271601
गोंडाः टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के गठन की बैठक संपन्न
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh:आज रविवार को जनपद मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में बैठक कर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई गोंडा कार्यकारिणी का गठन किया गया। राम स्वरूप भास्कर की अध्यक्षता और पाटनदीन आर्य के संयोजन में संरक्षक प्रवक्ता रमेश विमल जिला अध्यक्ष हृदय नारायण, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शास्त्री, महेश कुमार, नंदकिशोर भास्कर और जिला मंत्री राकेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकारी का गठन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड पेपर लीक पर विरोध: गिरिडीह टावर चौक में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Giridih, Jharkhand:एभीबी : झारखंड में कथित पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को गिरिडीह के टावर चौक पर छात्र संगठनों और छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान AVBP, JLKM और आजसू से जुड़े छात्र नेता एवं कई छात्र मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। छात्र नेताओं का कहना था कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान टावर चौक पर कुछ देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा। मौके पर मौजूद छात्रों और नेताओं ने कहा कि यदि पेपर लीक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा。0
0
Report
UGC-NET पेपर में त्रुटियाँ: NTA ने री-एग्जाम और शेड्यूल जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 का एग्जाम कराया था। NTA को तीन सब्जेक्ट, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में कई गलतियों की कई शिकायतें मिली थीं। इसलिए, NTA ने इन गलतियों की जांच करने और उन्हें देखने के लिए एक कमेटी बनाई। कमेटी ने पाया कि तीनों पेपर में कई फैक्ट्स, टाइपिंग, ट्रांसलेशन की गलतियां थीं, जिसमें जाने-माने विद्वानों के नाम गलत स्पेलिंग में थे, किताबों के टाइटल गलत थे, सवालों के स्टेम वर्डिंग में गलतियां थीं, ग्रामर की गलतियां थीं, जेंडर और नंबर एग्रीमेंट की गलतियां थीं, पंक्चुएशन की गलतियां थीं, और पहले से पूछे गए कॉन्सेप्ट के लिए बनाए गए शब्द अलग-अलग थे, साथ ही पहले पूछे गए कई सवालों का रिपीटिशन भी था। तीन पेपर - इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी - का री-एग्जाम नीचे दिए गए शेड्यूल के हिसाब से होगा: इंग्लिश: 9 सितंबर 2026 शिफ्ट 1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कॉमर्स: 9 सितंबर 2026 शिफ्ट 2: - दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सोशियोलॉजी: 10 सितंबर 2026 शिफ्ट 1 - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक0
0
Report
रांची: आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत से समाधान के लिए सरकार की नई पहल
Ranchi, Jharkhand:रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है। आंदोलनरत छात्रों को दिनांक 17.08.2026 को दोपहर 2:00 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा छात्रों को इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई है।0
0
Report
Advertisement
Azamgarh में प्रमोद गौड़ मौत: हत्या का मुकदमा, परिजनों में आक्रोश
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर हत्या का आरोप, परिजन के तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच तथा कार्रवाई में जुटी। जनपद आज़मगढ़ में पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर बलईपुर गांव में प्रमोद कुमार गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चंदकला तथा राम केवल प्रजापति को नामजद किया है। हालांकि आज परिजनों ने हत्या के किसी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित होकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक मान-मनौव्वल तथा आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। तहरीर के अनुसार 15 अगस्त को गांव वालों के शोर मचाने पर परिजन को प्रमोद गौड़ के संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े होने की जानकारी हुई, जहां उसके शरीर पर चोट के निशान बताए गये। इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व प्रमोद को पैसे के विवाद को लेकर धमकी दी गई थी। तहरीर में राम केवल प्रजापति पर धमकी देने का आरोप लगाया गया, परिजनों ने आशंका की कि प्रमोद की हत्या की है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही।0
0
Report
रिटायर्ड पुलिसकर्मी के पिता के बेटे ने पिता को बंधक बनाकर पीटा, घंटों देरी से पहुँची पुलिस
Aligarh, Uttar Pradesh:रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता की कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से पिटाई, घंटो से कमरे में बना रखा है बंधक. खिड़की से हथियार लहराकर फैलाई दहशत, राहगीरों ने बनाया मौक़े का वीडियो. पुलिस से रिटायर्ड पिता को बंधक बनाकर बेटे ने पीटा, सूचना के बाद भी घंटो देरी से पहुँचनी पुलिस. सिविल लाइन इलाके के विष्णु पूरी इलाके में बेला मार्ग की घटना.0
0
Report
बारां में हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
Baran, Rajasthan:बारां में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा का स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज अस्पताल रोड स्थित धर्मादा धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में समाज की 59 प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, अंता- मांगरोल विधायक प्रमोद जैन भाया एवं किशनगंज-शाहबाद विधायक ललित मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती, भगवान परशुराम एवं हरित ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।0
0
Report
Advertisement
पारा क्षेत्र में डेयरी कार्रवाई के दौरान नगर निगम–पुलिस टीम पर पथराव, घायल दरोगा
Noida, Uttar Pradesh:पारा क्षेत्र में रविवार शाम डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव हुआ। पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में पुलिस के एक दरोगा और नगर निगम टीम में शामिल कई लोग घायल हुए; कई वाहनों में तोड़फोड़ भी हुई।0
0
Report
गांव में पत्नी के साथ मारपीट आरोप, पति बंधक बनाकर पुलिस हवाले
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में अपनी पत्नी को ले जाने नौनियाबागी गांव पहुंचे पति को पूरे गांव में ग्रामीणों ने घुमाया। सालिमपुर थाना अंतर्गत सैदपुर गांव के रहने वाले पिंटू कुमार बरेली में रेलवे के टेक्निकल विभाग में जॉब करते हैं। पिंटू कुमार पर अपनी पत्नी के साथ बेल्ट से मारपीट करने और अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो उसके भाई के मोबाइल पर भेजने का आरोप है। इसके अलावा वह बार बार अपने पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी देता है। वहीं पत्नी ने अपने पति पर परिवार में ही अपनी भाभी से विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया है। इसी कारण लड़की पक्ष के लोगों ने पिंटू पर अपनी पत्नी को जबरदस्ती दवाई देकर अबॉर्शन कराने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। यहां तक कि पति अपनी पत्नी को घर के लोगों से बात करने भी नहीं देता था। कई बार अपने घर में ही पत्नी पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसके साथ मारपीट भी की गई। लड़की पक्ष के लोगों ने कई बार दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बार बार मारपीट की घटना से परेशान होकर वे कुछ दिनों पहले लड़की को अपने घर ले आए। आज शाम कुछ लोगों को साथ लेकर पति अपने ससुराल पहुंचा, तब नाराज ग्रामीणों ने लड़के को बंधक बनाकर गांव के मंदिर में बिठा लिया। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले महिलाओं ने पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला और फिर बाढ़ थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अग्रतर कार्रवाई के लिए जांच में जुटी है।0
0
Report
रावतभाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता और दो बच्चों की मौत, मां घायल
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में रविवार सुबह दीपपुरा घाटे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परिवार सड़क पर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे राहगीरों ने तत्काल रावतभाटा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी
Raipur, Chhattisgarh:आज प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी. मध्य और उत्तर छतीसगढ़ में मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी से अति भारी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. रायपुर में भी आज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है0
0
Report
चतरा जेल में टीएसपीसी उग्रवादी की आत्महत्या, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जेल में बंद विचाराधीन कैदी, टीएसपीसी उग्रवादी ने की आत्महत्या चतरा : जेल में बंद नक्सली संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी मंटू गंझू(22वर्ष) उर्फ दिलेश जी ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में चतरा जेल प्रशासन ने सदर थाना में आत्महत्या का केस दर्ज करवाया है। मृतक पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र के केवाल गांव का रहनेवाला था। घटना की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव ने बताया कि मृतक के खिलाफ चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज थे। वर्तमान में कुंदा कांड संख्या 21/2024 में वह चतरा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के रूप में सजा काट रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि जेल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी है कि कैदी द्वारा आत्महत्या के प्रयास किये जाने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जेल प्रशाशन द्वारा सदर थाना में यूडी केस संख्या 12/26 दर्ज करवाया गया है। वही शव का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा का कांग्रेस विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च
Mandi, Himachal Pradesh:वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ़ हो सख़्त कानूनी कार्रवाई : जयराम ठाकुर मंडी में भाजपा ने राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ निकाला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में कैंडल मार्च, चौहट्टा बाजार में गांधी भवन के बाहर गाया संपूर्ण "वंदे मातरम्" मंडी : मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के अपमान का आरोप लगाते हुए एक विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालकर चौहट्टा बाजार में कांग्रेस कार्यालय के बाहर संपूर्ण वंदे मातरम गाया। यह प्रदर्शन भाजपा जिला कार्यालय राजमहल से शुरू हुआ और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (गांधी भवन) के बाहर आयोजित किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जहाँ एक तरफ 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय ध्वज के नीचे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इशारा करके वंदे मातरम् को बीच में ही बंद कराने का प्रयास किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति ने उन्हें अवगत कराया कि अब संसद द्वारा कानून पास कर पूरा राष्ट्रीय गीत बजाना अनिवार्य कर दिया गया है, तब जाकर वे अनिच्छा से खड़े रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य रहा है कि कांग्रेस की नीतियों के कारण आठ दशकों तक देशवासियों को आधा-अधूरा वंदे मातरम् सुनना पड़ा, लेकिन अब एनडीए सरकार द्वारा संसद में विधेयक पारित कर इसके पूर्ण गायन को अनिवार्य बनाने और अवमानना पर सजा का प्रावधान करने का पूरे देश ने स्वागत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से कांग्रेस नेताओं का खोखला देशभक्ति का चेहरा उजागर हो गया है, जिसे वे पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि राष्ट्रीय गीत के अपमान के दोषी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। उन्होंने बताया कि भाजपा ने इस मानसिकता का पर्दाफाश करने के लिए देशभर के जिला कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस विरोध प्रदर्शन में नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, पूर्व विधायक हीरा लाल, मेयर सुमन ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बीजेपी राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस घरों के सामने प्रदर्शन
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਬੀਜੇਪੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵੰਦੇ ਮਾਤਰਮ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਗੀਤ ਦੇ ਅਪਮਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਲੋਕਲ ਲੀਡਰਸ਼ੀਪ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਅੱਗੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਬੀਜੇਪੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਘਰ ਅੱਗੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ。0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियों की मौत, पुलिस जांच तेज
Shravasti, Uttar Pradesh:स्लग - संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियों की मौत एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियों की मौत से हड़कंप मच गया है। अलग-अलग गांवों में दोनों किशोरियों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव और पूर्वी जुड़पनिया गांव का है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियों के शव अलग-अलग स्थानों पर घर के अंदर फंदे पर लटके मिले हैं। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
हिंडौन में CLG बैठक: पुलिस-जन सहयोग से कानून-व्यवस्था बेहतर
Karauli, Rajasthan:हिंडौन में सीएलजी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था तथा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिंडौन कोतवाली, नई मंडी, सदर और सूरौठ थानों के सीएलजी सदस्य शामिल हुए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों की भूमिका और उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से पुलिस का सहयोग करने और क्षेत्र में सामने आने वाली समस्याओं एवं गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और आमजन से जुड़े मुद्दों पर सुझाव भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और संबंधित थानों के थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
