271122
गोंडाः रुपईडीह ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत सहायकों और सफाई कर्मचारियों की बैठक
Telia Kot, Uttar Pradesh:रुपईडीह ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को समस्त पंचायत सहायकों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय और आरआरसी सेंटर निर्माण की जानकारी ली। फार्मर रजिस्ट्रेशन और गांव में चल रहे विकास कार्य की समीक्षा की। खंड विकास अधिकारी अभय कुमार सिंह ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में नवागत एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल ने ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेंटर और प्रधानमंत्री आवास निर्माण की समीक्षा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 42 IAS और एक IFS सहित नई जिम्मेदारियाँ
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं. इस फेरबदल में ज्यादातर सीनियर अधिकारी शामिल हैं. माना जा रहा है कि करीब ढाई साल का सरकार का जो कार्यकाल बचा है उसमें और कसावट और पारदर्शिता के साथ काम के लिए ये फेरबदल किया गया है. इस बदलाव की जद में ऐसे अधिकारी भी हैं जिनमें कुछ प्रमोट होकर कलेक्टर बने हैं इन अधिकारियों के विभागों में फेरबदल और मिली नई जिम्मेदारी- ऋचा शर्मा- अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान और विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मनोज कुमार पिंगुआ- अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सुबोध कुमार सिंह - मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सहित अन्य वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार निहारिका बारिक- प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग शहला निगार- प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार डॉ. रोहित यादव- सचिव, वित्त विभाग के साथ जनसंपर्क विभाग और अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार डॉ. कमलप्रीत सिंह- सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग परदेशी सिद्धार्थ कोमल- सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रीना बाबा साहेब कंगाले- सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग का अतिरिक्त प्रभार अविनाश चंपावत- सचिव उच्च शिक्षा विभाग मुकेश कुमार बंसल- सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) के साथ लोक निर्माण विभाग, विमानन विभाग, सचिव मुख्यमंत्री और MD CGRIDC का अतिरिक्त प्रभार आर. शंगीता- सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग। बसवराजू एस- सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग शम्मी आबिदी- सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के साथ राहत एवं पुनर्वास आयुक्त और आयुक्त भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार संबित मिश्रा- आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर और प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार महादेव कावरे- आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्याम लाल धावड़े- आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर सारांश मित्तर- मुख्य कार्यपालन अधिकारी (क्रेडा) और सचिव, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार पदुम सिंह एल्मा- आयुक्त, आबकारी संजय कुमार झा- प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार (वर्तमान कर्तव्यों के साथ) ये बनें कलेक्टर- पुष्पा साहू- कलेक्टर, जिला-कोरिया डॉ. संतोष कुमार देवांगन- कलेक्टर, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही चंदन संजय त्रिपाठी- कलेक्टर, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज संतन देवी जांगड़े- कलेक्टर, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पद्मिनी भोई साहू- कलेक्टर, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ रेना जमील- कलेक्टर, जिला-सूरजपुर विश्वदीप- कलेक्टर, जिला-बीजापुर......0
0
Report
खरगोन में सात साल की बच्ची के साथ हिंसक दुष्कर्म के बाद हत्या
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले ऊन थाना अंतर्गत सात साल की मासूम बच्ची के साथ वहशी दरिंदों ने रेप कर की हत्या। दुष्कर्मियों द्वारा रेप करने के बाद मासूम अबोध बच्ची का गला दबाकर की हत्या हत्या करने के बाद गांव के ही खलिहान में भूसे के ढेर में बच्ची के शव को छुपा दिया था कल देर शाम को जब दुकान पर सामान लेने गई बच्ची गायब हुई तो पूरे गांव में ढूंढने की कोशिश की कल देर रात को ढूंढते शव भूसे के ढेर में मिला पुलिस ने दो आरोपी युवकों को लिया हिरासत में आज जिला अस्पताल में डाक्टरों की पैनल से पीएम करने के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंपा समाजजनो ने घिनौना कृत्य करने वाले दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों पर रेप ,мर्डर सहित अन्य धाराओं में दर्ज की एफआईआर。 पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी एएसपी शकुंतला रुहल ने बताते हुए कहा गांव के ही दो वयस्क युवको द्वारा यह घटना कारीत करना स्वीकारा है। अनुसंधान में ओर भी लोगों की पुष्टि होने की आशंका。0
0
Report
बुढ़िया गांव में कीटनाशक खाने से युवक मौत, शव मोर्चरी में रखा गया
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के बुढ़िया गांव में कीटनाशक खाए हुए मौत शव रखवाया मोर्चरी पर पुलिस जांच में जुटी बुन्दी जिले के केशोरायपाटन थाना इलाके के बुढ़िया गांव में एक युवक ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को मूर्ति पर रखवाया है मृतक युवक रामगोपाल गुजर के भाई देवलाल ने बुधवार सुबह 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई घर पर ही गेहूं में कीटनाशक दवा रख रहा था इस दौरान उसने यह खाली यह कीटनाशक खा लिया तबीयत बिगड़ने पर उसे कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक अविवाहित था और खेती का कार्य करता था पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
तेंदूखेड़ा में स्लॉट समाप्त होते ही गेहूं की तुलाई पहले, किसानों को मिली राहत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जन केदो पर गेहूं की खरीदी की जा रही है बahi किसानों के ट्रैक्टरो की अधिक भीड़ होने के चलते किसान अपनी स्लॉट बुक करके 5-5 दिन लाइन में लगा है जब तक किसान का ट्रैक्टर गेंहू तुलवाने पहुँचता है तब तक स्लॉट बुक का समय निकल जाता है जिससे बहुत से किसान अपनी गेंहू की फसल को नही तुलवा पा रहा था बahi इस खवर को ZEE मीडिया ने प्राथमिकता से दिखाया जिसको प्रशासन ने तत्काल मीटिंग कर तेंदूखेड़ा SDM ने निर्देश जारी करते हुए कहा स्लॉट बुक खत्म होने बाले किसानों का पहले तुलवाया जाय गेंहू बahi आज सभी खरीदी केदो पर स्लॉट बुक खत्म होने बाले किसानों की गई तुलाई किसानों को मिली राहत बाइट-पूजा सोनी SDM तेंदूखेड़ा बाइट- रंजना धुर्वे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चावरपाठा बाइट-किसान0
0
Report
सैपऊ में बिजली बिल बकाया रोकथाम हेतु विशेष कैंप, कनेक्शन काटने की चेतावनी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए सैपऊ में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व सैपऊ बिजली विभाग द्वारा एक नि:शुल्क मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कैंप में उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान की गई। सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल 500 रुपये से 1000 रुपये या उससे अधिक बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने बिल जमा करा दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिससे इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता ओम बिश्नोई, दीपक शर्मा, मोहम्मद सैफ, रूप सिंह यादव सहित विभिन्न फीडरों के लाइनमैन एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
जीतन राम मांझी ने कहा: निशांत कुमार मंत्री बनें तो स्वागत है
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा,"निशांत कुमार क्या बिहार के रहने वाले नहीं है, वह कार्यकर्ता नहीं है और बहुत परिवारों के लोग मंत्री बनते हैं ये अगर बनते हैं तो क्या गलत कर रहे हैं अगर निशांत कुमार मंत्री बनेंगे तो हम उनका स्वागत करते हैं।"0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट के स्टे के बाद दूनी में अतिक्रमण हटाने का अभियान रोक
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक घाड़ में अतिक्रमण हटाया हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद प्रशासन को रोकना पड़ा घाड़ कस्बे के नगरफोर्ट रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसे राजस्थान हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद बीच में ही रोकना पड़ा। दूनी तहसीलदार विनोद शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा । मंगलवार को दूनी तहसीलदार विनोद शर्मा, गिरदावर राधेश्याम मीणा और स्थानीय पटवारी की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाड़ थाना प्रभारी हरीराम वर्मा अपने दल के साथ और टोंक लाइन से विशेष पुलिस बल मौके पर तैनात था। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से नगरफोर्ट रोड पर स्थित कुछ कच्ची झुग्गी-झोपड़ियों और टिन शेड को ध्वस्त कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील और स्थगन (स्टे) से संबंधित कानूनी दस्तावेज प्रशासन को दिखाए। इन आदेशों के सामने आते ही प्रशासन की कार्रवाई रोक दी गई और टीम मौके से रवाना हो गई।0
0
Report
करौली जिला परिषद साधारण सभा: भ्रष्टाचार, जल संकट और भू-भूमि मामले पर विधायक चेतावनी
Karauli, Rajasthan:जिला करौली सभा में कड़ा रुख अपनाते हुए करौली विधायक दर्शन सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि विकास कार्यों में पारदर्शिता नजर नहीं आ रही, जबकि आमजन की परेशानियाँ फाइलों तक सीमित रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि बैठकों में केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता की अनुपस्थिति के मामले को लापरवाही मानते हुए मौके पर ही निंदा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अब इस तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय होनी जरूरी है। जल संकट का मुद्दा बैठक के केंद्र में रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। आरोप लगे कि वास्तविक हालात और विभागीय रिपोर्टों में बड़ा अंतर नजर आ रहा है। कोटा छाबर क्षेत्र में महीनों से जलापूर्ति बाधित रहने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया। चंबल परियोजना को लेकर भी चर्चा हुई। भारी खर्च के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिलने पर सवाल उठे और मांग की गई कि स्थानीय स्तर पर निगरानी मजबूत की जाए ताकि लोगों तक पानी पहुंच सके। इसी क्रम में सपोटरा क्षेत्र से जुड़े आंगनबाड़ी भर्ती मामला भी आया। विधायक हंसराज मीना ने भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर नाराजगी जताई और पूछा कि जब अन्य स्थानों पर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो यहां क्यों लंबित है। अधिकारियों की ओर से विभागीय कार्रवाई की जानकारी दी गई, लेकिन जनप्रतिनिधि ठोस समयसीमा चाहते नजर आए। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में करौली में इतने कार्य हुए हैं, जितने पिछले 50 सालों में नहीं हुए। लेकिन, विकास की इस राह में रोड़ा अटकाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों और भू-माफियाओं को अब बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने सिंचाई विभाग का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि कुछ भू-माफियाओं ने विभाग की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर वहां प्लॉट काट दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि विभाग की जमीन वापस ली जाए और इन भू-माफियाओं के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए.0
0
Report
राठ में कार सवारों को खींचकर बेल्टों से पीटा, शादी के लिए ब्यूटी पार्लर से लौट रही थीं युवतियां
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के राठ में बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक कार में सवार दो युवकों को खींचकर बेल्टों से पीटा, जिससे वे घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब युवक ब्यूटी पार्लर से युवतियों को लेकर लौट रहे थे। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के रायनपुर निवासी जितेंद्र पुत्र ऋषिकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह राठ कोतवाली के औंता गांव में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने आए थे। रात में वह जगत सिंह के साथ ब्यूटी पार्लर के काम से राठ गए थे। जितेंद्र के अनुसार, ब्यूटी पार्लर से युवतियों को तैयार कराकर औंता गांव लौटते समय राठ कोतवाली क्षेत्र में सरसई रोड पर पहले पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद हमलावरों ने अपनी बाइक कार के सामने खड़ी कर दी। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर बेल्टों से पीटा। उन्होंने खेत की ओर दौड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावरों ने जगत सिंह को भी कार से बाहर निकाला, नाले में गिराया और बेल्टों से मारा। इस मारपीट में दोनों युवकों को चोटें आई हैं। राठ कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि घायल युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
लोकेशन नोएडा चिल्ला एलिवेटेड रोड पर तेज़ी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह का निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा चिल्ला एलिवेटेड रोड पर तेज़ी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह का निरीक्षण—जल्द मिलेगा जाम से छुटकारा! आपको बता दूं कि नोएडा में लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे नोएडा विधायक बीजेपी नेता पंकज सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। करीब 5 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड रोड नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। चिल्ला बॉर्डर पर रोज़ाना लगने वाले जाम से परेशान लोगों को इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पंकज सिंह ने संकेत दिए कि जल्द ही यह एलिवेटेड रोड जनता को समर्पित किया जाएगा। वहीं, बंगाल चुनाव को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हारने वाली पार्टियां अक्सर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती हैं। साथ ही नोएडा में रह रहे बंगाल के लोगों को उन्होंने बधाई भी दी।0
0
Report
ANTF ने मप्र के 25 हजार इनामी तस्कर समेत पांच गिरफ्तार; डोडा-पोस्त, अफीम नकद बरामद
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग जिलों में की गई चार कार्रवाइयों में डोडा-पोस्त, अफीम और नकदी बरामद की गई, जबकि दो एसयूवी वाहन भी जब्त किए गए। एएनटीएफ IGP विकास कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एएनटीएफ की विभिन्न टीमों ने एक ही दिन में चार बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई “ऑपरेशन मादक प्रहार” के तहत की गई, जिसमें छह वर्षों से फरार चल रहे और जीआरपी जोधपुर द्वारा 25 हजार रुपए के इनामी घोषित तस्कर प्रकाश नायक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच नशे की डील कराने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार वह खुद खेती नहीं करता था, बल्कि खरीदार और सप्लायर के बीच मध्यस्थ बनकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करवाता था। आरोपी लगातार ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचता रहा, लेकिन एएनटीएफ ने गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के बाद उसे एक पारिवारिक शादी समारोह से दबोच लिया। दूसरी कार्रवाई में भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र से करीब 45 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक डिजायर car जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में की गई, जहां 113 ग्राम अफीम, अफीम में मिलावट के लिए उपयोग में लिया जाने वाला 965 ग्राम पदार्थ तथा 23 हजार 130 रुपए की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं चौथी कार्रवाई जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में हुई, जहां 23 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक बलेनो कार जब्त की गई तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
झारखंड साइंस स्ट्रीम टॉपर रशीदा नाज 489 अंकों से पहला स्थान
Dhanbad, Jharkhand:झरिया के जमाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा नाज ने झारखंड साइंस स्ट्रीम में टॉप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 489 अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से उनके परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। रशीदा DAV प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा हैं और शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेहनती रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली रशीदा के पिता निजी नौकरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। रशीदा बताती हैं कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस से ज्यादा स्कूल में पढ़ाई और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा किया। उनका पसंदीदा विषय गणित है, जबकि सबसे ज्यादा अंक उन्हें केमिस्ट्री में मिले हैं। अपनी सफलता का श्रेय रशीदा अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने खास तौर पर अपनी बहन का जिक्र करते हुए कहा कि आठवीं कक्षा तक उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी और उस समय उनकी बहन ने ही उन्हें पढ़ाई में मजबूत बनाया। रशीदा नाज कहती हैं कि उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि वे टॉप करेंगी, लेकिन मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। अब उनका सपना है कि वे आगे चलकर प्रोफेसर बनें और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दें। उनका सबसे फेवरेट विषय गणित है। केमिस्ट्री 99 अंक आया है।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में कोयला ट्रक ने महिला कुचली, मौत; ग्रामीण चक्का जाम
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर कोयला ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत। पैदल घर जा रही थी महिला, फिसलने से ट्रक के नीचे आई। नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम। सड़क सुधार सहित 2 करोड़ मुआवजे की मांग कर रहे हैं। करञ्जी चौकी क्षेत्र के झুমरपारा इलाके का मामला है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, ग्रामीणों को समझाइश में जुटी।0
0
Report
Muzaffarpur में UltraTech Yashasvi Mukhiya सम्मान समारोह: eight जिलों के मुखिया सम्मानित
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर में अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदुस्तान समाचार पत्र और अल्ट्राटेक सीमेंट के सौजन्य से उत्तर बिहार के आठ जिलों के चयनित मुखिया को अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया का सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि तिरहुत रेंज के कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह थे और इस कार्यक्रम के उद्घाटन नगर विधायक रंजन कुमार, हिंदुस्तान समाचार के स्थानीय संपादक आलोक कुमार मिश्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के रीजनल हेड आर एस राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। आठ जिलों के चयनित मुखिया को सम्मान दिया गया। पदम श्री से सम्मानित निर्मला देवी को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कमिश्नर ने कहा कि यशस्वी मुखिया सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होने से पंचायत में अच्छा काम करने वाले मुखिया को प्रेरणा मिलेगी और गांव का विकास देश का विकास है। नगर विधायक ने कहा ग्राम क्षेत्र के असली नायक मुखिया ही होते हैं, इसलिए अच्छा काम करने वाले मुखिया को सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि जब गांव है तभी देश है। रीजनल हेड ने कहा किUltraTech Cement देश का नंबर वन सीमेंट कंपनी है और गांव बढ़ेगा तभी देश बढ़ेगा—इस सोच के तहत बिहार में ये कार्यक्रम चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर में चौथा कार्यक्रम था; चयनित मुखिया को सम्मान दिया गया और पटना में ग्रैंड फिनाले होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि देश के 90 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है इसलिए गांव बढ़ेगा तभी देश बढ़ेगा।0
0
Report
कौशांबी के पिपरी में एक्सयूवी कार गैरेज में आग, शॉर्ट-सर्किट से अनुमान
Noida, Uttar Pradesh:कौशांबी के पिपरी थाना इलाके में उस वक्त अफरा तफरी फैल गई जब गैराज में खड़ी एक एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
