271129
Gonda: अशोकपुर गांव में आयोजित हुआ मुश्त समाधान कैम्प
Ashokpur, Uttar Pradesh:शनिवार को गोंडा के अशोकपुर गांव के मजरा चिरैयाटांड़ में एक मुश्त समाधान कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान संविदा बिजली कर्मी राहुल गौतम ने बताया कि गांव में बिजली बिल बकाया होने के कारण आधा दर्जन से अधिक लोगों के कनेक्शन काटे गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरैना स्टेशन रोड पर फायरिंग: चार गिरफ्तार, हथियार बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई 315 बोर की तीन पिस्टल, तीन जिंदा राउंड, तीन मोटरसाइकिल और बेसबॉल का डंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। दरअसल, 14 अगस्त को सोरम ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान पर आरोपी मन्नू उर्फ अनुराग गुर्जर और शैलू उर्फ शैलेन्द्र गुर्जर मोटरसाइकिल से पहुंचे और दुकान चलाने के एवज में हफ्ता मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और बेसबॉल के डंडे से मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, कुछ देर बाद किरात राम उर्फ विक्रम गुर्जर अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और दुकान पर जमकर हवाई फायरिंग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार आरोपियों—राजू तोमर, कीरत राम कसाना, विवेक तोमर और विनोद पंडित—को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल 315 बोर की तीन कट्टियां, तीन जिंदा राउंड, करीब 2 लाख रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिल और बेसबॉल का डंडा बरामद किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र उर्फ शैलू गुर्जर को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।0
0
Report
भागलपुर बेली ब्रिज हटाकर सुपर स्ट्रक्चर निर्माण, त्योहारों के बीच गंगा पार व्यवस्था
Naya Chak, Bihar:पूर्वी बिहार का लाइफलाइन भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बेली ब्रिज का निर्माण करवाया गया था. अब 29 अगस्त से बेली ब्रिज को हटाकर सब और सुपर स्ट्रक्चर का कार्य करने की योजना बना रही है, ताकि सभी वाहन आसानी से गंगा पार का सफर कर पाएं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 30 नवंबर तक विक्रमशिला सेतु को पहले की तरह सभी गाड़ियों आवागमन के लिए तैयार करने की बात कही थी. हालांकि इस 3 महीने में महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार हैं वहीं गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है; बाढ़ के दौरान लोगों को गंगा पार करने में भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है. इधर विक्रमशीला सेतु का पुनर्निर्माण छठ पूजा के बाद कराए जाने की मांग पर ऊर्जा विभाग के मंत्री बुलो मंडल ने कहा कि विक्रमशिला सेतु को किसी ने गिराया तो नहीं है ना वह तो प्राकृतिक है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की साथ ही छठ पूजा के बाद सेतु का निर्माण कराए जाने के सवाल पर कहा कि इस समय पर अगर काम नहीं हुआ जनता और मीडिया ही सवाल उठाएगी. सेतु का काम तो होता है समय पर ही होगा अब दुर्गा पूजा दिवाली बकरीद मुहर्रम यह तो आते ही रहेगा. सरकार इन चीजों को देख रही है वैकल्पिक मार्ग भी तलाशा जाएगा बाढ़ का समय है उसपर विचार किया जाएगा. भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर त्योहारों के बाद बेली ब्रिज को हटाकर काम करवाने के लिए आग्रह किया है. सांसद ने कहा की पल के गिरने से 8 महीना पहले ही हमने पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि पुल खराब है टेक्निकल रिपोर्ट भी निकलवाया था विभाग में इसके लिए पैसा भी आया था लेकिन खर्च नहीं कराया गया सेतु के कार्बन प्लेट की बदली नहीं हुई एक्सपेंशन जॉइंट का जांच नहीं हुआ जिसके कारण सेतु गिर गया खाली पेपर पर पैसा उठा लिया गया. उन्होंने कहा यह प्राकृतिक आपदा है ही नहीं विभागीय लापरवाही आपदा है. उन्होंने कहा कि सावन के बाद कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार है, काली पूजा, दुर्गा पूजा , दीपावली और छठ महापर्व भी है. इस दौरान अगर बेली ब्रिज को हटाया जाएगा तो पूर्वांचल और सीमांचल के लोगों को भारी परेशानी होगी।0
0
Report
बस्तर नक्सल-मुक्त, फिर भी महिलाओं का नेताओं के बयानों के खिलाफ विरोध
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: "My husband was in the security forces; he was an STF jawan. He was killed by naxals in an ambush in Sukma...We are opposing what P Chidambaram is saying on social media, that he supports 'Dimagi Naxals'. There are several women like me in Bastar who lost their husbands...Now, Bastar is naxal-free. But there are politicians in Delhi who are sitting here and saying things like this. So, we have come here. I don't want a repeat of what happened earlier," says Aarti from Kanker, Bastar in Chhattisgarh. दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले के कांकेर की रहने वाली आरती कहती हैं, "मेरे पति सुरक्षा बलों में थे; वे STF जवान थे। सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर उनकी हत्या कर दी थी... हम सोशल मीडिया पर पी. चिदंबरम के उस बयान का विरोध कर रहे हैं जिसमें उन्होंने 'दिमागी नक्सलियों' का समर्थन किया है। बस्तर में मेरे जैसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने अपने पति खो दिए हैं... अब बस्तर नक्सल-मुक्त है। लेकिन दिल्ली में बैठे कुछ नेता ऐसी बातें कर रहे हैं। इसलिए हम यहां आए हैं। मैं नहीं चाहती कि जो पहले हुआ, वह दोबारा हो।"0
0
Report
Advertisement
शिमला में भारी बारिश से भूस्खलन, यातायात बाधित; सावधानी बरतें
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में तेज बारिश की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। टूटू में एमसी पार्किंग के पास भूस्खलन होने से मार्ग प्रभावित हुआ है। फिलहाल इस मार्ग से केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं। शिमला ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात है, जबकि संबंधित विभाग की ओर से मार्ग को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें। इससे पहले सोमवार को भारी बारिश की वजह से टूटू में घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया था।0
0
Report
बीजेपी का समरसता अभियान: हॉस्टल में युवाओं से संपर्क का प्रयास
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम से जेन जी को जोड़ेगी बीजेपी समरसता अभियान के तहत बीजेपी चलाएगी युवाओं से संपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतिम चरण में हॉस्टल में जाकर संपर्क करेगी बीजेपी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने जी मीडिया से बातचीत में कहा बीजेपी समरसता अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करेगी समरसता की बात युवाओं से की जाएगी हॉस्टल के छात्रों से संपर्क कर समरसता का पाठ पढ़ाएंगे कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की नितिन नवीन की नई टीम को लेकर कहा भाजपा की उन राज्यों में भी अब सरकार होगी जहां पर भाजपा की सरकार नहीं।0
0
Report
देहरादून के डालनवाला में दीवार गिरने से सचिन घायल, इलाज शुरू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक ढहने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय पास ही चाय का ठेला लगाने वाले विनोद (53) निवासी विजय कॉलोनी के पास सचिन (26) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम रतौली (टिहरी गढ़वाल) बैठा हुआ था। सचिन देहरादून में पासपोर्ट बनवाने आया था और वहां इंतजार कर रहा था। दीवार गिरते ही सचिन उसके मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही हाथीबड़कला पुलिस चौकी और डालनवाला थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सचिन को मलबे से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए दून अस्पताल भिजवाया।0
0
Report
Advertisement
देवगढ़ में सर्कल और प्रवेश-द्वारों का लोकार्पण, राजसमंद विकास का नया आयाम
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के देवगढ़ में विकास की नई पहचान बने सर्कल और प्रवेश द्वार देवगढ़ में विभिन्न सर्कल व प्रवेश द्वारों का लोकार्पण-अनावरण भीम विधायक हरि सिंह रावत ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व महाराणा प्रताप, डॉ. अंबेडकर, दीनदयाल उपाध्याय सहित कई सर्कल का किया अनावरण कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद0
0
Report
भोपाल में 15 दिनों से नर्सिंग छात्र धरना, डिग्री 6 साल में पूरी नहीं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में 15 दिनों से नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन जारी। न परीक्षा न परिणाम 4 साल की डिग्री 6 साल में भी नहीं हुई पूरी। राजधानी भोपाल में बीते 15 दिनों से नर्सिंग छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि डिग्री 4 साल में पूरी होनी चाहिए थी, लेकिन 6 साल में भी पूरी नहीं हो पाई; न परीक्षा हो रही है और न रिजल्ट जारी। छात्रों के अनुसार सरकार ने उनकी डिग्रियां कचरे के डब्बे में डाल दी हैं। 2020 सत्र के नर्सिंग स्टूडेंट्स की पिछले कई सालों से परीक्षाएं नहीं हो रहीं, और जिन छात्रों की परीक्षाएं हुईं उनके रिजल्ट जारी नहीं किए जा रहे हैं। हम 15 दिनों से धरना दे रहे हैं, सरकार हमारी सुनती नहीं। सरकार हमारे साथ न्याय नहीं कर रही, हम यहां से हटने वाले नहीं जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। नौकरियां हमारे हाथों में होनी चाहिए थीं पर अभी प्रदर्शन कर रहे हैं। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है: 'नर्सिंग घोटाले की सजा छात्र भुगत रहे हैं; दोषियों को सजा नहीं मिली; 2020 बैच के छात्र अब तक नर्सिंग पढ़ाई पूरी नहीं पाये।' हम सरकार से मांग कर रहे हैं इन छात्रों की तत्काल परीक्षा करवाकर परिणाम जारी किए जाएं। बाइट NSUI, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार0
0
Report
दंतैल हाथी के उत्पात से गाँव में मचा हड़कंप, घर मलबे में, फसलें बरबाद
Surajpur, Chhattisgarh:दंतैल हाथी का उत्पात, कई घरों को किया मलबे में तब्दील, अनाज चट कर फसलें रौंदीं, ग्रामीण दोहरी मार झेलने को मजबूर0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ के कमल विलास पैलेस के मंदिर-दरबार आम लोगों के लिए खुले
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खैरागढ़ के ऐतिहासिक कमल विलास पैलेस की बंद दीवारों के पीछे छिपी आस्था और राजसी विरासत अब एक बार फिर लोगों के सामने है। इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर में स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के कपाट दशकों बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर के साथ ही वर्षों से बंद पड़ा ऐतिहासिक दरबार हॉल भी अब लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सिर्फ मंदिर के कपाट खुलने की खबर नहीं, बल्कि खैरागढ़ रियासत के उस इतिहास के फिर जीवंत होने की कहानी है, जो लंबे समय से बंद दरवाजों के पीछे कैद था। कहा जाता है कि खैरागढ़ रियासत के राजा जब किसी कठिन निर्णय के मोड़ पर होते थे, तो इसी मंदिर में पहुंचकर राधा-कृष्ण की आराधना करते थे। मान्यता थी कि यहां प्रार्थना करने के बाद उन्हें अपने सवालों का उत्तर मिलता था। मंदिर में स्थापित काले पत्थर के श्रीकृष्ण और सफेद संगमरमर की राधारानी की प्रतिमाएं आज भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं। करीब पांच दशक पहले मंदिर से कीमती आभूषणों की चोरी के बाद आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। वर्षों तक यहां सिर्फ पुजारी को प्रवेश की अनुमति रही। वहीं राजसी सभाओं का साक्षी रहा दरबार हॉल भी करीब 15 वर्षों से बंद था। दुर्लभ चित्रकलाएं और ऐतिहासिक वस्तुएं लोगों की नजरों से दूर थीं। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने परिसर में इन धरोहरों की स्थिति देखी तो मंदिर का निरीक्षण कराया, सफाई और विधिवत पूजा-अर्चना कराई और फिर आम लोगों के लिए इसे खोलने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि मंदिर में दर्शन के दौरान उन्हें ऐसी अनुभूति हुई जिसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। राजपरिवार से उन्हें यह भी जानकारी मिली कि इन प्रतिमाओं को ‘टॉकिंग गॉड’ यानी बात करने वाले भगवान के रूप में माना जाता है। कमल विलास पैलेस कभी खैरागढ़ रियासत का राजमहल था। बाद में इसे विश्वविद्यालय के लिए दान कर दिया गया। 1956 में स्थापित इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय एशिया के पहले संगीत एवं ललित कला विश्वविद्यालय के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। अब इसके परिसर में मौजूद राजसी और धार्मिक विरासत भी आम लोगों के लिए खुल रही है। स्थानीय जानकार भागवत शरण सिंह के मुताबिक यह महल लगभग 1885 के आसपास का है और राजा कमल नारायण सिंह के समय की संरचना है। राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती द्वारा महल विश्वविद्यालय के लिए दान किए जाने की जानकारी भी स्थानीय इतिहास में मिलती है। उनके मुताबिक मंदिर का दोबारा खुलना खैरागढ़ की विरासत के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में दरबार हॉल के आसपास के अन्य ऐतिहासिक कमरों को भी साफ-सुथरा कर आम लोगों के लिए खोले जाने की तैयारी है। यानी अब खैरागढ़ में कला और संगीत की शिक्षा के साथ उसकी राजसी आस्था और विरासत को भी करीब से देखने का रास्ता खुल गया है। यह कहानी सिर्फ खुले कपाटों की नहीं... बल्कि उस इतिहास की वापसी है, जिसे समय ने बंद कमरों में कैद कर दिया था और अब पुनः आम जनता के लिए उपलब्ध हो रहा है।0
0
Report
दहेज के दबाव में महिला ने लिया आत्मघाती कदम, ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर, महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, दहेज में मोटरसाइकल नहीं देने पर लगातार मारपीट का लगा आरोप, परिजनों के आरोप पर पुलिस तहसीलदार के मौजूदगी में किया पंचनामा डॉक्टरों की टीम कर रही पोस्टमार्टम, 3 वर्ष पुर महिला की शादी, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सतपता इलाके का मामला0
0
Report
मुजफ्फरपुर में एंबुलेंस 102 से गांजा व हथियार तस्करी, पुलिस गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फारपुर में सरकारी एंबुलेंस 102 से मरीजों के बदले गांजा और हथियार की सप्लाई करने का मामला सामने आया है। SKMCH ओपी पुलिस ने एंबुलेंस के ड्राइवर के साथ टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल SKMCH के सरकारी एंबुलेंस से लोडेड हथियार और गांजा बरामद होने से इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। ड्राइवर और टेक्नीशियन से पूछताछ के आधार पर यह पता चल रहा है कि एंबुलेंस के जरिए गांजा की तस्करी कब से की जा रही है और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मुजफ्फरपुर के SKMCH ओपी थाने के निरीक्षक पिंटू कुमार को सूचना मिली कि परिसर में लगी एंबुलेंस में हथियार और गांजा था, जिसके बाद जांच के क्रम में स्ट्रेचर के नीचे गांजा और लोडेड हथियार बरामद हुए। चालक सरबजीत और SKMCH के टेक्नीशियन मनोहर को गिरफ्तार किया गया है; उनसे पूछताछ जारी है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। साथ ही जप्त हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आगे की जांच में कनेक्शन सामने आ सके। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि परिसर में खड़ी एंबुलेंस से गांजा और हथियार बरामद किया गया और गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
बालपुर के जर्जर स्कूल-सड़क पर छात्र-ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना
Saiki, Bihar:बालपुर में स्कूल और सड़क की बदहाली को लेकर छात्र-ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। जर्जर स्कूल भवन की छत से पानी और मलबा गिरने से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बालपुर-पेंड्रावन मार्ग भी बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बदहाल हो चुका है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्कूल में करीब 744 बच्चे पढ़ते हैं, जबकि सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। पूर्व संसदीय सचिव और पूर्व बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है। मांगें पूरी नहीं होने पर चंद्रदेव राय ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।0
0
Report
तळोजा के निवासियों का पानी मांगते SIDCO के सामने बड़ा मोर्चा
Navi Mumbai, Maharashtra:पाण्यासाठी भर पावसात तळोजावासीयांचा सिडको वर मोर्चा काढला होता, महिला आणि जेष्ठ नागरिका या मोर्चात मोठ्या प्रमाणात सहभागी झाले होते, पाणी द्या नाहीतर घरे परत घेण्याची मागणी नागरिकांनी केली आहे, पाऊस पडत असला तरी तळोजा मधील सिडको वसाहती मद्यूे पाणी ची समस्या आहे तशीच आहे, टँकर ने पाणी पुरवठा केला असल्याने नागरिक त्रस्त आहेत, यामुळे त्रस्त झालेल्या नागरिकांनी आज सिडको वर मोर्चा काढला, यावेळी सिडकोने पाच वर्षांपूर्वी दिलेल्या घरांना पाणी मिळत नसताना पुन्हा नवीन घरांची लॉटरी सिडको ने काढली असल्याने येथील राहिवसीयांना नाराजगी व्यक्त केली है.0
0
Report
दिल्ली को मिलेगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, फ्लीट 6800 तक
New Delhi, Delhi:कल मिलेगी राजधानी दिल्ली की जनता को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें की सौगात. इसी के साथ-साथ दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा, महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा और पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन की भी शुरुआत. 200 नई जीरो-एमिशन बसें जुड़ने से राजधानी दिल्ली की इलेक्ट्रिक बस फ़्लीट बढ़कर 4938 हो जाएगी और बसों की कुल संख्या लगभग 6800 हो जाएगी. वर्ष 2028-29 तक इलेक्ट्रिक बसों की फ्लीट बढ़कर लगभग 14000 हो जाएगी. राजधानी दिल्ली में साफ़, सुरक्षित और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट ई-बस सर्विस, 56 लेडीज स्पेशल सर्विस और हाई-कैपेसिटी पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन. दिल्ली का ट्रांसपोर्ट सिस्टम तेजी से साफ़-सुथरी, सुरक्षित और ज़्यादा भरोसेमंद पब्लिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है और इस बदलाव में इलेक्ट्रिक बसें सबसे अहम भूमिका निभा रही हैं- परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह0
0
Report
Advertisement
