icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow26 Dec 2024, 02:18 pm

Gonda - संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु ,पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Paraspur, Uttar Pradesh:

ग्राम मधईपुर खांडेराय के गलिबहा में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके वालों ने पति समेत पाँच लोगों पर दहेज  मांगने और हत्या हत्या का आरोप लगाया है। ग्राम बस्ती पुरवा नन्दौर के सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि बेटी महिमा का विवाह 2022 में सूर्य प्रताप सिंह के साथ किया। एक वर्ष की लड़की भी है। एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर पति समेत पांच आरोपित पर केस किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुमला में छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोग आस्था में डूबे

Gumla, Jharkhand:*उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, गुमला के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब* *36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने किया पारण, शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक छठी मैया के जयकारों से गूंजे घाट* गुमला।लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक के छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। गुमला शहर के सिसई रोड स्थित भट्ठी तालाब, मत्स्य विभाग परिसर के वन तालाब, मुरली बगीचा तालाब, चेटर तालाब तथा नागफेनी स्थित कोयल नदी सहित विभिन्न छठ घाटों पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रती पारंपरिक वेशभूषा में माथे पर पूजा का डाला और फल-फूल से सजी टोकरी लेकर छठ घाट पहुंचे। जैसे ही पूर्व दिशा में भगवान सूर्य की लालिमा दिखाई दी, पूरा वातावरण छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने जल में खड़े होकर दूध एवं पवित्र जल से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। छठ महापर्व का उत्साह केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि भरनो, सिसई, चैनपुर, पालकोट, डुमरी, रायडीह, घाघरा, बिशुनपुर, बसिया, कामडारा और जारी प्रखंड सहित जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ पूजा मनाई गई। विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने लोक आस्था और सामाजिक एकजुटता की अनुपम तस्वीर पेश की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं के बीच दूध, पेयजल और पूजन सामग्री का वितरण किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई。 उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ सहित अन्य महाप्रसाद का वितरण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास का पारण कर व्रतियों ने चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया। इस तरह गुमला में छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। छठ के पावन अनुष्ठान ने एक बार फिर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता, सामूहिक सहभागिता और लोक संस्कृति की अनूठी मिसाल पेश की।
0
0
Report

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं में शुभकामनाएं

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का आज उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही विधिवत समापन हो गया। इस पावन अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज शहर के धर्मगंज स्थित छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।साथ ही उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी व्रतियों और देशवासियों के कल्याण की कामना की। वही पूरे बिहार सहित देशभर में धूम धाम से छठ पर्व मनाये जाने और राष्ट्रीय स्तर पर इस पर्व को मनाये जाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी और पीएम मोदी को उन्होंने धन्यवाद दिया。
0
0
Report
Advertisement

अवैध देशी कच्ची शराब के निर्माण बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी

AKAshok KumarFollow1m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस द्वारा ललितपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ललितपुर के विभिन्न सर्किल में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अवैध देशी कच्ची शराब के निर्माण बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत मौके पर 08 भट्टी व 43,000 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया तथा मौके से 03 भट्टी व शराब बनाने के उपकरण तथा 693 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 915 देशी क्वार्टर बरामद करते हुए जनपद के विभिन्न थानों में 60 अभियुक्तों के विरुद्ध 60 अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं, इस प्रकार का विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: महम्मूरगंज के प्रसिद्ध 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का वीडियो वायरल

Varanasi, Uttar Pradesh:महम्मूरगंज के प्रसिद्ध 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का वीडियो वायरल, भेलूपुर थाने में FIR दर्ज मयंक कश्यप / वाराणसी: महमूरगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान 'लौला राम डोसा वाले' की दुकान पर लड़कियों के तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां दुकान पर हंगामा और तोड़फोड़ करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर भेलूपुर थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से दुकान पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
0
0
Report

छठ पूजा चार दिवसीय महापर्व समाप्त, सूर्य देव को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने भीड़ देखी

New Delhi, Delhi:देश भर में उगते सूरज को छठ वर्तियों और छठी मईया भक्तों ने अर्घ्य दिया. छठ घाट पर छठी मईया के जयकारा गुंजा. लोकेशन: सागरपुर. देश भर में उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया है. सागरपुर में छठी मईया भक्तों ने सुबह-सुबह छठ घाटों पर और जलाशयों पर व्रतियों ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया और 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा किया. इसके बाद पारण और प्रसाद वितरण हुआ. दिल्ली में विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना की. बहुत खुश छठी मईया से मनोकामनाएं मांगी हैं.
0
0
Report

कोयलांचल में छठ महापर्व का शुभारम्भ, सूर्य देव को अर्घ्य

Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे कोयलांचल में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. शहर के बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर छठ घाट पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. छठव्रती अपने पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करते नजर आए. जैसे ही सुबह सूर्य देव ने दर्शन दिए, छठव्रतियों ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मईया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन की कामना की. पूरा घाट छठी मईया के गीतों और जयकारों से भक्तिमय हो उठा. इस अवसर पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और 99 ग्रुप के चेयरमैन श्याम पांडे समेत हजारों श्रद्धालु राजेंद्र सरोवर छठ घाट पहुंचे. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

छठ महापर्व का समापन: Ratlam में भक्तों की उमड़ आई भीड़; महापौर ने बड़ा घाट बनाने की घोषणा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में भी हर्षोल्लास और पूरी श्रद्धा के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। शहर के hanuman तालाब घाट पर सुबह से ही आस्था का अद्भुत जनसैलाब देखने को मिला। व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ सुबह 4 बजे से ही घाट पर पहुंचने लगी थीं। सबसे पहले छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उगते सूर्य देवता को गाय के दूध से अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को लंबा सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ। घाट पर नगर निगम की ओर से सुरक्षा, लाइटिंग, फेंसिंग और बैठने की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने अगले वर्ष तक यहां भव्य और बड़े छठ घाट के निर्माण की घोषणा की, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
0
0
Report

बगहा-वाल्मीकिनगर में छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, 50 हजार से अधिक व्रतियों की उपस्थिति

Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन 50 हजार से अधिक छठव्रतियों ने वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा स्थित नारायणी गंडक नदी तट समेत रामनगर के मुख्य छठघाट रामरेखा नदी के तट पर उगते हुए सूर्य की उपासना कर अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया। दरअसल बिहार के सबसे बड़े महापर्व छठ पूजा को लेकर पश्चिम चम्पारण ज़िला के सीमावर्ती नेपाल से लेकर वाल्मीकिनगर औऱ बगहा समेत रामनगर तक श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह का माहौल रहा वहीं बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने कोल्हुआ चौतरवा स्थित अपने पैतृक गाँव में परिवार के साथ पूजा अर्चना की। छठव्रतियों की उपस्थिति के बाद जय छठी मैया के जयकारों से पूरा छठघाट गूंज उठा । भोर से ही व्रती सूप-दौरा, नारियल, केला और ठेकुआ प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बगहा में एसपी राजेश कुमार औऱ SDM चांदनी कुमारी के साथ सदर SDPO निहार भूषण जबकि रामनगर में एसडीपीओ सतेंद्र राम पुलिस बल के साथ स्वयं मॉनिटरिंग करते रहें। खास बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे के अलावा कई ड्रोन कैमरों से भी दीनदयाल नगर, गोड़िया पट्टी औऱ नारायणा पुर जैसे प्रमुख छठ घाटों पर विशेष नजर रखी गईं। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण बगहा के तमाम छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद छठव्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस मौके पर SDM चांदनी कुमारी के अलावा छठ वर्तियों नें जिलावासियो को बिहार के महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top