271001
Gonda: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक, सदस्यों का नवीनीकरण और नए सदस्यों की नियुक्ति
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सिंचाई डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की जिसमें पुराने सदस्यों का नवीनीकरण किया गया और नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। बैठक में यूनियन के विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई और सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडार में भाजपा का परचम, राजेश खटीक नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित
जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खण्डार खबर लोकेशन-खंडार खंडार में भाजपा का परचम, राजेश खटीक बने नगरपालिका अध्यक्ष, 2 वोट से दर्ज की जीत। सवाई माधोपुर के खंडार में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में आखिरकार भाजपा ने बाजी मार ली। वार्ड 13 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद राजेश खटीक नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में राजेश खटीक को 13 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज बैरवा को 11 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 2 वोट से जीत दर्ज की। खंडार नगरपालिका में कुल 25 पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के 11 पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय पार्षदों ने राजेश खटीक के पक्ष में मतदान किया, जबकि कांग्रेस के 10 पार्षदों और एक निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज बैरवा के पक्ष में वोट दिया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र वार्ड 19 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद मानवेंद्र आंकोदिया ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इस चुनाव परिणाम के बाद खंडार नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया। भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर इस पूरे चुनावी घटनाक्रम में विधायक जितेंद्र गोठवाल और प्रधान नरेंद्र चौधरी की रणनीति की चर्चा भी सामने आ रही है। वहीं अध्यक्ष पद का मुकाबला मतदान से पहले बेहद रोचक और तनावपूर्ण बना हुआ था। खंडार में अब भाजपा के नेतृत्व में नगरपालिका के कामकाज और आगामी विकास योजनाओं पर नजर रहेगी。 विजुअल/फोटो अटैच वाईट- राजेश खटीक (नवनिर्वाचित चेयरमैन नगरपालिका खंडार)0
0
Report
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 7 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 7 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद0
0
Report
शुजालपुर-आकोदिया मार्ग पर बाइक में आग, चालक और पत्नी सुरक्षित
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के शुजालपुर अकोदिया मार्ग पर बीच सड़क पर दौड़ती एक बाइक में आग लग गई, हादसा तब हुआ जब बाइक सवार ग्राम मदाना से पत्नी के साथ इलाज कराने शुजालपुर जा रहे थे। अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर उनकी बाइक अचानक झटके लेकर रुक गई। कुछ ही देर में बाइक में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर वायरिंग में स्पार्किंग होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बाइक में आग लगते ही ओमप्रकाश और उनकी पत्नी तत्काल नीचे उतरकर सुरक्षित दूरी पर चले गए। बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सड़क पर बाइक को जलता देखकर मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी सहम गए। फ्यूल टैंक में विस्फोट होने की आशंका के चलते वाहन चालक सावधानी से वहां से निकलते दिखाई दिए।0
0
Report
Advertisement
दुमका में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: 9 सूत्री मांगों के साथ धरना जारी
Dumka, Jharkhand:दुमका संथाल परगना छात्र समन्वय समिति के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संथाल परगना महाविद्यालय परिसर से निकली छात्रों की रैली समाहरणालय परिसर पहुंची, जहां छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।।छात्रों ने कल्याण विभाग के समक्ष अपनी 9 सूत्री मांगें रखीं। इनमें जर्जर छात्रावासों की मरम्मत, छात्रावास में नाइट गार्ड की व्यवस्था, रसोइया की नियुक्ति तथा सरकार की ओर से छात्रावासों में दी जाने वाली समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख है। इसके बाद कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री पोषण अभियान के तहत छात्रावासों में रसोइया और गार्ड की नियुक्ति की प्रक्रिया की जानी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही छात्रों को छात्रावास में आवश्यक और समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
संभल कोर्ट ने 2019 सिपाही हत्या केस में धर्मपाल को उम्रकैद सुनाई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। 2019 के चर्चित सिपाही हत्या कांड के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला। 2 सिपाहियों की हत्या के आरोपी धर्मपाल को जिला कोर्ट ने उम्र कैद की सजा का फैसला सुनाया। सिपाहियों की हत्या के अभियुक्त धर्मपाल पर कोर्ट ने 1 लाख 69 हजार का जुर्माना भी लगाया। अभियुक्त धर्मपाल ने 2019 पुलिस की कैदी वैन में अपने 2 साथियों के साथ सिपाहियों की राइफल लूट कर 2 सिपाहियों की हत्या कर दी थी। सिपाही जिला कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस वैन में तीनों अभियुक्तो को अन्य कैदियों के साथ वापस मुरादाबाद कारागार ले जा रहे थे। बनियाठेर थाने के समीप पुलिस वैन के पहुंचने पर तीनों कैदी अभियुक्तों ने सिपाहियों की राइफल लूट कर 2 सिपाहियों की हत्या कर दी ...राइफल लूट कर फरार हो गए थे। 2 अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। धर्मपाल को जिंदा गिरफ्तार किया गया था। संभल जिला न्यायालय चंदौसी का मामला।0
0
Report
संतकबीरनगर में अपहरण की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में अपहरण की सनसनीखेज वारदात का खुलासा एंकर- संतकबीरनगर में बखिरा पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर अपहरण की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए अपहृत विशाल कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के पी ए सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अर्टिगा कार, 42 हजार 620 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस को कार की तलाशी के दौरान विशाल कुमार के हस्ताक्षर और फोटो वाले शपथ पत्र, आवेदन पत्र और आधार कार्ड समेत कुल 15 दस्तावेज भी मिले हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने किया मामले का खुलासा। पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद से जुड़े एससी-एसटी मुकदमे में नामजद होने के बाद आरोपियों ने विशाल को बुलाया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में एक आरोपी ने विशाल को अयोध्या ले जाकर हत्या करने की बात कही है। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कांटे के पास खलीलाबाद-बस्ती मार्ग पर अर्टिगा कार को रोककर विशाल को बरामद किया। एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।0
0
Report
Advertisement
पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी; जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या की पत्नी की फाइल फोटो0
0
Report
Hanumangarh: भादरा नगरपालिका चुनाव में भाजपा जीत, मांगीलाल बने नगरपालिका अध्यक्ष
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले की भादरा नगरपालिका में भी भाजपा का परचम, कांग्रेस को 40 में से मिले महज़ 12 वोट, भाजपा को मिले कुल 28 मत, भाजपा के मांगीलाल बने भादरा का नगरपालिका अध्यक्ष, भाजपा की जीत से ख़ुशी की लहर0
0
Report
कोटा निकाय चुनाव: चारों नगरपालिकाओं में भाजपा का क्लीन स्वीप
Kota, Rajasthan:कोटा निकाय चुनाव: चारों नगरपालिकाओं में भाजपा का ''क्लीन स्वीप'', सांगोद, रामगंजमंडी, सुल्तानपुर और इटावा पर कब्जा सुल्तानपुर में महज 1 वोट से जीतीं अनिता मेघवाल, इटावा में भाजपा समर्थित निर्दलीय निर्मला नागर बनीं अध्यक्ष कोटा। कोटा जिले की चार नगरपालिकाओं—सांगोद, रामगंजमंडी, सुल्तानपुर और इटावा—में अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चारों ही निकायों में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। सांगोद में 13 वोटों से बड़ी जीत सांगोद नगर पालिका में भाजपा के चंद्र प्रकाश सोनी अध्यक्ष चुने गए हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के करीबी व सांगोद भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी को 24 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बृजमोहन रेगर को मात्र 11 वोट प्राप्त हुए। पहली बार पार्षद बने चंद्र प्रकाश ने 13 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। सुल्तानपुर में 1 वोट से रोमांचक मुकाबला सुल्तानपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा। यहाँ लंबे समय से पार्टी में सक्रिय भाजपा की अनिता मेघवाल ने कांग्रेस के मुकेश उदयराज को मात्र 1 वोट से हरा दिया। 25 वार्डों वाली इस पालिका में अनिता को 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 12 वोट हासिल हुए। इटावा में भाजपा के समर्थन से निर्दलीय अध्यक्ष 35 वार्डों वाली इटावा नगर पालिका में 16 सीटें जीतकर भी कांग्रेस बोर्ड नहीं बना सकी। यहाँ भाजपा (14 सीटें) के समर्थन से निर्दलीय पार्षद निर्मला नागर अध्यक्ष चुनी गईं। निर्मला नागर को 20 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की निकिता पारेता को 15 वोटों से संतोष करना पड़ा। रामगंजमंडी में नरेंद्र काला की जीत रामगंजमंडी नगर पालिका में भाजपा के नरेंद्र काला अध्यक्ष बने हैं। कोटा स्टोन एसोसिएशन के अध्यक्ष व भाजपा जिला देहात उपाध्यक्ष नरेंद्र काला को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पवन बाबेल को 14 वोट मिले। मतदान के दौरान एक वोट निरस्त हुआ और एक भाजपा पार्षद गैरहाजिर रहा।0
0
Report
Advertisement
युवती की संदिग्ध मौत: प्रेमी पर हत्या का आरोप, नहर में शव बरामद
Patran, Punjab:पातड़ां थाना क्षेत्र के शुतराणा से 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव हरियाणा के टोहाना क्षेत्र में भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था। परिजनों ने युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और नहर में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पातड़ां पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर मामले की जांच करेगी। शिकायतकर्ता मनजीत कौर निवासी नयाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती रणीदीप कौर करीब 23 वर्ष की थी और शुतराणा में अजय कुमार के साथ रह रही थी। शिकायत के अनुसार दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। कुछ समय पहले मारपीट के बाद रणीदीप कौर को उसकी दादी अपने घर नयाल ले आई थी। शिकायत के अनुसार 7 सितंबर की सुबह अजय कुमार उसकी पोती को उसके मना करने के बावजूद अपने साथ ले गया। इसके बाद रणीदीप कौर और अजय कुमार के मोबाइल फोन बंद आने लगे। परिजनों ने युवती की तलाश की और अजय कुमार के घर जाकर भी उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लगातार तलाश के दौरान 19 सितंबर को शिकायतकर्ता थाना सदर टोहाना, जिला फतेहाबाद पहुंची। वहां पुलिस ने बताया कि 8 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे गांव ललौदा के पास भाखड़ा नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस की ओर से दिखाई गई फोटो देखकर शिकायतकर्ता ने शव की पहचान अपनी पोती रणीदीप कौर के रूप में की। थाना प्रभारी साहिब सिंह विर्क ने बताया कि रणीदीप कौर अजय कुमार के साथ शुतराणा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच विवाद होने के बाद वह अपनी दादी के साथ रहने लगी थी। बाद में अजय कुमार उसे अपने साथ ले गया। टोहाना में युवती का शव मिलने की जानकारी सामने आने के बाद उसकी दादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी। टोहाना में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को भी जांच में शामिल किया जाएगा。0
0
Report
अलीगढ़ किसान प्रदर्शन: खाद-कीमत, बिजली और मुआवजे की मांग तेज
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ किसानों की समस्याओं पर भड़की भाकियू, डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया। सोमवार को भाकियू नेता और किसान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे और प्रदर्शन किया। किसानों ने खाद की किल्लत, बिजली की ट्रिपिंग, लो वोल्टेज, जर्जर लाइनें और खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग उठाई। इसके साथ ही आलू किसानों को सब्सिडी का लाभ देने की प्रक्रिया आसान करने, रजवाहों में पानी और सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की गई। भाकियू ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों को 64.7 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा और 10 प्रतिशत भूखंड देने समेत टप्पल में क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत, सर्किल रेट बढ़ाने और चीनी मिल चालू कराने की मांग भी रखी। बाइट। विमल तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू, बाइट। राजपाल शर्मा, राज्य सचिव भाकियू。0
0
Report
मुरादाबाद के कुरी गांव में तेंदुए के शव मिला; वन विभाग ने रेस्क्यू तेज किया
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में सड़क किनारे पड़ा मृत तेंदुए का शव। ठाकुरद्वारा तहसील के मुरादाबाद ठाकुरद्वारा हाईवे पर पड़े वाले कुरी गांव में सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव। किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने के बाद सड़क किनारे तेंदुए के मरने की जानकारी आ रही है। पूर्व में भी दो तेंदुओं के शव वन विभाग को मिले। वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। अब तक वन विभाग ने कुल 20 तेंदुए रेस्क्यू किए हैं, जिनमें 16 जीवित तेंदुए, 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओं के शव शामिल। बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र में होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 4 लोगों की मौत और 2 दर्जन से अधिक लोगों के घायल कर चुके तेंदुए। जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवों में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए हैं। muradabad के तहसील ठाकुरद्वारा के कुरी गांव स्थित मुरादाबाद हाईवे का पूरा मामला। बाइट: विनय कुमार, DFO मुरादाबाद।0
0
Report
Advertisement
विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष तक हर महीने 1000 रुपये: CM सुक्खू
Shimla, Himachal Pradesh:विधवाओं के बच्चों को 27 साल की उम्र तक हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपए- CM सुक्खू मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने के निर्देश हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग की सभी योजनाओं के लिए एकीकृत पोर्टल विकसित करने को कहा, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके और पात्र लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 19 से 27 वर्ष की आयु के बच्चों को भी हर महीने 1,000 रुपये पॉकेट मनी देने के निर्देश दिए। वर्तमान में इस योजना के तहत विधवा एवं एकल महिलाओं के 18 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी दी जा रही है। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत प्रदेश सरकार वर्तमान में 21,292 लाभार्थियों को लाभ दे रही है। चालू वित्त वर्ष के लिए योजना के तहत 40.29 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी बच्चा आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने विभाग को इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के 50-50 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संसाधनों और समृद्धि का लाभ समाज के वंचित वर्गों को भी मिलना चाहिए और उन्हें उनका हक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में प्रस्तावित इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना की भी समीक्षा की गई। इस योजना के तहत प्रदेश के 11 जिलों में पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नौ बाल देखभाल केन्द्रों/संस्थानों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कांगड़ा जिले के लुथान में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय ग्राम परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने और परियोजना को मई 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए।0
0
Report
लुधियाना मेयर हाउस के बाहर सफाई कर्मचारियों का धरना, डोर-टू-डोर कूड़ा ठेका विरोध
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਨਗਰ ਨਿਯਮ ਦੇ ਮੇਅਰ ਹਾਊਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨ ਲਈ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦੋ ਕੌਂਸਲਰ ਵੀ ਪਹੁੰਚੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ sਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਮੇਅਰ ਵੱਲੋਂ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਕੂੜਾ ਕਲੈਕਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਠੇਕਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਪਰ ਹੁਣ ਡੋਰ ਟੁ ਡੋਰ ਕੂੜਾ ਇਕੱਠਾ ਕਰਨ ਲਈ ਠੇਕਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੇਅਰ ਹਾਊਸ ਦੇ ਅੰਦਰ ਜਾਣ ਲਈ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਆਮੋ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਈ ਅਤੇ ਉਥੇ ਕਾਫੀ ਧੱਕਾ ਮੁੱਕੀ ਹੋਇਆ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੇਅਰ ਹਾਊਸ ਅੰਦਰ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਫਾਈ ਕਰਨਚਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਅੰਦਰ ਗਏ ਹਨ ਉਥੇ ਮੇਅਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਕੀ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਉਹ ਪਤਾ ਚੱਲੇਗਾ ਪਰ ਜੇਕਰ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਕੂੜਾ ਕਲੈਕਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਕੰਮ ਠੇਕੇ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਗਲਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਵੀ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮੇਨ ਚੌਕ ਹਨ ਉਥੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਲਗਾ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。0
0
Report
उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा इंजन में आग लग गई
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उसे बयान पर कटाक्ष किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि डबल इंजन की सरकार के डबल इंजन में आग लग गई है। तेजस्वी के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके कलेजा पर सांप लोट रहा है। बौखलाहट में इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। यह अलग बात है कि बाकीपुर में एनडीए की भी हार हुई, लेकिन उनके गठबंधन के प्रत्याशी की जमानत तक जप्त हो गई। जनाधार खिसकने से बौखलाहट में इस तरह के बयान आना सामान्य बात है। वे सासाराम के एक निजी पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। स्थानीय भाजपा नेता चंद्रशेखर पासवान के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपेंद्र कुशवाहा बिहार में वित्तीय संकट के आरोप के सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें उनकी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। लेकिन जहां तक वित्तीय मामला है, इसमें उतार-चढ़ाव आते रहता है। लेकिन बिहार की जो समस्याएं हैं, उसे पर लगातार काम हो रहा है। बाढ़ से लेकर सुखार तक सरकार तमाम काम कर रही है। ऐसे में यह आरोप कहीं से भी साबित नहीं होता है। कार्यक्रम में जदयू विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
