271209
गोंडाः मरवटिया के किसान बिन्नू उपाध्याय ने गेहूं की फसल में की गन्ना की बुवाई
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लाक के रमवापुर नायक पंचायत के मरवटिया मजरे के अग्रणी किसान बिन्नू उपाध्याय ने गेहूं की लगी फसल मे 1 फरवरी को बसंतकालीन गन्ना की बुवाई की है। उन्होंने कहा की गन्ने की अधिक उपज लेने और कम लागत मे डबल फसल से आय को दुगनी करने का यह उत्तम तरीका है। बता दें कि गन्ना क्षेत्र की मुख्य नकदी फसल है। गन्ने से यहां के किसानों को अच्छा मूल्य मिल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद धर्मांतरण-हलाला खबर से FIR दर्ज, पीड़िता ने Zee का धन्यवाद
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद धर्मांतरण और हलाला मामले में ज़ी की खबर का हुआ असर FIR दर्ज पीड़िता ने ZEE का धन्यवाद किया0
0
Report
उज्जैन बालगृह से तीन नाबालिग फरार, बाथरूम ग्रिल तोड़ने की योजना सामने
Ujjain, Madhya Pradesh:बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागे बच्चे, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित नागझिरी क्षेत्र के लालपुर बालगृह से तीन नाबालिग बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम गिनती के दौरान तीन बच्चे गायब मिले, जिसके बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया。 जाँच में पता चला कि बच्चों ने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागने की योजना बनाई और फरार हो गए। फरार बच्चों में दो उज्जैन के और एक शाजापुर का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिला。 गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी 2026 में भी तीन बच्चे इसी तरह बालगृह से भाग चुके हैं, जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
उदयपुर में वन मंत्री संजय शर्मा का निरीक्षण, चंदन वन विकसित विज़न के तहत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर वन मंत्री संजय शर्मा पहुंचे उदयपुर, पिछोला झील के पास कालका माता वन एरिया का कहा निरीक्षण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चंदन वन विकसित विजन के तहत किया निरीक्षण, अधिकारियों से ली जानकारी दिए आवश्यक दिशानिर्देश, राजस्थान में उदयपुर, बांसवाड़ा और सिरोही जिले में होंगे चंदन वन विकसित, मंत्री शर्मा उदयपुर से बांसवाड़ा के लिए हुए रवाना,0
0
Report
Advertisement
नोखा रोड पर ट्रक-ट्रेलर दीवार में घुसा, मकान मालिक बाल-बाल बचा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नोखा रोड पर बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक-ट्रेलर दीवार में जा घुसा, ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे के वक्त दीवार के पास खड़ा था मकान मालिक, बाल-बाल बची जान, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा, नोखा रोड पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, क्रेन की मदद से ट्रेलर हटाकर यातायात किया गया सुचारू0
0
Report
पटना के फतुहा गांव में दबंगों का हमला, ग्रामीणوں का पुलिस पर आक्रोश
Patna, Bihar:पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगई और हिंसा का नंगा नाच देखने को मिला है। दबंगों के आतंक से त्रस्त दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने मंगलवार को फतुहा थाने का घेराव कर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि एक विशेष दबंग परिवार गांव के निर्दोष और कमजोर परिवारों को निशाना बना रहा है, लेकिन पुलिस की shithilte के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। घटना की पृष्ठभूमि एक प्रेम-प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। पीड़िता विभा कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक दबंग समाज की लड़की, एक कमजोर समाज के लड़के के साथ फरार हो गई थी। इस घटना के बाद से ही दबंग परिवार ने पूरे समाज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि बदले की भावना से ओत-प्रोत होकर वे आए दिन मारपीट और हमले कर रहे हैं। सोमवार को हुए हमले में सुदर्शन, पंकज, सोनू और निखिल समेत कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित आनंद कुमार, रानी कुमारी और अयोध्या प्रसाद ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार की रात ही थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरूप, मंगलवार को लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने गांव में धावा बोल दिया। उपद्रवियों ने कई घरों में तोड़फोड़ की, लूटपाट मचाई और झोपड़ियों में आग लगा दी। इस हमले में कई ग्रामीण जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने पहली शिकायत पर ही कार्रवाई की होती, तो मंगलवार की हिंसक घटना को टाला जा सकता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
असम चुनाव के बाद Hemant Soren की राष्ट्रीय पहचान, झामुमो ने दिखा दम
Ranchi, Jharkhand:आसाम चुनाव के नतीजों के बाद से झारखंड की राजनीति में झामुमो की चर्चा होने लगी है। आसाम में झामुमो ने अकेले 16 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था , इस नतीجے के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा का दावा है कि हेमंत सोरेन का कद अब सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है ,बल्कि देश स्तर पर सशक्त चेहरा बन चुके हैं, वहीं विरोधी अब भी निशाना साध रहे हैं। आसाम में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कुल 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारा और चुनाव लड़ा। झामुमो की मानें तो आसाम में पार्टी ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। पहली ही प्रयास में 16 में से 2 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही, मजबत विधानसभा में लगभग 29 हजार वोट झामुमो उम्मीदवार को मिला वहीं बाहेरगांव में लगभग 21 हजार वोट झामुमो उम्मीदवार को मिला, जबकि 7 सीटों पर 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुआ है। झामुमो कोटे के मंत्री योगेन्द्र प्रताप ने कहा आसाम में झामुमो उम्मीदवार को मिले वोट इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आसाम में झामुमो ने जनता के बीच अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। सीएम हेमंत सोरेन का नेतृत्व और कद अब सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रह गया है, देश स्तर पर इनकी राजनीति, इनका चेहरा और क्रिया कलाप इनका व्यक्तित्व और काम करने के तरीके को आदिवासी समाज के लोग स्वीकार करने लगे हैं। साथ ही कहा, आसाम में झामुमो चुनाव लड़ी और 30 दोनों के मेहनत में पार्टी यहां तक पहुंची है। 6 महीने का हमारा प्रयास होता तो बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते थे, कई विधायक बना सकते थे और आसाम में सत्ता के करीब हम लोग पहुंच सकते थे। जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा आसाम चुनाव में झामुमो को कुछ हासिल हुआ है इससे इनकार नहीं किया जा सकता है, अगर कहीं आप दूसरे स्थान पर हैं, कहीं 15 हजार से अधिक वोट लाते हैं तो स्वाभाविक है जनता के बीच आपकी उपस्थिति दर्ज हुई है। लेकिन झामुमो के लड़ने से एक नुकसान हुआ कि आसाम में फिरखापरस्त ताकत की सरकार बन गई। इस विषय पर साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने वालों को एकजुट होकर सोचना चाहिए , कि जगह क्यों देते हैं। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अगर जमानत गंवा कर खुश हो रहे तो खुश होने दे दीजिए। 16 सीटों पर झामुमो ने चुनाव लड़ा था, उनके नेता कहते थे हेमंत सोरेन आदिवासियों के देश के सबसे बड़े नेता हैं और उन सीटों पर क्या हश्र हुआ, 13 सीट पर जमानत नहीं बचा पाए। ये तो किंग मेकर बनने गए थे, कहां चले हुए देश के आदिवासियों के सबसे बड़े नेता। अब झामुमो 90% सीट पर जमानत नहीं बचा कर भी खुश है तो खुश होने दीजिए।0
0
Report
Advertisement
Lt Gen Pratik Sharma ने North Tech Symposium में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:Lt Gen Pratik Sharma, Northern Army Commander on North Tech Symposium0
0
Report
बेगूसराय में हथियार लहराकर फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर फायरिंग करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि युवक खुद ही इस वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं। मानो उन्हें पुलिस का कोई खौफ ही नहीं। वायरल वीडियो बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दो पंचायत के गोपटोल इलाके का बताया जा रहा है। जहां एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, दूसरे वीडियो और तस्वीरों में कुछ युवक हथियार और कारतूस के साथ फोटोशूट करते भी दिखाई दे रहे हैं। ये सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।लगातार पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इस तरह हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग के वीडियो सामने आना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के हथियार लहरा रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं… जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवाओं के बीच कानून का खौफ कम होता जा रहा है।वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। संबंधित युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन होता रहेगा।0
0
Report
आगरा में ADA टीम की लापरवाही, अवैध निर्माण पर बिल्डिंग सील—परिवार चार घंटे फंसा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग Ada की टीम की बड़ी लापरवाही आई सामने परिवार सहित बिल्डिंग को किया सील ada के शाहगंज स्थित अर्जुन नगर में जूनियर इंजीनियर की बड़ी लापरवाही आई सामने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंची थी ada की टीम परिवार ने लगाया आरोप, लगभग चार घंटे तक बच्चे सहित रहे बिल्डिंग में बंद विभाग के द्वारा बिल्डिंग मालिक को नहीं दी गई थी कोई सूचना= भवन स्वामी अगर परिवार के साथ कोई घटना होती तो कौन होता जिम्मेदार लगभग 4 घंटे के बाद सूचना मिलने पर आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने भवन की सील खोलकर परिवार को निकाला बाहर आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के अर्जुन नगर का मामला0
0
Report
Advertisement
पुलिस मुठभेड़ में तांबा चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को सिविल लाइंस निवासी शिवानी जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म पद्मावती एसोसिएट से अज्ञात चोरों ने दीवार के पास सुरंग बनाकर करीब 2 टन कॉपर स्क्रैप लगभग 20 लाख रुपये कीमत चोरी कर लिया। इस पर थाना सीबीगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 6 मई को पुलिस टीम बंडिया नहर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि चोरी किया गया तांबा बेचने के लिए तीन बदमाश ई-रिक्शा से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे और ई-रिक्शा पलट गया। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी निजाम 24 वर्ष घायल, अब्दुल समी 22 वर्ष घायल, मोहम्मद खालिद 55 वर्ष, पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी, एक ई-रिक्शा और चोरी किया गया 65 किलो तांबे का तार बरामद किया है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
उन्नाव में बीजेपी विधायक के खिलाफ जमीन कब्जे के आरोप, मामला गरम
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव में बीजेपी बनाम बीजेपी । एक ही पार्टी के दो विधायकों के बीच जमीन को लेकर हुई भिड़ंत। मोहान से बीजेपी विधायक ब्रजेश रावत और उनके भाई के नाम पर दर्ज जमीन को विधायक पंकज गुप्ता और उनकी बहन द्वारा जबरन कब्जाने का लगाया आरोप। विधायक ब्रजेश रावत के अनुसार विवादित जमीन पर पहले से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश के बावजूद विधायक पंकज गुप्ता और उनकी बहन दीप्ती गुप्ता अपने साथियो के साथ कर रहे थे जबरन कब्जा। विधायक पंकज गुप्ता के 15-20 लोगों ने विवादित जमीन पर आकर दीवार खड़ी की। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। विधायक ब्रजेश रावत के भाई राजेश रावत ने सदर कोतवाली मे दी तहरीर। राजनैतिक मामला होने के कारण पुलिस भी मामले को दबाने की कोशिश मे लगी। सदर कोतवाली के राजेपुर वाजिदपुर का मामला।0
0
Report
जौनपुर में बाइक टक्कर से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार के तीन घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार के तीन लोग घायल जौनपुर।पवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के सदस्य सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक सवार युवक भी बुरी तरह घायल हुआ है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जमालपुर ठेला विवाद: मारपीट वीडियो, पुलिस हिरासत के बाद समझौता—जाम और तनाव
Munger, Bihar:जमालपुर में ठेला विवाद को लेकर मारपीट वीडियो हुआ वायरल मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जय बंगला मिष्ठान मोड़ पर मंगलवार की दोपहर ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे, चप्पल और बेल्ट तक चलने लगे, घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। कुछ लोग जहां मूकदर्शक बने रहे, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे कई लोग खुद भी इस झड़प में चोटिल हो गए。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई रमेश कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने पर सभी को पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया。 थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि विवाद की जड़ ठेला लगाने को लेकर आपसी कहासुनी थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। उन्होंने दोनों पक्षों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं करने की सख्त हिदायत दी। गौरतलब है कि शहर में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन स्थिति फिर पूर्ववत हो गई। सड़कों और नालियों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।0
0
Report
बड़वानी में पिता की हत्या के आरोपी चंदन पर 5 हजार इनाम, गांव में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पिता के कातिल फरार बेटे पर पुलिस ने किया 5 हजार का इनाम घोषित गांव में आज भी दहशत का माहौल पुलिस कर रही है गांव में लगातार पेट्रोलिंग ये रोती हुई एक माँ जिससे इसी के बड़े बेटे चंदन ने 20 अप्रैल को रुपयों के लेनदेन के चलते इसका सुहाग छीन लिया इतना ही नही पिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद चंदन ने भाई भाई और अन्य को भी मौत के घाट उतारने की धमकी दे दी जी हाँ हम बात कर रहे है जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर बसे ग्राम पिछोड़ी की जहां 20 अप्रैल को जगन बडोले अपने किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था तभी उसका बड़ा बेटा चंदन रास्ते में आकर पैसे को लेकर विवाद करने लगा बताया जा रहा है कि चंदन ने अपने पिता से करीब दो लाख रुपये की demanding की थी जब पिता ने असमर्थता जताई और पहले दी गई आर्थिक मदद का जिक्र किया,तो गुस्से में आकर चंदन ने पिस्टल निकालकर पिता के सिर पर गोली चला दी इस हमले में जगन बडोले की मौके पर ही मौत हो गई थी घटना के बाद से आरोपी चंदन फरार है पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है,लेकिन अब तक वह गिरफ्त में नहीं आ सका है इस बीच आरोपी द्वारा कथित रूप से सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश और वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और भी बढ़ गया है लोगों का कहना है कि आरोपी के पास हथियार है और वह कभी भी गांव में आकर नुकसान पहुंचा सकता है गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद से हालात ऐसे हैं कि लोग अकेले घर से निकलने से डरते हैं रात होते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है और लोग समूह में ही जरूरी काम निपटाकर जल्दी घर लौट आते हैं मामले को लेकर आरोपी की तलाश के लिए कई थानों की टीमें लगातार जगह जगह दबिश दे रही हैं वही दिन रात ग्राम में पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग भी की जा रही है साथ ही पुलिस के दो जवान परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए है वहीं आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और इसे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भी भेजा गया है आरोपी को पकड़ने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है0
0
Report
वियतनाम राष्ट्रपति टू लैम का भारत पहला राजकीय दौरा, मोदी-मुर्मू की मौजूदगी
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे。 इस साल अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद, यह राष्ट्रपति टू लैम का भारत का पहला राजकीय दौरा है।0
0
Report
Advertisement
