271202
गोंडाः वन विभाग के नर्सरी में तैयार हो रहे औषधीय पौधे
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र के कुआना रेंज के शिव गढ़ पौधशाला में इस वर्ष औषधीय पौधे लगाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। नर्सरी में करंज, अर्जुन, छातवन, नीम, बकेन, पीपल आदि के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी रुद्र प्रताप सिंह ने नर्सरी में अधिक से अधिक औषधीय पौधे तैयार करने का निर्देश दिया है। उनकी मंशा यह है कि अधिक से अधिक औषधीय पौधे तैयार होने से भविष्य में इसका लाभ ग्रामीणों को ही मिलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर में नशा रोकने पर युवक से मारपीट, CCTV फुटेज सामने
Bikaner, Rajasthan:नशा बेचने से रोकने पर युवक के साथ मारपीट का आरोप घटना का CCTV वीडियो आया सामने, व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के वार्ड 9 की घटना आरोप-युवक को ऑफिस से उठाकर ले गए और फिर की मारपीट वार्ड 9 के लोग पार्षद विनोद धवल के नेतृत्व में पहुंचे एसपी कार्यालय मोहल्लेवासियों ने नशे के कारोबार पर रोक और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग Intro- बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 से युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है आरोप है कि नशा बेचने से रोकने पर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। घटना से जुड़ा CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें मारपीट की घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक को उसके ऑफिस से उठाकर ले जाया गया और इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई घटना के बाद वार्ड के लोगों में नाराज़गी है मामले को लेकर वार्ड 9 के लोग पार्षद विनोद धवल के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने और नशे से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।वहीं पीड़ित पक्ष ने भी एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखीlocal लोगों का कहना है कि इलाके में नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जानी चाहिए फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में जांच और आगे کی कार्रवाई कर रही है CCTV फुटेज और पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
राजस्थान बीजेपी पंचायत चुनावों की तैयारी में गांव-ढाणी तक संगठन मजबूत कर रही
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान में निकाय चुनावों में जीत के बाद अब बीजेपी ने पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी ने गांव और ढाणी तक संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। सेवा संकल्प अभियान के जरिए बीजेपी प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम कर लोगों तक पहुंच बना रही है। वहीं, पार्टी की नजर पंचायत चुनावों में निकाय चुनावों के प्रदर्शन को दोहराने पर है। निकाय चुनावों के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस पंचायत चुनावों पर नजर आ रहा है। पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ हो, लेकिन बीजेपी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गांव और ढाणी तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही बीजेपी अब ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को भी गांव-गांव तक पहुंचने के लिए एक माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। सेवा संकल्प के जरिए बीजेपी युवाओं, महिलाओं और समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाने की कवायद कर रही है।प्रदेशभर में सेवा संकल्प के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी कार्यकर्ता सीधे लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनावों में भी पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है। पार्टी ने पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। निकाय चुनावों की तर्ज पर पंचायत चुनावों के लिए भी प्रचार रथों को मैदान में उतारा गया है। वहीं, बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी भी जल्द ही अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। इन दौरों के जरिए संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा। यानी पंचायत चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ही बीजेपी गांवों तक अपनी पहुंच मजबूत करने में जुट गई है।सेवा संकल्प के जरिए जहां अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाई जा रही है, वहीं संगठन के जरिए ग्रामीण इलाकों में पार्टी को और मजबूत करने की कवायद जारी है।निकाय चुनावों के बाद अब बीजेपी की नजर पंचायत चुनावों पर है और पार्टी गांवों में संगठन को सक्रिय कर चुनावी जमीन तैयार करने में जुटी है।0
0
Report
चंद्रशेखर की बाइट पर मायावती के बयान से राजनीति गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:चन्द्रशेखर की बाइट पर मायावती के बयान से राजनीति गरमाई0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव में चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को भाजपा ने तथ्यपरक जवाब दिया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। राजनांदगांव सांसद और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सतीश पांडेय ने प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस और विपक्षी इंडी गठबंधन पर चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। संतोष पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान के बाद कांग्रेस और विपक्ष के दावों की वास्तविकता सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनगढ़ंत कहानियों के जरिए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन आयोग के स्पष्टीकरण के बाद विपक्ष के आरोपों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए एसआईआर सहित अन्य फैसले चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। ऐसे में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। भाजपा सांसद ने कांग्रेस के सड़क पर चल रहे आंदोलन को लेकर कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने के बजाय कांग्रेस को तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। वहीं कांग्रेस लगातार एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए आंदोलन कर रही है। कुल मिलाकर राजनांदगांव में चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच भाजपा के पलटवार से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बाइट संतोष पाण्डेय सांसद राजनादगांव0
0
Report
दीघा घाट पर गंगा में डूबे 17 वर्षीय मोनी की खोज जारी
Patna, Bihar:पटना एंकर दीघा थाना क्षेत्र स्थित दीघा घाट पर सोमवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक डूब गया। डूबे युवक की पहचान रामकृष्णा नगर निवासी मोतीलाल के बेटे मोनी के रूप में हुई है। मोनी ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और इंटर में दाखिला लिया था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मोनी के दो दोस्त उसके घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोस्तों के अनुसार, पांच युवक दो बाइक से दीघा घाट पहुंचे थे। सभी ने रविवार शाम ही सुबह गंगा में नहाने जाने की योजना बनाई थी। घाट पर पहुंचने के बाद मोनी ने चप्पल उतारी और पानी में बाइक खड़ी कर तस्वीर लेने की बात कही। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रामकृष्णा नगर से पांच युवक घाट पर आए थे, जिनमें से एक गंगा में डूब गया है। NDRF की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
फतेहपुर में अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश; 27 बैटरियाँ बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur अंतर्जनपदीय बैटरी चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश चोरी की बैटरी के साथ चांदपुर पुलिस ने चार चोरों को दबोचा थाना चांदपुर पुलिस ने चोरों के साथ 27 चोरी की बैटरियाँ व दो कारें की बरामद पुलिस के अनुसार सड़क किनारे खड़े ई- रिक्शों, सोलर पंप सहित वाहनों से बैटरी पार करते थे चोर एसपी अभिमन्यू मांगलिक ने चांदपुर पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की।0
0
Report
Advertisement
Shahjahanpur में शराब पर विवाद के बाद गोलीबारी, भीड़ ने आरोपी की पिटाई
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर विवाद हो गया। विवाद के बाद एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फायर करने के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ले फायर करने वाला युवक को पड़कर उसकी जमकर पिटाई की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि थाना मदनापुर क्षेत्र के बुधवाना इलाके में सत्यवीर यादव और गुरु पाल यादव एक घर के बाहर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अमरदीप गुप्ता ने दोनों को शराब पीने से मना किया जिसके बाद विवाद हो गया। उस वक्त आरोपी मौके से चले गए लेकिन 1 घंटे के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर आए। इसके बाद गुरु पाल यादव ने तमंचे से अमरदीप पर फायर कर दिया। जिससे बाल बाल बचा है। गोली चलाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके से एक युवक को पड़कर उसकी जमकर पिटाई की। युवक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।0
0
Report
NOIDA में मौसम पर VOXES: ताज़ा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:VOXES ON WEATHER NOIDA0
0
Report
जयपुर RCA चुनाव: कल मतदान, मत पेटियाँ पहुंच चुकीं
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव कल सुबह 11.30 बजे से शुरु होगी वोटिंग चुनाव के लिए मत पेटियां पहुंची RCA0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा की बैठक: ग्राम पंचायत चुनाव पर कार्यकर्ताओं से चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:सीएम भजनलाल शर्मा की बैठक: ग्राम पंचायत चुनाव पर कार्यकर्ताओं से चर्चा, मीटिंग में कई विधायक, आलाधिकारी, सहित केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई नेता मौजूद0
0
Report
सरगुजा में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर सरगुजा निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया गया। आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग में हुए गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कार्यर्ताओं ने अंबिकापुर के राजीव भवन से रैली निकालकर घड़ी चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। जिसके बाद सरगुजा निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने पहुँची कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कार्यर्ताओं की पुलिस के बीच छड़प देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने चुनाव में हुए गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा हैं।0
0
Report
विदिशा में नशे के खिलाफ अभियान: तीन गिरफ्तार, 10.150 किलो गांजा बरामद
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है. आरोपियों के पास से एक स्कूटी और तलवार भी जब्त की गई है. पुलिस ने NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर को नशे के विरुद्ध अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने मोनिका केवट, निवासी गुलाबगंज, हाल हलाली कॉलोनी विदिशा, के कब्जे से करीब 6 किलो गांजा बरामद किया. वहीं राजू अहिरवार, निवासी लुहांगी मोहल्ला, मंडी के कब्जे से 4 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया गया. इसके अलावा रोहित अहिरवार के कब्जे से हीरो कंपनी की स्कूटी MP04ZT8695 और एक तलवार बरामद की गई. पुलिस ने जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई है. मामले में थाना सिविल लाइन विदिशा में अपराध क्रमांक 722/26 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया.0
0
Report
Advertisement
एशियन गोल्ड विजेता सुरूचि फौगाट झज्जर पहुंचीं, ओलंपिक के कदम बढ़ाने को तैयार
Jhajjar, Haryana:एशियन गोल्ड मैडल विजेता सुरूचि फौगाट पहुँचंी झज्जर :झज्जर पहुंंचने पर सुरूचि का जिला प्रशासन की तरफ से किया गया स्वागत :अपने गांव सासरौली के ग्रामीणों व अभिभावकों के साथ सुरूचि पहुंची थी झज्जर :उपायुक्त वर्षा खनंगवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि ने किया स्वागत :सुरूचि बोली,मां सुदेश ने किया पूरा मोटीवेट,उसी से मिली सफलता :ओलम्पिक के लिए करूंगी और ज्यादा मेहनत,घर पर हीं रहकर करती हूं प्रैक्टिस :सुरूचि ने जताई गांव या फिर क्षेत्र की तरफ से शूटिंग की सरकारी अकेड़मी खोलने की इच्छा :संघर्ष और पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईpuru सुरूचि,देश के तिरंगे के लिए कुछ करने की तमन्ना कहा: एशियन में जीता गोल्ड,ओलम्पिक है अगला निशाना,करूंगी कड़ी मेहनत :एशियन में दस मीटर शूटिंग में जीता है सुरूचि ने गोल्ड,कहा: हारने के बाद आता है उसे उठना :अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया,तिरंगे की आन-बान व शान के लिए करती रहूंगी मेहनत :मां सुदेश बोली,सुरूचि ने दिखा दिया बेटियां बेटों से काम नहीं कहा: मैने कभी नहीं समझा बेटे और बेटी में फर्क,परिणाम सभी के सामने एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा -----------------एशियन गेम्स में 10 मीटर शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सुरूचि फौगाट सोमवार को झज्जर पहुंचीं। झज्जर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त वर्षा खनंगवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि ने उनका स्वागत किया। सुरूचि अपने गांव सासरौली के ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ झज्जर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता, संघर्ष और आगामी लक्ष्य को लेकर खुलकर बातचीत की। अपनी उपलब्धि का श्रेय सुरूचि ने अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां सुदेश ने उन्हें हमेशा मोटिवेट किया और मुश्किल समय में हौसला दिया। सुरूचि ने कहा कि एशियन में गोल्ड जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब उनका अगला निशाना ओलंपिक है। इसके लिए वह और अधिक मेहनत करेंगी। उन्होंने बताया कि वह घर पर रहकर ही शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं। सुरूचि ने अपने क्षेत्र में सरकारी शूटिंग अकादमी खोले जाने की इच्छा भी जताई। उनका कहना है कि यदि गांव या आसपास के क्षेत्र में सरकारी शूटिंग अकादमी स्थापित होती है तो इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। अपने संघर्ष और पुराने दिनों को याद करते हुए सुरूचि भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि उनका सपना केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि देश के तिरंगे की आन-बान और शान के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हार के बाद उठकर फिर मेहनत करना ही सफलता की राह है। सुरूचि की मां सुदेश ने कहा कि उन्होंने कभी बेटे और बेटी में फर्क नहीं समझा। उन्होंने कहा कि बेटी ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि बेटियाँ भी बेटों से किसी मायने में कम नहीं हैं। आज सुरूचि की उपलब्धि इसका परिणाम है। बाइट: सुरूचि फौगाट्,मां सुदेश देवी। झज्जर सुमित कुमार0
0
Report
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, मतदाता सूची और जलभराव पर कांग्रेस के आरोप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के सिविल लाइंस स्थित होटल हवेली में आयोजित यूथ कांग्रेस की पश्चिमी उत्तर प्रदेश समीक्षा बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी कुणाल चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही चुनाव आयोग पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन की तरह काम कर रहा है। मीडिया से बातचीत में कुणाल चौधरी ने कहा कि यदि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं तो उसका जवाब आयोग को देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आयोग के बचाव में मुख्यमंत्री और भाजपा नेता क्यों सामने आते हैं। चौधरी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ समय में चुनाव आयुक्तों के फैसलों पर कई आपत्तियां सामने आई हैं। उन्होंने संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन और चुनाव आयुक्तों की जवाबदेही से जुड़े कानून को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। चौधरी ने मतदाता सूची को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा था कि अब स्थानीय प्रशासन के बजाय दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय से तय किया जाता है कि किसका नाम मतदाता सूची में रहेगा और किसका नाम हटाया जाएगा। उन्होंने बंगाल में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का भी आरोप लगाया। बरेली की समस्याओं का जिक्र करते हुए कुणाल चौधरी ने शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिए जाने के बावजूद जलभराव की समस्या पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान पॉश कॉलोनियों और जजों के आवासों तक में पानी भर जाता है और उसे निकालने के लिए मोटर-पाइप लगाने पड़ते हैं। उन्होंने हाल की बारिश से किसानों की धान और गन्ने की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। चौधरी ने प्रभावित किसानों को 30 से 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और एमएसपी नहीं मिल पा रही है।0
0
Report
राकेश टिकैत: बुंदेलखंड में 40% खनन हिस्सा मिला तो किसान खुशहाल
Mahoba, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड के महोबा पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत कर किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ और शिक्षा, चिकित्सा मुफ्त होने पर ही यहां पलायन रुक सकता है, इसके अलावा बुंदेलखंड को ऑर्गनिक स्टेट बनाने से ही यहां के किसानों को फायदा होगा। यदि खनन संपदा के हिसाब से 40 प्रतिशत हिस्सा किसानों के विकास पर लगे तो बुंदेलखंड खुशहाल होगा। बुंदेलखंड के दौरे पर निकले किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शहर के नवीन गल्ला मंडी परिसर में किसान महापंचायत कर किसानों के मुद्दों पर चर्चा की; इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड गरीब नहीं है; यदि खनन संपदा का 40 प्रतिशत हिस्सा यहां पर लगा दिया जाए तो यहाँ का किसान खुशहाल हो सकता है। खाद की समस्या पर बोले कि अभी और ज्यादा खाद का संकट आने वाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को ऑर्गनिक स्टेट बने तो यहां के किसान खुशहाल होंगे।0
0
Report
Advertisement
