षा की मांग

Gonda, Uttar Pradesh:

गोंडा, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सदर तहसील इकाई ने सीतापुर जिले में राष्ट्रीय समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए एसडीएम सदर के माध्यम से तहसील अध्यक्ष ओमचंद शर्मा,मंत्री राजू मौर्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने,मृतक पत्रकार के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए,प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज अनावश्यक मुक़दमे वापस लिए जाए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागपत में खूनी संघर्ष के बाद मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। खेड़ा इस्लामपुर में गोली मारने वाले दो आरोपियों को बड़ौत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दरअसल, बीते कल ट्रैक्टर से टकराने और रास्ते से हटने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों में जमकर पथराव, धारदार हथियारों से हमला और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस हिंसक संघर्ष में 16 लोग घायल हुए थे, जबकि एक व्यक्ति को गोली लगी थी। घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मामले में एसपी बागपत के सख्त निर्देश पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी लुहारी के जंगल में एक ट्यूबवेल पर छिपे हुए हैं。 पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ छोटू और मनवीर उर्फ मन्नू, निवासी खेड़ा इस्लामपुर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं。 पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है。
0
0
Report

झांसी नवाबाद थाने में अधिवक्ताओं के खिलाफ केस के बाद विवाद बढ़ा; CCTV फुटेज

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाने में चार अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अधिवक्ता-पुलिस विवाद गहरा गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। इनमें दो फुटेज में अधिवक्ताओं की भीड़ DM दफ्तर पर दारोगा मोहित कुमार और सिपाही भूपेंद्र के साथ गाली गलौज, धक्कामुक्की करने के बाद उन्हें दौड़ाते हुए पीछे से पीटते हुए नजर आ रही है। तीसरा फुटेज कोतवाली प्रभारी के कक्ष का है। फुटेज 44 सेकेंड का है, बुधवार शाम 7:12 बजे का। कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह कुर्सी पर बैठे हैं; रोमेश अग्रवाल उनसे बात करना चाहते हैं; विनय कह रहे हैं कि रोमेश उनके मामले में पैरवी करेंगे; प्रभारी कहते हैं कि जब उनकी बात न सुनी जाए तब वे जिसकी मदद लेनी हो वहीं की मदद लें। रोमेश कक्ष से बाहर चले जाते हैं। दरअसल इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया था कि कोतवाली प्रभारी अंजन सिंह ने अधिवक्ता रोमेश अग्रवाल के साथ गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित किया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे के अगुवाई में ज्ञापन DM दफ्तर पहुंचे; पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर में लगे कैमरों के फुटेज में दारोगा और सिपाही के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना कैद हो गई। नवाबाद थाने में जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार की तहरीर पर चार अधिवक्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और मोबाइल लूटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोतवाली प्रभारी की ओर से दुर्व्यवहार की बात सामने नहीं आई है। कुछ मामलों में अधिवक्ताओं के खिलाफ विवेचनाएं चल रही हैं और दबाव बनाने के लिए यह कृत्य किया गया।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच जारी

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र के फैजाबाद मोहल्ला से दक्षिण दिशा में स्थित एक मकान में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। फंदे में झूलते शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक मृतका के परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। मृतिका की पहचान नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में की गई है। मृतिका अपने मन दो बहन और एक छोटे भाई के साथ मोहल्ला में किराये के मकान में रह रही थी। मृतिका चाचा मकान मालिक पुत्र पर हत्या कर शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दिया जा सके। वहीं इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल पीड़ित परिवार से मिले आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report

ककरी गाँव में आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद,

Nanpara, Uttar Pradesh:बहराइच के नानपारा रेंज के ककरी गांव में आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ शनिवार शाम करीब 6 बजे वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। उसे रात में रेंज कार्यालय ले जाया गया। जांच के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। पिछले कई दिनों से ककरी ईंट भट्ठे के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। 30 अक्टूबर को तेंदुए ने एक पड़िया का शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग की नानपारा रेंज ने गश्त बढ़ाई और जागरूकता अभियान चलाया। तेंदुए को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे भी छोडे गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पदचिह्नों के आधार पर ककरी गांव में ईंट भट्टे के पास पिंजड़ा लगाया था। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। शनिवार शाम तेंदुआ पिंजड़े में बंधी बकरी का शिकार करने पहुंचा और उसमें कैद हो गया। जाँच के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा जायेगा
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी गोलगड्डा तिराहे पर पुलिस के सामने युवकों की मारपीट वीडियो वायरल

JPJai Pal15m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के गोलगड्डा क्रॉसिंग (तिराहे) पर युवकों के बीच जमकर मारपीट। बीती रात का बताया जा रहा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे पर हाथापाई करते दिख रहे युवक। पुलिस के सामने ही युवक एक-दूसरे पर बरसाते रहे थप्पड़ और घूंसे। सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट से राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता। पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो सामने आने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल। स्थानीय लोगों का दावा, गोलगड्डा तिराहे के आसपास देर रात तक जुटती है भीड़। इलाके में रात के समय शराब और बीयर की बिक्री को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा। देर रात तक भीड़ और विवाद की स्थिति से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल। पुलिस के सामने मारपीट करने वाले युवकों पर क्या होगी कार्रवाई?
0
0
Report
Advertisement

DLF फेज 2 में तीन गाड़ियों की भिड़ंत, टैक्सी ड्राइवर गंभीर घायल

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- डीएलएफ फेज 2 में भीषण सड़क हादसा। आपस में टकराईं 3 गाड़ियां। भीषण हादसे का वीडियो आया सामने। पीछे से आ रही गाड़ी के डैश कैम में कैद हुआ पूरा हादसा। वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। वीडियो में देखा जा सकता है कितनी रफ़्तार से ऐक्सीडेंट हुआ है। गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे शुक्रवार देर रात लगभग 1:30 बजे हुआ हादसा। टक्कर के बाद सड़क के बीचोंबीच पलटी कमर्शियल टैक्सी। टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती। DLF पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।
0
0
Report

लोनी मेन बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow27m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी मेन बाजार में शनिवार रात एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। दुकान की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। उस समय दुकानदार दुकान बंद कर घर जा चुका था। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक, आग की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो दुकान का सारा सामान जल चुका था। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैली। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर JTET: 93 केंद्र, 40 हजार अभ्यर्थी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू

Jamshedpur, Jharkhand:जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू जमशेदपुर: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर जमशेदपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना और प्रवेश करना शुरू हो गया है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं, सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं .Gौरतलब है कि जमशेदपुर में जेटेट परीक्षा के लिए कुल 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर शहर में सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report

गोंडा से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दिल्ली पहुंच: रामलीला मैदान महारैली तैयारी

Gonda, Uttar Pradesh:दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज रविवार को आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में शामिल होने के लिए गोंडा से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, कार्यकर्ता आज रविवार तड़के करीब 1 बजे बस के जरिए दिल्ली के लिए निकले। यह जत्था कांग्रेस नेता एवं सिविल बार एसोसिएशन गोंडा के पूर्व महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा तथा अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सगीर खान के संयुक्त नेतृत्व में करनैलगंज रवाना हुआ है। रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद', 'सोनिया गांधी जिंदाबाद' और 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' के जोरदार नारे लगाए। नेताओं का आरोप है कि प्रदेश भर में पुलिस-प्रशासन द्वारा जगह-जगह कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद गोंडा के कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंचने में सफल रहे। यह सभी कार्यकर्ता आज रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में हिस्सा लेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top