271502
Gonda: कसगरान चौराहे पर बिजली बिल वसूली के लिए मेगा कैंप आयोजित
Sikari, Uttar Pradesh:कर्नलगंज नगर के कसगरान चौराहे पर बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली के लिए मेगा कैंप लगाया। इस अभियान का नेतृत्व बिजली विभाग के एक्सईएन और एसडीओ ने किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया बिल का भुगतान करें ताकि उन्हें बिना किसी रुकावट के बिजली सेवा मिलती रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज़ ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के कोतवाली थाने के महोबा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुन्देलखंड गैरेज के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से सब्जी खरीदने जा रहा था, तभी ट्रक से क्रासिंग के दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक के पिता वन विभाग मे कर्मचारी है, खबर लगते ही वह भी मौके पर पहुंच गये, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है, चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
अखिलेश यादव की जेल में आजम खान से मुलाकात: मुस्लिम वोटों के लिए सियासी संकेत
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- अखिलेश यादव ने आजम खान से जेल में मुलाकात की है...ये मुलाकात कहीं ना कहीं मुस्लिम वोटों को साधने के लिए मानी जा रही है0
0
Report
पलोहटा में पहली प्रायोगिक मोनोरेल से बागवानी का नया दौर
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:बागवानी में तकनीक का नया दौर, मंडी के पलौहटा में प्रदेश की पहली प्रायोगिक मोनोरेल शुरू, किसानों को ढुलान से मिलेगी राहत कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने ₹1,100 करोड़ के एचपी शिवा प्रोजेक्ट की दी जानकारी कहा- मंडी में 1,000 हेक्टेयर भूमि पर बागवानी विकसित करने का लक्ष्य पलौहटा क्लस्टर करीब 28 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां जापानी फल पर्सيمन के पौधे लगाए गए हैं। पहाड़ी क्षेत्र और ढलानदार जमीन होने के कारण यहां कृषि सामग्री पहुंचाने तथा तैयार फलों को बगीचों से बाहर लाने में किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए मोनोरेल प्रणाली शुरू की गई है, ताकि ढलानदार क्षेत्रों में भी भारी सामान ढुलाई आसान हो सके और किसान का समय व लागत बच सके। यह प्रणाली एक प्रायोगिक पहल है। संतोषजनक परिणाम रहने पर प्रदेश के अन्य बागवानी क्लस्टरों में भी लागू करने की संभावना तलाशी जाएगी। ₹1,100 करोड़ का एचपी शिवा प्रोजेक्ट: जगत सिंह नेगी ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से लगभग ₹1,100 करोड़ की लागत वाला HP Shiva Project चलाया जा रहा है। सात निचले जिलों में लगभग 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र को बागवानी के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण विलंब हुआ है, पर अब कार्य तेजी से चल रहा है। मंडी जिले में भी लगभग 1,000 हेक्टेयर भूमि पर बागवानी विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और पौधारोपण का कार्य अगले février तक पूरा करने की योजना है। परियोजना का उद्देश्य किसानों को फल उत्पादन के नए अवसर उपलब्ध करवाना, बागवानी आधारित आजीविका को मजबूत करना और कृषि के विविधीकरण को बढ़ावा देना है।0
0
Report
Advertisement
जालंधर में 15-20 युवकों का गाड़ी पर हमला, पीड़ित जान बचाकर भागा
Jalandhar, Punjab:जालंधर: दर्जन भर नौजवानों ने गाड़ी पर किया हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित जालंधर: बस्ती शेख इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। नौजवान ने बताया कि चावला मोबाइल के पास उसकी गाड़ी पर 15 से 20 नौजवानों द्वारा हमला किया गया। जिसके बाद वह जान बचानकर शहनाई पैलेस के पास गली में गाड़ी भगाई। पीड़ित के अनुसार वह जान बचाकर गाड़ी गली में लगाकर भाग गया। घटना देर रात 10 बजे की है। पीड़ित का आरोप है कि मोंटी बवेजा के कारण यह सारा झगड़ा हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि गाड़ी में नौजवान नशीला पदार्थ फेंककर उसे फंसाने के लिए फरार हो गए。 सचिन ने कहा कि पहले भी नौजवानों द्वारा उसकी गाड़ी पर हमला किया गया। इस घटना को लेकर गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए। पीड़ित युवक ने बताया की हमलावारों ने उस पर ईंटों और हथियारों से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मोबाइल मार्केट में फोन लेने गया था। इसी दौरान संचिन नामक युवक, जिसके पिता का नाम मोंटी बवेजा है। अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों के पास हथियार और ईंटें थीं, जिनसे उन्होंने गाड़ी पर हमला बोल दिया और गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। लगभग 15-20 दिन पहले भी मॉल टाउन इलाके में उसकी गाड़ी पर इसी तरह हमला किया गया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज और शिकायत पुलिस को सौंपी गई थी। इस बार भी आरोपियों ने जानलेवा हमला किया, जिससे बचने के लिए उसने किसी तरह गाड़ी भगाई और तंग गलियों में छुपकर अपनी जान बचाई。 घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर पर सूचना मिलने के बाद ASI जगरात सिंह ने बताया की कॉल पर सूचना मिली थी। जिसके बाद मौैके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। उन्होंने कहा की पीड़ित युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Amit Shah: बीजेपी NDA के साथ ही सरकार बनाएगी; क्षेत्रीय पार्टी का नकाब उजागर
Chandigarh, Chandigarh:ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਨੇ اپنے بیاں ਵਿੱਚ ਇਹ ਸਵੀਕਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ “ਭਾਈਵਾਲ” ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਗੱਠਜੋੜ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਐਨ.ਡੀ.ਏ. ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਏਗੀ। ਮੈਂ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਨੂੰ ਸੁਚੇਤ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਕੁਝ ਕਾਲੀਆਂ ਭੇਡਾਂ, ਜੋ ਪੰਥ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬੇਨਕਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ, ਖੇਤਰੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਨਕਾਬ ਪਹਿਨਦੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਉਹ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾਂਦੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਲਿਮਟਿਡ ਕੰਪਨੀ ਹਨ। ਸੱਚੀ ਖੇਤਰੀ ਪਾਰਟੀ ਉਹ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਥ ਦੇ ਅਹਿਮ ਮੁੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਕੋਈ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ। Gurjeet Singh Talwandi Youth President Shiromani Akalidal Punarsurjit0
0
Report
हिट एंड रन हत्या: कानपुर में दो गिरफ्तार, अन्य दो की तलाश जारी
Kanpur, Uttar Pradesh:हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल का बयान हिट एंड रन के मामले में युवक की हुई थी मौत मृतक ने शराब पीकर बीच सड़क पर पटक रहा था डंडा इस दौरान तेज रफ्तार कार ने आगे से हिट किया जिससे मृतक वीरू कार की छत पर पहुँच गया था आरोपियों ने डर की वजह से कार भगाई जिससे मृतक वीरू लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता चला गया कार में सवार से चार लोग पुलिस में दो लोगों को लिया हिरासत में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी पहले मुकदमा हिट एंड रन के मामले में लिखा गया पर जिन्होंने जब हाईवे को जाम किया उसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के बछरावां में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के मलकिया गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। मामला मलकिया गांव का है। यहां एक पक्ष के सत्यनाम जमीन पर निर्माण करा रहे थे, जिसका दूसरे पक्ष के कमल किशोर ने विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कमल किशोर, रेनू, छोटेलाल, मुन्नी और रामकुमार घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से सत्यनाम, गुड़िया, रामप्रसाद, मायावती और अनीता को चोटें आईं हैं। सभी घायलों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कमल किशोर, छोटेलाल, रामकुमार, सत्यनाम, रामप्रसाद और मायावती को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल के मुताबिक, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पटियाली के खंड विकास अधिकारी के 10% कमीशन मांगने वाले वीडियो पर जांच शुरू
Kasganj, Uttar Pradesh:खण्ड विकास अधिकारी का सरकारी कार्यों की एवज में 10% कमीशन मांगने का वीडियो वायरल यह वीडियो यूपी के कासगंज के पटियाली ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार के बारे में है। इसमें वे सरकारी कार्यों की एवज में 10% कमीशन मांगने और इस रकम में से तीन से चार प्रतिशत डीएम, सीडीओ, डीडीओ तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। इस वीडियो से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है, हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता और संदर्भ की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने बीडीओ को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है, साथ ही प्रशासनिक कार्यों में बाधा न आए, इसके लिए जिला विकास अधिकारी को पटियाली बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निष्पक्ष जांच के लिए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद और अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनील कुमार जांच करेंगे और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।0
0
Report
बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए आज पोलिंग पार्टियाँ रवाना
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूँ में शिक्षक एमएलसी का चुनाव कल, पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना जिले के 10 मतदान केंद्रों पर 3935 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग चुनाव मैदान में उतरे 17 प्रत्याशियों के लिए शुक्रवार को पड़ेंगे वोट शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल किया गया तैनात डीएम अवनीश कुमार राय ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा लेकर सारी व्यवस्थाएं सभी मतदान केंद्रों के लिए गुरुवार को रवाना की गईं पोलिंग पार्टियाँ डीएम ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के भरत विहार में एमसीडी ने बुलडोजर से अवैध कब्जा हटाते ही विरोध बढ़ा
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, स्टोरी :-- दिल्ली के भरत विहार स्थित डी-ब्लॉक में एमसीडी ने बुलडोजर चलाया। प्लॉट नंबर 146, गली नंबर 5 स्थित 'साई आंगन-1' की इमारत और फ्लैटों को भारी पुलिस बल व फोर्स की मौजूदगी में तोड़ा गया। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि उन्हें घर खाली करने और जरूरी सामान व दस्तावेज निकालने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। लोगों के मुताबिक, टीम के पहुंचने के करीब एक घंटे के भीतर ही तोड़फोड़ शुरू कर दी गई, जिससे कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या हंगामे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और सीआरपी के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। भारी सुरक्षा के बीच एमसीडी की टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। बाइट — स्थानीय निवासी0
0
Report
औरैया के अनंतराम टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत, सपाइयों को 2027 चुनाव की तैयारी में जुट
Madhupur, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव का गुरुवार को अनंतराम टोल प्लाजा पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में सैकड़ों सपाई जुटे और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। स्वागत कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, सांसद जितेंद्र दोहरे, वरिष्ठ नेता राजेश सिंह कुशवाह, महेंद्र त्रिपाठी, कमलेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
तेंदुआ के खतरे को लेकर वन विभाग अलर्ट, गांव-गांव चलाया जागरूकता अभियान
Baghail Khand, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में मानव-वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। प्रभाग के अन्तर्गत मानपुर, रामपुर, तुलसीपुर, बरहवा, बनकटवा तथा पूर्वी एवं पश्चिमी सोहेलवा रेंज में वनकर्मियों द्वारा लगातार गश्त कर ग्रामीणों को तेंदुआ व अन्य वन्य जीवों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तुलसीपुर और बरहवा रेंज में गोष्ठियां आयोजित तुलसीपुर रेंज के ग्राम खौवा में ग्रामीणों के बीच गोष्ठी कर "क्या करें, क्या न करें" के पम्पलेट और पोस्टर बांटे गए। वहीं बरहवा रेंज के लोभी बीट के ग्राम मुगौली कला और गणेशपुर पंचायत में ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताए गए। *बनकटवा और रामपुर में ट्रैकिंग व निगरानी* बनकटवा रेंज के ग्राम नंदनगर, झारियाडीह और शिकारी पुरवा में आज ग्रामीणों को जागरूक किया गया। तुलसीपुर रेंज के कल्याणपुर, चैनपुर, नेचलगढ़, हसनापुर, भगवानपुर और विश्रामपुर में भी पम्पलेट वितरित किए गए। रामपुर रेंज में स्टाफ ने 6 किमी ट्रैकिंग कर वन्य जीवों के पगमार्क की पुष्टि की और रानीपुर, मनसुखा, महदेवा व रामपुर थारू में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। वन विभाग ने भांभर, बनकटवा और बरहवा वन क्षेत्रों के प्रवेश मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं और रात में गश्त के दौरान पटाखे फोड़कर हिंसक वन्य जीवों को आबादी से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति वन क्षेत्र में प्रवेश न करे और तेंदुए की मौजूदगी या किसी घटना की सूचना तत्काल वन अधिकारियों या स्थानीय पुलिस को दें।0
0
Report
Advertisement
Chorebagan पूजा पंडाल के उद्घोषक संजीव राहा Sentu Nadia से हिरासत में लिया
Noida, Uttar Pradesh:The alleged announcer in Chorebagan Puja pandal - Sanjeev Raha Sentu ( Treasurer) has been picked up from Nadia by DD (detective department) KP (kolkata police)0
0
Report
600 किमी की यात्रा पूरी कर हिमाचल सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, Rashtriya Devbhoomi Party के समर्थकAAP
Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): HUNDREDS OF PROTESTERS ASSOCIATED WITH THE RASHTRIYA DEVBHOOMI PARTY MARCHED TO THE HIMACHAL PRADESH SECRETARIAT IN SHIMLA AFTER COMPLETING A 600-KM, 21-DAY ''SWARN SAMAJ ASHWAMEDH NYAY YATRA'', DEMANDING THE ROLLBACK OF UGC PROVISIONS/VISUALS/ RUMIT SINGH THAKUR (NATIONAL PRESIDENT, RASHTRIYA DEVBHOOMI PARTY).0
0
Report
हसनपुर में वीडियो बनवाने का विरोध करने पर पति पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में महिला की वीडियो बनाने का विरोध करने पर पति पर चाकू से हमला, अधमरा कर फरार हुए आरोपी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के काला शहीद इलाके में मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक निजी स्थान पर मौजूद शबाना पत्नी शाकिर अली की कुछ युवकों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। पति शाकिर ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि करीब आधा दर्जन युवकों ने चाकू और डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित शाकिर पुत्र हसरत अली, गांव अगरौला कला के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस की कार्रवाई और घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
