271502
Gonda: मंडी समिति और खातेदार के बीच जमीन विवाद सुलझाने के लिए पैमाइश शुरू
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज स्थित मंडी समिति और खातेदार के बीच चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर पैमाइश का कार्य शुरू कराया गया। उप जिलाधिकारी भरत भार्गव के नेतृत्व में तहसीलदार मनीष कुमार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, मंडी समिति के सचिव व शिकायतकर्ता खातेदार कंचन श्रीवास्तव और अमरीश खरे की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई गई। घंटों चले इस कार्य के दौरान अधिकारियों की टीम मौजूद रही जिससे विवाद को समाप्त किया जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में शास्त्री की 122वीं जयंती पर राजकीय समारोह, सीएम ने प्रतिमा पर श्रद्धांजलि
Patna, Bihar:पटना- भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री 122वीं जयंती पर पटना के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में राजकीय समारोह के साथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन.... बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर किया श्रद्धांजलि अर्पित0
0
Report
महात्मा गांधी जयंती पर शाजापुर में नदी साफ-सफाई अभियान, नागरिकों ने बढ़ाया योगदान
Shajapur, Madhya Pradesh:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शाजापुर के महादेव घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान चीलर नदी और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से नदी को स्वच्छ रखने और जलस्रोतों में गंदगी नहीं करने की अपील की। स्वच्छता अभियान में कलेक्टर रिजु बाफना, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी, नगरपालिका अमला, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने श्रमदान करते हुए महादेव घाट और चीलर नदी के आसपास जमा कचरे को हटाया। विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन, नगरपालिका और भारतीय जनता पार्टी द्वारा नदी पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसे स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमित स्वच्छता और लोगों की जागरूकता से नदी के स्वरूप को बेहतर किया जा सकता है। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों, घाटों और नदी में कचरा न डालें तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे भी जारी रखने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा नीचे आ जाएं नगर पालिका सीएमओ भुपेंद्र कुमार दीक्षित सफाई अभियान के दौरान घाट पर ऊपर ही खड़े हुए थे, उन्हें कलेक्टर ने कहा नीचे आ जाएं, उसके बाद सीएमओ ने भी नीचे उतर कर सफाई अभियान में अपनी भूमिका निभाई。0
0
Report
बेगूसराय में रंगदारी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस निष्क्रिय
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अगर व्यवसाय करना है तो अपराधियों को रंगदारी टैक्स देनी पड़ेगी। नहीं तो बेखौफ अपराधियों के द्वारा सरेआम प्रताड़ित किया जाएगा। इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि अपराधियों के द्वारा बेटी के विवाह से पहले भी रंगदारी की मांग की जाती है। ताजा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहा वार्ड नंबर 10 की है। जहां से यह वीडियो सामने आ रहा है। साथ ही साथ आरोप लगाया जा रहा है कि पूर्व में भी 9 सितंबर को गोलीबारी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद भी पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगना मुनासिब नहीं समझा। आलम यह है कि गांव के लोग अपना घर बार छोड़ने को मजबूर है। क्या है पूरा मामला, एक रिपोर्ट। दरअसल यह पूरा मामला मंसूर चक थाना क्षेत्र के तेमुहा गांव की है जहां बेखौफ अपराधियों के द्वारा हथियार का प्रदर्शन, गाली-गलौज एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस के सामने भी अपराधियों के द्वारा महिलाओं की पिटाई की जा रही है और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी बैठी है। गांव के ही मोहम्मद कैसर ने आरोप लगाया है कि तेमुहा गांव के ही मोहम्मद इश्तियाक उर्फ लड्डू के द्वारा उनसे 5 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही है। रंगदारी नहीं देने की एवज में अपराधियों ने उनकी लड़की की शादी में व्यवधान एवं व्यवसाय करने की मनाही कर दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके पूर्व भी 9 सितंबर को अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। प्रीत पक्ष की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार खोखा भी बरामद किया गया था। बावजूद इसके अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता चला गया। आरोप लगाया जा रहा है कि मोहम्मद इश्तियाक उर्फ लड्डू एवं मोहम्मद नन्हे के द्वारा लगातार तेमुहा में आतंक फैलाया जा रहा है एवं लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। खास बात यह है कि तमाम सबूत एवं सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी मंसुर चक थाने की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिली भगत से यहां शराब का भी कारोबार किया जा रहा है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है किस तरह शराब के नशे में अपराधी हथियार लहराते हुए लोगों को गालियां देता नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि बरिय पदाधिकारी के द्वारा अपराधियों एवं संकल्पित पदाधिकारी पर क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
Advertisement
3 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में विजेताओं की घोषणा और साइबर जागरूकता शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित
Darogapara, Chhattisgarh:प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस दौरान विजेता फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। समारोह का खास आकर्षण रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार की गई साइबर जागरूकता पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘द साइबर ट्रैप’ होगी। फिल्म में एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित रायगढ़ पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और निर्देशन ऋभू समर्थ सिंह ने किया है। यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए अलग से बनाई गई है। गौरतलब है कि रायगढ़ पुलिस ने युवाओं को साइबर जागरूकता अभियान से जोड़ने के लिए दो श्रेणियों में यह प्रतियोगिता आयोजित की है। 3 से 6 मिनट की शॉर्ट फिल्म श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 75 हजार और तृतीय 50 हजार रुपये रखा गया है। वहीं, अधिकतम 3 मिनट की फिल्म या रील श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 75 हजार, द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ी नहीं देश के अलग-अलग राज्यों से शॉर्ट फिल्म भेजे गए हैं और विदेश रूस से भी शॉर्ट फिल्म की के लिए एक प्रतियोगिता ने अपना वीडियो भेजा है अब 3 अक्टूबर को होने वाले समारोह में विजेताओं के नामों का ऐलान होगा।0
0
Report
हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा 31 हजार का लगाया जुर्माना
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, न्यायालय सुनाई सजा 31 हजार का लगाया जुर्माना, रंजिश में युवक की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस की जांच में दोनों के नाम आए थे प्रकाश में, थाना मंडी धनौरा क्षेत्र में हुई थी हत्या,0
0
Report
मुजफ्फरनगर पहुंचे धामी: शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि और रामपुर तिराहे की 32वीं बरसी कार्यक्रम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंच कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर है कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर पुलिस अलर्ट, उत्तराखंड और यूपी के कई मंत्री कार्यक्रम में शामिल, शहीद लोगों के परिजनों से भी मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, श्रद्धांजलि के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री, छपार के रामपुर तिराहे पर स्थित है शहीद स्मारक।0
0
Report
Advertisement
गिरिराज सिंह बोले: ज्ञानेश को सम्मानित करें, अवैध नाम काटने पर विपक्ष सवाल उठाता है
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को सम्मानित करने की जरूरत, जिस तरह से उन्होंने अवैध नामों को काटा है, विपक्ष के द्वारा चुनाव आयोग पर लगातर सवाल उठा रही है वैसे समय गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा चोर चोरी के खिलाफ सवाल उठा रहा है जो लोकतंत्र की गला घोटता रहा उसे सवाल उठाने का अधिकार नहीं है वहीं टीएमसी का कांग्रेस में विलय पर कहा की वह जाने किस में कहां विलय करना है। गिरिराज सिंह ने कहा चोर-चोरी के खिलाफ बोल रहा है। जो जीवन भर चोरी किया लोकतंत्र का, लोकतंत्र का गला घोंटा कांग्रेस ने। आज वही कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के ऊपर आरोप लगा रहे हैं इसलिए कि उन्होंने इसी बिहार में महीनों दिन घूमते रहे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और जब इलेक्शन कमीशन कहा कि आप नाम भेजें किसका नाम कटा है, एक नाम नहीं दिया। मैं तो कहता हूँ कि ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की ज़रूरत है, उन्होंने जिस तरह से सारे अवैध नामों को काटा। इसके साथ ही बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के द्वारा टीएमसी को कांग्रेस में विलय करने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कौन किस में विलय होगा वो कांग्रेस जाने कौन विलय किसमे होगा मुझे उससे कोई लेना देना नहीं。0
0
Report
सिवनी-मंडला रोड पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा, जाम लग गया
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी मंडला रोड पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा सिवनी से मंडला जाने वाले मार्ग पर स्थित ज्योति पाइप फैक्ट्री के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक सड़क पर आड़ा हो गया जिससे मार्ग पर जाम लग गया वहीँ आवागमन को सुचारू करने के लिए परिवर्तित मार्ग बनाया गया, फिलहाल ट्रक पलटने के कारणों,चालक की स्थिति और हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
जैसलमेर में वन्यजीव सप्ताह: विधायक भाटी ने प्रभात रैली को दी हरी झंडी
Jaisalmer, Rajasthan:वन्यजीव सप्ताह के तहत जैसलमेर में प्रभात रैली, विधायक छोटू सिंह भाटी ने दिखाई हरी झंडी जैसलमेर वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत शुक्रवार को जैसलमेर में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रभात रैली का आयोजन किया गया। वन्यजीव मंडल जैसलमेर की ओर से गड़ीसर सर्किल से हनुमान चौराहे तक निकाली गई रैली को जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आमजन ने भाग लेकर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। उप वन संरक्षक वन्यजीव जैसलमेर चंद्रपाल सिंह चौहान (IFS) ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विद्यालयों में संभाषण, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों का सुदासरी क्षेत्र में भ्रमण शामिल है। सहायक वन संरक्षक, राष्ट्रीय मरु उद्यान अशोक सिंह ने बताया कि इस वर्ष 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसकी थीम "वन्यजीव आवासों को जोड़ना, समृद्ध वन्यजीव" रखी गई है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए केवल संरक्षित क्षेत्रों की सुरक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विभिन्न वन्यजीव आवासों के बीच सुरक्षित संपर्क बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग वन्यजीव आवासों के बीच वन्यजीवों की आवाजाही को सुगम बनाने वाले प्राकृतिक अथवा प्रबंधित क्षेत्र को वन्यजीव गलियारा कहा जाता है। ऐसे गलियारे वन्यजीवों को भोजन, पानी और प्रजनन स्थलों तक पहुंचने में मदद करते हैं। साथ ही, अलग-अलग आबादियों के बीच आनुवंशिक विविधता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रभात रैली के दौरान प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण, प्रकृति संरक्षण एवं वन्यजीव आवासों की सुरक्षा से जुड़े संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि आवासों के बीच संपर्क बनाए रखना मानव और वन्यजीवों के सह-अस्तित्व तथा दीर्घकालीन संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ के मोहनगढ़ तिगेला में दुकान पर शराबियों ने फायरिंग कर लूटा; CCTV में कैद
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ के मोहनगढ़ तिगेला में दुकान पर शराबियों ने फायरिंग कर लूटा; CCTV में कैद0
0
Report
पटना में बापू टावर स्थापना दिवस समारोह में CM सम्राट चौधरी
Noida, Uttar Pradesh:पटना- बापू टावर کا स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी0
0
Report
इंद्रावती बाढ़ के बाद दंतेवाड़ा में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर — दंतेवाड़ा जिले में बीते दिनों इंद्रावती नदी में आई बाढ़ ने कई इलाकों में भारी असर डाला था। ग्राम पंचायत मुचनार के कोड़नार घाट में बाढ़ के तेज बहाव के कारण बिजली के पोल बह जाने से इंद्रावती नदी के पार बसे कौशलनार, चेरपाल, तुमरीगुंडा, हांदावाड़ा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में करीब एक सप्ताह तक बिजली आपूर्ति ठप रही。 बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने नगर सेना की एसडीआरएफ टीम की मदद ली। उफनती इंद्रावती नदी के बीच मोटर बोट के सहारे विद्युत विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नई विद्युत लाइन बिछाने का काम पूरा किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद इन गांवों में दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।0
0
Report
Advertisement
रेहान की मौत: रेलवे ट्रैक पर हादसा या साज़िश, पुलिस जांच तेज
Amethi, Uttar Pradesh:जायस थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ रेलवे ट्रैक पर एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई है, जो पूरे तेजी मजरे ओदारी जायस थाना क्षेत्र का निवासी था। सुबह-सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने पटरी पर शव देखा, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्तम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जायस थाना पुलिस दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा (पंचायतनामा) भरने की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज भेज दिया है। विदेश में हैं पिता, माँ का रो-रोकर बुरा हाल मृतक के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेहान के पिता जलील वर्तमान में सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं और वहीं से पैसे भेजकर अपने परिवार की आजीविका का साधन जुटाते हैं। इधर घर पर जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की माँ रेशमा का अपने जवान बेटे को इस तरह खोने के गम में रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए आसपास के ग्रामीणों, करीबियों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। पूरे गाँव में इस हादसे के बाद से मातम का माहौल है। हादसा या साज़िश? जांच में जुटी पुलिस स्थानीय पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, लेकिन मौत के सही और वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक तक कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, और यह महज एक हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध वजह है。0
0
Report
चमोली में गांधी-शास्त्री जयंती पर वन विभाग ने विविध कार्यक्रम और वृक्षारोपण शुरू
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चमोली जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया सरकारी कार्यालयों, वन विभाग की रेंजों और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों महापुरুষों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को याद किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर भी विभिन्न रेंजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीओ 1 / केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की धनपुर रेंज कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने सबसे पहले ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मौजूद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। वन विभाग ने आईटीबीपी के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया । और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी नवलकिशोर नेगी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। बीओ 2 गांधी जयंती के साथ ही वन विभाग की ओर से वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह की भी शुरुआत की गई। सप्ताह के दौरान वन्यजीव संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। धनपुर रेंज में वन विभाग की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा, जंगलों में आग की रोकथाम, वन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया। रैली में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संदेश दिया गया। वन विभाग की ओर से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। वहीं, गैरसैंण क्षेत्र में केदरनाथ वन्य जीव प्रभाग की लोहबा रेंज के अंतर्गत वन विभाग की ओर से मैराथन रैली का आयोजन किया गया। मैराथन के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। प्रतिभागियों ने दौड़ के जरिए वन्यजीवों और प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें स्थानीय समुदाय और आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। जंगल और वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहेगा। इसके लिए लोगों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील होने तथा उनके प्राकृतिक आवास में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाईट / रजत सुमन डीएफओ केदारनाथ0
0
Report
सेंधवा के खेत में अज्ञात युवक का शव मिला; मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में नारायण दास अस्पताल के पीछे खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही सेंधवा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। घटना सेंधवा शहर के नारायण दास अस्पताल के पीछे स्थित खेत की है। बनihar निवासी कमल राठौर के मुताबिक उन्होंने युवक को एक दिन पहले भी इसी जगह देखा था। आज सुबह करीब 9:30 बजे जब वे दोबारा वहां से गुजरे, तो युवक खेत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेंधवा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू की है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है; पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। साथ ही मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
